Good Daily News...


सोमवार, 27 दिसंबर 2021

कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में सेमिनार का हुआ आयोजन



 देवरिया (सू0वि0) 27 दिसम्बर। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा केला उत्पादन एवं तुड़ाई उपरांत प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने सेमिनार का उद्घाटन करते हुए बताया कि जनपद में केला की खेती का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। किसान केले की खेती करके अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
         विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने केले की खेती के साथ उनके मूल्यवर्धन पर चर्चा करते हुए कहा कि केले के तने से रेशा, केले का चिप्स, फूल का आचार बनाकर केले का मूल्यवर्धन किसानों की आय बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं।
        विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा ने किसानों को बताया कि गन्ना किसान जो गन्ना की खेती से विमुख हो रहे हैं, उनके लिए केला आय का प्रमुख साधन बन सकता है। उप निदेशक उद्यान डा0 डी के वर्मा ने किसानों को केला उगाने की नई तकनीकी खासकर मल्चिंग, ड्रिप इरिगेशन, धार को ढ़कने आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने किसानों को द्विपंक्ति विधि से केला रोपण तथा पोषण प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर आरती साहू ने किसानों को केला उगाने में लाभ का ब्योरा दिया। बीआर डी पी जी कॉलेज के डॉ विवेक सिंह एवं डॉक्टर ओ पी यादव ने केला उत्पादन में कीट एवं रोग प्रबंधन पर चर्चा की।
         सेमिनार में कुशीनगर से पधारे प्रगतिशील किसान रामाधार कुशवाहा तथा प्रभाकर तिवारी ने भी अपने विचार रखे तथा किसानों को केले से अधिक उत्पादन लेने के गुर सिखाए कार्यक्रम में कृषि ज्ञान केंद्र के डॉ संतोष चतुर्वेदी ने केले की खेती में पोषण प्रबंधन के लिए मृदा परीक्षण पर बल दिया। सेमिनार में 65 से अधिक किसानों ने भाग लिया और किसान और वैज्ञानिक के बीच संवाद हुआ कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया तथा जिला उद्यान अधिकारी सीताराम यादव ने सेमिनार में पधारे सभी अधिकारियों वैज्ञानिकों किसानों को सेमिनार में आकर के लाभ उठाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
Share:

डीएम ने निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु गठित की विधान सभा वार माडल कोड कंडक्ट टीम



 देवरिया (सू0वि0) 27 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जनपद में निर्वाचन क्षेत्रो के लिए विधान सभा वार माडल कोड ऑफ कंडक्ट टीम का गठन किया है। ये टीमें अपने- अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगी।
         जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा 336- रुद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, खण्ड विकास अधिकारी रुद्रपुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर तथा उप निरीक्षक रुद्रपुर को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
       इसी प्रकार विधान सभा 337- देवरिया हेतु उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी सदर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली देवरिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया, उप निरीक्षक कोतवाली देवरिया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौरी बाजार, थानाध्यक्ष गौरी बाजार, खण्ड विकास अधिकारी गौरी बाजार तथा उप निरीक्षक थाना गौरी बाजार को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
        विधानसभा 338-पथरदेवा हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, थानाध्यक्ष तरकुलवा, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी पथरदेवा, थानाध्यक्ष बघौचघाट, खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, उप निरीक्षक थाना महुआडीह, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी तरकुलवां, हेड कांस्टेबिल तरकुलवां,  खण्ड विकास अधिकारी देसहीं देवरिया तथा थानाध्यक्ष महुआडीह को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
        विधानसभा 339 रामपुर कारखाना हेतु अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर, थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भटनी, उप निरीक्षक थाना रामपुर कारखाना, खण्ड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना, थानाध्यक्ष बरियारपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रामपुर कारखाना, उप निरीक्षक थाना बरियारपुर, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भटनी, थानाध्यक्ष भटनी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरियारपुर तथा उप निरीक्षक भटनी को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
       विधानसभा 340-भाटपाररानी हेतु उप जिलाधिकारी भाटपाररानी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, प्रभारी प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भाटपाररानी, थानाध्यक्ष भाटपाररानी, खण्ड विकास अधिकारी बनकटा, थानाध्यक्ष बनकटा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भाटपाररानी तथा  वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बनकटा को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
      विधान सभा 341-सलेमपुर हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी सलेमपुर, थानाध्यक्ष लार, खण्ड विकास अधिकारी लार, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना लार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सलेमपुर, उप निरीक्षक थाना लार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मझौलीराज, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली सलेमपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लार तथा उप निरीक्षक कोतवाली सलेमपुर को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।
      विधान सभा 342- बरहज हेतु उप जिलाधिकारी बरहज, पुलिस क्षेत्राधिकारी बरहज, खण्ड विकास अधिकारी बरहज, थानाध्यक्ष बरहज, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी, थानाध्यक्ष भलुअनी, खण्ड विकास अधिकारी भागलपुर, थानाध्यक्ष मईल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरा बरहज  तथा उप निरीक्षक थाना बरहज को माडल कोड कंडक्ट टीम के लिए नामित किया गया है।  
 
Share:

पुलिस और बदमाशो के जमकर हुई गोलीबारी , दो जख्मी



जौनपुर। जलालपुर, चन्दवक व क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा 20 दिसम्बर को घटित लूट की घटना के अभियुक्तों को पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक मे है और अगर जल्दी की जाय तो उनको पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर के पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओइना गांव के पास नहर पर पहुचकर उक्त बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में दो व्यक्ति बाइक से चवरी की तरफ से आते दिखाई दिये पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । उक्त फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी श्री आदेश त्यागी दोनों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी । थाना प्रभारी जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश पुलिस के फायर से घायल होकर गिर पडे तथा जिन्हे बाद प्राथमिक उपचार ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

      1-सूरज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी सलामतपुर थाना महराजगंज, जौनपुर।

      2-शशिकान्त वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर।

बरामदगी-

1- नये कपडे व जूते (मूल्य 20,000 रूपये)।

2- नया मोबाइल ओप्पो (मूल्य 23,000 रूपये)।

3- कैनन कैमरा (मूल्य 60,000 रूपये)।

4- नगद 20,100  रूपये ।

5- घटना में प्रयुक्त बाइक यामाहा R- 15

6- बैक के कागजात, पासबुक व लाल पिठू बैग।

7- दो  तमंचा 315 बोर।

8- दो  जिन्दा व दो  खोखा कारतूस 315 बोर।

9- दो मोबाइल पुराने इस्तेमाली।

आपराधिक इतिहास

1-सूरज सिंह पुत्र कुवर सिंह निवासी सलामतपुर थाना महराजगंज, जौनपुर।

1.मु0अ0सं0-550/17 धारा  392/411 भादवि थाना महराजगंज, जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-554/17 धारा  411/4119/420/467/471/ भादवि  थाना महराजगंज, जौनपुर।

3.मु0अ0सं0- 692/17 धारा  3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना महराजगंज, जौनपुर।

4. मु0अ0 स0-116/17 धारा  323/504 भादवि थाना महराजगंज, जौनपुर।

5.-मु0अ0सं0-314/21 धारा  392/341/506/120 बी/411 भादवि  थाना जलालपुर जौनपुर।

6.मु0अ0सं0-319/21 धारा  307 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।

7.-मु0अ0सं0-320/21 धारा  3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।

2-शशिकान्त वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर।

1. मु0अ0सं0-132/20 धारा 452/323/504/506/427/325 भादवि थाना केराकत, जौनपुर।

2.मु0अं0सं0-273/18 धारा  147/323/504/506 भादवि थाना केराकत, जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-43/18 धारा  323/504 भादवि  थाना केराकत, जौनपुर।

4. मु0अ0सं0-158/20 धारा  399/401/411/414 भादवि थाना मडियाहू जौनपुर।

5.-मु0अ0सं0-314/21 धारा  392/341/506/120 बी/411 भादवि  थाना जलालपुर जौनपुर।

6.मु0अ0सं0-319/21 धारा  307 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।

7.-मु0अ0सं0-321/21 धारा  3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर। 
Share:

रविवार, 26 दिसंबर 2021

आंगनबाड़ी केन्द्र भवन तथा वन ब्लाक टू पार्क योजना अन्तर्गत पार्क का लोकापर्ण


  देवरिया।आज दिनांक 26.12.2021 को मा0 विधायक सदर डा0 सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी जी द्वार ग्राम पंचायत मूड़ाडीह में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन तथा वन ब्लाक टू पार्क योजना अन्तर्गत पार्क का लोकापर्ण किया गया। उक्त लोकापर्ण कार्यक्रम में भाजपा नेता श्री अजय पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी सदर श्री कृष्ण कान्त राय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री ओम प्रकाश गूप्ता, श्री सतीश शाही, ब्लाक टी0ए0 श्री अद्भुत शुक्ला एवं ग्राम प्रधान श्री रामानुज तिवारी उपस्थित रहे।
मा0 विधायक जी द्वारा बताया गया कि सरकार यह जानती है कि स्वस्थ्य समाज की नींव समाज के बच्चे हैं। जिनके सर्वांगीण विकास हेतु सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। इस हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्मित कराया जा रहा है। बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिये पार्क में खेलने हेतु व्यवस्था दी जायेगी।
Share:

आगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों, शौचालय, पेयजल निर्माण पूर्ण न होने पर रोष प्रकट किया।

मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया द्वारा अपूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल व शौचालय निर्माण पूर्ण न होने पर अत्यन्त रोष प्रकट किया गया। दिनांक 25.12.2021 को जनपद में वित्तीय वर्ष 2018-19 में आवंटित आंगनबाड़ी केन्द्र भवना में ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा बनाये जा रहे 73 भवनों की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से सायं 04ः00 बजे की गयी।
उक्त समीक्षा बैठक विकास खण्ड गौरी बाजार व भलुअनी में आवंटित कुल 9 भवनों हेतु अवर अभियन्ता श्री राजेन्द्रनाथ जी का तथा विकास खण्ड सदर व पथरदेवा के अवर अभियन्ता श्री बदरी प्रसाद जी के द्वारा कुल 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों को ससमय पूर्ण कर लेने एवं हस्तगत करा दिये जाने हेतु भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी। साथ ही विकास खण्ड सलेमपुर के अवर अभियन्ता अखण्ड प्रताप सिंह, बनकटा तथा भाटपाररानी के अवर अभियन्ता श्री लाल बहादुर तथा बरहज एवं भागलपुर के अवर अभियन्ता, श्री अखिलेश कुमार दूबे की प्रगति खराब होने पर इन्हे दिनांक 31.12.2021 तक कार्य पूर्ण करा लेने हेतु निर्देशित किया गया एवं निर्धारित तिथि तक पूर्ण न किये जाने पर इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने हेतु चेतावनी दी गयी।
*समीक्षा बैठक के दौरान विकास खण्ड-देसही देवरिया ग्राम पंचायत पड़ियापार में बन रहे आंगनबाड़ी केन्द्र को विवादित होना बताये जाने पर बताया गया कि उक्त ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु आवंटित भुमि का विनिमय उपजिलाधिकारी सदर के द्वारा नियमानुसार किया जा चुका है। निर्देशित किया गया कि राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग से समन्वय कर तत्काल कार्य शूरू कराया जाय एवं यदि किसी अराजक तत्व के द्वारा शासकीय कार्य में अनावश्यक व्यवधान डाला जा रहा हो तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी जाय।*
Share:

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू



कोविड-19 प्रोटोकॉल का हो कड़ाई से अनुपालन

विवाह समारोह एवं अन्य आयोजन होंगे निर्धारित शर्तों के अधीन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से की 'मास्क नहीं तो समान नहीं' अभियान की अपील

टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रैकिंग पर बल

औद्योगिक इकाइयों को रहेगी रात्रिकालीन कर्फ्यू से छूट

विदेश से आने वाले लोगों की अनिवार्य टेस्टिंग का दिया निर्देश

देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने  वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज 25 दिसंबर 2021 की रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह कर्फ्यू शासन द्वारा निर्धारित की गई अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।


     जिलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाये इसे सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जायेगा।
     कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पूरे जनपद में रात्रि 11 बजे से प्रातः 05:00 तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि में आवश्यक सेवायें एवं मालवाहक वाहनों, एम्बुलेन्स आदि को आने-जाने की अनुमति होगी। साथ ही कोविड से जुड़े कार्मिक, पुलिस कर्मी और रात्रि उद्योगों से सम्बन्धित कर्मियों को उनकी आई०डी० के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
      
      जिलाधिकारी ने बताया कि बाजारों में "मास्क नहीं तो सामान नहीं" के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाय। उन्होंने अपील की की बिना मास्क वाले ग्राहकों को कोई भी दुकानदार सामान न दें। शॉपिंग माल्स / सुपर मार्केट में बिना मास्क विचरण न किया जाय शॉपिंग माल्स / सुपर मार्केट को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी सैनिटाइजर की व्यवस्था व कोविड हेल्प डेस्क के साथ ही खोलने की अनुमति होगी। कोविड के संक्रमण के दृष्टिगत गांवों एवं शहरी वार्डो में निगरानी समितियों को पुनः एक्टिव किया जाय इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से ग्राम विकास विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा तत्काल पृथक से निर्देश जारी किये जायं, जिनका जनपद स्तर पर नियमित अनुश्रवण किया जायेगा। शादी समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति निर्धारित शर्तों / प्रतिबन्धों के अनुसार रहेगी। बन्द स्थानों में एक समय में अधिकतम् 200 से अनधिक आमंत्रित अतिथियों को मारक की अनिवार्यता दो गज की दूरी सेनेटाइजर का उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जायेगी।
    खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउण्ड की क्षमता के 50% तक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता दो गज की दूरी सेनेटाइजर का उपयोग एवं
कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जायेगी। आयोजन/ समारोह स्थलों पर आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था में दो गज की दूरी के प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन किया जायेगा। सभी आयोजक ऐसे कार्यक्रमों की सूचना अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन एवं पुलिस को लिखित रूप से उपलब्ध करायेंगे। सभी आयोजकों की यह जिम्मेदारी होगी कि ऐसे कार्यक्रम में वह कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन भी सुनिश्चित करायेंगे। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगा। हाई रिस्क वाले देशों के यात्रियों का अनिवार्य रूप से RTPCR टेस्ट कड़ाई से किया जाये तथा अन्य देशों के भी विदेशी यात्रियों का रेण्डम सैम्पल लेकर RTPCR टेस्ट प्रभावी रूप से कराया जाय।
       अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के सम्बन्ध में निगरानी समिति से रिपोर्ट लेकर उनका RTPCR टेस्ट कराया जाना सुनिश्चित कराया जाय। साथ ही साथ रेलवे एवं बस स्टेशनों पर एण्टीजन टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय एवं संदिग्ध यात्रियों का विवरण लेकर RTPCR टेस्ट कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इण्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर (ICCC) के माध्यम से प्रभावी रूप से ट्रैक-टेस्ट-ट्रीटमेन्ट की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
       स्कूल, कालेज तथा शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक एवं प्रधानाध्यापक स्कूल / कालेजों में छात्रों में मास्क की अनिवार्यता सोशल डिस्टेन्सिग के साथ-साथ सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
     कोरोना के रोकथाम हेतु स्थायी एवं अस्थायी पब्लिक एड्रेस सिस्टम का पुनः प्रभावशाली रूप से व्यापक उपयोग कर जन सामान्य को जागरूक किया जाये।
      नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं औद्योगिक विकास विभाग द्वारा प्रत्येक औद्योगिक इकाई में कोविड हेल्प डेस्क एवं कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्था सुनिश्चित कर इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट औद्योगिक विकास विभाग को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।
     जिलाधिकारी ने बताया कि सहायक क्षेत्री प्रबन्धक उ०प्र० परिवहन निगम द्वारा परिवहन निगम एवं उसमें अनुबन्धित बसों में सेनेटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा प्रतिदिन बर स्टेशनों पर की गयी स्क्रीनिंग की सूचना गृह कन्ट्रोल रूम की ई-मेल आई०डी० shome@nic.in पर प्रेषित कराना सुनिश्चित करायेंगे।
      निजी बसों के सम्बन्ध में ए०आर०टी०ओ० द्वारा सभी निजी बस आपरेटरों से समन्वय स्थापित करते हुए निजी / प्राइवेट बसों में कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा तथा इससे सम्बन्धित सूचना गृह कन्ट्रोल रूम की ई-मेल आई०डी० shome@nic.in पर प्रेषित कराना सुनिश्चित करायेंगे। समस्त औद्योगिक इकाईयों को रात्रि कालीन कर्फ्यू से पूर्णतया छूट रहेगी। उन्होंने  शासन के उपरोक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने को कहा है।

Share:

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत अंतर-राज्यीय सीमा पर रहेगी विशेष निगाह



जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन ने पड़ोसी राज्य के जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में गोपालगंज तथा सिवान के जिलाधिकारी हुए शामिल

