रूद्रपुर (देवरिया)। प्रत्युष विहार रामचक, रूद्रपुर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार विश्वजिजय त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सभासद पुनीता देवी, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती ने किया। छात्र संघ अध्यक्ष खुशबू यादव व महामंत्री कार्तिक सिंह ने उपस्थित अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बाँध दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया और गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, वंदना, एकांकी के साथ ही अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सज्जाद अली व तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वजिजय त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, कपिलदेव विश्वकर्मा, रामप्रताप पाण्डेय, विनय गुप्ता, डॉ0 विजय कान्दू, अमित दुबे, नंदलाल जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, रमेश प्रधान, हीरा निषाद, विश्वजीत मल्ल, दिनेश मौर्या, राकेश कुमार यादव, अजय प्रजापति, ओमप्रकाश निषाद, राजकुमार वर्मा, धर्मवीर गुप्ता, रविप्रताप कन्नौजिया, विजय बहादुर सिंह, महक बरनवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, प्रियंका यादव, दीपा यादव, आराध्या पाण्डेय, रागिनी विश्वकर्मा, संगीत शिक्षक बंक बहादुर कुशवाहा, डॉ0 विजय प्रताप यादव, प्रतीक सिंह मोनू सहित विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें