देवरिया (सू0वि0) 25 नवंबर। अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने समस्त जनपद समन्वयक / समस्त बैंकों के नियंत्रक को लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज से 30 नवंबर तक लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लम्बित पत्रावलियों सी.सी.एल., एस. एच.जी., खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना इत्यादि का निस्तारण सुनिश्चित करें। 26 नवंबर को 11.30 बजे से मत्स्य पालकों एवं पशुपालकों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु जनपद समन्वयक की बैठक विकास भवन गाँधी सभागार में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेगे।
गुरुवार, 25 नवंबर 2021
Home »
» आज से 30 नवंबर तक लम्बित शासकीय योजनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु चलेगा विशेष अभियान






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें