Good Daily News...


रविवार, 26 सितंबर 2021

ब्लॉक प्रमुख अनिता निषाद के तहरीर पर खण्ड विकास अधिकारी सहित एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

 

देवरिया।।जनपद के विकास खंड गौरी बाजार में आयोजित जन कल्याण मेले का आयोजन हुआ था।जिसमे ब्लॉक प्रमुख पति व खण्ड विकास अधिकारी के बीच बिबाद हो गया था।बतादें की प्रमुख अनिता निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया है की विकास खंड में आयोजित जन कल्याण मेले में जब मैं मंच तक पहुंची तो मै देखा मंच पर एक भी कुर्सी खाली नही पड़ी थी ,मैं कुछ देर इन्तेजार करने के बाद वापस अपने गाड़ी में आकर बैठ गयी मेरे पति विश्वविजय निषाद जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं वे खंड विकास अधिकारी से प्रमुख को बैठने के लिए कुर्सी लगवाने को कहा तो खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि तुम और तुम्हारी पत्नी कोई कलक्टर नही हो जो तुम्हारे लिए कुर्सी लगाई जाय, निचे कुर्सी खाली पड़ी है कहीं बैठ जाओ।मेरे पति ने कहा कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्ष होती है आप ऐसा नही कह सकते इतने पर खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय आग बबूला हो गए और मेरे पति को भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए अपने कर्मचारियों को ललकारने लगे कि तुम लोग चुड़िया पहने हो मारो विश्वविजय निषाद को इतने पर कर्मचारी व खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय मेरे पति व मेरे साथ गए हुए लोगों के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिए।और मेरा व मेरे पति का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 96 हज़ार है छीन लिए।प्रमुख के तहरीर पर खंड विकास अधिकारी सहित एक दर्जन लोगों पर हत्या का प्रयास सहित आठ धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।जिसमे 307,107,395,323,504,506एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुए हैं।
Share:

खण्ड विकास अधिकारी पर प्रमुख ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

                        
पंचायत चुनाव के बाद भी दर्जनों गांव के खाते से निकाल लिए धन


देवरिया।।गौरी बाजार के खण्ड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए।गौरी बाजार के ब्लॉक प्रमुख अनिता निषाद प्रेस वार्ता कर खण्ड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।श्रीमती निषाद ने कहा कि खंड विकास अधिकारी बहुत ही भ्रष्टाचारी हैं उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले नियम विरुद्ध दर्जनों गांवों से करोड़ो रूपये निकाल कर धन का बंदरबाट किये हैं।बेलकुंडा के प्रधान का रिजल्ट आने से पहले लगभग 12 लाख रुपये बिना कार्य पूर्ण कराए निकाल कर अपना निजी विकास किये हैं।इसी प्रकार करमाजीतपुर,बिरवा,लेड़हा, दिवानपोखरा,पथरहट आदि गांवों में इसी तरह बिना कार्य पूर्ण कराए करोङो रुपये निकाल कर शासन के पैसे का दुरूपयोग किये है।मैं प्रेस के माध्यम से शासन व प्रशासन से मांग करती हूं कि खंड विकास अधिकारी का किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर उचित कार्यवाही करें।ताकि सरकार के ऊपर कोई प्रश्नचिन्ह न खड़ा हो,और शासन के कार्यों की जनता तक सराहना हो।

पंचायत चुनाव के बाद भी दर्जनों गांव के खाते से निकाल लिए धन


देवरिया।।गौरी बाजार के खण्ड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए।गौरी बाजार के ब्लॉक प्रमुख अनिता निषाद प्रेस वार्ता कर खण्ड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।श्रीमती निषाद ने कहा कि खंड विकास अधिकारी बहुत ही भ्रष्टाचारी हैं उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले नियम विरुद्ध दर्जनों गांवों से करोड़ो रूपये निकाल कर धन का बंदरबाट किये हैं।बेलकुंडा के प्रधान का रिजल्ट आने से पहले लगभग 12 लाख रुपये बिना कार्य पूर्ण कराए निकाल कर अपना निजी विकास किये हैं।इसी प्रकार करमाजीतपुर,बिरवा,लेड़हा, दिवानपोखरा,पथरहट आदि गांवों में इसी तरह बिना कार्य पूर्ण कराए करोङो रुपये निकाल कर शासन के पैसे का दुरूपयोग किये है।मैं प्रेस के माध्यम से शासन व प्रशासन से मांग करती हूं कि खंड विकास अधिकारी का किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर उचित कार्यवाही करें।ताकि सरकार के ऊपर कोई प्रश्नचिन्ह न खड़ा हो,और शासन के कार्यों की जनता तक सराहना हो।
Share:

बड़ी खबर: आज शाम को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये सात लोग लेगे मंत्री पद की शपथ






यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार का नाम शामिल हैं।
दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। अब उसी तर्ज पर यूपी सरकार भी विस्तार कर रही है। 
Share:

शनिवार, 25 सितंबर 2021

गरीब कल्याण कार्य दिवस बना विवाद दिवस

देवरिया जिले के विकास खण्ड गौरीबाजार पर आज उस समय अफरा तफरी मच गया जब ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर ब्लाक प्रमुख श्रीमती अनिता निषाद के प्रतिनिधि पति बिश्वबिजय निषाद के समर्थकों ने आग बबूला हो गए और सभागार के डायस पर बैठे बीडीओ परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय और एडीओ पंचायत अम्बिका प्रसाद व अन्य ब्लाक कर्मियों पर ताबड़तोड़ प्लास्टिक की कुर्सियो से हमला बोल दिया जिसमें बीडीओ समेत कई ब्लाक कर्मचारियों को चोटें आई है बताया जाता है कि देवरिया जिले के रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद की ब्लाक प्रमुख अनिता निषाद पुत्र बधू है और मंत्री के पुत्र ब्लाक प्रमुख की प्रतिनिधि बिश्वबिजय निषाद है । इस संबंध मे खण्ड विकास अधिकारी  परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय पर गरीब कल्याण दिवस का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान ब्लाक प्रमुख अनिता निषाद के पति व प्रतिनिधि विश्व बिजय निषाद और उनके समर्थकों ने अभद्रता कर मारपीट की है । इसकी सूचना थाना प्रभारी को दे दी गईहैं। मुकदमा दर्ज कराई जा रही है।वही एसडीएम सदर शौरभ सिंह ने कहा कि इस घटना की जाँच का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।
Share:

04 अक्टूबर को आयोजित होगा अप्रेन्टिस मेला

  

देवरिया  25 सितम्बर।   प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार 04 अक्टूबर को जनपद में अप्रेन्टिस मेला का आयोजन राजकीय आई०टी०आई० देवरिया परिसर में होना सुनिश्चित है। उक्त निर्देश के अनुपालन में  उन्होंने जनपद में संचालित समस्त निजी औ०प्र०संस्थानों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य तथा समस्त सरकारी एवं निजी अधिष्ठानों को अवगत कराया  है कि वे अपने संस्थान / विभाग का पंजीकरण 30 सितम्बर तक अप्रेन्टिस पोर्टल www.apprenticeshipindia.org पर कराना सुनिश्चित करें तथा  04 अक्टूबर को आयोजित अप्रेन्टिस मेला में पूर्वान्ह 10:00 बजे उपस्थित होकर अपना स्टॉल लगाकर योग्य अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिस हेतु चयन करना सुनिश्चित करें।     
 
Share:

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 30 सितंबर को

  

  देवरिया 25 सितम्बर।   जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी  ने बताया है कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन  की  अध्यक्षता में  30 सितम्बर, को अपरान्ह 01 बजे से विकास भवन गाँधी सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में सैनिक बन्धु के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी सदस्यगण प्रतिभाग लेगें। उन्होंने पूर्व सैनिकों / उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु उक्त बैठक में समय से उपस्थित हो, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
        
Share:

जनपद में सभी ब्लाकों में आयोजित हुई गरीब कल्याण दिवस/किसान कल्याण मेला

 

 संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

 लगाए गए स्टाल, लाभार्थियों में बांटे गए स्वीकृति पत्र, मेधावी छात्रों में दी गयी साईकिल, उज्जवला योजना के तहत दिए गए निःशुल्क गैस कनेक्शन

 देवरिया  25 सितम्बर। पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर जनपद के सभी विकास खण्डों में एक दिवसीय ‘‘ गरीब कल्याण दिवस/किसान कल्याण मेला ’’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागो के स्टालो की प्रदर्शनी लगाए जाने के साथ ही योजनाओं की जानकारी आमजन में दी गयी।
          आयोजित इस मेले में कृषि विभाग के साथ साथ स्वास्थ्य, एनआरएलएम, गन्ना, मत्स्य, पशुपालन एवं निजी उर्वरक/बीज बिक्रेताओं, श्रम विभाग सहित अनेक विभागो द्वारा स्टाले लगायी गयी। लोगो में योजनाओं से संबंधित प्रचार-साहित्य वितरण के साथ ही योजनाओ की जानकारी भी दी गयी। किसान मेला में मौके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आए समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया गया।
           विकास खण्ड पथरदेवा एवं बैतालपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलन व फीता काटने के साथ मेले का शुभारम्भ किया।  सम्बोधन में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की हित के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने सभी विभागों से अपेक्षा करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का  अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले, इसके लिए वे कार्य करें, उनके जीवन स्तर में सुधार लाए, जिससे कि पं0दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की अवधारणा साकार हो सके। इस दौरान यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग एक दर्जन मेधावियों को साईकिल प्रदान उनके द्वारा किया गया। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी दिया गया। श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना के तहत धनेश प्रसाद, उदयभान को 55-55 हजार और दिव्यांगता अक्षम योजना के अन्तर्गत पानमती व विद्यासागर को 2-2 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र  कृषि मंत्री द्वारा प्रदान किया गया।
          रुद्रपुर विकास खण्ड में पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद द्वारा बतौर मुख्य अतिथि मेले में प्रतिभाग किया गया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए लोगो से संचालित योजनाओं के प्रति जागरुक होने व उसका लाभ लिए जाने पर उन्होंने बल दिया। इसी प्रकार जनपद के अन्य सभी विकास खण्डों में जन प्रतिनिधियों द्वारा सिरकत किया गया एवं संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए जाने के साथ ही पं0 दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को रखा गया।
           पथरदेवा विकास खण्ड में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के मेले के आयोजन से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन को एक ही जगह मिल जाती है, जिससे उनमें योजनाओं के प्रति जागरुकता आती है। इस विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, सीएमओ डा0 आलोक पाण्डेय, बीडीओ आलोक सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए के सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, सीडीपीओ सुषमा दूबे, रमेश सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, उपेन्द्र तिवारी, देवरिया सदर के कार्यक्रम स्थल में नामित नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द, बीडीओ कृष्णकान्त राय, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, लार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विकास खण्डों के नामित नोडल अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी गण, प्रबुद्धजन, आमजन आदि उपस्थित रहे।
   
Share:

डीएम व एसपी सलेमपुर व खुखुन्दू में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की, किए सुनवायी

 

  समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश 

  सलेमपुर कोतवाली में डीएम व एसपी पूर्वान्ह् 11.30 बजे एवं खुखुन्दू थाने में अपरान्ह् 01.15 बजे पहुॅच कर जन फरियादों से हुए रुबरु

   देवरिया  25 सितम्बर।आज आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र सलेमपुर कोतवाली एवं खुखुंदू थाने में पहुॅच कर जन सुनवायी  किए। उपस्थित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। कहा गया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही होनी चाहिए। फरियादियों के प्रति पूरी संवेदशीलता बरतते हुए आने वाले हर समस्या का त्वरित रुप से समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
         जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वान्ह् 11.30 बजे सलेमपुर कोतवाली में पहुॅचें। जहां अधिकारी द्वय फरियादियों की एक-एक समस्याओं की सुनवायी किए। जिलाधिकारी ने इस दौरान आनलाईन खसरा फीडिंग कार्य की प्रगतियों की जानकारी उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालो से की । उन्होने सख्त रुप से यह निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार का कोई विलम्ब न हो। खसरा में जो त्रुटियां हो, लेखपाल उसका स्वतः संज्ञान लेतेे हुए उसे दुरुस्त करेगें।
        इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपरान्ह् 01.15 बजे खुखुन्दू थाने में पहुॅच कर उपस्थित जनो की समस्याओं को सुने व  आवश्यक निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने राजस्व व पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जिस स्तर पर संयुक्त जांच टीम की आवश्यकता हो, उसमें फौरीतौर पर मौके पर राजस्व व पुलिस कर्मी जाएं और निष्पक्षता बरतते हुए उस प्रकरण का निस्तारण करें। सभी प्रकरण तय समय सीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रुप से निस्तारित किए जाएं। इस दौरान आनलाईन खसरा फीडिंग की भी जानकारी किए।
         सलेमपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, कोतवाल सलेमपुर एवं खुखुन्दू थाने में थानाध्यक्ष नवीन चौधरी सहित संबंधित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस कर्मी गण आदि उपस्थित रहे।
    
Share:

ग्रामीण क्षेत्र से पढ़े होने का प्रमाणपत्र प्रति-हस्ताक्षरित कराने के लिए कलेक्ट्रेट में करें आवेदन



  यूपीटीयू एवं ऐसी ही अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ पाने हेतु आवश्यक होता है प्रमाणपत्र

 -जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी प्रमाणपत्र निश्चित समयसीमा के भीतर होंगे प्रति-हस्ताक्षरित । 

-कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन 5 बजे सायंकाल तक चरित्र सत्यापन लिपिक के पास करें आवेदन, अगले दिन करें प्राप्त

 देवरिया  25 सितम्बर।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि आवेदनकर्ता ऐसे सभी प्रमाणपत्रों, जिन्हें डीएम कार्यालय से प्रति-हस्ताक्षरित कराना आवश्यक है, एक निश्चित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता प्रतिदिन चरित्र सत्यापन लिपिक के पास शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्रमाणपत्र आवेदन करने के अगले ही दिन प्रति-हस्ताक्षरित होकर मिल जाएगा।
       
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस पर ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जिनमें आवेदनकर्ता यूपीटीयू की काउंसलिंग हेतु ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई करने का प्रमाण पत्र प्रति-हस्ताक्षरित करवाने आये थे। इस प्रमाणपत्र का जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी से प्रति हस्ताक्षरित होना आवश्यक है। जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के  निवासियों को इस तरह के प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यूपीटीयू एवं इस तरह की अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान जहाँ ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई का प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होता है, के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट में आवेदन देना होगा। तत्पश्चात डीआईओएस कार्यालय आवेदनकर्ता के ग्रामीण क्षेत्र से पढ़े होने की पुष्टि करेगा। इसमें तहसील की रिपोर्ट भी लगेगी। सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी प्रमाणपत्र जारी करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदनकर्ता को समयबद्ध अवधि में इस तरह के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
Share:

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 30 सितंबर को

  

देवरिया (सू0वि0) 25 सितम्बर।   जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी  ने बताया है कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन  की  अध्यक्षता में  30 सितम्बर, को अपरान्ह 01 बजे से विकास भवन गाँधी सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में सैनिक बन्धु के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी सदस्यगण प्रतिभाग लेगें। उन्होंने पूर्व सैनिकों / उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु उक्त बैठक में समय से उपस्थित हो, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
          
Share:

04 अक्टूबर को आयोजित होगा अप्रेन्टिस मेला

  
  देवरिया  25 सितम्बर।   प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार 04 अक्टूबर को जनपद में अप्रेन्टिस मेला का आयोजन राजकीय आई०टी०आई० देवरिया परिसर में होना सुनिश्चित है। उक्त निर्देश के अनुपालन में  उन्होंने जनपद में संचालित समस्त निजी औ०प्र०संस्थानों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य तथा समस्त सरकारी एवं निजी अधिष्ठानों को अवगत कराया  है कि वे अपने संस्थान / विभाग का पंजीकरण 30 सितम्बर तक अप्रेन्टिस पोर्टल www.apprenticeshipindia.org पर कराना सुनिश्चित करें तथा  04 अक्टूबर को आयोजित अप्रेन्टिस मेला में पूर्वान्ह 10:00 बजे उपस्थित होकर अपना स्टॉल लगाकर योग्य अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिस हेतु चयन करना सुनिश्चित करें।     
 
Share:

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

एईआरओ नेट का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

 

 देवरिया  24 सितम्बर।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में एईआरओ नेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन के गांधी सभागार में हुआ। इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी एईआरओ अपने आवंटित मतदेय स्थल पर प्राप्त आनलाइन व आफलाइन फार्मों के निस्तारण हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। 

     मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एइआरओ नेट पोर्टल हेतु आवंटित यूजर आईडी व पासवर्ड की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी एईआरओ की होगी। आपरेटर द्वारा फीड फार्म व आनलाईन प्राप्त आवेदनों को संबंधित एईआरओ द्वारा बी०एल०ओ० को आनलाईन पोर्टल के माध्यम से जांच हेतु भेजा जायेगा। बी०एल०ओ० द्वारा गरूण एप के माध्यम से उन फार्मों की जांचकर पुनः एईआरओ को वापस किया जायेगा। तब एईआरओ द्वारा आवेदनों को अपनी सुस्पष्ट आख्या भरकर ईआरओ को आनलाइन प्रेषित किया जायेगा। तत्पश्चात ईआरओ द्वारा संबंधित आवेदनो पर सम्यक विचारोपरान्त स्वीकृत / अस्वीकृत करते हुए ईरोल अपडेशन की कार्यवाही की जायेगी। यह प्रक्रिया कुल 7 दिवस की होगी। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6, फॉर्म 7, और फॉर्म 8 से सम्बंधित कार्यवाही साक्ष्य और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर ही होगी।
  गरूण एप्प की अनिवार्यता-
          सभी एईआरओ यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें आवंटित सभी बूथों के बी०एल०ओ० अपने मोबाईल में गरुण एप्प अवश्य डाउनलोड कर लें तथा उसी के माध्यम से आवेदन पत्रों, आवश्यक मूलभूत सुविधा जैसे रैम्प, पानी, बिजली, शौचालय, शेड, अक्षांस देशान्तर मतदेय स्थलों के फोटोग्राम के अपडेशन की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

  वोटर हेल्प लाईन एप्प- 
          सभी एईआरओ अपने आवंटित बूथ के बी०एल०ओ० को यह निर्देशित करें कि वे अपने मतदेय स्थल अन्तर्गत मतदाताओं को वोटर हेल्प लाईन एप्प के संबंध में जागरूक करें तथा डाउनलोड कराना सुनिश्चित करें।
     प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम  ध्रुव कुमार शुक्ला सहित समस्त सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
   
Share:

उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न- समस्याओं के निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश


देवरिया 24 सितम्बर। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज उद्योग बन्धु और व्यापार बंधु की समस्याओं का समाधान करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने की।
       व्यापार बंधुओं ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन मिलने में समस्या होने की शिकायत की, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एलबीएम को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। छोटे व्यापारियों ने बिजली मीटर रीडिंग नियमित रूप से न होने और बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने इस समस्या के निराकरण हेतु एक्सईएन विद्युत को विशेष कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को दूर करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने भटनी बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
        मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं के संदर्भ में इंडस्ट्रियल इस्टेट में सड़क और नाली की सफाई कराने के लिए नगरपालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसरा बाजार में पुलिस चौकी के स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति पर संतोष जताया। मुख्य विकास अधिकारी ने 4 अक्टूबर को होने वाले अप्रेंटिस मेला में अधिक से अधिक उद्यमियों को प्रतिभाग कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपील की।
समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, वाणिज्य कर उपायुक्त पंकज लाल, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, नगर पालिका ईओ रोहित सिंह, व्यापारी नेता रविंद्र प्रताप मल्ल, जिला उद्योग मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, महामंत्री योगेश सिंह, जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, शाकिर अली, जवाहरलाल बरनवाल, सहित कई अधिकारी एवं व्यापारी नेता मौजूद थे।
          
Share:

अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव का हुआ आयोजन



 देवरिया । 2्4 सितम्बर। आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार का द्वारा मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक/सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव शुभारम्भ किया गया। एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव/प्रदर्शनी में जनपद के उद्यमियों स्तर पर स्टाल लगाया गया तथा जनपद के ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद सजावटी उत्पाद रेडीमेड गारमेन्ट एवं वाटर सेफ्टी टैंक का निर्यात प्रोत्साहन से सम्बन्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
         इस एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव प्रदर्शनी में कुमार रोहित एन०एस०आई0सी0, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त व्यापार कर, देवरिया, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, डीसीएम नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबन्धक सेण्ट्रल बैंक राकेश श्रीवास्तव, निर्यात से सम्बन्धित मण्डल एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ-साथ मण्डल/जनपद स्तरीय विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संख्या के दृष्टिगत लगभग 150 से 200 लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव द्वारा एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव में पधारे हुए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित अन्य का स्वागत किया गया। इसके साथ ही एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव में 25 स्टाल लगायें गये। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा एक्सपोर्टर्स कान्क्लेव का समापन किया गया।
 
Share:

सीएमओ ने कोविड सर्विलान्स, वैक्सीनेशन एवं डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग की दी जानकारी



  देवरिया  24 सितम्बर।मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 907 और आर०टी०पी०सी०आर० से 1701 व्यक्तियों कुल 2608 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया, जिसमें आज एक पाजिटिव केसेज़ पाये गये। कुल एक्टिव केसेज 04 है, जो होम आईसोलोसन में है। आज तक 9,07,127 केसेज का परीक्षण किया जा चुका है, जिसके सापेक्ष 20,221 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,11,442 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिग कराया गया।

 कोविड टीकाकरणः-
       जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 12,54,785 पंजीकृत लाभार्थियों में से 12,54,770 को प्रथम डोज तथा 2,78,69 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 7,43,676 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 78,907 लाभार्थियों को द्वितीय से एवं 45 वर्ष अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 4,87,783 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,68,162 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 115 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 20,760 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया ।

 डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोगः- 
      आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 429 है जिसमें 15 वर्ष से कम 122 तथा 15 वर्ष से अधिक 307 मरीज चिन्हित किये गये, जिसमें से 18 मरीज को स्वास्थ्य केन्द्रो पर भर्ती कर उपचारित किया गया है। बी०आर०डी० मेडिकल कालेज, गोरखपुर से 23 सितम्बर को एक मरीज को जे०ई० धनात्मक की सूचना मिली है, यह मरीज उपचारित हो चुका है। जिला चिकित्सालय देवरिया से एक डेंगू मरीज की एलाईजा जाँच में धनात्मक होने की पुष्टि हुयी है, जिसका ईलाज गोरखपुर में चल रहा है। मलेरिया, स्क्रब टाईफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।
 
Share:

सीडीओ ने की मनरेगा योजना एवं एन०आर०एल०एम० योजना की समीक्षा

 देवरिया  24 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गुगल मीट के माध्यम से मनरेगा योजना एवं एन०आर०एल०एम० योजना की समीक्षा की। मनरेगा योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य कराये जाने हेतु निर्देश के बाद भी विकास खण्ड-पथरदेवा में 13, बैतालपुर में 12 एवं लार में 11, भागलपुर में 06 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं प्रारम्भ पाये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी/अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होने भौतिक प्रगति में विकास खण्ड-रामपुरकारखाना, देसही देवरिया, लार, पथरदेवा एवं तरकुलवा शत-प्रतिशत प्रगति न किये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया। कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध कराये जाने विकास खण्ड लार, सलेमपुर, भाटपाररानी, भलुअनी, रामपुरकाखाना एवं पथरदेवा का जनपद के औसत से कम पाये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पांच लाख अति निर्धन परिवारों की आजीविका को सुदृढ करने के लक्ष्य के सत्यापन के सापेक्ष विकास खण्ड- रूद्रपुर, बनकटा, बैतालपुर पथरदेवा, गौरीबाजार, भाटपाररानी, भटनी. एवं देवरिया सदर का सर्वाधिम अवशेष लाभार्थी पाये जाने पर चेतावनी जारी किया गया। महिला मेट को कार्य पर नियोजित किये जाने के निर्देश के बाद भी विकास खण्ड- रूद्रपुर, भागलपुर, देवरिया सदर, भटनी, रामपुरकारखाना, भलुअनी, गौरीबाजार, बनकटा, सलेमपुर, बैतालपुर एवं भाटपाररानी नियोजित नहीं किये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया। श्रमांश पर लम्बित रिजेक्टेड धनराशि में विकास खण्ड गौरीबाजार, सलेमपुर एवं बैतालपुर का सर्वाधिक लम्बित ट्रांजेक्शन पाये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया। मिशन-20 के अन्तर्गत 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लक्ष्य के सापेक्ष विकास खण्ड- सलेमपुर, लार, पथरदेवा, देवरिया सदर एवं गौरीबाजार की कम प्रगति पाये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया ।          मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में समूह गठन, बचत खाता, बैंक क्रेडिट लिंकेज, विद्युत बिल एजेन्ट एवं टेक होम राशन स्थापना की समीक्षा की। बताया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड को समूह गठन का वार्षिक लक्ष्य 252 का प्राप्त है जिसकी प्राप्ति माह सितम्बर 2021 में ही किया जाना है, समूह गठन के लक्ष्यों की प्राप्ति माह सितम्बर 2021 में पूर्ण करने हेतु समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक व सहायक विकास अधिकारी(ISB) को निर्देशित किया गया है।          बैंक क्रेडिट लिंकेज के संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि बडौदा यू०पी० बैंक में विकास खण्डवार मेगा केडिट कैम्प की तिथि का निर्धारण किया गया है, शेष अन्य बैंको में दिनांक 28 सितम्बर 2021 को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया जायेगा, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक व सहायक विकास अधिकारी (ISB) को निर्देशित किया गया कि कैम्प के माध्यम से बैंक शखाओं को प्रेषित शत-प्रतिशत पत्रावलियों का क्रेडिट लिंकेज कराये। टेक होम राशन स्थापना की समीक्षा में खण्ड विकास अधिकारी- गौरीबाजार, भाटपाररानी, रूद्रपुर, भागलपुर एवं देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि अंश पूजी जमा कराने का कार्य दिनांक 30 सितम्बर 2021 तक पूर्ण करें।    
Share:

कोर्ट में चलीं तड़ातड़ गोलियां दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार

बड़ी खबर

  कोर्ट में चलीं तड़ातड़ गोलियां दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार , नामी बदमाश जितेंद्र गोगी को गोलियों से भूना . वकील की ड्रेस में आए बदमाशों को पुलिस ने ढेर किया . कोर्ट नंबर 207 जज गगनदीप सिंह की कोर्ट में हुई फायरिंग . दिन - दहाड़े कांड।
Share:

चलती ट्रेन से उतरते समय महिला सिपाही की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव

उन्नाव,महिला कांस्टेबल बिना स्टॉपेज वाली ट्रेन से उतरते समय पैर स्लीप होने से आई ट्रेन की चपेट में ट्रेन की चपेट में आने से महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह भदोरिया पत्नी संदीप सिंह भदोरिया की मौके पर हुई मौत पति संदीप सिंह भदोरिया व ससुर मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस बल भी मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह भदोरिया लखनऊ में थी तैनात।
Share:

जिलाधिकारी ने यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी



 -सभी नागरिकों से की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

  देवरिया  24 सितम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत परिवहन विभाग के जागरूकता वाहन रैली को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। जिंदगी अनमोल है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है और जीवन संकट में आ सकता है। 
        जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। नशा करके वाहन कदापि ना चलाएं। ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग से बचे। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। ऐसे ही कई अन्य छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर लोग अपनी और अपने परिवार के  जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय सड़क सुरक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान ऐसे ही अन्य कई जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
       इस अवसर पर एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, पीटीओ अनिल तिवारी, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, आरआई प्रदीप यादव, उप निरीक्षक रामबृक्ष यादव सहित कई अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

Share:

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती के अवसर पर प्रत्येक विकास खण्डों में एक दिवसीय किसान कल्याण मेला का आयोजन कल


 सीडीओ ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खण्डवार नोडल अधिकारी/पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित करते हुए लगायी ड्यूटी एवं समस्त सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

  देवरिया 24 सितम्बर।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि कृषकों की आय दोगुना करने व उनके सतत् कल्याण के लिए जनपद के समस्त विकास खण्डों में 25 सितम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती के अवसर पर प्रत्येक विकास खण्डों में एक दिवसीय किसान कल्याण मेला का आयोजन होगा, जिसमें प्रत्येक विकास खण्ड में अधिक से अधिक किसानों को प्रतिभाग कराया जाना है।
        इस कार्यक्रम में कृषि, कृषि विपणन एवं कृषि अनुसंधान तथा कृषि आधारित उद्योगों को सम्मिलित किया जायेगा तथा कृषि की वृहद प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों का प्रदर्शन कराया जायेगा। साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कृषकों को बैठने की व्यवस्था विकास खण्ड/अन्य चयनित स्थल पर (भारत सरकार द्वारा कोविड-19 में दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए) की जायेगी।
       मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खण्डवार  नोडल अधिकारी/पर्यवेक्षीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है तथा समस्त सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे  अपने-अपने विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय से कराना सुनिश्चित करेंगे। नामित पर्यवेक्षीय अधिकारियों का दायित्व होगा कि वे अपने आवंटित विकास खण्डों में अपनी देख-रेख में रामय से कार्यक्रम आयोजित करायेंगें।
       नामित नोडल अधिकारी/पर्यवेक्षीय अधिकारियों के विवरण में उन्होने बताया है कि विकास खण्ड सदर कार्यक्रम स्थल शौर्य मैरेज हाल(महिन्द्रा एजेन्सी के सामने) हेतु प्र0 सहायक विकास अधिकारी(कृषि) सुधीर सिंह को नोडल अधिकारी एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है।  इसी प्रकार बैतालपुर स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) नागेन्द्र राय को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी विषय वस्तु विशेषज्ञ को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। गौरी बाजार स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) मेवालाल को नोडल अधिकारी एवं अवर अभियंता भू0सं0अ0 को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। तरकुलवां स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) हरिकेश सिंह को नोडल अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। पथरदेवा स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) राम विलास को नोडल अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। देसही देवरिया स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) मनोज कुमार सिंह को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी कृषि ज्ञान केन्द्र को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। रामपुर कारखाना स्थल अशोक इंटर कालेज ग्राउण्ड हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) नीलेश पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। रुद्रपुर स्थल विकास खण्ड ग्राउण्ड हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) धमेन्द्र पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी विषय वस्तु विशेषज्ञ बंशीधर यादव को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। बरहज स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) राजीव कुमार को नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। भागलपुर स्थल विकास खण्ड ग्राउण्ड हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) कृष्णमोहन को नोडल अधिकारी एवं अवर अभियंता उ0कृ0नि. देवरिया प्रदीप कुमार को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। सलेमपुर स्थल तहसील परिसर हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) सत्य नारायन को नोडल अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। भटनी स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) रामसुचित को नोडल अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। भलुअनी स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु सहायक विकास अधिकारी(कृषि) कृष्ण मोहन प्रसाद को नोडल अधिकारी एवं प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी बंश गोपाल सिंह को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। भाटपाररानी स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) रामदुलारे को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। लार स्थल विकास खण्ड परिसर हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) मृत्युजन्य को नोडल अधिकारी एवं सहायक निबन्धक सहकारी समितियां देवरिया को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है। बनकटा स्थल ललिता कालेज ऑफ एजुकेशन अहिरौली बघेल हेतु प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(कृषि) मनीष पटेल को नोडल अधिकारी एवं उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी देवरिया को पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किया गया है।
   
Share:

राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ के अन्तर्गत वरिष्ठजनों हेतु वितरित किए जायेगें सहायक उपकरण



   देवरिया 24 सितम्बर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन(जिन्होने विगत तीन वर्षो में किसी शासकीय योजना से निःशुल्क उपकरण प्राप्त न किए हो) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, एलिम्को कानपुर द्वारा ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ योजनान्तर्गत वरिष्ठजनों हेतु सहायक उपकरण एवं एडिप योजना अन्तर्गत दिव्यांगजन(जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो) हेतु मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु विकास खण्ड वार शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें चिन्हांकन/पंजीकरण निर्धारित विवरण अनुसार किया जाना है।  
       पंजीकरण हेतु वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन को साथ लाने वाले प्रपत्र के संबंध में उन्होने बताया है कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के भारतीय वरिष्ठ नागरिक (बी०पी०एल० श्रेणी),  सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 80 प्रतिशत दिव्यांगप्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाणपत्र यथा- जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रुपए 15 हजार प्रतिमाह से कम हो या राजस्व विभाग, सांसद/विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र की छाया प्रति (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बी०पी०एल० राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैनकार्ड, इत्यादि। लाभार्थियों का चिन्हांकन/ रजिस्ट्रेशन स्थान व दिनांक के विवरण में बताया है कि 04 अक्टूबर को गौरी बाजार में, 05 को रामपुर कारखाना में, 06 को तरकुलवां में, 07 को पथरदेवा में, 08 को भलुअनी में, 11 को बरहज में, 12 को लार में, 13 को सलेमपुर में, 18 को भाटपाररानी में, 20 को बनकटा में, 21 को रुद्रपुर में, 22 को सदर में, 23 को भागलपुर में, 25 को देसही देवरिया में, 26 अक्टूबर को विकास खण्ड परिसर भटनी में तथा 27 अक्टूबर को  विकास खण्ड परिसर बैतालपुर में पूर्वान्ह् 10 बजे से अपरान्ह् 04 बजे तक आयोजित होगा।  
   
Share:

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग , नाविकों ने बचाई जान





जौनपुर। शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक युवक ने शास्त्री पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दिया। अचानक  हुए इस घटना को देख उपस्थित लोग सन्न रह गए। युवक की पहचान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दरवानी पुर निवासी  सिराज अहमद के रूप में हुई है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक को नदी से बाहर निकालने में मददगार बने चकप्यार अली मोहल्ले के  चार निषाद नाविकों की  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पीठ थपथपा कर  उन्हें  शाबाशी दी।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दरवानीपुर ग्राम निवासी सिराज अहमद उम्र 30 वर्ष पुत्र जुम्मन आज सुबह  किसी बात से नाराज होकर किसी साधन से जौनपुर जिला मुख्यालय पहुंचा। उसके बाद टहलते हुए आजमगढ़ रोड स्थित   शास्त्री पुल पर पहुंचते ही  बिना कुछ सोचे समझे सीधे  गोमती नदी में छलांग लगा दिया।

युवक के अचानक नदी में कूदने से वहां उपस्थित राजीव कुमार अन्य  लोगों ने जोर से शोर मचाया।

थोड़ी दूर पर नाव लेकर खड़े नाविक प्रकाश निषाद, जय सिंह निषाद , राजू निषाद, अरविंद निषाद ने अपनी खुद की जान जोखिम में डालकर गोमती की तेज मझधार में नाव लेकर बहते हुए सिराज को बचाने में जुट गए। उधर  खबर लगते ही नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी इंचार्ज वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर नाविकों ने भारी मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में गोमती नदी से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त कर ली।

चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने बेहोश सिराज अहमद को फौरन उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  काफी देर बाद युवक ने होश में आने पर अपना नाम और घटना का कारण बताया। 

जानकारी होते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल मौके पर पहुंच गए ।उन्होंने युवक को बचाने वाले नाविकों की पीठ थपथपाते हुए उनकी सराहना की और मामले की खुद जांच शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने एसडीएम को बताया कि आपने जो नाव लगवाई थी उसे हल्का लेखपाल प्रभात यादव ने बिना किसी आदेश के कल ही हटा दिया था। लेखपाल की इस बेजा  हरकत से नाविकों में खासा आक्रोश था।

लेकिन वही चार नाविक आज ग्रामीणों की शोरगुल सुनकर नदी में कूदने वाले सिराज अहमद युवक की जान बचाने में सबसे बड़े मददगार साबित हुए। 
Share:

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

25 सितंबर को मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

-

- खेल से जुड़ी परियोजनाओं को जल्द करें पूरा 

  देवरिया 23 सितम्बर।  जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति एवं युवा कार्यक्रमों हेतु जिला सलाहकार समिति की बैठक आज गूगल मीट के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने और खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में तीरंदाजी अकादमी और स्टेडियम बनाने हेतु भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष को वॉलीबॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
        समीक्षा बैठक का दौरान नेहरू युवा विकास केंद्र के जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने अपने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने में राष्ट्रीय युवा केंद्र के स्वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर को मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन पूरे देश में किया जाएगा जनपद देवरिया में भी इसकी तैयारी पूरी है।
         समीक्षा बैठक में क्रीड़ा अधिकारी के के पांडेय, बीएसए संतोष राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल पदाधिकारी मौजूद थे।    
          
Share:

स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन डूडा कार्यालय में उपलब्ध

 

   देवरिया  23 सितम्बर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/परियोजना निदेशक कुँवर पंकज ने सर्वधारण को अवगत कराया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत एकल ऋण अधिकतम 2.00 लाख रू० तथा समूह ऋण 10.00 लाख रू० कार्य स्थापित किये जाने हेतु दिये जाने का प्रावधान है। इच्छुक लाभार्थी डूडा कार्यालय देवरिया से प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आवेदन प्राप्त कर सकते है, उक्त आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिये 8353982345, 7052152443 7052152538 पर सम्पर्क कर सकते है।
   
Share:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवॉ में एक अतिरिक्त नेत्र आपरेशन थिएटर किया जायेगा स्थापित

  

   देवरिया  23 सितम्बर। राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवॉ में एक अतिरिक्त नेत्र आपरेशन थिएटर स्थापित किया जायेगा, माह अक्टूबर 2021 से आपरेशन का कार्य प्रारम्भ करने का लक्ष्य जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आलोक पाण्डेय द्वारा निर्धारित किया गया है । यह केन्द्र बिना किसी अतिरिक्त बजट के, मात्र उपलब्ध संसाधनों के अधार पर स्थापित किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवों में उपलब्ध कक्षों को ओ०टी० रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। अधीक्षक, सी.एस.सी. तरकुलवां द्वारा प्रस्तावित ओ०टी० कक्ष के सौन्द्रीकरण, स्टाफ नर्स, अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता दी जा रही है। जिला चिकित्सालय देवरिया के नेत्र ओ0टी0 में इस कार्यक्रम के तहत उपलब्ध तीन आप्थालमिक माईक्रोस्कोप में से एक माईक्रोस्कोप इस केन्द्र पर स्थानान्तरित एंव स्थापित किया जायेगा। सा०स्वा०केन्द्र सोनाडी में तैनात नेत्र सर्जन डा० पंकज कुमार श्रीवास्तव जिन्हे गत वर्ष जिला नेत्र सचल दल में तैनात किया गया था को इस केन्द्र के संचालन का प्रभार दिया गया है। केन्द्र की स्थापना एंव नेत्र आपरेशन का कार्य प्रारम्भ कराने का दायित्व डा० बी०पी०सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर०सी०एच०) तथा डा० संजय चन्द्र अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंव नोडल अधिकारी को पर्यवेक्षण का दायित्व सौपा गया है ।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आलोक पाण्डेय ने कहा कि इस केन्द्र के प्रारम्भ होने से विकास खण्ड देसही देवरिया, तरकुलवों तथा पथरदेवा के जनता को विशेष लाभ होगा, नेत्र परीक्षण एंव आपरेशन के लिये अब तक जिला चिकित्सालय में जाना पड़ता था। इस केन्द्र पर आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कार्ड धारको को अत्याधुनिक आपरेशन विधि (फैको ) एंव उच्च गुणवत्ता के फोल्डेबल लेन्स, जैसे विशेष लाभ दिये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
   
Share:

सीएमओ ने कोविड टेस्ट, वैक्सीनेशन एवं डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग के वर्तमान स्थिति की दीजानकारी


 देवरिया  23 सितम्बर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 963 और आर०टी०पी०सी०आर० से 1773 व्यक्तियों कुल 2736 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोई पाजिटिव केसेज नही पाये गये। कुल एक्टिव केसेज 03 है जो होम आईसोलोसन में हैं। आज तक 9,04,519 केसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,220 व्यक्तियों का रिर्पाेट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,11,023 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराया गया ।

 कोविड टीकाकरणः- 
        जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 12,39,672 पंजीकृत लाभार्थियों में से 12,39,657 को प्रथम डोज तथा 2,62,114 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 7,33,610 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 75,625 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एंव 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 4,82,737 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,65,984 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 107 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 21,478 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया ।

 डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोगः-
       आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 470 है जिसमें 15 वर्ष से कम 157 तथा 15 वर्ष से अधिक 313 मरीज चिन्हित किये गये जिसमें से 16 मरीज को स्वास्थ्य केन्द्रो पर भर्ती कर उपचारित किया गया है। उपरोक्त में जे०ई० को कोई मरीज नहीं है। डेंगू का आर०डी०टी० किट के माध्यम से एक पाजिटिव केस 20 सितम्बर को सूचित हुआ है, जिसका परीक्षण जारी है अन्तिम पुष्टि हेतु रिर्पाेट प्रतिक्षारत है। मलेरिया स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।
    
Share:

एक्सपोर्टर्स कानक्लेव का आयोजन कल

 

   देवरिया  23 सितम्बर। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार, में 24 सितम्बर दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से एक्सपोर्टर्स कानक्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के सभी एक्सपोर्टर्स एवं उद्यमी सादर आमंत्रित हैं। उन्होने जनपद के सभी एक्सपोर्टर्स एवं उद्यमियों से अनुरोध किया है कि ससमय एक्सपोर्टर्स कानक्लेव में प्रतिभाग करते हुए कानक्लेव से लाभ उठायें।          
      
Share:

जल निगम नगरीय एवं ग्रामीण में किया गया विभक्त जारी हुई अधिसूचना



 देवरिया  23 सितम्बर। शासन द्वारा उ०प्र० जल निगम को दो विभागों यथा- उ0प्र0 जल निगम नगरीय एवं उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण के रुप में विभक्त करते हुए इसकी अधिसूचना भी निर्गत कर दी गयी है, जो 09 सितम्बर 2021 से प्रवृत्त है।  इन दोनो विभागो के कार्य दायित्व का भी अलग-अलग निर्धारण किया गया है। इसके तहत प्रथम निर्माण खंड देवरिया उ0प्र0 जल निगम नगरीय के अधीन एवं उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण के अन्तर्गत जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किए जाने हेतु मण्डल एवं खंडो के कार्य क्षेत्र का विभाजन किया गया है। इसके अनुसार जनपद देवरिया में जल जीवन मिशन तथा नमामि गंगे की परियोजनाओं को क्रियान्वित करने हेतु दशम् खण्ड, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), गोरखपुर को अधिकृत किया गया है। इस परिवर्तित नामो से ही पत्रालेख व अन्य आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।
     यह जानकारी अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय प्रदीप कुमार चौरसिया ने दी है तथा अपने संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को इस निर्देश का पालन करने की अपेक्षा भी की है।
  
Share:

आजादी के अनाम शहीदों को रूबरू कराने के लिए जिले स्तर पर होगा इतिहास लेखन

-

 - आजादी के अमृत महोत्सव' और चौरी-चौरा शताब्दी समारोह' के तहत होंगे कई कार्यक्रम 

  देवरिया  23 सितम्बर। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले ऐसे अनाम शहीदों जो लोकश्रुति और लोक कथाओं में हैं, किंतु, इतिहास में उनको स्थान नहीं मिल सका है, उनकी गाथाओं को  जिला स्तर पर इतिहासकारों के पैनल द्वारा लिपिबद्ध किया जाएगा। ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के ग्रामों को चिन्हित कर पहचान दिलाई जाएगी। 

अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी  समारोह में लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति प्रेम को बढ़ाना है। नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां ऐसे स्थानों पर की जाए जहां जनता की आवाजाही होती हो। प्रमुख सचिव ने जिला स्तर पर रचनात्मक अभिरुचि वाले व्यक्तियों को आयोजन समिति से  जोड़ने को कहा। उन्होंने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में प्रदेश स्तर पर कई समारोह आयोजित किए जाएंगे जिन मैं आजादी के सबरंग राष्ट्रीय कवि 'गोष्ठी', आजादी का रंगोत्सव, पुस्तक रथ, स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का उद्घाटन, कला कुंभ, सुषिर वाद्य यंत्र उत्सव सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
 
Share:

बुधवार, 22 सितंबर 2021

सीएमओ ने जनपद में कोविड सर्विलांस, टीकाकरण एवं डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग के अद्यतन स्थिति से कराया अवगत


देवरिया 22 सितम्बर।   मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 994 और आर०टी०पी०सी०आर० से 1464 व्यक्तियों कुल 2458 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया, जिसमें आज कोई पाजिटिव केसेज नहीं पाये गये । कुल एक्टिव केसेज 06 है जो होम आईसोलोसन में है। आज तक 9,04,689 केसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,220 व्यक्तियों का रिर्पोट पाजिटिव पाये गये है, तथा पाजिटिव कैसेज के सापेक्ष 4,10,903 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिग कराया गया ।

 कोविड टीकाकरण
      जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 12,22,928 पंजीकृत लाभार्थियों में से 12,22,913 को प्रथम डोज तथा 2,56,776 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 722,102 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 72,212 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एव 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 4,77,501 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,64,122 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 101 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 18,588 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया ।

 डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग 
       आज समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से प्राप्त फीवर कैसेज की संख्या 498 है जिसमें 15 वर्ष से कम 169 तथा 15 वर्ष से अधिक 329 मरीज चिन्हित किये गये। जिसमें से 16 मरीज को स्वास्थ्य केन्द्रो पर भर्ती कर उपचारित किया गया है। उपरोक्त में जे०ई० को कोई मरीज नहीं है । डेंगू का आर०डी०टी० किट के माध्यम से एक पाजिटिव केस 20 सितम्बर को सूचित हुआ है, जिसका परीक्षण जारी है अन्तिम पुष्टि हेतु रिर्पोट प्रतिक्षारत है। मलेरिया, स्क्रब टाईफस, कालाजार चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नही मिला।
          
Share:

सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत पैकौली के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

  

- मिशन कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यों को जाँचा। 

- अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

   देवरिया  22 सितम्बर।   मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज विकास खंड देवरिया सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैकौली के प्राथमिक विद्यालय पर मिशन कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग व ग्राम विकास के सहयोग से जिन 14 पैरामीटरों पर कार्य कराए जाने हैं, उनके प्रत्येक पैरामीटर की प्रगति का स्थलीय सत्यापन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर कराए जा रहे दिव्यांग सुलभ शौचालय को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत राय को दिया। विद्यालय में बनवाए गए सुलभ शौचालय की साफ सफाई का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में सफाई की आदत बचपन से ही विकसित की जा सकती है। उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल और वृक्षारोपण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन शाही  द्वारा अनुरोध किया गया कि बच्चों को बैठने के लिए एक शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करा दिया जाए, जिससे मध्यान्ह भोजन को खाने में धूप से बचाव हो सके सुविधा रहे, जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को अधिकारी को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
     स्थलीय निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत राय,एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मदन शाही,पंचायत सेक्रेटरी अभिनव, बाल विकास परियोजना अधिकारी दयाराम व ग्राम प्रधान पैकौली महाराज व सुरौली उपस्थित रहे।
 
Share:

नरायनपुर में पशुपालन विभाग के द्वारा लग कैम्प

देवरिया।रुद्रपुर के ग्राम नरायनपुर में पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं के समस्याओं के समाधान के लिए डां सतीश कुमार के नेतृत्व  में पशु कैम्प का आयोजन किया गया।कैम्प में ग्रामीणों व जागरूक पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य पर ध्यान व पशुपालन से पशुपालक अपनी आय को कैसे अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें व पशुपालन की पूरी जानकारी दी गई । कैम्प में पशुचिकित्सा, टीकाकरण, कीड़ी की दवा व मिनिरल पाउडर पशु पालकों में वितरित किया गया कैम्प में पशुपालन विभाग के कर्मचारी पशुधन प्रसार अधिकारी निशिकांत तिवारी, मनीष कुमार, नन्दलाल पासवान, राम अशीष यादव  फार्मासिस्ट विनोद कुमार ने चिकित्सा के दौरान 210  पशुओं में दवा वितरित किया ।
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789