ज्वाइंट पेट्रोलिंग और डबल बैरियर के द्वारा की जाएगी निगरानी

अपराधियों और अवैध हथियार के तस्करों पर रहेगी विशेष नजर

अवैध और नकली शराब के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में बिहार के गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी तथा सिवान के जिलाधिकारी अमित पांडेय शामिल हुए।
      जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद देवरिया के 4 विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, और सलेमपुर की सीमा बिहार राज्य के गोपालगंज एवं सिवान जनपदों से लगती है। इनमें कुल 76 राजस्व ग्राम है, जिनमें आगामी विधानसभा चुनाव में 74 मतदान केंद्र तथा 131 मध्य स्थल स्थापित होंगे। सिवान तथा गोपालगंज से जनपद देवरिया में सड़क मार्ग से आने के कुल 30 आवागमन मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इन जनपदों से देवरिया के मध्य सीमा पर कुल 26 स्थानों को बैरियर स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नदी मार्ग पर भी पेट्रोलिंग की जाएगी।
      जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ज्वाइंट पेट्रोलिंग और डबल बैरियर की आवश्यकता होगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाधिकारी ने चुनाव के दौरान अवैध शराब एवं अन्य नशीले वस्तुओं के प्रयोग को रोकने के लिए गोपालगंज एवं सिवान जिला प्रशासन विशेष रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी गोपालगंज तथा जिलाधिकारी सिवान ने जिला प्रशासन देवरिया को विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र ने असलहे की तस्करी को रोकने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय करने पर बल दिया।
        समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन कुमार पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एसडीएम भाटपाररानी आरपी वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर सहित तीनों जनपदों के विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।

Share:

सीडीओ ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक



देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर। आज  उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष दिसम्बर 2021 तक प्रगति के सम्बन्ध में प्रगति हेतु सप्ताहिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी  रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में  गूगल मीट के माध्यम से आहूत की गयी। इस अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद देवरिया, समस्त जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) जनपद देवरिया, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक जनपद देवरिया के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस समीक्षा बैठक विभिन्न विकास खण्डवार विस्तृत समीक्षा की गयी।

 समूह गठन
      वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 4040 स्वयं सहायता समूह के गठन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड का लक्ष्य 253 समूह गठन का है, के लक्ष्यों के सापेक्ष विभिन्न विकास खण्डवार 4038 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा समूह गठन में शत-प्रतिशत की पूर्ति न करने वाले विकासखण्ड गौरी बाजार के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में दिनांक 28 दिसम्बर 2021 तक समूह गठन के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

 समूह गठन के सापेक्ष बचत खाता एवं MIS की प्रगति -
      वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4038 समूह गठन के सापेक्ष मात्र 2571 स्वयं सहायता समूहों का बचत खाता खुलवाकर MIS किया गया है। समूह गठन के प्रगति की समीक्षा शासन स्तर से MIS के आधार पर प्रत्येक सप्ताह की जाती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समूह गठन के सापेक्ष बचत खाता एवं MIS की समीक्षा में समस्त विकास खण्ड के समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (म० / आइ०एस०बी०) को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में गठित शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों की पत्रावली सम्बन्धित बैंक शाखाओं में दिनांक 28 दिसम्बर 2021 तक प्रेषित कर बचत खाता खुलवाकर MIS पूर्ण करें, जिससे समूह गठन व बचत खाता में जनपद की प्रगति राज्य स्तर पर परदर्शित हो सके। बचत खाता न खुलने की दशा में सम्बन्धित विकास खण्ड के ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) को जिम्मेदार मानते हुए कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

 रिवाल्विंग फण्ड
     वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 2880 स्वयं सहायता समूह के रिवाल्विंग फण्ड का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसके सापेक्ष आज दिनांक तक 1145 स्वयं सहायता को रिवाल्विंग फण्ड दिया गया है। योग्यता के आधार पर रिवाल्विंग फण्ड हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार कुल 1947 स्वयं सहायता समूहों की मांग (पत्रावली) जिला मिशन प्रबन्धन इकाई को प्राप्त है, शेष 247 समूहों की पत्रावलियों अभी तक अप्राप्त है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड बनकटा, बरहज, भागलपुर भाटपाररानी, गौरी बाजार, पथरदेवा एवं तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 28 दिसम्बर 2021 से पूर्व शेष समूहों की पत्रावलियों तैयार कर कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को उपलब्ध करवायें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित विकास खण्ड के ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) का मानदेय / वेतन अवरूद्ध किया जायेगा।

 कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड   
     वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 2400 स्वयं सहायता समूह के कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसके सापेक्ष अक्टूबर माह तक 899 स्वयं सहायता समूह को कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड दिया गया है। योग्यता के आधार पर कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार कुल 1501 स्वयं सहायता समूह का लक्ष्य शेष है, के सापेक्ष 1151 स्वयं सहायता समूहों की मांग (पत्रावली) जिला मिशन प्रबन्धन इकाई को प्राप्त है, शेष 350 समूहों की पत्रावलियों अभी तक अप्राप्त है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा विकास खण्ड देवरिया सदर, पथरदेवा एवं तरकुलवा के खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि  28 दिसम्बर 2021 से पूर्व शेष समूहों की पत्रावलियों तैयार कर कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को उपलब्ध करवायें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) का मानदेय / वेतन अवरुद्ध किया जायेगा।

 बैंक क्रेडिट लिंकेज
       वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 3424 स्वयं सहायता समूह के बैंक क्रेडिट लिंकेज कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, के सापेक्ष आज दिनांक तक समस्त विकास खण्डों के द्वारा मात्र 2604 स्वयं सहायता समूह की पत्रावली बैंक लिंकेज पोर्टल पर ऑनलाईन किया गया है, 1391 स्वयं सहायता समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य के मात्र 40.63 प्रतिशत है, जबकि बैंक लिंकेज पोर्टल पर आज दिनांक तक 1039 स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिकेज स्वीकृत प्रदर्शित हो रहा है। बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विकास खण्ड ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0) को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 तक आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति प्रत्येक दशा में माह दिसम्बर में पूर्ण करें। साथ ही साथ वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष अवशेष 762 स्वयं सहायता समूह की पत्रावली प्रत्येक दशा में  30 दिसम्बर 2021 तक बैंक क्रेडिट लिंकेज पोर्टल पर ऑनलाईन प्रेषित करते हुए हार्ड कापी सम्बन्धित बैंक शाखा को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें एवं स्वीकृत पत्रावलियों को बैंक शाखा से समन्वय कर नेशनल बैंक लिंकेज पोर्टल पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें।

 बी०सी० सखी
      मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बी०सी० सखी की समीक्षा में समस्त विकास खण्ड को निर्देशित किया गया कि दिनांक 18 दिसम्बर 2021 तक कुल 457 सपोर्ट फण्ड प्राप्त बी०सी० सखी में से 325 बी०सी०सखी ने डिवाईस प्राप्त किया है, शेष 162 बी०सी० सखी ने अभी तक डिवाईस प्राप्त नहीं किया है तथा 1179 बी०सी० सखी में 626 बी०सी० का सर्टिफिकेशन किया गया है तथा 14 बी०सी० सखी का प्रशिक्षण हेतु पंजीयन किया गया है। सभी विकास खण्डों से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार 534 बी०सी० अयोग्य / अनिच्छुक है। शेष 5 बी०सी० सखी पंजीकरण / प्रशिक्षण हेतु लम्बित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हैण्ड हेल्ड डिवाईस के गैप को समाप्त करने हेतु समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) को निर्देशित किया गया कि दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक प्रशिक्षण प्राप्त बी०सी०सखी को हैण्ड हेल्ड डिवाईस प्राप्त करवायें, अन्यथा कि स्थिति में सम्बन्धित का मानदेय / वेतन बाधित करने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

 ग्राम संगठन गठन
     वित्तीय वर्ष में जनपद को 260 ग्राम संगठन का लक्ष्य प्राप्त है, के सापेक्ष आज दिनांक तक 244 ग्राम संगठन का गठन किया गया है, के सापेक्ष मात्र 74 ग्राम संगठन का बचत खाता खुलवाकर एम०आई०एस० किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी  विकास खण्ड बनकटा, बरहज, भलुवनी, भटनी, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, लार एवं पथरदेवा के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया एवं समस्त को निर्देशित किया गया कि ग्राम संगठन प्रगति की समीक्षा मिशन निदेशालय स्तर से एम०आई०एस० के आधार पर किया जाता है, तदक्रम में समस्त गठित ग्राम संगठनों का बचत खाता खुलवाकर एम०आई०एस० करायें।

 विद्युत बिलों के कलेक्शन की प्रगति
     मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा विद्युत बिल कलेक्शन की समीक्षा में उपायुक्त स्वतः रोजगार  द्वारा बताया गया कि इस कार्य में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से 272 क्लस्टर के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्युत सखी के मैपिंग कर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसमें से 172 विद्युत सखी के द्वारा प्रिन्टर ले लिया गया है, परन्तु उसके सापेक्ष मात्र 73 विद्युत सखी ही सक्रिय है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया किप्रत्येक दशा में  30 दिसम्बर 2021 तक डिवाईस प्राप्त समस्त विद्युत सखी को सक्रिय करायें।

 आधार सीडिंग प्रगति
         जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार स्वयं सहायता समूह में कुल 139514 सदस्य जुडी है, के सापेक्ष आज दिनांक तक मात्र 118679 समूह सदस्यों का आधार सीडिंग नेशनल एम०आई०एस० पोर्टल पर फीड किया गया है। इसमें अभी भी विभिन्न विकास खण्डवार 14.93 प्रतिशत समूह सदस्यों का आधार सीडिंग अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि  30 दिसम्बर 2021 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़े शत-प्रतिशत सदस्यों का आधार सीडिंग पूर्ण करें अन्यथा कि स्थिति में सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी का वेतन बाधित करने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

 इन्शुरेन्स प्रगति
        जनपद को PMSBY में कुल 131736 एवं PMJJBY में कुल 92215 लक्ष्य प्राप्त है, के सापेक्ष  25 दिसम्बर 2021 तक क्रमशः 6279 एवं 4714 का इन्शुरेन्स किया गया है, जिसमें जनपद की प्रगति मात्र 9.88 है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इन्शुरेन्स प्रगति में सुधार हेतु समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि PMSBY एवं PMJJBY में अद्यतन प्रगति में 25 प्रतिशत की वृद्धि दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक सुनिश्चित करें।

 TRI-m-FORM
        प्रगति उक्त एप्प की प्रगति समीक्षा में जनपद में आज दिनांक तक कुल गठित 13235 स्वयं सहायता समूह के सापेक्ष आज दिनांक तक मात्र 2953 स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन किया गया है, जो मात्र 22.31 प्रतिशत है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन उक्त एप्प पर  31 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करायें।
      मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा उक्त आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पाये गये बालानन्द तिवारी, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) भागलपुर अजीत विक्रम सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) बरहज एवं  पुष्पा मोहन सहायक विकास अधिकारी (महिला) विकास खण्ड गौरी बाजार का एक दिन का वेतन बाधित करने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। 
        बैठक की समाप्ति में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष खराब प्रगति पर खेद व्यक्त किया गया एवं प्रगति में सुधार हेतु समस्त विकास खण्ड के पूरी टीम को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 के अन्दर वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति करें।

Share:

सीडीओ ने की कौशल विकास मिशन की समीक्षा



देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर।आज मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक गूगल मिट के माध्यम से आहुत की गई।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रशिक्षण प्रदाता को तत्काल केंद्र निर्माण कर बैच निर्माण करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही संचालित बैचों में एक सप्ताह के अन्दर पाठ्य सामग्री व वर्दी के वितरण का निर्देश दिया। जिला प्रबंधक जय प्रकाश मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 9207 का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके सापेक्ष 2187 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज XINE SALEMPUR कौशल विकाश प्रशिक्षण केंद्र का सलेमपुर विधायक काली प्रसाद द्वारा उद्घाटन किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी  की अनुमति से बैठक समाप्त की गई।
Share:

जिला एकीकरण समिति की त्रैमासिक बैठक 28 दिसंबर को



देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की वित्तीय वर्ष 2021-22 की तृतीय त्रैमासिक बैठक 28 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन के गाँधी सभागार में आहूत की गयी है। 
       जनपद के सभी  जनप्रतिनिधियों / सदस्यों / सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों से उन्होने ससमय प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है। 
 
Share:

मोबाइल/टैबलेट वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तरीय कॉलेजों में हुआ सजीव प्रसारण



लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 200 विद्यार्थी हुए शामिल

देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में जनपद के 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
       जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का समस्त जनपद स्तरीय विद्यालयों में सीधा प्रसारण किया गया जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने इसे देखा। उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक अवरा-चौरी और बीआरडी पीजी कॉलेज में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई एलईडी वेन के माध्यम से उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

Share:

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन/मत्स्य/डेयरी घटक) बनवाने हेतु 15 फरवरी, 2022 तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान



 देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि संयुक्त सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन/मत्स्य/डेयरी घटक) बनवाने हेतु 15 नवम्बर, 2021 से 15 फरवरी, 2022 तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है, जिससे अधिक से अधिक पशुपालकों/मत्स्य पालकों को लाभांवित किया जा सकें। जनपद हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालक घटक का का लक्ष्य 17541 एवं मत्स्यपालक घटक का लक्ष्य 12938 निर्धारित किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत पशुपालक घटक से सम्बन्धित गोवंशीय, महिषवंशीय, बकरी, कुक्कुट एवं अन्य पशुओं का पालन करने वाले पशुपालकों को आच्छादित करते हुए समस्त पात्र पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करना है। स्केल आफ फाइनेंस (2) पशु हेतु आवर्ती व्यय रू0 46580/-, बकरी पालन (20) बकरी के आवर्ती व्यय हेतु रू0 60538/-, (5000) पक्षी के लेअर इकाई हेतु आवर्ती व्यय रू0 1294000/- (1000) पक्षी के ब्वायलर इकाई हेतु आवर्ती व्यय रू0 165000/- निर्धारित किया गया है।
         इसी प्रकार मत्स्य पालक घटक के समस्त मत्स्य पालकों, मत्स्य बीज उत्पादकों, मत्स्य आखेटकों, मत्स्य विपणन आदि मत्स्य गतिविधियों में लिप्त समस्त मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से आच्छादित किया जाना है। स्केल आफ फाइनेंस ग्राम सभा / निजी तालाव हेतु उत्पादन निवेश रू0 240000/- प्रति हे0, पंगेसियस फिश फार्मिंग उत्पादन निवेश हेतु रू० 300000/- प्रति हे0, मत्स्य बीज उत्पादन हेचरी पर रू० 300000/-, मत्स्य आखेटक को रू० 20000/- एवं मत्स्य विक्रेताओं को 50000/- निर्धारित किया गया है। रू० 160000/- तक के के०सी०सी० आवेदनकर्ता के लिए गारन्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गांधी समाभार, विकास भवन, देवरिया में प्रत्येक शुक्रवार को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। तत् से सम्बन्धित समस्त बैंकों के कोआडिनेटर एवं बैंर्कस उपस्थित रहते है।
       मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त पशुपालक/मत्स्य पालक जो किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा लेना चाहता है किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अथवा अपने सम्बन्धित पशु चिकित्सालयों पर तथा कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास भवन में सर्म्पक स्थापित कर सकते हैं या आयोजित कैम्प में भी अपना आवेदन सम्बन्धित बैंक को उपलब्ध करा सकते है।
 
Share:

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से किया गया नमूना संग्रह



देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों (विशेष रूप से बेकरी उत्पाद) के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से  मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  शिवेन्द्र के  नेतृत्व में 23 दिसंबर को 05 नमूना संग्रह किया गया। विवेक कुमार मिश्रा हरैया सलेमपुर देवरिया के निर्माण इकाई से केक, श्री बालाजी बेकर्स एण्ड सप्लायर्स चकरवाँ बघेरदास सलेमपुर देवरिया के प्रतिष्ठान से केक, श्री बालाजी बेकर्स एण्ड सप्लायर्स चकरवाँ बघेरदास सलेमपुर के प्रतिष्ठान से केक, सूरज कुमार चौररिया रेलवे स्टेशन रोड अबुबकरनगर देवरिया के प्रतिष्ठान से ब्रेड टोस्ट तथा  फ्रेश बेकर्स सोमनाथ मंदिर रोड देवरिया के प्रतिष्ठान से केक का नमूना लिया गया।
     अभिहित अधिकारी ने बताया है कि  प्राप्त नमूना खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें हैं, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
       मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेन्द्र के नेतृत्व में संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव,  अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण टीम में शामिल रहे।

Share:

25 को होगा लखनऊ में टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण जनपद से 200 छात्र-छात्राएं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल



अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना

देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना अंतर्गत 25 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टेबलेट/स्मार्टफोन का वितरण होगा। कार्यक्रम में जनपद के 200 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। आज जीआईसी प्रांगण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुँवर पंकज ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
      अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए इस जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज देवरिया से 50 विद्यार्थी, राजकीय पॉलिटेक्निक चारियाव बुजुर्ग से 50, एलएम फार्मेसी कॉलेज बैतालपुर से 50, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर से 25, रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर से 25, कुल 200 छात्र- छात्राओं को सरकारी बसों से रवाना किया गया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Share:

मतदाता शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन



देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। आज ब्लाक संसाधन केंद्र बैतालपुर अवरा चौरी पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधान का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विमर्श किया गया एवं उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
          खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ, विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्राम स्तर पर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानो से विशेषकर महिला, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। स्वीप नोडल आशुतोष नाथ तिवारी ने समस्त प्रधानाध्यापकों, एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधानों को मतदान कि शपथ दिलाई। 
         इस अवसर पर जय प्रकाश मणि त्रिपाठी, संजय मिश्रा , अनुज पांडेय, कृपा नारायण सिंह,हरे कृष्ण पांडेय, हेमा त्रिपाठी,अर्चना सिंह,मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश आजाद, रागिनी सिंह, गोपाल राय, कृष्ण यादव,मृत्युंजय तिवारी,लाल साहब अभिषेक गुप्ता,राकेश कुमार चौबे त्रिलोकी यादव,मारकंडेय सिंह, आलोकी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share:

राजकीय बाल गृह तथा जिला कारागार देवरिया का सचिव ने किया वर्चुअल निरीक्षण



देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर।आज जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह तथा जिला कारागार देवरिया का  वर्चुअल निरीक्षण  किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा बच्चों से उनका हाल चाल जाना गया तथा किसी भी तरह के परेशानियां व विधिक समस्याओं के बारे में जानकारियां ली गई। सचिव द्वारा बच्चों  को उनके अधिकारों व विधिक प्राविधानों की जानकारियां दी गयी। राजकीय बाल गृह के परिसर को निरंतर साफ रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा बदलते मौसम के अनुसार गर्म कपड़े दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर  पर  राजकीय बाल गृह के कर्मचारी और  बच्चे उपस्थित रहें।
       इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में रह रहे कैदियों का विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उनका हाल चाल जाना तथा एनडीपीएस से सम्बन्धित बंदियों हेतु लोक अदालत के माध्यम से रिहाई हेतु चर्चा की गई। बंदियों हेतु मीनू के अनुसार भोजन व गर्म कपड़े देने पर जोर दिया गया। बंदियों की स्वास्थ्य संबंधित जांच निरंतर करायी जाय तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत उसका निदान कराया जाय।
 
Share:

सब जूनियर तथा जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन / ट्रायल की तिथियां निर्धारित



देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। जिला क्रीड़ा अधिकारी के के पाण्डेय ने बताया है कि  सब जूनियर तथा जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन / ट्रायल खेल निदेशालय द्वारा आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन / ट्रायल की तिथि निर्धारित की गई है।
    सब जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स की जिला चयन/ट्रायल की तिथि 27 दिसंबर प्रातः 10 बजे से, मंडलीय  चयन/ट्रायल की तिथि 29 दिसंबर प्रातः 09 बजे से तथा राज्य स्तर की तिथि 10 जनवरी से 11 जनवरी को कानपुर में निर्धारित है। इसी प्रकार जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स की जिला चयन/ट्रायल की तिथि 28 दिसंबर प्रातः 10 बजे से, मंडलीय  चयन/ट्रायल की तिथि 30 दिसंबर प्रातः 09 बजे से तथा राज्य स्तर की तिथि 07 जनवरी से 08 जनवरी को मुजफ्फर नगर में निर्धारित है।
        जनपद देवरिया के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे  अपने स्कूल / कालेज के जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ियों को उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजे। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे तथा चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन / ट्रायल में भेजा जायेगा।   
       चयन / ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सब जूनियर बालक/बालिका अण्डर-16 हेतु (30.04.2004 से 29.04.2008) के मध्य तथा जूनियर बालक/बालिका अण्डर-20 हेतु (30.04.2002 से 29.04.2004 के मध्य)होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड / जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
 
Share:

निर्वाचन में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाये रखने हेतु जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित



 देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने के दृष्टिगत जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित की है।
        जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया है कि यह समिति निर्वाचन के दौरान सभी समाचार पत्रों प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, केबल नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क और जनसंचार के अन्य माध्यमों जैसे बल्क एसएमएस आदि की निगरानी करेगी। प्रत्याशी और राजनीतिक दलो से संबंधित विज्ञापनों, संदेशों, चर्चाओं और साक्षात्कारों का रिकार्ड रखेगी तथा पेड न्यूज़ एवं फेक न्यूज़ की अनुवीक्षण व्यवस्था द्वारा जांच करेगी। समिति आयोग द्वारा निर्धारित प्रारुप पर प्रत्येक प्रत्याशी से संबंधित दैनिक रिपोर्ट, लेखा टीम को तथा उसकी रिटर्निंग आफिसर व व्यय प्रेक्षक को देगी।  
 

Share:

हाईकोर्ट की बड़ी खबर



➡इलाहाबाद हाईकोर्ट से आज की बड़ी खबर

➡हाईकोर्ट का पीएम और चुनाव आयुक्त से अनुरोध

➡कोविड थर्ड वेव के चलते चुनाव टालने का अनुरोध

➡चुनावी रैलियों, सभाओं के लिए कड़े कदम उठाएं-HC

➡ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को  देखकर किया अनुरोध।

➡चुनावी रैलियों पर रोक लगाने का अनुरोध किया

➡चुनाव प्रचार टीवी,समाचार पत्रों के माध्यम से करें-HC

➡प्रधानमंत्री चुनाव टालने पर भी विचार करे-हाईकोर्ट।
Share:

क्षेत्र में धधक रहीं कच्ची शराब की भट्ठियां, पुलिस अनभिज्ञ



चौकी इंचार्ज ने जांच कर कार्यवाही की कही बात

प्रतापगढ़ । लालगंज कोतवाली अन्तर्गत लीलापुर, मिश्रपुर, छेमर सरैया, कटैया, हण्डौर, बहलोलपुर आदि गावों में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं गांव मे कच्ची शराब बिकने से जहाँ आबकारी विभाग को चूना लग रहा है वहीं कच्ची शराब पीने से लोग मर भी जाते हैं ।बता दें कि बाजार मे तो बडे़ बुजुर्गो की नजर भी बचानी पड़ती हैं पर गांव मे कच्ची शराब उपलब्ध होने से नवयुवक सबसे ज्यादा नसे के लत के शिकार हो रहे हैं देर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है और पुलिस अंजान बनी हुई हैं या इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नही समझते
इस संदर्भ में चौकी इंचार्च अनिकेत भारद्वाज से पूंछने पर कहा कि हमें जानकारी नही है कि कहां चल रहा है कच्चे शराब का कारोबार, फिलहाल जांच कर करेंगें कार्यवाही । 
Share:

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

04 घंटे के भीतर खोयी बूढ़ी मां को किया सकुशल सुपुर्द किया

सीतापुर से ‌रामविलास गौतम




दिनांकः-23.12.2021
पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में महिला/बालकों सम्बन्धी अपराधों की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए घटनाओं को रोकनें/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अपहृता/गुमशुदा की शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु जनपद पुलिस को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर वादिनी श्रीमती उज्जवला वैश्य  पुत्री श्रीमती विद्यावती नि0 चौबेटोला थाना कोतवाली नगर सीतापुर ने अपनी माता जी के सुबह 06.00 बजे अचानक बिना बताये कहीं चले जाने व वापस न आने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए 04 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उनकी पुत्री/परिजन के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री तेज प्रताप सिंह, थाना कोतवाली नगर
2. का0 शुभम, थाना कोतवाली नगर 
3. का0 दिनेश कुमार, थाना कोतवाली नगर
4. का0 प्रशांत शेखर सिंह, थाना कोतवाली नगर
5. का0 रवि वर्मा, सर्विलांस सेल
6. का0 सुमित राघव, एस.ओ.जी. टीम
Share:

लोकल लेवल कमेटी/जिला दिव्यांग बन्धु / जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक हुई संपन्न


देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर।जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया है कि आज  गूगल मीट के माध्यम जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में लोकल लेवल कमेटी/जिला दिव्यांग बन्धु / जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक अयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण स्वतंत्रता व सुरक्षा एवं दिव्यांग सदस्यों द्वारा माडल शौचालय बनवाये जाने जनपद में रेलवे पास निर्गत कराये जाने एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने मे आने वाले समस्याओं के निदान हेतु सुझाव दिया गया तथा लीगल गार्जियनशिप के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
Share:

सीडीओ ने की समीक्षा



देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर।आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार  द्वारा गूगल मीट के माध्यम से सोशल आडिट कार्यक्रम तथा बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की गयी। सोशल आडिट के अन्तर्गत दिनांक-18-12-2021 तक प्रस्तावित 700 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 677 ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट किया जाना पाया गया, जिसमें 28 वित्तीय अनियमितता, 128 वित्तीय विचलन, 484 प्रक्रिया का उल्लंघन तथा 184 शिकायतों से सम्बन्धित प्रकरण पाये गये। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को पाये गये प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
     बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 56 के सापेक्ष 17 लाभार्थियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है। शेष लाभार्थियों का ऋण खाता खुलवाने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। विकास खण्ड, गौरीबाजार के सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) पुष्पा को भ्रामक सूचना दिये जाने के कारण मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान प्रदान करने की संस्तुति की गई।

Share:

डीएम ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश

डीएम ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश

देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन की मंशा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने तथा सभी पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 
       जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धों को ठंड से बचाव हेतु कंबल एवं अन्य बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। 
       श्री निरंजन ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति आवेदन बड़ी संख्या में लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की।       
      जिलाधिकारी ने डीआईओएस एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर 3 दिन के भीतर सभी लंबित आवेदनों के निस्तारण का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं शादी अनुदान योजना के क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
      जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना,  राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश माता पिता वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण योजना के अंतर्गत आने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
      समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबाबू सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

स्वामित्व योजना के अंतर्गत हुआ घरौनी प्रमाणपत्र का वितरण


 ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति के मालिकाना हक का मिला डिजिटल अभिलेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया घरौनी प्रमाण पत्र का डिजिटल वितरण
 
टाउन हॉल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

देवरिया सदर तहसील के 35,779 लोगों को मिला घरौनी का डिजिटल प्रमाण पत्र

देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर स्वामित्व योजना के अंतर्गतलाखों लोगों को घरौनियों का डिजिटल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का देवरिया के टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान 30 लोगों को घरौनी का प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस योजना से देवरिया सदर तहसील के 261 ग्रामों के 35786 व्यक्तियों को लाभ मिला है।
      कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं विधायक रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में आबादी के इलाकों में ऐसे कई मकान थे जिनका कोई अभिलेख नहीं था। स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनको घर के स्वामित्व का अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले भूमि विवाद में काफी कमी आएगी। 
       विधायक रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला ने कहा के स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को अपनी संपत्ति का डिजिटल अभिलेख मिल गया है। यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार प्रदेश के सभी लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
      मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद ने कहा कि डिजिटल अभिलेख मिलने से कानूनी पचड़ों से लोगों को मुक्ति मिलेगी और राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी। इस कार्यक्रम में देवरिया सदर तहसील के 52 ग्रामों के 300 लाभार्थी मौजूद थे।
        इस अवसर पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सहित राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी मौजूद थे।।

Share:

निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु अण्डर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की गयी बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देश



देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के अध्यक्षता में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया में अण्डर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में ऐसे निरूद्ध बंदी जो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436(क) से आच्छादित हैं तथा पूर्ण सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक अवधि व्यतीत कर चुके हैं उससे
संबंधित चार बंदियों के मामलों की सूची प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार देवरिया द्वारा प्रस्तुत की गयी हैं जिनके रिहाई के संदर्भ में वार्ता की गयी किन्तु उनके अन्य गंभीर मामलें न्यायालय में विचाराधीन हैं या आजीवन कारावास से दंडित होकर सजा भुगत रहे हैं। 
         जनपद न्यायाधीश  रवि नाथ द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी बंदी उक्त निर्देशों के अनुरूप रिहाई के पात्रता के अन्तर्गत आते हैं उनके नियमानुसार रिहाई की कार्यवाही की जायें। उन्होंने पाकशाला तथा बैरकों की स्वच्छता पर संतोष जतायी गयी तथा निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर निर्देशित भी किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे द्वारा बंदियों हेतु मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार देने पर बल दिया उन्होंने बदलते मौसम के अनुसार गर्म कपड़े देने हेतु निर्देशित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने निर्देशित किया गया कि जिला करागार में निरूद्ध ऐसे बंदी जिनके मुकदमें की पैरवी करने हेतु कोई अधिवक्ता नहीं हैं, अधिवक्ता हेतु वे अपने प्रार्थना पत्र जिला कारागार देवरिया के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में प्रेषित करें जिससे उन्हें तत्काल अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकें। 
       इस दौरान सचिव द्वारा फारूख पुत्र फकिरा, विजय प्रकाश पुत्र बुद्धु, फिरोज आलम पुत्र आग्रे हुसैन, मो0 जुएल पुत्र मो0 मोफिज तथा महिला बैरक से सुशीला देवी की समस्याओं का सुना गया तथा कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
       इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक  डॉ श्रीपति मिश्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया कुमारी राय,  सी0एम0ओ0 आलोक पाण्डेय, जिला कारागार अधीक्षक प्रभारी राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, वंदना के0के0 दीक्षित व जेल वार्डन बच्चूलाल उपस्थित रहें।

Share:

डीएम ने 25 दिसंबर को युवा जनशक्ति को टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कालेजों में सजीव प्रसारण करने हेतु सभी कालेजों को खोलने का दिया निर्देश


देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि शासन द्वारा  प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण योजनान्तर्गत  25 दिसंबर 2021 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य मुख्यमंत्री द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में युवा जनशक्ति को टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कालेजों में सजीव प्रसारण करने हेतु सभी कालेजों को तददिनाक खोले जाने एवं वहां उपस्थित होने वाले छात्र/छात्राओं के सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
      जिलाधिकारी ने इसके अनुपालन हेतु जनपद  के उच्च शिक्षा संस्थान यथा-महाविद्यालयों (स्नातक/ स्नातकोत्तर), कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (आई०टी०आई०), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग विभाग (एम०एस०एम०ई०) एवं प्राविधिक शिक्षा (राजकीय पालीटेक्निक) को इस दिन  खोले जाने एवं शासनादेश में दिये गये निर्देश के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस  आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने को कहा है।
  
Share:

आज स्व० चौधरी चरण सिंह, मा० पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर "किसान सम्मान दिवस" / किसान मेला का हुआ आयोजन



देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। आज स्व० चौधरी चरण सिंह, मा० पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर "किसान सम्मान दिवस" / किसान मेला का आयोजन भारत भारती इण्टर कालेज, भरथुआ, देवरिया के प्रांगण में आयोजित किया गया।  किसान सम्मान दिवस / किसान मेला में आये हुए किसानों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कृषि विभाग, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, उद्यान विभाग, वन विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा, कृषि रक्षा इकाई, मत्स्य पालन आदि विभागों / कम्पनियों के स्टाल लगाये गये थे।
     सांसद श्री कुशवाहा  द्वारा किसान भाइयों को बताया कि किसान मेला में प्रदर्शनियों के माध्यम से खेती / व्यवसाय के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसे किसान भाई जानकारी प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से खेती करें। साथ ही कृषि विभाग को कहा गया कि कृषि विभाग में जो योजनाएं चल रही है उसे किसानों के मध्य अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करायें जिससे जनपद के ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सके।  सांसद द्वारा किसान सम्मान दिवस / किसान मेले का सफल आयोजन करने के लिए कृषि विभाग को धन्यवाद दिया।
      जिला कृषि अधिकारी  मु० मुजम्मिल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रवीन्द्र कुशवाहा एवं जनप्रतिनिधि गण व उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं उपस्थित किसान बन्धुओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसान बन्धुओं को बताया गया कि आज के दिन स्व० चौधरी चरण सिंह, मा० पूर्व प्रधानमंत्री जी का जन्म हुआ था जिसे हम आज किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाते हैं तथा उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला गया। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसानों को खेती के लिए मृदा की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया। साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।    
     प्राविधिक सहायक संकर्षण शाही द्वारा किसान मेले में आये हुए किसानों को बताया कि किसान मेला / गोष्ठी का आयोजन इसलिए होता है कि जनपद से आये हुए किसान भाई अपनी जानकारी को एक दूसरे किसान से साझा करें और यहां पर वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये तरीके से खेती करें तभी हम उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं। साथ ही किसान भाई अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराकर ही खादों का प्रयोग करें और अधिक से अधिक गोबर की खाद का प्रयोग करने के बारे में बताया।
      एग्रीकल्चर इन्स्योरेन्स कम्पनी द्वारा किसान मेला में उपस्थित किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में बताया गया।
      फसलों में अधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र, सॉल व पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही गन्ना, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य में अधिक उत्पादन / अच्छा कार्य करने वाले किसानों को भी प्रशस्ति पत्र व सॉल देकर कृषि विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया।
     किसान सम्मान दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी,   रवीन्द्र किशोर प्रतिनिधि गुड्डन कुशवाहा, प्रतिनिधि,  पवन मिश्रा, जिलाध्यक्ष (किसान मोर्चा), नागेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष आदि  जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे एवं कृषि विभाग के  जिला कृषि अधिकारी मु० मुजम्मिल,  उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी ईरम मिर्जा,  जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, दिग्विजय नाथ सिंह, सलाहकार व अन्य कृषि से सम्बन्धित विभाग के अधिकारी गण एवं प्रगतिशील कृषक, जनपद के अन्य किसान बन्धु उपस्थित रहे।
Share:

किसान वैज्ञानिक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा ले सकता है : डीएम



जौनपुर।भूतपूर्व प्रधानमंत्री  स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की। इस अवसर पर फसलों व पशुपालन आदि के पैदावार में अच्छा कार्य करने वाले 32 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन कर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहें जिन्हे विभाग के तरफ से जागरूक किया गया।   
संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मानित करने का उददेश्य है कि अन्य किसान भी इन किसानों से प्रेरणा लें। कृषि के क्षेत्र में महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रही है अन्य महिलाओं से भी अपील किया कि वे आगे आये एवं वैज्ञानिक तकनीकि से खेती करते हुए आजीविका में वृद्वि करें। उन्होंने अपील किया कि किसान मृदा परीक्षण अवश्य कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की आय दोगुनी करने में सभी प्रकार से सहयोग कर कर रहा है किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो, उनकी फसलों को समय से खरीदा जाए तथा सिंचाई के लिए नहरों में पानी रहे इसके लिए प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में काले गेंहू की खेती को बढावा दिया जाये। कृषि वैज्ञानिक डा0 सुरेश कनौजिया के द्वारा विस्तार से किसानों को तकनीकी कृषि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेशचन्द्र यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक जयप्रकाश, वैज्ञानिक डा. सुरेन्द्र सोनकर, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर, जिला कृषि अधिकारी के.के सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, शरद पटेल, मुकेश कनौजिया सहित अन्य उपस्थित रहे। 
Share:

गुजरात में हत्या करने को दो आरोपियों ने ली थी जौनपुर में शरण



जौनपुर। गुजरात प्रांत के एक जिले में हत्या करने के दो आरोपितों को गुजरात पुलिस ने बुधवार की रात बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार से गिरफ्तार कर लिया। देर रात दौड़ाकर पकड़े गए दोनों आरोपितों को पुलिस अपने साथ गुजरात ले गयी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ गुजरात के पांडेसरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। पकड़ा गया एक आरोपी वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र व दूसरा जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है। 
गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह, शैलेश सिंह, छत्रपाल सिंह, हरदीप सिंह बाजार में पहुंचे और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनो आरोपियों को दौड़ाकर निगोह बाजार में पकड़ लिया। पुलिस को दौड़ता देख बाजार के लोग भी जुट गए। जब तक बाजार के लोग माजरा समझते पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर बरसठी थाने पर पहुंच गयी। गुजरात पुलिस ने बरसठी थाने पर लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपियों में एक वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र निवासी किशन व दूसरा जिले के बक्शा थाना क्षेत्र का सचिन उर्फ विशाल बताया जा रहा है। दोनों आरोपी निगोह में किसके यहां आये थे यह स्पष्ट नही हो सका। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि दोनो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। 
Share:

बाप बेटे की मौत से डोमपुर गांव में पसरा मातम



 जौनपुर।  सुजानगंज थाना क्षेत्र के डोमपुर गांव निवासी गगनदीप चौधरी (35वर्ष) और उनके पुत्र अंकित (15) की बीतीरात रांची के सुखदेवनगर में धुएं और गैस की वजह से दम घुटने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी सुधा गांव से रांची के लिए रवाना हो गयीं।  
 गगनदीप चौधरी गांव में भोला हरिजन के नाम से जाना जाता रहा। पिछले वर्ष भोला की पत्नी और उनके भाई लालमणि का विवाद पड़ोसी से हो गया था। इसके बाद पड़ोसी रामसेवक एवं उसके परिजनों में जमकर मारपीट की थी जिसके बाद पूरा परिवार गांव छोड़कर बेरमांव बाजार में रहने लगा था। भोला (गगनदीप) की पत्नी सुधा यही रहती है जबकि उसके दो पुत्र और दो पुत्री तथा उसकी मां भोला के साथ रहतीं हैं। भोला का गांव में आना-जाना बहुत कम होता था। गांव की ओर आये भी तो बेरमांव बाजार से ही चले जाते थे। इसलिए गांव वालों को उनके आने जाने की बहुत ख़बर नहीं मिल पाती थी।
 बड़े भाई लालमणि ने बताया कि गांव में भोला के पास करीब डेढ़ बीघा जमीन है जिस पर खेती नहीं हो रही है। वह परती पड़ी है। भोला के नाम मुख्यमंत्री आवास भी मिला है लेकिन उस पर अभी तक छत नहीं पड़ा है। भोला के पुत्र सोनू (10) और अंकित (15) थे। राची में पिता भोला के साथ अंकित की मौत हो गई। इसके अलावा दो पुत्रियां महिमा (18) और नंदनी (13) सुरक्षित हैं। अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है। भोला दो भाईयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई लालमणि हरिजन बेरमांव बाजार में ही जूता चप्पल की दुकान चलाते हैं। भोला करीब पंद्रह वर्ष पूर्व रांची बस गए थे। बीतीरात जिस वक्त यह घटना हुई भोला के पास उनकी मां और उनके चारों बच्चे उनके पास थे जबकि पत्नी सुधा गांव में ही थीं। सूचना मिलते ही गुरुवार को वह सुबह रांची के लिए रवाना हो गई। लालमणि हरिजन ने बताया कि भोला कभी भी मेरे पास फोन कर हाल खबर नही लेते थे। पिता पुत्र की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। लोग एक दूसरे से जानकारी लेते रहे।
Share:

पलटा टैक्टर , पल्लेदार की दबकर हुई मौत



जौनपुर। प्रयागराज-शाहगंज वाया मुंगराबादशाहपुर राजमार्ग पर खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव के मोड़ पर गुरुवार को ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। उसके नीचे दब जाने के कारण पल्लेदार की मौत हो गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। 
तिलवारी निवासी 45 वर्षीय ओमकार नाविक के परिवार की माली हालत बहुत खराब चल रही थी। वह भाड़े के ट्रैक्टर पर पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। सुबह ओमकार नाविक रामनगर बाजार में सामान उतारकर वापस गांव से सामान लादने जा रहा था। ट्रैक्टर उसका साथी चला रहा था। ट्रैक्टर राजमार्ग से जैसे ही गांव के खड़ंजा मार्ग पर मुड़ा, अचानक ईंटें खिसक जाने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर करीब 15 फीट गहरे खड्ड में पलट गया। ओमकार नाविक उसी के नीचे दब गया। आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। हादसे में बाल-बाल बच गए चालक ने बाहर आकर ग्रामीणों की मदद से बांस-बल्ली लगाकर पल्लेदार को निकाला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे लेकर घर चले गए। वहां कुछ देरबाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पल्लेदार की मौत की खबर लगने पर घबराकर चालक फरार हो गया। परिवार पर हुआ वज्रपात 
Share:

उप मुख्यमंत्री का आगमन 24 दिसम्बर को



देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन जनपद के सलेमपुर स्थित सेंटपॉल स्कूल में दिनांक 24/12/2021 को अपराह्न 13:25 मिनट पर होगा। उप मुख्यमंत्री जी 13:35 मिनट पर सलेमपुर के सेंटपॉल स्कूल के ग्राउंड पर जनविश्वास यात्रा (जनसभा) में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे, तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 14:50 मिनट पर हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share:

मुख्यमंत्री द्वारा फ़सल अवशेष प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ जनपदों के अधिकारियों में जनपद देवरिया से जिलाधिकारी एवं उप कृषि निदेशक को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। माननीय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (भूत पूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस के अवसर पर आज  23 दिसंबर 2021 को फ़सल अवशेष प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ जनपदों के अधिकारियों में देवरिया जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं उप कृषि निदेशक देवरिया आशुतोष कुमार मिश्र को आज  श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जनपद में पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान वित्तीय वर्ष में पराली जलने की घटना में कमी एवं धान आच्छादित क्षेत्रफल के आधार पर भी घटनाओं में कमी के कारण दिया गया है।     
     लोकभवन लखनऊ में आयोजित आज के कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक देवरिया द्बारा अपना तथा जिलाधिकारी देवरिया के प्रतिनिधि के रूप में उनका भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Share:

विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रचार सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की दर हुई तय


दर निर्धारण हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 30 लाख 80 हजार रुपये की सीमा में करना होगा खर्च

देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। आज विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा प्रयुक्त प्रचार-सामग्री के रेट चार्ट के निर्धारण हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित खर्चे के अंतर्गत चुनाव खर्च करने का निर्देश दिया।
       मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले खर्च की सीमा में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रत्याशियों को 28 लाख की सीमा में खर्च करना पड़ता था वहीं अब तीस लाख अस्सी हजार रुपये की सीमा में चुनावी खर्च करना होगा। उन्होंने बताया कि 4 वर्ष पश्चात चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले प्रचार सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की दर का पुनरीक्षण किया जा रहा है। रैली, सभा तथा बैठक में होने वाले खर्चों को इसी दर से व्यय रजिस्टर में राजनीतिक दल/प्रत्याशी एंट्री करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सूची में यदि कोई वस्तु छूट गई है तो उसे भविष्य में अद्यतन किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिन प्रचार सामग्रियों एवं वस्तुओं के मूल्यों का निर्धारण किया गया है, उनमें वाहन, होटल, गेस्ट रूम, फर्नीचर, सोफा सेट, वीआईपी कुर्सी, होर्डिंग, नाश्ता, भोजन, ई-रिक्शा, लाउडस्पीकर, हेलीपैड, पानी की बोतल, कार्यालय किराया, पंडाल, बुके, फूल, कपड़े के बैनर, फ्लेक्स, एलईडी स्क्रीन सहित विभिन्न मद शामिल है। इन वस्तुओं के मूल्य निर्धारण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति भी प्राप्त की गई।
       इस अवसर पर एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, भाजपा के डॉ गंगा शरण पांडेय, समाजवादी पार्टी के अशोक कुमार यादव, बसपा के अशोक कुशवाहा, कांग्रेस के शिव शंकर सिंह, सीपीआई के आनंद प्रकाश चौरसिया, एनसीपी के डॉ रमेश यादव सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Share:

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर का किया औचक निरीक्षण




 देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन रुद्रपुर तहसील में जनसुनवायी कार्यक्रम के उपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने दवा, इलाज की सुचारु व्यवस्था बनाए जाने के साथ मरीजो का इलाज बेहतर से बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यक संसाधनो की उपलब्धता की जानकारी की एवं उसके उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
        सिजेरियन आपरेशन थिएटर कक्ष का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर संसाधनो की उपलब्धता को देखा। साफ-सफाई एवं आवश्यक संसाधनो, चिकित्सको एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने राष्ट्रीय पोषण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। पंजिका को मंगा कर देखा। उसे अद्यतन रखने एवं पूर्ण विवरण अंकित किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार यादव, स्वास्थ्य कर्मी गण आदि उपस्थित रहे।  
 
Share:

डीएम ने रुद्रपुर तहसील में सुशासन सप्ताह के तहत की जन सुनवायी



 तीन लेखपालो की दी प्रतिकूल प्रविष्टि

 दो लेखपालो को चार्जशीट निर्गत किये जाने के भी दिए निर्देश

 देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। ‘‘सुशासन सप्ताह’’ के तहत आज रुद्रपुर तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवायी संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन फरियादियों एवं संबंधित निस्तारणकर्ता नोडल अधिकारी से संवाद करा कर समस्याओं के निराकरण की वास्तविक स्थितियों को जाना। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नही करने वाले कर्मियों पर काफी सख्त रहे। तीन लेखपालो को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं दो को चार्जशीट निर्गत किए जाने के निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी श्री निरंजन इस संवाद कार्यक्रम में सबसे पहले शिकायतकर्ता राजेश सिंह ग्राम टड़वा से समस्या व निस्तारण की स्थिति की जानकारी किए। निस्तारणकर्ता लेखपाल व शिकायतकर्ता को एक दूसरे से रुबरु कराये। लेखपाल की शिथिलता उजागर होने पर जिलाधिकारी ने कडी फटकार लगायी तथा इस प्रकरण में सार्वजनिक जमीनो पर अवैध कब्जा करने वालो के विरुद्ध एन्टी भू-माफिया में मुकदमा दर्ज कराये जाने का निर्देश लेखपाल भास्कर प्रसाद को दिया तथा यह भी कहा कि यदि इनके द्वारा मुकदमा दर्ज नही कराया जाता है तो उप जिलाधिकारी इन्हे निलम्बित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। शिकायतकर्ता जयराम तिवारी के प्रकरण में भी लेखपाल राम आशिष गुप्ता को चार्जशीट दिए जाने को कहा तथा इस प्रकरण में कानूनगो एवं लेखपालो की टीम बनाकर पैमाइस करा कर इसका निस्तारण किया जाये और  यदि अवैध कब्जा मिले तो कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही भू माफिया के तहत की जाये। उन्होने कहा कि सरकारी जमीन सुरक्षित रहे, यह लेखपालो एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। इसलिए इसमें शिथिलता बर्दाश्त नही होगी।
           पिपरा कछार निवासी फरियादी सतीश कुमार सिंह के शिकायती प्रकरण में लेखपाल मिथिलेश कुमार की लापरवाही स्पष्ट होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कब्जाधारी पर भी एफआइआर दर्ज कराये, नही कराये जाने की दशा में एसडीएम लेखपाल को निलम्बित करने की कार्यवाही करेगें। मठिया तिवारी के शिकायतकर्ता संजय कुमार तिवारी के प्रकरण में लेखपाल संजय सिंह को भी कडी फटकार लगायी और प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया। नगवा खास के फरियादी खडानंद शुक्ल द्वारा चकमार्गो पर अवैध कब्जा के शिकायती प्रकरण में तत्कालीन लेखपाल ओम तिवारी की शिथिलता के लिए कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी से संस्तुति/प्रस्तावित किए जाने को कहा एवं खण्ड विकास अधिकारी इस चकमार्ग के उच्चीकरण का कार्य कल ही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।  
         आज आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में कुल 20 प्रकरणों में फरियादियों से जिलाधिकारी रुबरु होते हुए 12 मामलो का निराकरण किया, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए। शेष अन्य मामलो में संबंधित अधिकारियों को पुनः जांच व आवश्यक कार्यवाही कर उसका वास्तविक व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।
        जन सुनवायी के इस दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, तहसीलदार अभयराज, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, नायब तहसीलदार, राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागो के निस्तारण नोडल अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।  
Share:

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

पूर्ण बहुमत से बनेगी बीएसपी की सरकार: सतीश मिश्रा



जौनपुर। मौसम का पारा लुढ़कने के साथ ही सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ता जा रहा है। 2022 चुनाव मैदान में बाजी मारने के लिए बीजेपी, सपा के बाद अब बसपा भी जोर लगानी शुरू कर दी है। आज केराकत विधानसभा में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने एक सभा को सम्बोधित किया। पूरे भाषण के दम्यान वे ब्राहमणों को रिझाने का प्रयास किया। वे  बीजेपी पर ब्राह्मण  समाज पर जुल्म करने का इल्जाम लगाया ।
उन्होने कहा कि 2007 विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में ब्राहमणों को टिकट दिया जायेगा। इस बार पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनने जा रही है। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की 5 साल के शासन में ब्राह्मणों के 100 से ज्यादा इनकाउंटर करके हत्या कराने का काम योगी सरकार ने किया है।500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो जाने के बाद भी इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। योगी सरकार ब्राह्मण विरोधी है ऐसे में सरकार को हटाना ।हमारा कर्तव्य है। आपने देखा कि उन्नाव में बेटी के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई सरकार विधायक को बचाने में जुटी थी।कानपुर में विकास दुबे की पत्नी खुशी दुबे का मामला उठाते हुए कहा कि निर्दोष होते हुए उसे डेढ़ साल से जेल में रखने का काम भाजपा सरकार ने किया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है अपराध चरम पर है कि कोई सीमा नहीं है सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

उन्होने केराकत की जनता से यहां के सम्भावित प्रत्याशी डा0 लालबहादुर सिध्दार्थ को भारी बहुमत से जीताने की अपील भी किया। सतीश मिश्रा ने कहा 
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789