सभी संबंधित अधिकारीगण आवंटित कार्यों का शीघ्रता पूर्वक, गुणवत्तापूर्ण व समय से करें निस्तारण
देवरिया (सू0वि0) 24 नवंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई, जिसने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं यथा मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन पत्रों का गुणात्मक निस्तारण, जेंडर रेश्यो, गरुण ऐप, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग एवं योजना, पोलिंग लोकेशन का निरीक्षण, ईवीएम मैनेजमेंट, चुनाव प्रबंधन योजना की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मीडिया मैनेजमेंट प्लान, सोशल मीडिया मैनेजमेंट रणनीति तथा योजना संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारीगण आवंटित कार्यों का शीघ्रता पूर्वक, गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण करें।
इस अवसर पर जनपद से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र,अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें