बुधवार, 24 नवंबर 2021
Home »
» कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र प्रताप सिंह
कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र प्रताप सिंह
हजारों समर्थकों के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह ने थाना भारतीय जनता पार्टी का दामन
नरेंद्र प्रताप सिंह के सदस्यता ग्रहण करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जौनपुर। केराकत - आज उत्तर प्रदेश खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर है किसान नौजवान महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं का संचालन कर लोगों को खुसहाल बनाने का काम किया है आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में देश में अपनी पहचान कायम किया है अब तक जहां पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया प्रदेश में जंगलराज कायम हुआ करता था आज वही माफिया या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश के बाहर भयमुक्त समाज की स्थापना समाज के हर तबके के कल्याण के लिए सरकार सदैव तत्पर है जिसका परिणाम है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में माननीय योगी जी के नेतृत्व में पुनः बनने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार उक्त बातें अपने हजारों समर्थकों के साथ स्थानीय विधायक दिनेश चौधरी की मौजूदगी में पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज केराकत के परिसर में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता अधिवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कही उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में अमन चैन कायम है समाज का हर वर्ग अपने आप को खुशहाल महसूस कर रहा है हमने सदैव समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए संघर्ष करने का काम किया है आज हम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इस आशा विश्वास के साथ जनपद जौनपुर हर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा नामित प्रत्याशियों के लिए जी जान लगाकर उन्हें चुनाव जिताने का काम करेंगे किसी भी पार्टी की रीड पार्टी का कार्यकर्ता होता है और हम भी आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें