*धूमधाम से मनाया गया मतदाता जागरूकता दिवस,निकली गई रैली
देवरिया।
रुद्रपुर क्षेत्र के इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली,देवरिया के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाइयों द्वारा मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
शपथ कार्यक्रम के पश्चात एक मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी आध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामप्रसाद जी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसे हर साल मनाने का उद्देश्य मतदाता जागरूकता फैलाना और चुनाव में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है। इस दिन को भारत में चुनाव आयोग द्वारा मान्यता की गई है ।इस दिन नागरिकों को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विमलेश कुमार ने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन लोगों को यह याद दिलाया जाता है कि वोट देना उनका अधिकार और कर्तव्य है. चुनाव में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है और बेहतर सरकार बनती है. साथ ही यह दिवस मतदाता सूची में नाम जोड़ने के जागरूकता भी फैलाता है।
कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमार दूबे व सम्राट जायसवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू हुआ। जागरूकता रैली में स्वयंसेवकों ने स्लोगन लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी। जागरूक देश की है पहचान, हो शत् प्रतिशत मतदान। रा०से०यो०के स्वयंसेवी नारे लगाते हुए ग्राम सभा निबही का भ्रमण किए।तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय निबही में पहुँचकर मतदाता शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में अध्यापक,शाह आलम, राकेश कुमार,अमित यादव विमलेश कुमार,अध्यापिका नीलम देवी गौतम,उदिता दास,पूजा सिंह, नीलम मणि,राजेश्वर सिंह, राजेश चौधरी, संतोष यादव,रामाशीष मौर्य आदि सम्मिलित थे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें