देवरिया (सू0वि0) 25 दिसम्बर। आज उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष दिसम्बर 2021 तक प्रगति के सम्बन्ध में प्रगति हेतु सप्ताहिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से आहूत की गयी। इस अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद देवरिया, समस्त जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) जनपद देवरिया, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक जनपद देवरिया के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस समीक्षा बैठक विभिन्न विकास खण्डवार विस्तृत समीक्षा की गयी।
समूह गठन
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 4040 स्वयं सहायता समूह के गठन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड का लक्ष्य 253 समूह गठन का है, के लक्ष्यों के सापेक्ष विभिन्न विकास खण्डवार 4038 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समूह गठन में शत-प्रतिशत की पूर्ति न करने वाले विकासखण्ड गौरी बाजार के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में दिनांक 28 दिसम्बर 2021 तक समूह गठन के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।
समूह गठन के सापेक्ष बचत खाता एवं MIS की प्रगति -
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4038 समूह गठन के सापेक्ष मात्र 2571 स्वयं सहायता समूहों का बचत खाता खुलवाकर MIS किया गया है। समूह गठन के प्रगति की समीक्षा शासन स्तर से MIS के आधार पर प्रत्येक सप्ताह की जाती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समूह गठन के सापेक्ष बचत खाता एवं MIS की समीक्षा में समस्त विकास खण्ड के समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (म० / आइ०एस०बी०) को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में गठित शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों की पत्रावली सम्बन्धित बैंक शाखाओं में दिनांक 28 दिसम्बर 2021 तक प्रेषित कर बचत खाता खुलवाकर MIS पूर्ण करें, जिससे समूह गठन व बचत खाता में जनपद की प्रगति राज्य स्तर पर परदर्शित हो सके। बचत खाता न खुलने की दशा में सम्बन्धित विकास खण्ड के ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) को जिम्मेदार मानते हुए कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
रिवाल्विंग फण्ड
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 2880 स्वयं सहायता समूह के रिवाल्विंग फण्ड का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसके सापेक्ष आज दिनांक तक 1145 स्वयं सहायता को रिवाल्विंग फण्ड दिया गया है। योग्यता के आधार पर रिवाल्विंग फण्ड हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार कुल 1947 स्वयं सहायता समूहों की मांग (पत्रावली) जिला मिशन प्रबन्धन इकाई को प्राप्त है, शेष 247 समूहों की पत्रावलियों अभी तक अप्राप्त है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड बनकटा, बरहज, भागलपुर भाटपाररानी, गौरी बाजार, पथरदेवा एवं तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 28 दिसम्बर 2021 से पूर्व शेष समूहों की पत्रावलियों तैयार कर कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को उपलब्ध करवायें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित विकास खण्ड के ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) का मानदेय / वेतन अवरूद्ध किया जायेगा।
कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 2400 स्वयं सहायता समूह के कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसके सापेक्ष अक्टूबर माह तक 899 स्वयं सहायता समूह को कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड दिया गया है। योग्यता के आधार पर कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार कुल 1501 स्वयं सहायता समूह का लक्ष्य शेष है, के सापेक्ष 1151 स्वयं सहायता समूहों की मांग (पत्रावली) जिला मिशन प्रबन्धन इकाई को प्राप्त है, शेष 350 समूहों की पत्रावलियों अभी तक अप्राप्त है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड देवरिया सदर, पथरदेवा एवं तरकुलवा के खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 28 दिसम्बर 2021 से पूर्व शेष समूहों की पत्रावलियों तैयार कर कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को उपलब्ध करवायें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) का मानदेय / वेतन अवरुद्ध किया जायेगा।
बैंक क्रेडिट लिंकेज
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को कुल 3424 स्वयं सहायता समूह के बैंक क्रेडिट लिंकेज कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, के सापेक्ष आज दिनांक तक समस्त विकास खण्डों के द्वारा मात्र 2604 स्वयं सहायता समूह की पत्रावली बैंक लिंकेज पोर्टल पर ऑनलाईन किया गया है, 1391 स्वयं सहायता समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य के मात्र 40.63 प्रतिशत है, जबकि बैंक लिंकेज पोर्टल पर आज दिनांक तक 1039 स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिकेज स्वीकृत प्रदर्शित हो रहा है। बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विकास खण्ड ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0) को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 तक आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति प्रत्येक दशा में माह दिसम्बर में पूर्ण करें। साथ ही साथ वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष अवशेष 762 स्वयं सहायता समूह की पत्रावली प्रत्येक दशा में 30 दिसम्बर 2021 तक बैंक क्रेडिट लिंकेज पोर्टल पर ऑनलाईन प्रेषित करते हुए हार्ड कापी सम्बन्धित बैंक शाखा को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें एवं स्वीकृत पत्रावलियों को बैंक शाखा से समन्वय कर नेशनल बैंक लिंकेज पोर्टल पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें।
बी०सी० सखी
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बी०सी० सखी की समीक्षा में समस्त विकास खण्ड को निर्देशित किया गया कि दिनांक 18 दिसम्बर 2021 तक कुल 457 सपोर्ट फण्ड प्राप्त बी०सी० सखी में से 325 बी०सी०सखी ने डिवाईस प्राप्त किया है, शेष 162 बी०सी० सखी ने अभी तक डिवाईस प्राप्त नहीं किया है तथा 1179 बी०सी० सखी में 626 बी०सी० का सर्टिफिकेशन किया गया है तथा 14 बी०सी० सखी का प्रशिक्षण हेतु पंजीयन किया गया है। सभी विकास खण्डों से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार 534 बी०सी० अयोग्य / अनिच्छुक है। शेष 5 बी०सी० सखी पंजीकरण / प्रशिक्षण हेतु लम्बित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हैण्ड हेल्ड डिवाईस के गैप को समाप्त करने हेतु समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) को निर्देशित किया गया कि दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक प्रशिक्षण प्राप्त बी०सी०सखी को हैण्ड हेल्ड डिवाईस प्राप्त करवायें, अन्यथा कि स्थिति में सम्बन्धित का मानदेय / वेतन बाधित करने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
ग्राम संगठन गठन
वित्तीय वर्ष में जनपद को 260 ग्राम संगठन का लक्ष्य प्राप्त है, के सापेक्ष आज दिनांक तक 244 ग्राम संगठन का गठन किया गया है, के सापेक्ष मात्र 74 ग्राम संगठन का बचत खाता खुलवाकर एम०आई०एस० किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विकास खण्ड बनकटा, बरहज, भलुवनी, भटनी, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, लार एवं पथरदेवा के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया एवं समस्त को निर्देशित किया गया कि ग्राम संगठन प्रगति की समीक्षा मिशन निदेशालय स्तर से एम०आई०एस० के आधार पर किया जाता है, तदक्रम में समस्त गठित ग्राम संगठनों का बचत खाता खुलवाकर एम०आई०एस० करायें।
विद्युत बिलों के कलेक्शन की प्रगति
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा विद्युत बिल कलेक्शन की समीक्षा में उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि इस कार्य में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से 272 क्लस्टर के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्युत सखी के मैपिंग कर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसमें से 172 विद्युत सखी के द्वारा प्रिन्टर ले लिया गया है, परन्तु उसके सापेक्ष मात्र 73 विद्युत सखी ही सक्रिय है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया किप्रत्येक दशा में 30 दिसम्बर 2021 तक डिवाईस प्राप्त समस्त विद्युत सखी को सक्रिय करायें।
आधार सीडिंग प्रगति
जनपद के विभिन्न विकास खण्डवार स्वयं सहायता समूह में कुल 139514 सदस्य जुडी है, के सापेक्ष आज दिनांक तक मात्र 118679 समूह सदस्यों का आधार सीडिंग नेशनल एम०आई०एस० पोर्टल पर फीड किया गया है। इसमें अभी भी विभिन्न विकास खण्डवार 14.93 प्रतिशत समूह सदस्यों का आधार सीडिंग अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 30 दिसम्बर 2021 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़े शत-प्रतिशत सदस्यों का आधार सीडिंग पूर्ण करें अन्यथा कि स्थिति में सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी का वेतन बाधित करने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
इन्शुरेन्स प्रगति
जनपद को PMSBY में कुल 131736 एवं PMJJBY में कुल 92215 लक्ष्य प्राप्त है, के सापेक्ष 25 दिसम्बर 2021 तक क्रमशः 6279 एवं 4714 का इन्शुरेन्स किया गया है, जिसमें जनपद की प्रगति मात्र 9.88 है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इन्शुरेन्स प्रगति में सुधार हेतु समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि PMSBY एवं PMJJBY में अद्यतन प्रगति में 25 प्रतिशत की वृद्धि दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक सुनिश्चित करें।
TRI-m-FORM
प्रगति उक्त एप्प की प्रगति समीक्षा में जनपद में आज दिनांक तक कुल गठित 13235 स्वयं सहायता समूह के सापेक्ष आज दिनांक तक मात्र 2953 स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन किया गया है, जो मात्र 22.31 प्रतिशत है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन उक्त एप्प पर 31 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करायें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पाये गये बालानन्द तिवारी, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) भागलपुर अजीत विक्रम सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) बरहज एवं पुष्पा मोहन सहायक विकास अधिकारी (महिला) विकास खण्ड गौरी बाजार का एक दिन का वेतन बाधित करने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक की समाप्ति में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष खराब प्रगति पर खेद व्यक्त किया गया एवं प्रगति में सुधार हेतु समस्त विकास खण्ड के पूरी टीम को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 के अन्दर वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें