Good Daily News...


बुधवार, 29 जनवरी 2025

आज का राशिफल


    


 *29 जनवरी 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी उसके बाद आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। यात्रा योग बन रहे हैं। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


   

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



     ॐ श्रीगणेशाय नम:

     *आज दिनांक 👉*

     * 29 जनवरी 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* माघ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 18:08 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 08:21 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण

*💫करण-* नाग - 18:08 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* सिद्धि - 21:21 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:57

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*🌛पश्चात्-* 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:34 से 13:55

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 18:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग / काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान , तीर्थस्थान महात्म्य , द्वापर युगादि , कुमारयोग 18:06 से ,  कुम्भ महापर्व द्वितीय मुख्य शाही स्नान / मेला (प्रयागराज / हरिद्वार) , श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या) , स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती , श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस , भारतीय समाचार पत्र दिवस व बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी प्रतिपदा 16:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ शुक्लपक्ष प्रारम्भ , गुप्तनवरात्र प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*श्रेयो वै याचतः पार्थ* 

         *दानमाहुरयाचते  ।* 

*अर्हतमो वै धृतिमान्* 

       *कृपणादधृतात्मनः॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०

 *अर्थात् 👉* 

       _भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_


*29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।

1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।

1728 - लंदन में जॉन गेम्स ''बेगर्स ओपेरा'' का उद्घाटन किया गया।

1730 - अन्ना इवानोवाना (रूस के अन्ना) अपने चचेरे भाई, सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।

1753 - एक महीने की अनुपस्थिति के बाद, एलिजाबेथ कैनिंग लंदन में अपनी मां के घर वापस आयी और बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था।

1780 - भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।

1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।

1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।

1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।

1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।

1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी। 

1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।

1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।

1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।

2003 - इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।

2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005 - नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बच गये।

2005 - सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।

2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।

2008 - आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।

2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।

2009 - कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।

2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

2019 - केन्‍द्र ने अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्‍थल के आसपास की अधिग्रहि‍त 67 एकड़ जमीन इसके मूल स्‍वामियों को लौटाने की अनुमति के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की।

2020 - केंद्रीय कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 में संशोधन को मंजूरी  दी। अब कानूनन 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएँ।

2020 - पहली बार मिली सूर्य की स्पष्ट तस्वीर इन्हें हवाई के नैशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के डेनियल के इनौय टेलिस्कोप (डीकेआईएसटी) से लिया गया ।

2021 - बीटिंग द रिट्रीट - नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक में आयोजित किया गया।

2021 - सीएसआईआर ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ विज्ञान और प्रद्यौगिकी आधारित विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार महिला एकल का खिताब जीता।

2023 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में 6.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।

2023 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीता।

2023 - 15वें हॉकी विश्व कप का खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया।

2024 - भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया।

2024 - भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' राजस्थान में प्रारंभ हुआ


*29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1693 - जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।

1896 - स्वामी प्रणबानंद महाराज - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।

1904 - जोगेन्द्र नाथ मंडल - पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री और श्रमिक के रूप में सेवा करने वाले विधायक थे (जन्मस्थान पश्चिम बंगाल)।

1912 - अजीत नाथ राय भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

1947 - भारतीय लेखक अशोक गुप्ता।

1970 - राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।


*29 जनवरी को हुए निधन👉*


1983 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

2002 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।

2010 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2018 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।

2019 - पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नान्‍डीज़ का नई दिल्‍ली में निधन। 

2020 - जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और लेखक तुषार कांजीलाल का निधन। 

2021 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।

2021 - 1960 के दशक में ब्रिटेन में पॉप संगीत में तहलका मचाने वाले द एनिमल्स बैंड के गिटार वादक हिल्टन वेलेंटाइन (77) का निधन हुआ।

2022 - पद्म श्री से सम्मानित इकबाल सिंह किंगरा (95) सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक - आध्यात्मिक नेता और एक शिक्षाविद थे।

2023 - ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (61) की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान निधन हुआ।

2024 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी नरसा रेड्डी का निधन हुआ।


*29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 कुम्भ महापर्व द्वितीय मुख्य शाही स्नान / मेला (प्रयागराज / हरिद्वार)।

🔅 श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या)।

🔅 स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती।

🔅 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस।

🔅भारतीय समाचार पत्र दिवस।

🔅 बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

संगम तट के पास भगदड़, 18 की मौत... कुछ बेहोश, अखाड़ों का अमृत स्नान स्थगित

 



प्रयागराज।

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। 15 लोगों के हताहत होने की खबर है और कुछ बेहोश हुए हैं। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। फिलहाल अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share:

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण हेतु चिन्हांकन के लिए शिविर का किया जाएगा आयोजन

 




देवरिया (सु0वि0) 28  जनवरी।  मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा सीएसआर योजनान्तर्गत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से विकास भवन, देवरिया परिसर में 29 जनवरी 2025 और 31 जनवरी 2025 तथा विकास खंड, बनकटा में 30 जनवरी 2025 को शिविर का आयोजन किया गया है।

          शिविर में दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन और पंजीकरण किया जाएगा। ऐसे सभी दिव्यांगजन, जिन्हें अब तक मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त नहीं हुई है, अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। इसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो (01) लाना अनिवार्य है। समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Share:

डीएम की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण की हुई समीक्षा बैठक

 


*योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश* 


देवरिया (सु0वि0) 28  जनवरी।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

           बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आवास निर्माण के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, और इसके अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए।

        मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 नई परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 80 कार्यों में से 58 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

           प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सभी आवेदन ऑनलाइन यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इस पोर्टल से लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति वास्तविक समय में देख सकेंगे। योजना में विधवाओं, अविवाहित महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक, सफाईकर्मी, झुग्गीवासियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और निर्माण श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित लाभार्थियों के सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला और निकाय स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी जो लाभार्थियों के चयन और सत्यापन का कार्य करेंगी।

           प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा में बताया गया कि डिजिटल लेन-देन करने वाले लाभार्थियों को मासिक ₹100 और वार्षिक ₹1200 तक का कैशबैक दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए।

          राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से "शक्ति रसोई" का संचालन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जा रहा है। यह योजना वर्तमान में देवरिया और गौरा बरहज नगर निकायों में संचालित है।

          जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मीट-मांस की दुकानों को ढककर संचालित किया जाए, अन्यथा उन्हें  बंद करा दिया जाएगा। नगर की स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण से जुड़े निर्माण  कार्यों को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।

          बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

बडौदा यूपी बैंक का लॉकर तोड़कर 21.58 लाख की चोरी, DIG ने किया निरीक्षण, पुलिस की तीन टीमें गठित


   बलिया।


सोमवार की रात चोरों ने बैंक का ताला खोलकर  21 लाख 58 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक व कैशियर को बैंक खोलने के दौरान मंगलवार की सुबह हुई। शाखा प्रबंधक ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही डीआईजी (आजमगढ़), पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। 


मऊ बलिया मार्ग पर बडौदा यूपी बैंक शाखा, संवरा चट्टी पर स्थापित है। सोमवार की शाम बैंक अपनी नियत समय पर बंद हुआ। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह शाखा प्रबंधक चंद्र भूषण एवं कैशियर स्वामी नाथ अपने नियत समय पर बैंक खोलने पहुंचे तो देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला खुला था। यह देख वे अवाक रह गए। दोनों बैंक के अंदर गए तो लॉकर टूटा था और उसमें रखा 21 लाख 58000 रुपया गायब था। शाखा प्रबंधक ने रसड़ा कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

   एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10:15 के करीब डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बड़ौदा यूपी बैंक के ब्रांच संवरा में 21 लाख की चोरी हो गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद यह पाया गया कि उसमें कोई फोर्सफुली एंट्री नहीं हुई है। ताला खोलकर कोई अंदर गया है और बाहर निकालने के लिए कुंडा खोलकर बाहर गया है। ब्रान्च मैनेजर द्वारा बताया गया कि उनके कैश चेस्ट में जो पैसा था वह गायब मिला है। एसपी ने बताया कि कैश चेस्ट के खुलने का तरीका है कि दो चाभी होती है, जब तक दोनों चाभी ना लगे तब तक नहीं खुल सकता है। एक चाभी कैशियर के पास तथा दूसरी चाभी ब्रांच मैनेजर के पास होता है, जहां तक 21 लाख की बात है, यह मानकर चल रहे हैं की घटना हुई है। प्रथम दृष्टया घटनास्थल का निरीक्षण करने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई आंतरिक इंवॉल्वमेंट हो। इसकी जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा व सर्विंलांस टीम सम्मलित है। उम्मीद है कि घटना की पूरी सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

Share:

आज का राशिफल


      


 *28 जनवरी 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता है। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। अपने आप को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु ,  वे, वो)

 आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए सही नहीं है। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । पारिवारिक माहौल सही रहेगा । सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी । शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ सकती है। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी । चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो।  अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है। स्वास्थ्य सही रहेगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें सब सही रहेगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा।  आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार करें । आपको सभी से मधुर बातचीत  करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा न उठा पाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही न करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा।  दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे - आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 28 जनवरी 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* माघ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 19:38 तक

*🗒पश्चात्-* अमावस्या 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 08:59 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा 

*💫करण-* विष्टि - 08:12 तक

*💫पश्चात्-* शकुन

*✨योग-* वज्र - 23:51 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:56

*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन  - 07:09

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 14:53 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 15:15 से 16:36

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 19:38 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , शुक्र मीन राशि में 07:03 पर , विघ्नकारक भद्रा 08:06 तक , शब्बे मिराज (मुस्लिम) ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , मोक्ष दिवस (जैन ) , श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी ) , आचार्य श्री अभिनन्दन सागर जी समाधि (जैन ) , श्री लाला लाजपत राय जयन्ती , श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , श्री राजा रमन्ना जयन्ती , श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस , श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस , नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (29वां) व डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 18:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग / काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान , कुम्भ महापर्व द्वितीय मुख्य शाही स्नान / मेला (प्रयागराज / हरिद्वार)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*धनं प्राप्नोति तपसा* 

     *मौनेनाज्ञां प्रयच्छति ।* 

*उपभोगांस्तु दानेन* 

    *ब्रह्मचर्येण जीवितम् ॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७

*अर्थात् 👉*  

         _मनुष्य तप करने से धन पाता है। मौन-व्रत के पालन से दूसरों पर हुक्म चलाता है। दान से उपभोग और ब्रह्मचर्य के पालन से दीर्घायु प्राप्त करता है।


*28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


98 - नर्व की मृत्यु के बाद ट्रोजन रोमन सम्राट बने।

1393 - बाल डेस अर्देंट्स : फ़्रांस के चार्ल्स VI के दरबार के चार सदस्यों की एक छद्मवेशी गेंद में आग लगने से मौत हुई। ।

1547 - एडवर्ड VI अपने पिता, हेनरी अष्टम के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के राजा बने।

1770 - फ्रेडरिक नॉर्थ अगस्टस फिट्ज रॉय के इस्तीफे के बाद ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।

1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।

1819 - सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

1846 ऑलवाल की लड़ाई में ब्रिटिश ने पंजाब के सिखों (रंजोध सिंह की सेना) को हराया।

1851 - इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।

1859 - ओलंपिया शहर को संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में शामिल किया गया।

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

1878 - 'येल डेली न्यूज़' युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचार पत्र बना।

1878 - अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।


1915 -  यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड बनाया गया था।

1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।

1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया गया।

1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।

1956 - अमेरिकी गायक और मनोरंजनकर्ता एल्विस प्रेस्ली, जिन्हें "रॉक एंड रोल का राजा" भी कहा जाता है, ने अपनी पहली राष्ट्रीय टेलीविजन प्रस्तुति दी।

1958 - लेगो खिलौना कंपनी ने अपनी लेगो ईंटों के डिज़ाइन का पेटेंट कराया।

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।

1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 - 'राजीव गांधी हत्याकांड' में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

1998 -  इतालवी चित्रकार और मूर्तिकार, माइकल एंजेलो की प्रतिष्ठित पेंटिंग "क्राइस्ट एंड द वूमन ऑफ सामरिया" 7.4 मिलियन डॉलर में बिकी।

1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।

2000 - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

2002 - झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गये।

2002 - पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।

2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।

2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 - फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

2008 - निजी क्षेत्र की कंपनी 'जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड' का लाभ बढ़ा।

2008 - थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।

2012 - नाइजीरिया के कानो में हुए बम विस्फोट में 185 लोगों की मौत हुई।

2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने। 

2014 - डीएनए विश्लेषण की जाँच से पता चला था कि 6वीं शताब्दी के जस्टिनियन प्लेग यर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरिया (ब्लैक डेथ के लिए समान बैक्टीरिया) के एक प्रकार के कारण हुआ था।

2017 - अमेरिकी टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स ने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर अपना 7वां ऑस्ट्रेलियाई खिताब जीता और 23वीं ग्रैंड स्लैम इवेंट एकल जीत दर्ज की।

2018 - रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मारिन सिलिक को 6-2, 6-7, 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर अपना रिकॉर्ड 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

2019 - केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्‍थान में ₹3000 करोड़ से अधिक लागत की चार राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरूआत की।

2019 - मंगल पर नासा के अपॉरच्युनिटी रोवर को सूरज की रोशनी न मिलने से  इनऐक्टिव हुआ।

2019 - अफगानिस्तान में सेना के हवाई हमले में 19 आतंकियों की मौत हुई।

2019 - अमेरिकी न्याय विभाग ने बैंक और तार धोखाधड़ी के साथ चीनी फर्म हुआवेई पर आरोप लगाया।

2019 - अफगानिस्तान में 17 साल के संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते के लिए मसौदा ढांचा तैयार किया गया, जिस पर अमेरिका और अफगान वार्ताकारों सहमत हुए।

2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मध्य पूर्व शांति योजना जारी की।

2020 - पाकिस्तान के लाहौर के एक इत्र कारखाने में सिलेंडर विस्फोट से 11 लोगों की मौत हुई व 2 घायल हुए।

2020 - कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।

2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के वैश्विक खतरों को मध्यम से बढ़ाकर उच्च किया।

2020 - मैरीकोम पद्म विभूषण पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

2020 - तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित कान्हा शांति वनम में विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया गया।

2021 - PM श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से विश्‍व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित किया।

2021 - भारती एयरटेल ने 5जी सेवाओं को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने वाली भारत की पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर बढ़त हासिल की।

2021 - श्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री सुश्री बारबरा पोम्पिली ने नई दिल्ली में भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष लॉन्च किया।

2021 - वुहान में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के 13 विशेषज्ञों के दल ने कोविड-19 की शुरूआत के बारे में जानकारी एकत्र करने का कार्य शुरू किया।

2021 - भारतीय नौसेना के एफएसी पोत टी-81 को सेवामुक्त किया गया।

2021 -  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में पारिस्थितिक संक्रमण के लिए फ्रांसीसी मंत्री वास्वरा पॉम्पिली के साथ पर्यावरण के भारत-फ्रांसीसी वर्ष का शुभारंभ किया।

2022 - ऑस्ट्रेलिया ने जलवायु से प्रभवित ग्रेट बैरियर रीफ की रक्षा के लिए एक नई योजना लांच की।

2022 - ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2022 - बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 रॉकेट से हुए हमले में दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हुए।

2022 - भारत और ब्रिटेन ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता संपन्न की।

2022 - जापान ने महिला हॉकी एशिया कप का खिताब जीता , भारत ने कांस्य पदक जीता।

2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष डे कवर और 75 रुपये के मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

2023 - यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत व 12 से अधिक लोग घायल हुए।

2023 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए।

 2023 - ईरान के खोए शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आने से 7 लोगों की मौत व 440 लोग घायल हुए।

2024 - पश्चिमी नाइजर में गोलीबारी से 22 लोग मारे गए।

2024 - ईरान से जुड़े जॉर्डन ड्रोन हमले में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद व 34 घायल हुए।

2024 - श्री नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2024 - ब्राजील के मिनास गेरैस के इटापेवा ग्रामीण क्षेत्र में पाइपर पीए-46 विमान क्रैश होने से सभी 7 यात्रियों की मौत हुई।

2024 - पूर्वी अफगानिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत व 16 अन्य घायल हुए।

2024 - ईरान ने तीन उपग्रह - महद, कायहान-2 और हतेफ-1- को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।


*28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1457 -  इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम का जन्म हुआ।

1865 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।

1899 - सेना के 'प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष' 'के.एम. करियप्पा' का जन्म हुआ।

1913 -  गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म हुआ।

1918 - हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रहे भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ। (26 जनवरी 1918 का भी वर्णन मिलता है)।

1925 - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1926 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म हुआ।

1930 - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।

1937 - पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्म हुआ।

1939 -  गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे का जन्म हुआ।

1955 -  फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी का जन्म हुआ।

1960 - कर्नाटक के नवनियुक्त 23 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म हुआ।

1981 - अमेरिकी अभिनेता एलिजा वुड का जन्म हुआ।

2004 - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जन्म हुआ।


*28 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


814 - ब्रिटिश क्रांतिकारी शारलेमेन का निधन हुआ।

1725 - रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान (53) का निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे थे।

1939 - आयरिश कवि 'विलियम बटलर योटस' का निधन हुआ।

1984 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता ,निर्देशक सोहराब मोदी का निधन हुआ।

1989 - भारतीय पुरातत्त्वविद हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का निधन हुआ। प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में सन 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित।

1996 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन हुआ।

2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ।

2010 - लेखक उपन्यासकार ‘द कैचर इन द राइ जेडी सैलिंगर का निधन हुआ।

2017 - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन हुआ।जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

2020 - दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक (73) का निधन हुआ।

2020 - बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक अब्दुल गफूर (60) का निधन हुआ।

2021 - जम्‍मू कश्‍मीर संविधान सभा के एक मात्र जीवित सदस्‍य कृष्‍ण देव सेठी (93) का जम्‍मू में निधन हुआ।

2021 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन (87) का निधन हुआ।

2021 - प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन (96) का निधन हुआ।

2023 - द एडम्स फैमिली' टेलीविजन सीरीज में वेडनेसडे एडम्स के बाल चरित्र के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी एक्ट्रेस लिसा लोरिंग (64) का निधन हुआ।

2023 - बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की माँ जया सावंत (73) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पंक के संस्थापक व प्रभावशाली रॉक बैंड टेलीविज़न के गिटारवादक और गायक टॉम वेरलाइन (73) का निधन हुआ।

2024 - BPAF के सदस्य व बेलारूसी कलाकार और राजनीतिज्ञ निकोले अक्सामित (69) का निधन हुआ।

2024 - पनामाई फुटबॉल खिलाड़ी लुइस तेखादा (41) का निधन हुआ।

2024 - कोलम्बियाई फुटबॉल खिलाड़ी विक्टर लुना (64) का निधन हुआ।


*28 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🔅 मोक्ष दिवस (जैन )।

🔅 श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी )।

🔅 आचार्य श्री अभिनन्दन सागर जी समाधि (जैन )।

🔅 श्री लाला लाजपत राय जयन्ती।

🔅 श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।

🔅 श्री राजा रमन्ना जयन्ती।

🔅 श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस।

🔅 श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस।

🔅 नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (29वां)।

🔅 डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

सोमवार, 27 जनवरी 2025

शहर आना-जाना हुआ मुश्किल

 


 

अयोध्या नगर क्षेत्र के सभी रास्ते वाहनों की भारी भीड़ से बाधित।

अयोध्या के इतिहास में कभी नहीं आए इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

बीकापुर की ओर आने जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही भारी मुसीबत।

गांव के रास्तों से आ जा रहे वाहन बन सकते हैं दुर्घटना का सबब।

नौकरी पेशा व्यक्ति समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं अपने कार्यालय। 

कचहरी में भी आने जाने वाली पर पड़ा असर।

वादकारियों की आमद में देखी गई कमी।

प्रशासन के उपाय हो रहे हैं न काफी।

Share:

छोटे से देश ने ट्रंप को खुलेआम धमकाया, अमेरिका के दो जहाजों को लौटाया; अब 50% टैरिफ लगाने की दी धमकी

 


  कोलंबिया ने अप्रवासियों से भरे दो अमेरिकी विमानों को लौटा दिया है। इससे भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया।


Share:

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

 



  देश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। 

 भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी मंत्री वांग यी के बीच में हुई मुलाकात में यह फैसला लिया गया।

   बता दें कि काफी लंबे समय से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद है। इसके अलावा भारत और चीन दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं।

Share:

बुराड़ी में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

 


 दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। 

    मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

    घटना सोमवार को शाम 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं दमकर की 9 गाड़िया भी बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। इस दौरान 6 लोगों को सही सलामत बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है।

Share:

08 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर, करें निस्तारित-जनपद न्यायाधीश




  देवरिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में  अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश के साथ प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। 

         अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  देवेन्द्र सिंह ने उपस्थित न्यायाधीशगण को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करंे। उन्होनें कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  08 मार्च 2025 दिन शनिवार को किया जाना हैं जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।

        सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में मध्यस्थता (आर्बिटेशन) एवं अन्य लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर करने हेतु अनुरोध किया गया।


Share:

सर्मपण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कर, जनपद न्यायाधीश के द्वारा किया गया झंडारोहण

 




भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में देवेन्द्र सिंह,  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण की उपस्थिति में झण्डारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पाठ और राष्ट्रगान गाया गया।

        जनपद न्यायाधीश के द्वारा न्यायालय परिसर में झंडारोहण के साथ समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ को राष्ट्र के प्रति सर्मपण के साथ सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सर्मपण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होने देश की एकता अखण्डता बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनियां के सभी देशों से वृहद, मजबूत विभिन्नता में एकता स्थापित करने वाला है। जिसे अक्षुण्य बनाये रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारियों पर उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं देशवासियों का कर्तव्य है। हमारा संविधान यह सुनिश्चित करने के लिए न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका की परिकल्पना करता है कि शासन की संस्थाएं परिभाषित संवैधानिक सीमाओं के भीतर कार्य करें।

     इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्तागण कर्मचारीगण ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


Share:

लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी

 


*धूमधाम से मनाया गया मतदाता जागरूकता दिवस,निकली गई रैली


 देवरिया।


रुद्रपुर क्षेत्र के इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली,देवरिया के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाइयों द्वारा मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।

शपथ कार्यक्रम के पश्चात एक मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी आध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य  रामप्रसाद जी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसे हर साल मनाने का उद्देश्य मतदाता जागरूकता फैलाना और चुनाव में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है। इस दिन को भारत में चुनाव आयोग द्वारा मान्यता  की गई है ।इस दिन नागरिकों को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विमलेश कुमार ने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन लोगों को यह याद दिलाया जाता है कि वोट देना उनका अधिकार और कर्तव्य है. चुनाव में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है और बेहतर सरकार बनती है. साथ ही यह दिवस मतदाता सूची में नाम जोड़ने के जागरूकता भी फैलाता है।

कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमार दूबे व सम्राट जायसवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू हुआ। जागरूकता रैली में स्वयंसेवकों ने स्लोगन लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी।  जागरूक देश की है पहचान, हो शत् प्रतिशत मतदान। रा०से०यो०के स्वयंसेवी नारे लगाते हुए ग्राम सभा निबही का भ्रमण किए।तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय निबही में पहुँचकर मतदाता शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में अध्यापक,शाह आलम, राकेश कुमार,अमित यादव विमलेश कुमार,अध्यापिका नीलम देवी गौतम,उदिता दास,पूजा सिंह, नीलम मणि,राजेश्वर सिंह, राजेश चौधरी, संतोष यादव,रामाशीष मौर्य आदि सम्मिलित थे।

Share:

महाकुंभ के लिए खोरमा कन्हौली चौराहे से दो बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना



 देवरिया। रुद्रपुर के खोरमा कन्हौली चौराहे से दो बस से प्रयागराज महाकुंभ के लिए तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सेवानिवृत शिक्षक खड्ग बहादुर सिंह  बस को हरी झंडी दिखाए। दो बस से तीर्थयात्रियों को लेकर कन्हौली निवासी यशपाल सिंह  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पैसे से बस की बुकिंग करा कर ग्राम वासियों को गंगा स्नान के लिए ले गए। यशपाल सिंह का यह गंगा स्नान कार्यक्रम विगत 8 साल से चल रहा है। वह प्रत्येक वर्ष बड़ी बस से वृद्ध जनों को गंगा स्नान कराते हैं, उनके अंदर यह भाव बचपन से ही जागृत है। धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेते हैं। धार्मिक आयोजन में उनका हमेशा योगदान रहता है। उनके धार्मिक प्रवृत्ति से वृद्ध जन प्रत्येक साल गंगा स्नान का पूण्य लाभ अर्जित करते हैं। बस को रवाना करते समय यशपाल सिंह ने बताया कि हम बचपन में देखे थे की कुछ लोगों की चाहत थी कि हम स्नान करें, लेकिन संभव नहीं हो पा रहा था। इसको देखते हुए हमने अपने पैसे से  लोगों को स्नान कराने का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, ध्रुव सिंह, साहब सिंह, काशीनाथ विश्वकर्मा, मुत्तुन त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह,अविनाश सहित सैकड़ों स्नानार्थी यात्री गण उपस्थित रहे।


Share:

सावधान - पत्थर मिलाकर बनाया जा रहा गुड़




छत्तीसगढ़ , कबीरधाम जिले में सेहत से खिलवाड़! पत्थर मिलाकर बनाया जा रहा गुड़, अफसरों ने फैक्ट्री पर मारा छापा; खुल गई पोल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक गुड़ फैक्ट्री में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। यहां गुड़ में पत्थर का चूरा मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री से कई क्विंटल पत्थर का चूरा बरामद किया गया है। इस पत्थर के चूरे की मिलावट गुड़ को वजनदार बनाने के लिए की जा रही थी। अब इस फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहां 620 बोरियों में ये पत्थर का चूरा भरा हुआ रखा था, जिसे बरामद किया गया है।

     ये फैक्ट्री कबीरधाम के कवर्धा के कुंडा तहसील क्षेत्र के जंगलपुर गांव में चल रही थी, जिसका संचालन मां दुर्गा गुड़ उद्योग नाम से हो रहा था। उद्योग संचालक ने ये पत्थर चूरा उत्तर प्रदेश से मंगाया था। उन्होंने सीमेंट की बोरियों में भरकर ये चूरा मंगाया था। इस उद्योग का पर्दाफाश शुक्रवार और शनिवार को तब हुआ, जब फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आधी रात को 2 बजे छापेमारी की। इस दौरान 310 क्विंटल स्टोन पाउडर यानी पत्थर का चूरा बरामद किया गया, जिसे 620 बोरियों में रखा हुआ था।


*23 क्विंटल मिलावटी गुड़ भी बरामद


यही नहीं मां दुर्गा इंडस्ट्री से 23 क्विंटल मिलावटी गुड़ भी बरामद किया गया है, जो स्टोन पाउडर बरामद हुआ है। उसकी कीमत 2 लाख 83 हजार 700 रुपये बताई जा रही है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मां दुर्गा इंडस्ट्री के मालिक हलधर चंद्रवंशी से एक बॉन्ड साइन कराया। इसके बाद स्टोन पाउडर उनके सुपुर्द किया गया। मिलावटी गुड़ और स्टोन पाउडर के सैंपल ले लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए रायपुर की लैब में भेजा जाएगा।


*स्टोन पाउडर से हो सकती है मौत


एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टोन पाउडर इतना खतरनाक होता है कि 250 ग्राम स्टोन पाउडर से किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है, लेकिन मां दुर्गा गुड़ उद्योग मालिक गुड़ का वजन बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में स्टोन पाउडर की मिलावट कर रहा था। 310 क्विंटल स्टोन पाउडर इतना ज्यादा है कि इससे लाखों लोगों की किडनी और लीवर खराब हो सकता है।

Share:

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने आज से Starlink की Direct-to-Cell Satellite Service की बीटा टेस्टिंग शुरू


 *हमारे सपने न्यूज़*

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने आज से Starlink की Direct-to-Cell Satellite Service की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह सेवा बिना मोबाइल नेटवर्क टावर के कॉल, मैसेज और इंटरनेट की सुविधा प्रदान करेगी। X प्लेटफॉर्म पर मस्क ने IBC ग्रुप के फाउंडर मारियो नॉफॉल के पोस्ट को रीशेयर कर इसकी पुष्टि की। 


इस तकनीक के तहत स्पेस में सैटेलाइट्स को फोन टावर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे दूरदराज के इलाकों में भी कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। यह टेक्नोलॉजी टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।


रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*

Share:

सेक्टर-19 में अदाणी और इस्कॉन किचन में अखिलेश यादव ने बनाया महाप्रसाद..

 



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में कल आस्था की डुबकी लगाई। 

    पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए । अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में अदाणी और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया। 

   इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। 

   महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार


 *27- जनवरी - सोमवार*


*1* अमित शाह बोले- यह लोकतंत्र है, जिसके कारण एक गरीब चायवाले का बेटा तीसरी बार पीएम बना


*2* "हमारे संविधान लागू होने के बाद इन 75 वर्षों में हमारे देशवासियों ने लोकतंत्र को गहराई से मजबूत करने में मदद की है। यह लोकतंत्र है, जिसके कारण एक गरीब चायवाले का बेटा तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनकर आया है। यह वह संविधान है, जिसके कारण गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू 'महामहिम' बनकर राष्ट्रपति पद पर बैठीं हैं- अमित शाह


*3* मोहन भागवत बोले- बंधुभाव ही असली धर्म, बाबासाहेब अंबेडकर ने भी यही समझाया; RSS चीफ की अपील- मतभेदों का सम्मान करें, सद्भाव से रहें


*4* राष्ट्रपति भवन में परोसे गए दक्षिण भारतीय व्यंजन, मेहमानों ने चखा गोंगुरा अचार और उडुपी वड़ा,एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए।


*5* आज आंबेडकर की जन्मस्थली पर कांग्रेस की बड़ी रैली, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल और प्रियंका करेंगे संबोधित


*6* खड़गे बोले- भाजपा नेता नरकवासी, इन लोगों ने आजादी नहीं दिलाई, भाजपा सरकार संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर रही


*7* महाकुंभ -आज संगम स्नान करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, साथ रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


*8* धीरेंद्र शास्त्री बोले- हर मंदिर-मस्जिद, चर्च में रोज हो राष्ट्रगान, कहा-राष्ट्रगान से किसी ने मना किया तो पता चल जाएगा कौन है राष्ट्रद्रोही


*9* भाजपा ने केजरीवाल के घर का नया वीडियो जारी किया, 14 मिनट के वीडियो में पूरा बंगला दिखाया, हर चीज का रेट भी लिखा


*10* आज आएगा आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र, 12 बजे जारी करेंगे अरविंद केजरीवाल


*11* जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी मौतों के बाद 200 लोग आइसोलेट, मौत की वजह सामने आने में 4-5 दिन और लगेंगे; गांव में हेल्थ इमरजेंसी घोषित


*12* शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान, बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल


*13* हिमाचल, राजस्थान, पंजाब में कोल्डवेव का अलर्ट, MP-महाराष्ट्र में 2 दिन बाद तापमान बढ़ेगा;रिपब्लिक डे पर सबसे गर्म रहा मौसम, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, क्या ठंड की हो गई विदाई?


Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡रायबरेली-प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त,6 दिनों तक प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत ट्रेन,आज से निरस्त है वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन


➡देहरादून-उत्तराखंड में आज से लागू की जाएगी UCC,उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बनेगा ,उत्तराखंड में UCC के बाद कानून प्रभावी होगा,सीएम धामी UCC का लोकार्पण करेंगे


➡लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज,सुबह 10.55 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी,गृह मंत्री के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे,अक्षयवट के भी गृह मंत्री अमित शाह दर्शन करेंगे


➡दिल्ली-गृह मंत्री अमित शाह का प्रयागराज दौरा आज,सुबह 11.30 बजे संगम में स्‍नान,पूजन करेंगे गृह मंत्री,दोपहर 1 बजे बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन ,दोपहर 1.20 बजे अक्षयवट में दर्शन करेंगे गृह मंत्री,1.50 बजे स्‍वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मिलेंगे,जूना अखाड़ा एवं अन्‍य संतों के साथ भोजन करेंगे


➡कौशांबी-पुलिस ने नया कीर्तिमान बनाया,बेहतर पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना में उच्च गुणवत्ता हासिल की,आपराधिक मामलों की मॉनिटरिंग, जनता से संवाद में सफलता हासिल की ,SP कार्यालय, क्षेत्राधिकारी सिराथू कार्यालय को मिला प्रमाण पत्र,क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया,SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव, उनकी टीम को सराहना मिल रही 


➡दिल्ली-आज आप पार्टी का मैनिफेस्टो हो सकता है जारी,दिल्ली चुनाव के लिए जारी होगा सकता है मैनिफेस्टो,अरविंद केजरीवाल जारी कर सकते हैं मैनिफेस्टो


➡बदायूं -सर्कस देखने के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प,पथराव में एक पक्ष के 3 लोग घायल,2 की हालत गंभीर,समुदाय विशेष के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट,पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में कराया भर्ती,उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा का मामला


➡लखनऊ-कैसरबाग चौराहे पर रात में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट,सर्द रातों में हेडलाइट के सहारे चलने पर मजबूर है वाहन,लापरवाही से हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना,लाइटों पर लाखों खर्च के बाद भी अंधेरे में डूबा चौराहा


➡रायबरेली-तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा,हादसे में बाइक सवार मौसेरे भाई, बहन गंभीर घायल,दोनों घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर,ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा पेट्रोल पंप के पास की घटना


➡बहराइच-नहर में डूबकर लापता हुआ किशोर,लोग, गोताखोर कर रहे लापता किशोर की तलाश,पुलिस प्रशासन ने नहर के पास डाला डेरा,पयागपुर निवासी है लापता किशोर आशीष गुप्ता,थाना पयागपुर इलाके के मिर्ची गांव का मामला


➡उत्तरकाशी-कुछ घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग,करीब 8 से 10 मकान भीषण आग की चपेट में आए,DM के निर्देश पर राहत, बचाव कार्य में पहुंची फायर सर्विस,कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू,उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव का मामला।

Share:

आज का राशिफल


      


 *27 जनवरी 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान होगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।  अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे,  लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।  लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा । आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


    

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 27 जनवरी 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* माघ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 20:37 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 09:03 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा

*💫करण-* गर - 08:52 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* हर्शण - 25:56 तक

*✨पश्चात्-* वज्र

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:55

*🌙चन्द्रोदय-* 30:22

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 08:32 से 09:53 

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 20:37 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , सोम प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत , रटन्ती कलिका पूजन , मेरू त्रयोदशी व्रत ( जैन ) , विघ्नकारक भद्रा 20:35 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:03 तक , श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस , अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस , श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री भिवानी व नेशनल चॉकलेट केक डे।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 19:38 तक पश्चात् अमावस्या शुरू ।*


*🎯आज की वाणी👉*


*तस्मात् तडागे सद्वृक्षा* 

    *रोप्याः श्रेयोऽर्थिना सदा।* 

*पुत्रवत्     परिपाल्याश्च* 

    *पुत्रास्ते  धर्मतः  स्मृताः ॥* 

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८

*अर्थात् 👉* 

         _इसलिए अपने कल्याण की इच्छा रखने वाले पुरुष को सदा ही उचित है कि वह अपने खुदवाये हुए तालाब के किनारे अच्छे - अच्छे वृक्ष लगाए व उनका पुत्रों के समान पालन करे ; क्योंकि वे वृक्ष धर्म की दृष्टि से पुत्र ही माने गये हैं॥_


*27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


847 - सर्जियस द्वितीय ने पोप का पद छोड़ दिया।

1343 - पोप क्लेमेंट VI ने पोप की ताकत और भोगों के उपयोग को सही ठहराने के लिए पोप बैल को जारी किया।

1756 - ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1841 -  अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।

1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।


1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 - पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।

1996 -  फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2008 - पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013 - अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

2019 - फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।

2019 - चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।

2019 - अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2019 - राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।

2020 - आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।

2021 - अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।

2021 - मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।

2021 - IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।

2021 - भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्‍यों के साथ कार्यनीतिक भागीदारी तंत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी की।

2022 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।

2023 - इजरायल के यरुशलम के पूजाघर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए ।

2023 - दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमरीका, जर्मनी और नार्वे ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की।

2023 - भारत और मिस्र के बीच साइक्लोन-I का पहला युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।

2024 - दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज आइकॉन ऑफ द सीज, जिसकी लंबाई 365 मीटर (1,198 फीट) है और जो टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है, 7,600 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, अपनी पहली यात्रा पर मियामी से रवाना हुआ।

2024 - इंडियन नेवी ने बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी।

 

*27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 - हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर, महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।

1884 - रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।

1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1888 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।

1901 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।

1907 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1922 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1926 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1956 - अमर सिंह - समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1967 -  भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ।

1969 - अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट ।

1977 - दीपशिखा नागपाल - एक भारतीय अभिनेत्री।

1978 - कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1979 - प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।

1999 - बिंदियारानी देवी - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।


*27 जनवरी को हुए निधन👉*


1555 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ - मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।

1986 - निखिल बैनर्जी - 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।

2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2009 - आर. वेंकटरमन  , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।

2020 - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का निधन हुआ। 

2021 - ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का निधन हुआ।

2022 - प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।

2022 - अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।

2023 - साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना (86) का निधन हुआ।

2024 - नार्वेजियन गायक - गीतकार लिलेबजोर्न निल्सन (73) का निधन हुआ।

 

*27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।

🔅 अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस।

🔅 श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस।

🔅 संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री भिवानी।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।

🔅 नेशनल चॉकलेट केक डे।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

रविवार, 26 जनवरी 2025

प्रत्युष विहार में रही गणतन्त्र दिवस की धूम, बच्चों ने ​दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

 



रूद्रपुर (देवरिया)। प्रत्युष विहार रामचक, रूद्रपुर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार विश्वजिजय त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सभासद पुनीता देवी, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती ने किया। छात्र संघ अध्यक्ष खुशबू यादव व महामंत्री कार्तिक सिंह ने उपस्थित अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बाँध दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया और गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, वंदना, एकांकी के साथ ही अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सज्जाद अली व तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वजिजय त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, कपिलदेव विश्वकर्मा, रामप्रताप पाण्डेय, विनय गुप्ता, डॉ0 विजय कान्दू, अमित दुबे, नंदलाल जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, रमेश प्रधान, हीरा निषाद, विश्वजीत मल्ल, दिनेश मौर्या, राकेश कुमार यादव, अजय प्रजापति, ओमप्रकाश निषाद, राजकुमार वर्मा, धर्मवीर गुप्ता, रविप्रताप कन्नौजिया, विजय बहादुर सिंह, महक बरनवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, प्रियंका यादव, दीपा यादव, आराध्या पाण्डेय, रागिनी विश्वकर्मा, संगीत शिक्षक बंक बहादुर कुशवाहा, डॉ0 विजय प्रताप यादव, प्रतीक सिंह मोनू सहित विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद रहे।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश --

   


 🇮🇳  🇮🇳   🇮🇳 🇮🇳

      ॐ श्रीगणेशाय नम:

*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे - सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 76 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*

आज दिनांक 👉*

     * 26 जनवरी 2025*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* माघ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 20:57 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 08:27 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* कौलव - 08:51 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* व्याघात - 27:33 तक

*✨पश्चात्-* हर्शण 

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:55

*🌙चन्द्रोदय-* 29:29

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 08:27 तक

*🌛पश्चात्-* धनु

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 16:34 से 17:55

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 20:57 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 08:26 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी) , मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी ) , _भारतीय गणतन्त्र दिवस (76वाँ)_ , जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।*

*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 20:37 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , सोम प्रदोष व्रत , मास शिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अपि स्वर्णमयी लङ्का*

      *न  मे   लक्ष्मण  रोचते  ।*

*जननी        जन्मभूमिश्च*

       *स्वर्गादपि   गरीयसी  ॥*

*भावार्थ👉


        लंका पर विजय हासिल करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कहा - "यह सोने की लंका मुझे किसी तरह से प्रभावित नहीं कर रही है । माँ और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर हैं।"

*26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


1340 - इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय को फ्रांस का राजा घोषित किया गया।

1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1736 - पोलैंड के स्टैनिस्लाव प्रथम ने अपने सिंहासन का त्याग किया।

1748 - ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।

1788 - ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना। 

1837 - मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।

1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

1905 - दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, कलिनन, जिसका वजन 3106 कैरेट था, दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।

1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1950 - उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

1950 - वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया

1950 - भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।




1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।

1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।

1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।

1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।

2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।

2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।

2008 - 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। 

2008 - एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।

2010 - भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।

2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।

2014 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।

2019 - असम राइफल्‍स ने नया इतिहास रचते हुए परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया , राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लांसनायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्‍मानित किया।

2019 - नेपाल के युवा क्रिकेटर रोहित पाउडेल ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रेकॉर्ड, बने सबसे युवा हाफ सेंचुरियन।

2019 - 'नारी शक्ति' बना ऑक्सफर्ड का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर।

2019 - हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत, 12 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 170 पहुंचा आंकड़ा , करनाल और यमुनानगर में भी कुल तीन की मौत।

2020 - भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की। 

चीन में मृतकों की संख्या 56 हुई व श्रीलंका ने चीन से छात्रों समेत अपने देश के सभी लोगों को वापस लाने का निर्देश दिया ।

2020 - 71वें गणतंत्र दिवस पर सेना की सिग्नल कोर की कैप्टन तान्या शेरगिल पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली महिला अफसर बनी।

2021 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारत में सबसे बड़ा कहे जाने वाले नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।

2021 - गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना की दो महिला पायलटों ने हिस्सा लेकर   इतिहास रचा।

2021 - यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्या, काजा कैलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, क्योंकि 26 जनवरी, 2021 को नई पार्टी की गठबंधन सरकार की शपथ ली गई थी।

2022 - मुंबई के बांद्रा में बहुमंजिला इमारत ढही , 7 लोगों को बचाया गया व 5 के फसे रहने की आशंका रही।

2022 - भारत सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की।

2023 - भारत ने iNCOVACC नाम से कोविड-19 के लिए दुनिया का पहला नजल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली ) का प्रक्षेपण किया।

2023 - भारत और जापान के बीच वायु सेनाओ का युद्धभ्यास वीर गार्जियन 2023 का समापन हुआ।

2024 - 900KMPH की रफ्तार से कर्तव्य पथ के ऊपर मारुत फॉर्मेशन में उड़े राफेल , प्रचंड और सुखोई ने भी ताकत दिखाई। 

2024 - कर्तव्य पथ पर पहली बार ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट में सभी महिला सैनिकों की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

2024 - उड़ीसा में एसयूवी कार ने ऑटो समेत दो बाइक सवारों को रौंदने से 7 की मौत हुई व 13 घायल हुए।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की


*26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।

1933 - अनिल गाँगुली - हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक थे।

1937 - आचार्य चंदना जैन धर्म की आचार्य (पद्मश्री सम्मनित)।

1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।

1968 - न्यूजीलैंड क्रिकेटर क्रिस प्रिंगल का जन्म हुआ।

1974 - श्रीलंकाई क्रिकेटर समन जयंत का जन्म हुआ।


*26 जनवरी को हुए निधन👉*


1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।

1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

2005 - प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।

2012 - एम० ओ० एच० फारूक मारीकर - केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार के मुख्यमंत्री थे। वह भारत के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।

2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।

2015 - आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।

2020 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन व उनकी बेटी की कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत।

2023 - पूर्व डेट्रॉयट लायंस खिलाड़ी जेसी लेमिनेयर का (25) का निधन हुआ।

2024 - यूपी में गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक जिमी विलियम्स (80) का निधन हुआ।


*26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 🇮🇳 _भारतीय गणतन्त्र दिवस (76वाँ)_।

🔅 श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)।

🔅 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।

🔅 जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी।

Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789