देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। आज ब्लाक संसाधन केंद्र बैतालपुर अवरा चौरी पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधान का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विमर्श किया गया एवं उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ, विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्राम स्तर पर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानो से विशेषकर महिला, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। स्वीप नोडल आशुतोष नाथ तिवारी ने समस्त प्रधानाध्यापकों, एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधानों को मतदान कि शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जय प्रकाश मणि त्रिपाठी, संजय मिश्रा , अनुज पांडेय, कृपा नारायण सिंह,हरे कृष्ण पांडेय, हेमा त्रिपाठी,अर्चना सिंह,मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश आजाद, रागिनी सिंह, गोपाल राय, कृष्ण यादव,मृत्युंजय तिवारी,लाल साहब अभिषेक गुप्ता,राकेश कुमार चौबे त्रिलोकी यादव,मारकंडेय सिंह, आलोकी सिंह आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें