Good Daily News...


शनिवार, 27 नवंबर 2021

नीति आयोग के गरीबी सूचकांक लिस्ट जारी

दिल्ली

नीति आयोग के गरीबी सूचकांक लिस्ट जारी

एमपीआई के अनुसार गरीबी सूचकांक जारी

बिहार, झारखंड,यूपी देश के सबसे गरीब राज्य 

पहले पर बिहार,दूसरा झारखंड तीसरे नंबर पर यूपी

बिहार की 51.91 प्रतिशत जनसंख्या गरीब है

झारखंड में 42.16 प्रतिशत जनसंख्या गरीब है।

उत्तर प्रदेश में 37.79 प्रतिशत आबादी गरीब है

मध्य प्रदेश में 36.65 प्रतिशत आबादी गरीब है

मेघालय में 32.67 प्रतिशत आबादी गरीबी में है

केरल में 0.71, गोवा 3.76 प्रतिशत लोग गरीब

सिक्किम में 3.82%,तमिलनाडु में 4.89 प्रतिशत

बिहार में कुपोषित लोगों की संख्या सबसे अधिक।

कुपोषितों में झारखंड दूसरे,एमपी तीसरे नंबर पर

उत्तर प्रदेश चौथे और छत्तीसगढ़ 5वें स्थान पर।
Share:

उत्तर प्रदेश को न बुआ चाहिए न बबुआ चाहिए सिर्फ बाबा चाहिएः राजनाथ सिंह



जौनपुर। नगर के टीडी कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा की काशी क्षेत्र के बुथ अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करते हुए काशी क्षेत्र के प्रभारी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को न बुआ चाहिए न बबुआ चाहिए सिर्फ बाबा चाहिए। उन्होने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 26 नवम्बर 2008 मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने कठोर कदम नही उठाया। यह मै नही कह रहा हूं खुद कांग्रेस की बरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि हमले के बाद जो कार्रवाई करना चाहिए था वह नही किया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है। आतंकवाद पर  पूरी तरह से लगाम लग गया है। आतंकी सीमा पर ही मारे जो रहे है।
उधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्ना की जिन्न किस बोतल से निकाला।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ कहा कि  ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे। ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था।
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, शामिल हुए। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। 
Share:

जौनपुर- तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी को उड़ाया,


जौनपुर । एक व्यक्ति की मौके पर मौत व एक पुलिसकर्मी चौकी का दिवान हुआ घायल,
पुलिसकर्मी और ग्रामीणों की मदद से घायल दिवान को मलबे से निकाला गया बाहर,
घायल दिवान को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,
क्षेत्राधिकारी शाहगंज समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद,
मृतक व्यक्ति पुलिस चौकी पर करता था साफ सफाई, हादसे में सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त,
पुलिस ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को किया गिरफ्तार,
पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुटी,
सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहद्दिनपुर चौकी का मामला 
Share:

मानव तस्करी रोधी इकाई की समीक्षा एवम् समन्वय बैठक आयोजित

सीतापुर से रामविलास गौतम

  सीतापुर । दि26.11.21 को दोपहर में पुलिस लाइन सभागार सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीतापुर डॉ. राजीव दीक्षित महोदय की अध्यक्षता एवम् नोडल ए.एच.टी.यू. क्षेत्राधिकारी श्री राजीव कुमार साव की उपस्थिति में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवम् मानव तस्करी रोधी इकाई की समीक्षा एवम् समन्वय बैठक आयोजित की गयी। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधि के विरुद्ध कार्य करने वाले बालकों एवम् गुमशुदा बच्चों के संबंध में भी समीक्षा की गयी। यूनिसेफ से श्री अनिल कुमार जी ने किशोर न्याय अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया। बैठक में एस.जे.पी.यू./ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक अफसर परवेज,बाल कल्याण समिति, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी,चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि और जनपद के समस्त थानों  पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवम् प्रत्येक थाने से एक-एक उपनिरीक्षक ने प्रतिभाग किया
Share:

रातो रात लीप पोतकर चिक्कन कर दिया गया टीडी कालेज रोड, निर्माण कार्य के मानक पर उठे सवाल



जौनपुर। सीवर लाइन बिछाने के लिए एक वर्ष से अधिक समय से टीडी कालेज से लेकर रोडवेज तक खोदकर छोड़ी गयी सड़क को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्नाथ के कार्यक्रम को देखते हुए आधी रात बाद लीप पोतकर चिक्कन कर दिया गया। यह कार्य इतना घटिया हुआ है कि कुछ दिनो में यह सड़क पुनः गड्ढ़े में तब्दील हो जायेगी।
मालूम हो कि नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए दक्षिणी इलाके के गली मोहल्लों और मेन रोड खोदी गयी है। सीवर पाइप डालने के बाद भी सड़क नही बनायी गयी, जिसके कारण टीडी कालेज समेत दर्जन भर से अधिक शिक्षण संस्थानो पढ़ने के आने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उधर इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीर न चाहते हुए गर्दा फाकने को मजबूर हो गये है।
27 नवम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ का कार्यक्रम लगते ही जिला प्रशासन के हाथ पांव फुल गया। आनन फानन में इस सड़क को बनाने का फरमान जारी किया गया। जिसका परिणाम रहा कि शुक्रवार की भोर में इस सड़क का वगैर धूल गर्दा हटाये मात्र दो इंच मोटी तारकोल युक्त गिट्टी बिछा दिया गया। जानकार बताते है कि इस सड़क को बनाने से पहले धूल साफ करना चाहिए था तथा गिट्टी का लेयर करीब एक फीट मोटी होनी चाहिए। इतनी घटिया सड़क बनाया गया है कि कुछ ही दिनों में यह पुनः पुरानी स्थिति में आ जायेगी।
उधर स्थानीय जनता का कहना है जब कोई वीआईपी जिले में आता है तभी सड़के बनायी जाती है। हम लोग क्या आदमी नही है, जो एक वर्ष से अधिक समय से धूल फाक रहे है। 
Share:

जिला जज ने बंद कराया बीजेपी का सदस्यता अभियान



जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में भाजपा से जुड़े अधिवक्ता व पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसके अलावा स्टैंड पर प्रचार वाहन लगाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। अधिवक्ताओं ने इसकी सूचना जनपद न्यायाधीश को दी। न्यायिक अधिकारियों ने तत्काल परिसर का निरीक्षण किया और सदस्यता अभियान के लिए लगाए गए कैंप को हटवाया। प्रचार वाहन को भी हटाया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि कोर्ट कैंपस को राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार का माध्यम कतई नहीं बनाना चाहिए। यह न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है। 
Share:

राजनाथ और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होगा रूट डायवर्जन , इन रूटों से आ-जा सकेंगे भारी वाहन



जौनपुर। शनिवार को होने वाले टीडी कालेज के मैदान में काशी क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज व मंत्री हिस्सा लेने आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा प्रबंध व यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को जिला पुलिस प्रशासन ने वाहनों के मार्गों को परिवर्तित कर दिया है। सुबह छह बजे से शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा जो उनके जिले में प्रवास तक प्रभावी रहेगा।
इन रूटों से आ-जा सकेंगे भारी वाहन
-सुल्तानपुर की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बदलापुर (कस्बा) चौराहे से सुजानगंज रोड होते हुए मछलीशहर, मड़ियाहूं व पुलिस चौकी जमालापुर के रास्ते बाबतपुर (वाराणसी) की तरफ जाएंगे।
-प्रयागराज की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन मछलीशहर से मड़ियाहूं और पुलिस चौकी जमालापुर होते हुए बाबतपुर (वाराणसी) की ओर जा सकेंगे।
-भदोही की तरफ से जौनपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन मड़ियाहूं से जलालपुर, थानागद्दी, केराकत के रास्ते प्रसाद तिराहा व खुज्झी मोड़ तिराहा होकर आजमगढ़ की तरफ जा सकेंगे। -वाराणसी की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बाबतपुर से चंदवक के रास्ते केराकत, प्रसाद तिराहा, पचहटिया, सरायख्वाजा, खेतासराय, शाहगंज के रास्ते सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ या फिर जलालपुर चौराहे से बाएं मड़ियाहूं के रास्ते मछलीशहर होते हुए सुजानगंज व बदलापुर होकर लखनऊ जा सकेंगे। -आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर की ओर आने वाले भारी वाहन प्रसाद तिराहा से केराकत, थानागद्दी, जलालपुर चौराहा से बाबतपुर से बड़ागांव, कपसेठी और कछवां चौराहा के रास्ते औराई होते हुए मीरजापुर व सोनभद्र की तरफ जा सकेंगे। -शाहगंज की ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन कुत्तूपुर से पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा केराकत होते हुए वाराणसी की तरफ जा सकेंगे। या खेतासराय तिराहे से खुटहन, बदलापुर चौराहा, सुजानगंज, मछलीशहर होते हुए मड़ियाहूं के रास्ते भदोही की तरफ जाएंगे। 
Share:

जेल में बंद महिलाओ को दिया गया ऊनी वस्त्र



जौनपुर। जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को शीत ऋतु के प्रकोप से बचाने के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों (शाल एवं स्वेटर) का वितरण किया गया। 56 महिलाओं एवं महिलाओं के साथ रह रहे 15 बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर  जिला जज सपत्नी द्वारा महिला का उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर  अध्यक्षा अकांक्षा समिति डा० अंकिता राज,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  विकास, जेलर कुलदीप सिंह मदीरिया, चिकित्साधिकारी डा० रविराज कमलेन्द्र प्रताप सिंह उप कारापाल, राजकुमार सिंह, उप कारापाल, प्रदीप कुमार अस्थाना, खलीक अहमद, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रजत सिंह, जेल वार्डर आदि लोग उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक एस०के० पाण्डेय द्वारा उच्चाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य में इसी प्रकार आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया गया। 
Share:

अराजक तत्वों ने छतिग्रस्त की आंबेडकर की प्रतिमा



जौनपुर। गुरुवार की रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव स्थित पार्क में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात अराजक तत्वों ने खंडित कर दी। शुक्रवार की सुबह प्रतिमा का सिर धड़ से अलग देख आक्रोशित ग्रामीणों ने जौनपुर-मल्हनी मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बसपा नेता व प्रख्यात सर्जन डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया तथा प्रशासनिक अधिकारियों के मुकदमा दर्ज करने व नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
उक्त गांव में आंबेडकर पार्क निर्माण के समय ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सुबह कुछ ग्रामीण पार्क में पहुंचे तो प्रतिमा खंडित देख ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर के भीतर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। भनक लगते ही सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, सीओ सदर रण विजय सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पीएसी बुला ली। करीब ढाई घंटे तक खुटहन-जौनपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा। पुलिस प्रशासन ने परिवर्तित मार्गों से वाहनों को भेजा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने ग्रामीणों की मांग पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने रास्ता जाम समाप्त कर दिया। पार्क के आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 11.30 बजे बाइक से कुछ लोग पार्क के पास आकर रुके थे। कुछ देर बाद चले गए। यह सोचकर कि कोई राहगीर लघुशंका समाधान को रुका होगा, किसी ने गौर नहीं किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवारों ने ही प्रतिमा खंडित की होगी। मालूम हो कि बुधवार की रात बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में भी अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। 
Share:

नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा



जौनपुर।अमृत महोत्सव आयोजन समिति  नगर के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा एवं भारत माता की झांकी निकाली गई।  यात्रा का प्रारंभ अमर शहीद जिलाजीत यादव की माता श्रीमती उर्मिला देवी और जौनपुर के क्रांतिकारी दादा कुंज बिहारी के पौत्र  रजनीश ज द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर किया गया।  यात्रा में अमर क्रांतिकारियों के चित्र लगा झांकियां और भारत माता का रथ शामिल हुआ। 
तिरंगा यात्रा राज कॉलेज मैदान से शुरू होकर सुतहट्टी , कोतवाली, ओलांदगंज होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान अपार जनसमूह भारत माता का जयघोष करते हुए देशभक्ति गीतों के साथ भारत मां की वंदना करते हुए आगे बढ़ रहा था।  तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र एवं नगरवासी यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करते रहे। तिरंगा यात्रा में जनपद जौनपुर के समस्त क्रांतिकारियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया lतिरंगा यात्रा में आए समस्त क्षेत्र एवं नगर वासियों का आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। 
Share:

संविधान निर्माता डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण कर मनाया गया संविधान दिवस

सीतापुर से रामविलास गौतम



 सीतापुर 
26 नवम्बर 1949 को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था। लेकिन उसे पूर्णतयः 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसलिए 26 नवम्बर को ही संविधान दिवस के रूप मे मनाते है। संविधान दिवस के शुभ अवसर पर आँख अस्पताल रोड सीतापुर में स्थिति अम्बेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर संविधान दिवस बड़े ही  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान एवं उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन सीतापुर जिला अध्यक्ष कमलेश भारती ने कि संविधान निर्माता विश्वरत्न बोधिसत्व डॉ भीम राव अम्बेडकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान को अमली जामा पहनाकर 26 नवंबर 1949 को तैयार किया था। तभी से संविधान के कुछ मूल तत्व उसी दिन से लागू कर दिए गए थे,जबकि मूल संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मुंबई से निर्वाचित होकर संविधान निर्मात्री सभा में शामिल हुए ,प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, जिसमें अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संविधान का मूलभूत ढांचा तैयार किया था। बाबा साहब के ही अथक प्रयासों से विश्व का सबसे बड़ा संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हो सका था । आज संविधान ने सभी को मत देने का अधिकार दिया जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के बड़े से बड़े पद निर्वाचित हो सकता है।पहले राजा का लड़का या लड़की ही राजा होता था आज संविधान ने सभी को अधिकार दे दिया कि जो मत पेटी में सबसे ज्यादा मत पायेगा वही निर्वाचित होगा   भारत के लोगों ने बड़ी ही सहजता से इसे  स्वीकार किया था,  डॉ अम्बेडकर समाज सेवा समिति सीतापुर के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल बौद्ध व जिला प्रचार मंत्री प्यारेलाल बौद्ध ने अपने उद्बोधन में शोषित वंचित समाज के मसीहा विश्व रत्न बाबा साहब के संघर्ष के बारे में काफी विस्तार से बताया और कहा की समाज को एकजुट होने की जरूरत है। यदि अपना समाज एकजुट नहीं होगा तो आने वाले समय में यह सरकारे संविधान बदल कर पुनः हम लोगों को गुलामी की जंजीरों में बांध देंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान अनुसूचित प्रभाग एवं भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव ,जिला उपाध्यक्ष,खुशी राम चौधरी, जिला महामंत्री अनुराज, एसोसिएशन के जिला महासचिव अरुण कुमार राज,सुरेश कनौजिया रजनीश कुमार ,जितेंन्द्र गौतम,सर्वेश गौतम, पंकज गौतम,परागीलाल,रमेंश कुमार,नीरज कुमार,उदरेश कुमार गौतम,सहित तमाम अनुयायी गण उपस्थित रहे।
Share:

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


- मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपीएटी सहित मतदान प्रक्रिया से सम्बंधित सभी जानकारी दी जाएगी

- सभी मतदान केंद्रों तक रोस्टरवार पहुंचेगी जागरूकता वाहन

देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में 4 एलईडी मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता वाहन जनपद के सभी 2733 मतदान केंद्रों तथा प्रमुख स्थलों, चौराहों एवं हाट बाजारों पर रोस्टरवार पहुंचेंगी और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायेगी।
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोट भविष्य चुनने का अधिकार है। मतदान की प्रक्रिया के सम्बंध में सभी जानकारी मतदाताओं के पास होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से आज चार एलइडी जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया है, जो देवरिया सदर, पथरदेवा, भाटपाररानी और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। एलइडी जागरूकता वाहन के साथ दो मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे जो ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी देने के साथ -साथ मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता वाहनों द्वारा रोस्टरवार तरीके से जनपद के सभी विधानसभाओं के 2733 मतदेय स्थलों को कवर किया जाएगा।
       इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश एवं वरिष्ठ सहायक विजय कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

Share:

जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

संविधान निर्माताओं के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

देवरिया (सू0वि0) 26  नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर आज कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। 
     इस दौरान जिलाधिकारी ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समस्त नागरिकों को संविधान निर्माताओं की मूल भावना के अनरूप संविधान का पालन करना चाहिए। सभी अधिकारियों- कर्मचारियों शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में संवैधानिक मर्यादा का पालन तथा नागरिकों के साथ प्रतिष्ठा एवं गरिमापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सदैव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
    कार्यक्रम के दौरान दिल्ली और लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलइडी वैन के माध्यम से किया गया, जिसे जिलाधिकारी सहित समस्त उपस्थित लोगों ने देखा।
      इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नागेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Share:

सीडीओ ने की कृषकों को कृषि निवेशों की सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 16 सत्यापन अधिकारियों की तैनाती



 देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद में रबी अभियान चरमोत्कर्ष पर होने के कारण कृषकों को कृषि निवेशों की सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती इस आशय से किया गया है कि सम्बंधित अधिकारी अपने आवंटित विकास खण्ड में स्थित सहकारी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण के प्रति उत्तरदायी होंगे। बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक की आवश्यकता के दृष्टिगत वहां पर संभावित माँग के सापेक्ष उर्वरक की डिमांड को मुख्यालय पर 2 दिन पूर्व ही अवगत करायेंगे। साथ ही अपने आवंटित विकास खण्ड/तहसील में सतत भ्रमण एवं अनुश्रवण करते हुए उर्वरक का पारदर्शी तरीके से वितरण करायेंगे। समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र सुबह 9.00 बजे से सायन 5.00 बजे तक खुले रहेंगे । यदि किसी अधिकारी के क्षेत्र में उर्वरक बिक्री केंद्र बंद पाया जाता है या उपलब्धता न होने के कारण कृषको/अन्य जन प्रतिनिधियों की शिकायत प्रकाश में आती है तो सम्बंधित अपर जिला सहकारी अधिकारी/तहसील प्रभारी को उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त की रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 5.00 बजे तक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक कार्यालय में सम्बंधित द्वारा दी जाएगी।
             मुख्य विकास अधिकारी ने तैनात किए गए सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों के विवरण मे बताया है कि ब्लाक सदर हेतु सहायक विकास अधिकारी सदर, बैतालपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी बैतालपुर, रुद्रपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी रुद्रपुर, तरकुलवां हेतु सहायक विकास अधिकारी  तरकुलवा, देसही देवरिया हेतु  अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर, रामपुर कारखाना हेतु सहायक विकास अधिकारी रामपुर कारखाना, भागलपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी भागलपुर, सलेमपुर हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी सलेमपुर, लार हेतु सहायक विकास अधिकारी लार,  भटनी हेतु सहायक विकास अधिकारी भटनी, बरहज हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी बरहज, भलुअनी हेतु सहायक विकास अधिकारी भलुअनी, बनकटा हेतु सहायक विकास अधिकारी  बनकटा, पथरदेवा हेतु सहायक विकास अधिकारी  पथरदेवा, भाटपाररानी हेतु सहायक विकास अधिकारी भाटपाररानी तथा ब्लाक रुद्रपुर हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी रुद्रपुर को नामित किया गया है।
 
Share:

संविधान दिवस के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दिलायी गयी संविधान के प्रति शपथ



देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। आज  संविधान दिवस के अवसर जनपद न्यायाधीश रवि नाथ द्वारा समस्त सम्मानित न्यायाधीशगणों, विद्वान अधिवक्तागणों, न्यायालय कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को संविधान के प्रति शपथ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को अपनाए हुए आज 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन संविधान को बनाने वाले डॉ0 भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता हैं। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करती हैं तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता सुनिश्चित करती हैं।

 संविधान दिवस के अवसर पर संत विनोबा पी0जी0 कॉलेज देवरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आज  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर संत विनोबा पी0जी0 कॉलेज देवरिया में विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान द्वारा वहॉ उपस्थित समस्त विधि एवं अन्य छात्रों को विधिक जानकारियॉ देते हुये संविधान के उद्देश्य एवं मौलिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 21A के अन्तर्गत यह अधिकार प्रदान किया गया हैं कि यदि कोई भी बालक जिसकी उम्र 6 से 14 वर्ष तक हैं वह निःशुल्क शिक्षा पाने का पूर्ण अधिकारी हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया तथा उसे प्राप्त करने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करने हेतु आह्वान किया तथा यह भी कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं हारा वहीं जो लड़ा नहीं। न्यायाधीश ने वहॉ उपस्थित समस्त छात्रों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं प्रभुता को बनाये रखने हुते शपथ दिलाया। यदि किसी भी व्यक्ति को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता हैं।
     इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार पाण्डेय, प्राचार्य डॉ0 अर्जुन मिश्र, अध्यक्ष विधि विभाग डॉ0 केशरी कुमार शाही, अध्यापक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, उमेश दूबे, भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ0 विवेक मिश्र, अधिवक्ता अमरेन्द्र त्रिपाठी व सैकड़ों की संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

Share:

सीडीओ ने की उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक



 देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आज प्रातः इफको डी०ए०पी० रैक 1300 मै0टन प्राप्त हुयी है, जिसका आवंटन संस्थावार किया जा चुका है तथा 40 डी०ओ० पैक्स हेतु निर्गत है, जिसके सापेक्ष 600 एम०टी० का प्रेषण समितियों को आज ही रैक प्वाइंट से प्रेषण सुनिश्चित कराया जाय, शेष 700 मै0टन डी०ए०पी० आई०एफ०एफ०डी०सी०/एग्री जंक्शन/ इफकों बाजार व क्रय विक्रय सहकारी समितियाँ एवं स्वर्ण जयन्ती म०बहु०स०स०लि० को बिक्री हेतु रैक प्वाइंट से ही प्रेषित कर दिया जाय। इसके अतिरिक्त प्री० पोजिशनिंग डी०ए०पी० स्टाक जो लगभग 811 एम०टी० समितियों को प्रेषण किये जाने हेतु अवशेष है तथा जिनका आवंटन भी पूर्व में प्राप्त है उसे भी प्रत्येक दशा में कल 27 नवंबर तक सम्बन्धित समितियों में प्रेषित करा दिया जाय।
        जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रेषण किये जाने हेतु लगभग 600 एम0टी0 के डी०ओ० निर्गत किये जाने है। जिसके सम्बन्ध में सचिवों द्वारा सम्बन्धित खाते में धनराशि जमा कर आज ही डी०ओ० निर्गत कराया जाना सुनिश्चित किया जाय जिसके सम्बन्ध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य को समयबद्ध पूर्ण कराने हेतु अपने अधीनस्थ स्टाप को निर्देशित करे।
       बैठक में उप कृषि निदेशक डा आशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मु० मुजम्मिल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता अजय कुमार, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 डी०पी० सिंह, उप क्षेत्र प्रबन्धक इफकों वी के सिंह, परिवहन ठेकेदार ज्ञानेश्वर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

- 27 नवंबर को आयोजित होगा चौथा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम




- मतदाता बीएलओ से संपर्क कर करा सकते हैं अपना पंजीकरण
  

देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु चौथा विशेष संक्षिप्त अभियान 27 नवंबर को जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ को मतदेय स्थलों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध आरपीए एक्ट-1950 की धारा 32 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ जेंडर रेश्यो दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक संख्या शामिल करवाएं।
Share:

मतदाता जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित



देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 26 नवम्बर को देवरिया जनपद के समस्त मतदाता केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त 16 ब्लाक में 2733 बूथों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं नाम न होने की स्थिति में अपना नाम बीएलओ के माध्यम से जुड़वाने की बात कही।  
       डायट देवरिया के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर प्रसून कुमार सिंह ने बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय सवरेजी खरब देवरिया में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रशिक्षु अध्यापकों ने मेहंदी एवं रंगोली स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डी पी यादव , डायट प्रवक्ता दिलीप गोंड, निर्मला यादव, संदीप कुमार मल्ल,स्नेहा मानी त्रिपाठी डिंपल सिंह समेत विद्यालय स्टाफ के समस्त लोग सम्मिलित रहे।
        लार ब्लाक के नोडल अवनीश मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
      रुद्रपुर में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती जया राय एवं स्वीप नोडल घनश्याम त्रिपाठी के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों पर आयोजित रैली एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
       पथरदेवा के स्वीप योजना के तहत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र आदेशानुसार विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया । रामनगर न्याय पंचायत के संविलियन विद्यालय मलवाबर में जागरूकता रैली संकुल प्रभारी केशव प्रताप शाही , समरी न्याय पंचायत की रैली संकुल प्रभारी आशीष कुमार, कंठी पट्टी न्यायपंचायत की रैली बृजलाल यादव, बंजरिया न्याय पंचायत की रैली उमाशंकर तिवारी, पथरदेवा न्याय पंचायत की रैली अजय कुमार यादव, बघणां महुआरी न्याय पंचायत की रैली योगेंद्र कुशवाहा, विशुनपुरा न्याय पंचायत की रैली राकेश मणि तथा शाहपुर न्याय पंचायत की रैली ओम प्रकाश जयसवाल जी के निर्देशन में निकाला गया ।
       इन रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए यह बताया गया की जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह कल 27 नवम्बर 2021 को अपने मतदान स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के द्वारा फार्म-6 भरकर मतदाता बनने का कार्य करें एवं इस मतदान महापर्व में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
Share:

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर निर्धारित



देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। भारत सरकार द्वारा संचालित व "मैनेज" हैदराबाद तथा राज्य कृषि प्रबन्ध व प्रशिक्षण संस्थान रहमानखेडा, लखनऊ के निर्देशन में वर्ष 2021-22 में डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर्स (DAESI) "देशी योजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया के 40 बीज / उर्वरक / कृषि रक्षा रसायनों के डीलरों के एव बैच हेतु डिप्लोमा कोर्स आयोजित किये जाने हेतु अनुमति मिल चुकी है। जनपद में बीज/उर्वरक / कृषि रक्षा रसायनों का व्यवसाय करने वाले ऐसे डीलर्स, जो कृषि / रसायन से स्नातक नही है, इसके लिए पात्र है। यह डिप्लोमा / प्रशिक्षण कोर्स प्रत्येक सप्ताह में किसी एक दिन जनपद देवरिया में ही संचालित होगा। इस कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित है। आयु का कोई प्रतिबन्ध नहीं है इस योजना में पहले आओ पहले पाओं के आधार पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इस डिप्लोमा कोर्स की फीस 50:50 प्रतिशत पैटर्न पर रू0 10000 (दस हजार) निर्धारित है, इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी शुल्क देय नही है।
     यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने देते हुए जनपद के सभी बीज / उर्वरक / कृषि रक्षा रसायन डीलर्स को अवगत कराया है कि, जो भी डीलर्स उक्त डिप्लोमा कोर्स करने के इच्छुक हों, वे मेरे कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर योजना के बारें में विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र प्राप्त कर लें तथा समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर अपना आवेदन दिनांक 02 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें।
Share:

उर्वरको की निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट करायी जायेगी दर्ज-डीएम


देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि वर्तमान समय में रबी सीजन अपने चरम सीमा पर है कृषकों को पर्याप्त मात्रा में समय से उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े जिसके लिए नवम्बर 2021 में डी०ए०पी० का लक्ष्य 10250 मै0टन के सापेक्ष 13443 मै0टन डी०ए०पी० उपलब्ध है। जिसमें से 7712 मै0टन डी०ए०पी० का वितरण किसानों में किया जा चुका है। एन०पी०के० का माह नवम्बर 2021 का लक्ष्य 3800 मै0टन है जिसके सापेक्ष 6409 मै0टन एन0पी0के0 उपलब्ध है। जिसमें से 4827 मै0टन एन0पी0के का वितरण कृषको के मध्य किया जा चुका है। जनपद के सभी कृषको को उचित दर पर और समय से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जनपद में इफकों की 01 फास्फेटिक की रैक दिनांक 26.11.2021 को प्राप्त हुयी है, जिसमें जनपद को 1300 मै0टन डी०ए०पी० प्राप्त है। 
      जनपद को प्राप्त रैंक से आज साथ काल तक 80 निजी एवं सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रो पर उर्वरकों का प्रेषण किया जा चुका है। उपलब्ध उर्वरको का वितरण सभी क्षेत्रों में समान रूप से किया जा रहा है। जनपद में फास्फेटिक उर्वरको की कोई कमी नहीं है। कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग व टैंगिग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्रों प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर कमर्चारियों की तैनाती कर सघन निगरानी की जा रही है एवं जनपद स्तर से भी लगातार छापे की कार्यवाही भी की जा रही है। जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विकय केन्द्रो पर आधार कार्ड ले कर जाये और पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों का क्रय करे, साथ ही पी०ओ०एस० मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करे सभी उर्वरक दुकाने प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से सांय 5:00 तक खुली रहेगी, अगर उर्वरक विक्री केन्द्र पर किसान मौजूद है तो 05:00 बजे के बाद भी दुकाने खुली रहेगीं कोई भी साधन सहकारी समिति नियत अवधि में बन्द नहीं रहेगी। 
       निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पी०ओ०एस० मशीन से बिक्री नही की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी सूचना तत्काल कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।   

Share:

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


- मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपीएटी सहित मतदान प्रक्रिया से सम्बंधित सभी जानकारी दी जाएगी

- सभी मतदान केंद्रों तक रोस्टरवार पहुंचेगी जागरूकता वाहन

देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में 4 एलईडी मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता वाहन जनपद के सभी 2733 मतदान केंद्रों तथा प्रमुख स्थलों, चौराहों एवं हाट बाजारों पर रोस्टरवार पहुंचेंगी और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायेगी।
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोट भविष्य चुनने का अधिकार है। मतदान की प्रक्रिया के सम्बंध में सभी जानकारी मतदाताओं के पास होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से आज चार एलइडी जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया है, जो देवरिया सदर, पथरदेवा, भाटपाररानी और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। एलइडी जागरूकता वाहन के साथ दो मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे जो ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी देने के साथ -साथ मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता वाहनों द्वारा रोस्टरवार तरीके से जनपद के सभी विधानसभाओं के 2733 मतदेय स्थलों को कवर किया जाएगा।
       इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश एवं वरिष्ठ सहायक विजय कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
Share:

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

डीएम ने जनपद में 28 नवंबर को होने वाले यूपी टीईटी परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नामित किए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक



 देवरिया (सू0वि0) 25 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद में 28 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपी टीईटी)-2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगायी है। परीक्षा दो पालियो में प्रथम पाली प्राथमिक स्तर की 10 बजे  से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली उच्च प्राथमिक स्तर की  2.30 से 5 बजे तक सम्पन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 28 केन्द्र एवं द्वितीय पाली के लिए 20 परीक्षा केन्द्र सहित कुल 48 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा को शान्तिपूर्ण सुचितायुक्त सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रथम पाली हेतु 5 एवं द्वितीय पाली हेतु 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इस प्रकार सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 48 पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी है। तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक एवं पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे कोषागार देवरिया से 28 नवंबर को प्रातः 6.30 बजे प्रश्नपत्रों का बण्डल प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्थान करेगें एवं परीक्षा समाप्ति के उपरान्त कोषागार में प्रश्नपत्रो को जमा करायेगें। वे केन्द्रो पर समय से पहुंचकर शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायेगें तथा शान्तिमय वातावरण में नकलविहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतया जिम्मेदार होगें।
 
Share:

आज से 30 नवंबर तक लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु चलेगा विशेष अभियान


  देवरिया (सू0वि0) 25 नवंबर।  अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने समस्त जनपद समन्वयक / समस्त बैंकों के नियंत्रक को लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज से 30 नवंबर तक लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लम्बित पत्रावलियों सी.सी.एल., एस. एच.जी., खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना इत्यादि का निस्तारण सुनिश्चित करें। 26 नवंबर को 11.30 बजे से मत्स्य पालकों एवं पशुपालकों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु जनपद समन्वयक की बैठक विकास भवन गाँधी सभागार में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेगे।
Share:

डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत की बैठक

    देवरिया (सू0वि0) 25 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आगामी 28 नवंबर को भाटपाररानी तहसील अन्तर्गत रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कालेज बहियारी बघेल में  प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में की। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियों को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वाहनों की पार्किंग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेन्स, फायर बिग्रेड की व्यवस्था सहित चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि वह सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।        जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्ण संपादित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ओवर आल नोडल अधिकारी एवं शान्ति व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधो हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वे सभी संबंधितो से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करायेगें।          इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम भाटपाररानी आर पी वर्मा, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, एएसडीएम अरुण कुमार, डीएसओ विनय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डा आशुतोष मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, सीवीओ पीएन सिंह, एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, अधिशासी अभियंता जल निगम प्रदीप कुमार चौरसिया, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसेवक राम, पीडी संजय पाण्डेय सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन

सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर चनुकी मोड़ लार, जनपद देवरिया के उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन एनिमल वेलफेयर सोसाइटी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार  परिषद के तत्वधान में  आयोजित किया गया।  23 नवम्बर से 25 नवम्बर 2021 को इस अवसर पर  प्रदर्शनी में   रोचक  भरी प्रतियोगिताओ का प्रदर्शन और बच्चों को ज्ञान और विज्ञान की जानकारी दी  गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती की वंदना के द्वारा शुरुआत किया गया। 
1. कार्यक्रम के अध्यक्ष, मिनर्वा पब्लिक स्कूल लार, देवरिया के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कसेरा जी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री दिनेश कसेरा जी द्वारा बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारियां प्रदान की गई तथा इनके द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी जैसे महान देश भक्तों के बारे में जानकारियां प्रदान की गई। इन्होंने बच्चों को बताया कि किस तरह से इन महान देश भक्तों ने अपने महान कार्यों के द्वारा देश का सर गर्व से ऊंचा किया । इन्होंने हमारे देश के मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम के बारे में बताया कि ये कहते थे कि अगर आपका लक्ष्य निश्चित है तो आपको उस लक्ष्य की प्राप्ति से कोई नहीं रोक सकता और आपको उस लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। कलाम जी के जीवन में कई विपरीत परिस्थितियां आये लेकिन वो कभी रुके नहीं वो अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते गए और आज पूरे भारत वासियों को उन पर गर्व हैं।
2. मुख्य अतिथि -  संघ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रधानचार्य श्री डॉ विष्णु प्रसाद त्रिपाठी जी, को माल्यार्पण, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, इन्होंने बच्चों के लिए प्रोत्साहित भाषण दिया तथा बच्चों को निरंतर अपने जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
3. कोहरा सुतावर इण्टर मीडिएट कॉलेज लार, देवरिया के प्रधानाचार्य श्री डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्त जी को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, इन्होंने बच्चों के न्यूटन जैसे महान वैज्ञानिक के अविष्कारों के बारे में बताया कि उन्होंने किस तरह से अविष्कार किए, उनके अंदर कितनी जिज्ञासा थी। इन्होंने अपने भाषण के द्वारा बच्चों को बहुत अधिक प्रोत्साहित दिया।
4.  कोहरा सुतावर इण्टर मीडिएट कॉलेज लार, देवरिया के अंग्रेजी के प्रवक्ता श्री अभिराज जी को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इन्होंने बच्चों को थॉमस अल्वा एडीसन के योगदान और आविष्कारों के बारे में बताया की उन्होने कितने अधिक प्रयास किए और वो सफल भी हुए। इसलिए हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए निरंतर संघर्ष करना चाहिए एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।
5. स्वामी देवानंद इण्टर मीडिएट कॉलेज मठ,लार, देवरिया के प्रधानाचार्य श्री शत्रुघ्न तिवारी जी को माल्यार्पण,  स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, इन्होंने हमारे देश के महान वैज्ञानिकों के बारे में और उनके योगदान के बारे में बच्चों को जानकारियां प्रदान की।
: स्कूल के अध्यापक श्री विवेक बरनवाल सर, श्री भूपेंद्र पांडेय जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
पूरा कार्यक्रम डॉ के एस श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ।
Share:

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी मिलने पर पति को हुई पांच वर्ष की सज़ा


जौनपुर।मछलीशहर थाना क्षेत्र के भाऊपुर में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बुधवार को फैसला सुनाया। जिसमें पति रमेश यादव को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी पाते हुए पांच वर्ष कारावास व 15 हजार अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन के अनुसार सभाजीत यादव ने अपनी बेटी शुभांगी की शादी रमेश यादव निवासी भाऊपुर के साथ मई 2014 में की थी। विवाह के बाद पति व ससुराल वाले दहेज में सोने  की चेन व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। 20 नवंबर 2015 को रमेश ने फोन कर बताया कि शुभांगी फांसी लगाकर जान दे दी है। वहां पहुंचे तो देखा कि शुभांगी का शव बरामदे में रखा गया था। वादी का आरोप रहा कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका दिया था। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद पाया कि दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने आत्महत्या किया। कोर्ट ने पति को दोषी पाते हुए सजा सुनाया 
Share:

गुरूवार को जौनपुर में होगा चुनावी संग्राम, गुरैनी में ओवैसी तो नगर में कल्पना मिश्रा करेगीं शंखनाद*



जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 का आर्दश आचार संहिता लगने के पूर्व ही सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में बाजी मारने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। इसी कड़ी में गुरूवार को एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेधमारी करने के लिए आ रहे है। वे सदर विधानसभा के गुरैनी में शोषित वंचित समाज सम्मेलन के बहाने मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने की भरपूर कोशिश करेगें। वे दिन में करीब 2 बजे सभा को सम्बोधित करेगें।
उधर कल ही बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा बसपा महिला सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आ रही है।

यह कार्यक्रम दिन में एक बजे टीबी हास्पिटल के पास स्थित एक मैरेज हाल में होगा। 
Share:

लुटरे गिरफ्तार , लूट का समान बरामद



जौनपुर। बक्शा पुलिस ने सरायख्वाजा व बदलापुर पुलिस के सहयोग से दो बदमाशों को मंगलवार की रात धर दबोचा। इनके पास से दो तमंचा, लूट के तीन मोबाइल फोन, चांदी की पायल व बीस हजार एक सौ रुपये नकदी बरामद हुई। बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भाग रहे थे। इनके खिलाफ सरायख्वाजा, बदलापुर में दो-दो तथा सिगरामऊ थाने पर लूट का मुकदमा दर्ज है। 
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे दरियावगंज गांव के गोमती नदी पर बने बैजारामपुर पुल के पास उपनिरीक्षक मनोज सिंह के साथ वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। इस बात की जानकारी सरायख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद, बदलापुर थाना प्रभारी संजय वर्मा को दी गई। दोनों प्रभारियों ने फोर्स के साथ पुल के आसपास पहुंचकर घेराबंदी की। थोड़ी ही देर में पहुंचे बदमाशों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायर कर दिया। अपने को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में एक आरोपित ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी रानीगंज तथा दूसरे ने जयेश पाल निवासी रतासी थाना सिगरामऊ बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, दो जोड़ी चांदी की पायल व रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने कई घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए तीन अन्य बदमाशों के नाम भी बताए। पुलिस ने आरोपितों को हत्या के प्रयास समेत अन्य सुसंगत धाराओं में लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
Share:

27 नवंबर को भाजपा बूथ अध्यक्षों को गुरुमंत्र देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह



जौनपुर। मिशन 2022 को फतह करने को पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुख्य फोकस बूथ को मजबूत करना है। इसी क्रम में टीडी पीजी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में 27 नवंबर को भाजपा बूथ अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन होने जा रहा है।
सम्मेलन को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इसमें काशी क्षेत्र के 16 सांगठनिक जिलों के बूथ अध्यक्ष शामिल होकर रक्षा मंत्री से अपनी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का गुरुमंत्र सीखेंगे।
सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव से मंत्रणा कर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने व्यवस्था प्रमुखों की नियुक्त किया है। कार्यक्रम के प्रमुख जिला महामंत्री पीयूष गुप्त और सुनील तिवारी रहेंगे। मंच व्यवस्था प्रमुख अमित श्रीवास्तव और उनके तीन सहयोगी धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र रहेंगे। वाहन व्यवस्था प्रमुख अभय राय और उनके सहयोगी अवधेश सोनकर रहेंगे। इसके साथ ही जलपान व्यवस्था प्रमुख प्रमोद यादव और विपिन द्विवेदी, अतिथि व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र पांडेय व उमाशंकर सिंह, आवास व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र सिघानिया और उनके सहयोगी राज पटेल, पार्किंग व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय और उनके सहयोगी इंद्रसेन सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रहेंगे। सुरक्षा वालंटियर प्रमुख आशीष जायसवाल, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख धर्मपाल कन्नौजिया, सुनील सेठ, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख डाक्टर अमरनाथ पांडेय और उनके सहयोग में आशीष गुप्त रहेंगे। इसी प्रकार से अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग लोग नियुक्त किए गए हैं। 
Share:

उचक्कों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए 50 हजार रुपये


जौनपुर। केराकत नगर के सरायबीरू चौराहे पर बुधवार की शाम उचक्कों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ा दिए। कुसैला निवासी राजेंद्र सिंह के घर शादी है। उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया से दो लाख रुपये निकाले। डेढ़ लाख जेब में रखे, शेष 50 हजार डिक्की में रख दिए। इसके बाद वे सरायबीरू चौराहे पर पहुंचकर एक दवा की दुकान पर कुछ देर रुके। बाहर निकल कर देखा तो डिक्की टूटी थी और थैले में रखे रुपये गायब थे। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 
Share:

बुधवार, 24 नवंबर 2021

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की



 सभी संबंधित अधिकारीगण आवंटित कार्यों का शीघ्रता पूर्वक, गुणवत्तापूर्ण व समय से करें निस्तारण

देवरिया (सू0वि0) 24 नवंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई, जिसने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं यथा मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन पत्रों का गुणात्मक निस्तारण, जेंडर रेश्यो, गरुण ऐप, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग एवं योजना, पोलिंग लोकेशन का निरीक्षण, ईवीएम मैनेजमेंट,  चुनाव प्रबंधन योजना की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मीडिया मैनेजमेंट प्लान, सोशल मीडिया मैनेजमेंट रणनीति तथा योजना संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई।
       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने  निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारीगण आवंटित कार्यों का शीघ्रता पूर्वक, गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण करें।
      इस अवसर पर जनपद से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन,   पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र,अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
Share:

जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में 22.01.2022 को आयोजित किया जायेगा महिलाओं हेतु विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत


   देवरिया (सू0वि0) 24 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में वैवाहिक विवाद से संबंधित  विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन दिनांक 22.01.2022 को  जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में आयोजित किया जाना हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव तहरीम खान द्वारा बताया गया कि उक्त लोक अदालत के संबंध में प्री-लिटिगेशन हेल्पडेस्क परिवार न्यायालय के समक्ष स्थापित किया गया हैं। जिस क्रम में  अधिवक्तागण, वादीकारीगण एवं अन्य आमजनमानस को उक्त लोक अदालत के बारें में विस्तारपूर्वक बताये हुये पम्पलेट बॉटा गया। उन्होंने कहा कि उक्त लोक अदालत की सफलता हेतु दिनॉंक 02.12.2021 दिन वृहस्पतिवार को प्रथम बैठक आहूत की जानी हैं जिसमें घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, विदाई, विवाह-विच्छेद व अन्य छोटे-मोटे मामलों पर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया जायेगा। 
     इस दौरान सचिव द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी के मध्य विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुए वैवाहिक विवाद माने जाते हैं  पति अथवा पत्नी द्वारा प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण  के कार्यालय में उपस्थित होकर  दे सकते हैं। प्रार्थना पत्र विवाद का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी, प्रार्थिनी तथा विपक्षी का नाम, पता, फोन नं0, फोटोग्राफ एवं पहचान पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा विपक्षी को नोटिस भेजकर उसे बुलाया जायेगा और उक्त लोक अदालत के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा पक्षों को समझा बुझाकर समझौताकरा दिया गया ह
Share:

जनपद के 212 ग्राम पंचायतों में प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का हुआ आयोजन


 देवरिया (सू0वि0) 23 नवंबर। ग्राम स्तर पर ही जन समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा की गयी अभिनव पहल के तहत जनपद के सभी 16 ब्लाकों के 212 ग्रामों पंचायतों में प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन किया गया। अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।
         ग्राम समाधान दिवस पर  कुल 819 मामले आये, जिनमें 645 मामलों का  मौके पर निस्तारण किया गया। 174 मामले अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को प्रेषित कर इनके समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया गया।  राजस्व विभाग से  177 , विकास विभाग से 530, पुलिस विभाग के 9 मामले तथा अन्य विभागों से जुड़े 103 मामले आए।
Share:

पराली जलाये जाने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए प्रभावी अंकुश लगाया जाना करायें सुनिश्चित


देवरिया (सू0वि0) 24 नवंबर। जनपद में  11 स्थानों पर पराली जलाये जाने की घटना प्रकाश में आयी है।  पराली जलाये जाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को मा० राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०) द्वारा काफी गम्भीरता से लिया जा रहा है और अपने विभिन्न आदेशों के माध्यम से इस पर प्रभावी रोक लगाये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।      
      उक्त के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट / समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने समस्त फील्ड स्टाफ यथा राजस्व लेखपाल / बीट पुलिस अधिकारियों एवं अन्य फील्ड कर्मचारियों को सक्रिय कर क्षेत्र में पराली जलाये जाने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित करायें, साथ ही यदि बिना रीपर वाली कम्बाइन मशीनों द्वारा यदि फसलों की कटायी की जा रही है तो उसे तत्काल सीज़ करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध भी सुसंगत धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
Share:

कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र प्रताप सिंह




हजारों समर्थकों के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह ने थाना भारतीय जनता पार्टी का दामन

नरेंद्र प्रताप सिंह के सदस्यता ग्रहण करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


जौनपुर। केराकत - आज उत्तर प्रदेश खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर है किसान नौजवान महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं का संचालन कर लोगों को खुसहाल बनाने का काम किया है आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में देश में अपनी पहचान कायम किया है अब तक जहां पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया प्रदेश में जंगलराज कायम हुआ करता था आज वही माफिया या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश के बाहर भयमुक्त समाज की स्थापना समाज के हर तबके के कल्याण के लिए सरकार सदैव तत्पर है जिसका परिणाम है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में माननीय योगी जी के नेतृत्व में पुनः बनने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार उक्त बातें अपने हजारों समर्थकों के साथ स्थानीय विधायक दिनेश चौधरी की मौजूदगी में पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज केराकत के परिसर में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता अधिवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कही उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में अमन चैन कायम है समाज का हर वर्ग अपने आप को खुशहाल महसूस कर रहा है हमने सदैव समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए संघर्ष करने का काम किया है आज हम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इस आशा विश्वास के साथ जनपद जौनपुर हर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा नामित प्रत्याशियों के लिए जी जान लगाकर उन्हें चुनाव जिताने का काम करेंगे किसी भी पार्टी की रीड पार्टी का कार्यकर्ता होता है और हम भी आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं 
Share:

सीडीओ ने समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की

 

देवरिया (सू0वि0) 23 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज  गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की । समीक्षा में वृद्धावस्था पेंशन में विकास खण्ड भाटपाररानी, लार, बरहज एवं भलुअनी में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 02 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। विकास खण्ड भागलपुर, तरकुलवा, लार एवं पथरदेवा में वृद्धवास्था पेंशन की हार्डकापी सबसे अधिक लम्बित हैं। जिन्हें दिनांक 24 नवंबर को सायं 7:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्डकापी जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। राकेश यादव सहायक विकास अधिकारी (स०क०) विकास खण्ड भाटपाररानी में वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत अत्यधिक आवेदन लम्बित पाये गये, जिन्हें चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया।
      शादी अनुदान में सबसे अधिक आवेदन विकास खण्ड लार एवं सलेमपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित है। जिन्हें 02 दिन के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। मनोज सिंह प्र० सहायक विकास अधिकारी (स०क०) विकास खण्ड लार में वृद्धावस्था पेंशन एवं शादी अनुदान योजनान्तर्गत अत्यधिक आवेदन पत्र लम्बित पाये गये, जिन्हें चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया।
      मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला विकास खण्ड बनकटा, बरहज, भागलपुर, भलुअनी, भटनी, देवरिया, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा रामपुर कारखाना एवं रूद्रपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाये गये निर्देशित किया गया कि 02 दिन के अन्दर पूर्ण कराते हुए निस्तारण करायें।
       आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि 30 नम्वबर, 2021 तक प्रत्येक दशा में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का छत अनिवार्य रूप से लगवा दें।
       मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना योजनान्तर्गत 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर के मध्य कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०कo) को निर्देशित किया गया कि दिनांक 25 नवंबर को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें।
Share:

शीतलहर से पहले तैयार करें रैनबसेरे:डीएम



गौ आश्रय स्थल पर भी हो ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था

डीएम ने की नगर निकायों के कार्यों की मासिक समीक्षा

मझौलीराज, लार और भटनी नगर पंचायत को असेसमेंट कर लक्ष्य बढ़ाने के दिये निर्देश

देवरिया (सू0वि0) 23 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने शीतलहर से पहले रेन बसेरे और गौ-आश्रय स्थलों की तैयारी मुकम्मल करने के निर्देश दिए। 
       जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। शीत लहर शुरू होने से पहले ही बेघरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों का निर्माण एवं अन्य जरूरी तैयारियां नगर निकायों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लेना चाहिए। ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाने हेतु लकड़ी की खरीदारी एवं कंबल वितरण की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस काम में लापरवाही बरतने वाले नगर निकायों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में संचालित होने वाले समस्त गौ-आश्रय स्थलों में भी गौ-वंशीय पशुओं को ठंड से समस्या न हो इसकी समुचित व्यवस्था भी नगर निकायों को करनी होगी।
     जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर हैंडपंप और शौचालय दुरुस्त रखने के दिये निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए।
       जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली पर नाराजगी प्रकट की और भटनी, लार तथा मझौलीराज नगर पंचायतों को नए सिरे से असेसमेंट कर लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कोविड -19 प्रकोप के दौरान जिन-जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हुई है, वे सभी इस योजना की लाभार्थी मानी जाएंगी। सभी निकाय ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराएं।
       समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम संजीव उपाध्याय , नगर पालिका  ईओ रोहित सिंह, अमिताभ मणि त्रिपाठी, अंकिता, ओम प्रकाश पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

शीतलहर से पहले तैयार करें रैनबसेरे:डीएम



शगौ आश्रय स्थल पर भी हो ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था

डीएम ने की नगर निकायों के कार्यों की मासिक समीक्षा

  मझौलीराज, लार और भटनी नगर पंचायत को असेसमेंट कर लक्ष्य बढ़ाने के दिये निर्देश*

*देवरिया (सू0वि0) 23 नवंबर  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने शीतलहर से पहले रेन बसेरे और गौ-आश्रय स्थलों की तैयारी मुकम्मल करने के निर्देश दिए। 
       जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। शीत लहर शुरू होने से पहले ही बेघरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों का निर्माण एवं अन्य जरूरी तैयारियां नगर निकायों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लेना चाहिए। ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाने हेतु लकड़ी की खरीदारी एवं कंबल वितरण की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस काम में लापरवाही बरतने वाले नगर निकायों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में संचालित होने वाले समस्त गौ-आश्रय स्थलों में भी गौ-वंशीय पशुओं को ठंड से समस्या न हो इसकी समुचित व्यवस्था भी नगर निकायों को करनी होगी।
     जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर हैंडपंप और शौचालय दुरुस्त रखने के दिये निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए।
       जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली पर नाराजगी प्रकट की और भटनी, लार तथा मझौलीराज नगर पंचायतों को नए सिरे से असेसमेंट कर लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कोविड -19 प्रकोप के दौरान जिन-जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हुई है, वे सभी इस योजना की लाभार्थी मानी जाएंगी। सभी निकाय ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराएं।
       समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम संजीव उपाध्याय , नगर पालिका  ईओ रोहित सिंह, अमिताभ मणि त्रिपाठी, अंकिता, ओम प्रकाश पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।*
Share:

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवरिया । (सू0वि0) 23 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग केंद्र,देवरिया में प्रशिक्षुओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं मतदान संबंधी क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग में गुलशन,आसिया,निधि,प्रियंका ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता में तनु,शीला,जीनत, नीतू, वंदना,अनुराधा ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें मतादान का लोकतंत्र में महत्त्व बताते हुए आगामी विशेष पुनरीक्षण तिथि 27 नवम्बर को 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा बीएलओ के माध्यम से वोटर बनाने की बात कही। एनएसआईसी प्रबंधक विक्रम प्रताप सिंह ने समस्त प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को मतदान की शपथ दिलाते हुए स्वीप कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की बात कही। कार्यक्रम में हिमांशु, भोला यादव,अमृता शर्मा,कृति श्रीवास्तव,अमित कुमार,राजीव राय आदि उपस्थित रहे।
Share:

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया देवरिया क्षेत्र द्वारा 361 लाभार्थियों को रू 20.14 करोड़ का किया गया ऋण वितरित

     देवरिया (सू0वि0) 23 नवंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा जनपद एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास हेतु क्रेडिट आउटरिच कैम्प का आयोजन जिला पंचायत परिसर के प्रांगण में किया गया। इस दौरान 361 लाभार्थियों में 20.14 करोड का ऋण वितरित किया गया। ऋण स्वीकृति पत्र/चेक का वितरण इस कैम्प के मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया केन्द्रीय कार्यालय मुम्बई से आयी महाप्रबंधक नमिता राय शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।         महाप्रबन्धक नमिता राय शर्मा ने बताया कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन कर रही है एवं अपनी विभिन्न नई योजनाओं के साथ ग्राहकों को लाभ पहुँचा रही है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं के लिए गृह ऋण हेतु नई योजना गृह लक्ष्मी एवं वाहन ऋण हेतु सेन्ट वाहिनी रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध करा रही है। इसके लिए उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की कि बैंक के निकटतम शाखा में उपस्थित होकर इन योजनाओं का लाभ उठायें ऋण हेतु मिस्डकाल अलर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है एवं कोई भी व्यक्ति 9223901111 नम्बर पर काल कर योजना की जानकारी ले सकता है अथवा ऋण हेतु आवेदन की इच्छा जाहिर कर सकता है।        मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा लगातार प्रयासों की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के आर्थिक विकास बैंकों के सहयोग के द्वारा ही किया जा सकता है। इसका लाभ जनपद के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु बैंक से उन्होने अपील की।       सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक एस के उपाध्याय ने बैंकिंग सुविधा का लाभ सभी लोगो तक पहुँचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया एवं बताया कि इस तरह के प्रयास साप्ताहिक अन्तराल में विभिन्न शाखाओं में भी आयोजित किए जा रहे हैं।       अग्रणी बैंक प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने प्रचार-प्रसार के माध्यम से क्षेत्र के लोगो तक पहुँचने का एवं बैंक के ऋण योजनाओं से लोगो को अवगत कराने का प्रयास किया है। आज इस शिविर में 135 खुदरा ऋण, 102 लघु एवं सूक्ष्म इकाई एवं 124 कृषि ऋण के द्वारा कुल रू 20.14 करोड़ की ऋण स्वीकृति लाभार्थियों को वितरित किया गया। उन्होने सभी लाभार्थियों से बैंक ऋण का सदुपयोग करते हुए अपने उद्योग आदि को बढावा देने व स्वालम्बन की दिशा में आगे बढने की अपेक्षा की। अन्त में मुख्य प्रबन्धक मनोज कुमार सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर व शाल ओढा कर किया गया।        इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक, लाभार्थी गण आदि उपस्थित रहे।   
Share:

थानो पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस के तीन माहो का डीएम ने निर्धारित किया रोस्टर


 थानावार अधिकारियों को भी किया नामित 

 नामित अधिकारियों को समाधान दिवस में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने का दिये निर्देश


 देवरिया(सू0वि0) 23 नवंबर। शासन द्वारा थाना दिवस के स्थान पर समाधान दिवस प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे के मध्य आयोजित किये जाने निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष निरंजन ने 11 दिसम्बर को पडने वाले माह दिसम्बर 2021 के द्वितीय शनिवार से आगामी 03 माह के लिये राजपत्रित अधिकारियों को त्रैमासिक रोस्टर निर्धारित किया है एवं प्रत्येक थाना दिवस के लिये अधिकारियों को भी नामित किया है। साथ ही उन्होने समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है वे शासनादेश का अनुपालन करने के साथ निर्धारित थानो पर बैठेगें तथा समाधान दिवस में आम जनता की समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु शासनादेश में दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करायेगें। समाधान दिवस में संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अनिवार्य रुप से थाने में उपस्थित रह कर निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित करेगें।  
             श्री निरंजन ने निर्धारित त्रैमासिक रोस्टर के पूर्ण विवरण में बताया है कि 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु एडीएम एफ आर/राजस्व निरीक्षक, थाना रामपुर कारखाना हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर, तरकुलवा हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, बघौचघाट हेतु तहसीलदार देवरिया, गौरी बाजार हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, बरियारपुर हेतु राजस्व निरीक्षक बरियारपुर, महुआडीह हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, कोतवाली सलेमपुर हेतु तहसीलदार सलेमपुर, थाना लार हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खुखुन्दू हेतु एडीएम प्रशासन/राजस्व निरीक्षक सलेमपुर, भटनी हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर हेतु तहसीलदार रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, एकौना हेतु सीआरओ/नायब तहसीलदार रुद्रपुर, बरहज हेतु तहसीलदार बरहज, मईल हेतु उप जिलाधिकारी बरहज/क्षेत्राधिकारी बरहज, भलुअनी हेतु नायब तहसीलदार बरहज, भाटपाररानी हेतु तहसीलदार भाटपाररानी, बनकटा हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, खामपार हेतु नायब तहसीलदार को नामित किया गया है।  
         इसी प्रकार जून के चतुर्थ शनिवार 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले थाना दिवस/समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, थाना रामपुर कारखाना हेतु तहसीलदार देवरिया, तरकुलवा हेतु एडीएम प्रशासन/राजस्व निरीक्षक तरकुलवा, बघौचघाट हेतु उप जिलाधिकारी सदर/ क्षेत्राधिकारी सदर, गौरी बाजार हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, बरियारपुर हेतु नायब तहसीलदार बखरा, महुआडीह हेतु राजस्व निरीक्षक बरडीहा लाला, कोतवाली सलेमपुर हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, थाना लार हेतु एडीएम एफ आर/राजस्व निरीक्षक, खुखुन्दू हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, भटनी हेतु तहसीलदार सलेमपुर, कोतवाली रुद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु नायब तहसीलदार रुद्रपुर, एकौना हेतु तहसीलदार रुद्रपुर, बरहज हेतु उप जिलाधिकारी बरहज/ क्षेत्राधिकारी बरहज, मईल हेतु नायब तहसीलदार बरहज, भलुअनी हेतु तहसीलदार बरहज, भाटपाररानी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, बनकटा हेतु नायब तहसीलदार भाटपाररानी, खामपार हेतु सीआरओ/ तहसीलदार भाटपाररानी को नामित किया गया है।
           माह जनवरी 2022 के द्वितीय शनिवार 08 जनवरी को आयोजित होने वाले समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर, थाना रामपुर कारखाना हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, तरकुलवा हेतु अपर उप जिलाधिकारी सदर, बघौचघाट हेतु राजस्व निरीक्षक बघौचघाट, गौरी बाजार हेतु एडीएम प्रशासन/राजस्व निरीक्षक, बरियारपुर हेतु रा0नि0 बरियारपुर, महुआडीह हेतु तहसीलदार सदर, कोतवाली सलेमपुर हेतु तहसीलदार सलेमपुर, थाना लार हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, खुखुन्दू हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, भटनी हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर हेतु नायब तहसीलदार रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु सीआरओ/तहसीलदार रुद्रपुर, एकौना हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, बरहज हेतु नायब तहसीलदार बरहज, मईल हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी बरहज, भलुअनी हेतु तहसीलदार बरहज, भाटपाररानी हेतु एडीएम एफआर/तहसीलदार भाटपाररानी, बनकटा हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, खामपार हेतु नायब तहसीलदार भाटपाररानी को नामित किया गया है।
       जनवरी माह के चतुर्थ शनिवार 22 जनवरी को आयोजित होने वाले समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु तहसीलदार सदर, थाना रामपुर कारखाना हेतु सीआरओ/राजस्व निरीक्षक रामपुर कारखाना, तरकुलवा हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर, बघौचघाट हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, गौरी बाजार हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, बरियारपुर हेतु रा0नि0 बरियारपुर, महुआडीह हेतु नायब तहसीलदार बखरा, कोतवाली सलेमपुर हेतु एडीएम एफ आर/ राजस्व निरीक्षक सलेमपुर, थाना लार हेतु तहसीलदार सलेमपुर, खुखुन्दू हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, भटनी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, कोतवाली रुद्रपुर हेतु तहसीलदार रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, एकौना हेतु नायब तहसीलदार रुद्रपुर, बरहज हेतु एडीएम प्रशासन/नायब तहसीलदार बरहज, मईल हेतु तहसीलदार बरहज, भलुअनी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी बरहज, भाटपाररानी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, बनकटा हेतु नायब तहसीलदार भाटपाररानी, खामपार हेतु तहसीलदार भाटपाररानी को नामित किया गया है।
        माह फरवरी के द्वितीय शनिवार 12 फरवरी को आयोजित होने वाले समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर, थाना रामपुर कारखाना हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, तरकुलवा हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, बघौचघाट हेतु तहसीलदार देवरिया, गौरी बाजार हेतु एडीएम एफ आर/ राजस्व निरीक्षक गौरी बाजार, बरियारपुर हेतु नायब तहसीलदार बखरा, महुआडीह हेतु राजस्व निरीक्षक बरडीहा लाला, कोतवाली सलेमपुर हेतु सीआरओ/क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, थाना लार हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, खुखुन्दू हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, भटनी हेतु तहसीलदार सलेमपुर, कोतवाली रुद्रपुर हेतु एडीएम प्रशासन/नायब तहसीलदार रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु तहसीलदार रुद्रपुर, एकौना हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, बरहज हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी बरहज, मईल हेतु नायब तहसीलदार बरहज, भलुअनी हेतु तहसीलदार बरहज, भाटपाररानी हेतु तहसीलदार भाटपाररानी, बनकटा हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, खामपार हेतु एडीएम एफ आर/नायब तहसीलदार भाटपाररानी को नामित किया गया है।
        माह फरवरी के चतुर्थ शनिवार 26 फरवरी को आयोजित होने वाले समाधान दिवस में कोतवाली सदर हेतु अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, थाना रामपुर कारखाना हेतु तहसीलदार देवरिया, तरकुलवा हेतु एडीएम प्रशासन/राजस्व निरीक्षक, बघौचघाट हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर, गौरी बाजार हेतु नायब तहसीलदार देवरिया, बरियारपुर हेतु राजस्व निरीक्षक बरियारपुर, महुआडीह हेतु नायब तहसीलदार बखरा, कोतवाली सलेमपुर हेतु सीआरओ/क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, थाना लार हेतु क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, खुखुन्दू हेतु तहसीलदार सलेमपुर, भटनी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, कोतवाली रुद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, थाना मदनपुर हेतु एडीएम एफ आर/ नायब तहसीलदार रुद्रपुर, एकौना हेतु तहसीलदार रुद्रपुर, बरहज हेतु नायब तहसीलदार बरहज, मईल हेतु तहसीलदार बरहज, भलुअनी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी बरहज, भाटपाररानी हेतु उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, बनकटा हेतु नायब तहसीलदार भाटपाररानी, खामपार हेतु तहसीलदार भाटपाररानी को नामित किया गया है।  
 
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789