देवरिया (सू0वि0) 23 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण योजनान्तर्गत 25 दिसंबर 2021 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य मुख्यमंत्री द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में युवा जनशक्ति को टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कालेजों में सजीव प्रसारण करने हेतु सभी कालेजों को तददिनाक खोले जाने एवं वहां उपस्थित होने वाले छात्र/छात्राओं के सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने इसके अनुपालन हेतु जनपद के उच्च शिक्षा संस्थान यथा-महाविद्यालयों (स्नातक/ स्नातकोत्तर), कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (आई०टी०आई०), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग विभाग (एम०एस०एम०ई०) एवं प्राविधिक शिक्षा (राजकीय पालीटेक्निक) को इस दिन खोले जाने एवं शासनादेश में दिये गये निर्देश के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने को कहा है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें