देवरिया (सू0वि0) 24 दिसम्बर। जिला क्रीड़ा अधिकारी के के पाण्डेय ने बताया है कि सब जूनियर तथा जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन / ट्रायल खेल निदेशालय द्वारा आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन / ट्रायल की तिथि निर्धारित की गई है।
सब जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स की जिला चयन/ट्रायल की तिथि 27 दिसंबर प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन/ट्रायल की तिथि 29 दिसंबर प्रातः 09 बजे से तथा राज्य स्तर की तिथि 10 जनवरी से 11 जनवरी को कानपुर में निर्धारित है। इसी प्रकार जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स की जिला चयन/ट्रायल की तिथि 28 दिसंबर प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन/ट्रायल की तिथि 30 दिसंबर प्रातः 09 बजे से तथा राज्य स्तर की तिथि 07 जनवरी से 08 जनवरी को मुजफ्फर नगर में निर्धारित है।
जनपद देवरिया के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल / कालेज के जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ियों को उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजे। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे तथा चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन / ट्रायल में भेजा जायेगा।
चयन / ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सब जूनियर बालक/बालिका अण्डर-16 हेतु (30.04.2004 से 29.04.2008) के मध्य तथा जूनियर बालक/बालिका अण्डर-20 हेतु (30.04.2002 से 29.04.2004 के मध्य)होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड / जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें