Good Daily News...


मंगलवार, 18 मई 2021

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की अद्यातन स्थिति ज्ञात करने के लिए होगा दो दिवसीय संघन डोर-टू-डोर रैपिड सर्वे



 जिलाधिकारी ने इस कार्य हेतु समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिए निर्देश

   देवरिया  18 मई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड संक्रमण की अद्यतन स्थिति ज्ञात करने के लिये कराये जाने वाले डोर-टू-डोर रैपिड सर्वे हेतु समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को निर्देशित किया है कि वे दो दिवसीय संघन डोर-टू-डोर रैपिड सर्वे जनपद के सभी ग्रामों में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें।
         श्री निरंजन ने यह भी निर्देश दिया है कि इस सर्वे में कोविड पाजिटिव व्यक्ति, कोविड के लक्षण युक्त व्यक्ति, आक्सीजन डिट्रेस (आक्सीजन की तात्कालिक आवश्यकता वाले व्यक्ति) से ग्रसित व्यक्ति की जानकारियां (सूचियों सहित) एकत्रित करेगें।  सर्वे हेतु स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग आपस में सक्रिय समन्वय स्थापित करेंगे। न्याय पंचायतवार गठित सेक्टरों के सेक्टर ऑफिसर इस रैपिड सर्वे के कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता  का पर्यवेक्षण करेंगे एवं प्रतिदिन की सूचना अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) देवरिया को उपलब्ध करायेंगे। इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध रूप से संपादित कराने हेतु ब्लाक स्तर पर संबंधित एमओआईसी को उन्होने नोडल नामित किया है। उन्होने कहा है कि इस निर्देशों का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये।
   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रसोइयों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाकर 3 हजार रुपये

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के रसोइयों के ल...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789