देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद में रबी अभियान चरमोत्कर्ष पर होने के कारण कृषकों को कृषि निवेशों की सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती इस आशय से किया गया है कि सम्बंधित अधिकारी अपने आवंटित विकास खण्ड में स्थित सहकारी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण के प्रति उत्तरदायी होंगे। बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक की आवश्यकता के दृष्टिगत वहां पर संभावित माँग के सापेक्ष उर्वरक की डिमांड को मुख्यालय पर 2 दिन पूर्व ही अवगत करायेंगे। साथ ही अपने आवंटित विकास खण्ड/तहसील में सतत भ्रमण एवं अनुश्रवण करते हुए उर्वरक का पारदर्शी तरीके से वितरण करायेंगे। समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र सुबह 9.00 बजे से सायन 5.00 बजे तक खुले रहेंगे । यदि किसी अधिकारी के क्षेत्र में उर्वरक बिक्री केंद्र बंद पाया जाता है या उपलब्धता न होने के कारण कृषको/अन्य जन प्रतिनिधियों की शिकायत प्रकाश में आती है तो सम्बंधित अपर जिला सहकारी अधिकारी/तहसील प्रभारी को उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त की रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 5.00 बजे तक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक कार्यालय में सम्बंधित द्वारा दी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने तैनात किए गए सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों के विवरण मे बताया है कि ब्लाक सदर हेतु सहायक विकास अधिकारी सदर, बैतालपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी बैतालपुर, रुद्रपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी रुद्रपुर, तरकुलवां हेतु सहायक विकास अधिकारी तरकुलवा, देसही देवरिया हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर, रामपुर कारखाना हेतु सहायक विकास अधिकारी रामपुर कारखाना, भागलपुर हेतु सहायक विकास अधिकारी भागलपुर, सलेमपुर हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी सलेमपुर, लार हेतु सहायक विकास अधिकारी लार, भटनी हेतु सहायक विकास अधिकारी भटनी, बरहज हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी बरहज, भलुअनी हेतु सहायक विकास अधिकारी भलुअनी, बनकटा हेतु सहायक विकास अधिकारी बनकटा, पथरदेवा हेतु सहायक विकास अधिकारी पथरदेवा, भाटपाररानी हेतु सहायक विकास अधिकारी भाटपाररानी तथा ब्लाक रुद्रपुर हेतु अपर जिला सहकारी अधिकारी रुद्रपुर को नामित किया गया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें