देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर।आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से सोशल आडिट कार्यक्रम तथा बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की गयी। सोशल आडिट के अन्तर्गत दिनांक-18-12-2021 तक प्रस्तावित 700 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 677 ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट किया जाना पाया गया, जिसमें 28 वित्तीय अनियमितता, 128 वित्तीय विचलन, 484 प्रक्रिया का उल्लंघन तथा 184 शिकायतों से सम्बन्धित प्रकरण पाये गये। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को पाये गये प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 56 के सापेक्ष 17 लाभार्थियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है। शेष लाभार्थियों का ऋण खाता खुलवाने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। विकास खण्ड, गौरीबाजार के सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) पुष्पा को भ्रामक सूचना दिये जाने के कारण मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान प्रदान करने की संस्तुति की गई।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें