देवरिया (सू0वि0) 25 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद में 28 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपी टीईटी)-2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगायी है। परीक्षा दो पालियो में प्रथम पाली प्राथमिक स्तर की 10 बजे से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली उच्च प्राथमिक स्तर की 2.30 से 5 बजे तक सम्पन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 28 केन्द्र एवं द्वितीय पाली के लिए 20 परीक्षा केन्द्र सहित कुल 48 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा को शान्तिपूर्ण सुचितायुक्त सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रथम पाली हेतु 5 एवं द्वितीय पाली हेतु 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इस प्रकार सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 48 पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी है। तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक एवं पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे कोषागार देवरिया से 28 नवंबर को प्रातः 6.30 बजे प्रश्नपत्रों का बण्डल प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्थान करेगें एवं परीक्षा समाप्ति के उपरान्त कोषागार में प्रश्नपत्रो को जमा करायेगें। वे केन्द्रो पर समय से पहुंचकर शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायेगें तथा शान्तिमय वातावरण में नकलविहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतया जिम्मेदार होगें।
गुरुवार, 25 नवंबर 2021
Home »
» डीएम ने जनपद में 28 नवंबर को होने वाले यूपी टीईटी परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नामित किए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें