देवरिया। रुद्रपुर के खोरमा कन्हौली चौराहे से दो बस से प्रयागराज महाकुंभ के लिए तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सेवानिवृत शिक्षक खड्ग बहादुर सिंह बस को हरी झंडी दिखाए। दो बस से तीर्थयात्रियों को लेकर कन्हौली निवासी यशपाल सिंह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पैसे से बस की बुकिंग करा कर ग्राम वासियों को गंगा स्नान के लिए ले गए। यशपाल सिंह का यह गंगा स्नान कार्यक्रम विगत 8 साल से चल रहा है। वह प्रत्येक वर्ष बड़ी बस से वृद्ध जनों को गंगा स्नान कराते हैं, उनके अंदर यह भाव बचपन से ही जागृत है। धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेते हैं। धार्मिक आयोजन में उनका हमेशा योगदान रहता है। उनके धार्मिक प्रवृत्ति से वृद्ध जन प्रत्येक साल गंगा स्नान का पूण्य लाभ अर्जित करते हैं। बस को रवाना करते समय यशपाल सिंह ने बताया कि हम बचपन में देखे थे की कुछ लोगों की चाहत थी कि हम स्नान करें, लेकिन संभव नहीं हो पा रहा था। इसको देखते हुए हमने अपने पैसे से लोगों को स्नान कराने का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, ध्रुव सिंह, साहब सिंह, काशीनाथ विश्वकर्मा, मुत्तुन त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह,अविनाश सहित सैकड़ों स्नानार्थी यात्री गण उपस्थित रहे।
सोमवार, 27 जनवरी 2025
Home »
» महाकुंभ के लिए खोरमा कन्हौली चौराहे से दो बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें