Good Daily News...


शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

25 को होगा लखनऊ में टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण जनपद से 200 छात्र-छात्राएं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल



अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना

देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना अंतर्गत 25 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टेबलेट/स्मार्टफोन का वितरण होगा। कार्यक्रम में जनपद के 200 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। आज जीआईसी प्रांगण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुँवर पंकज ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
      अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए इस जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज देवरिया से 50 विद्यार्थी, राजकीय पॉलिटेक्निक चारियाव बुजुर्ग से 50, एलएम फार्मेसी कॉलेज बैतालपुर से 50, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर से 25, रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर से 25, कुल 200 छात्र- छात्राओं को सरकारी बसों से रवाना किया गया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा

 अमेठी।  लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा। जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के दीपक कुमार को...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789