Good Daily News...


शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न- समस्याओं के निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश


देवरिया 24 सितम्बर। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज उद्योग बन्धु और व्यापार बंधु की समस्याओं का समाधान करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने की।
       व्यापार बंधुओं ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन मिलने में समस्या होने की शिकायत की, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एलबीएम को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। छोटे व्यापारियों ने बिजली मीटर रीडिंग नियमित रूप से न होने और बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने इस समस्या के निराकरण हेतु एक्सईएन विद्युत को विशेष कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को दूर करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने भटनी बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
        मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं के संदर्भ में इंडस्ट्रियल इस्टेट में सड़क और नाली की सफाई कराने के लिए नगरपालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसरा बाजार में पुलिस चौकी के स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति पर संतोष जताया। मुख्य विकास अधिकारी ने 4 अक्टूबर को होने वाले अप्रेंटिस मेला में अधिक से अधिक उद्यमियों को प्रतिभाग कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपील की।
समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, वाणिज्य कर उपायुक्त पंकज लाल, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, नगर पालिका ईओ रोहित सिंह, व्यापारी नेता रविंद्र प्रताप मल्ल, जिला उद्योग मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, महामंत्री योगेश सिंह, जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, शाकिर अली, जवाहरलाल बरनवाल, सहित कई अधिकारी एवं व्यापारी नेता मौजूद थे।
          
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789