देवरिया 23 सितम्बर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 963 और आर०टी०पी०सी०आर० से 1773 व्यक्तियों कुल 2736 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोई पाजिटिव केसेज नही पाये गये। कुल एक्टिव केसेज 03 है जो होम आईसोलोसन में हैं। आज तक 9,04,519 केसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,220 व्यक्तियों का रिर्पाेट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,11,023 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराया गया ।
कोविड टीकाकरणः-
जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 12,39,672 पंजीकृत लाभार्थियों में से 12,39,657 को प्रथम डोज तथा 2,62,114 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 7,33,610 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 75,625 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एंव 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 4,82,737 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,65,984 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 107 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 21,478 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया ।
डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोगः-
आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 470 है जिसमें 15 वर्ष से कम 157 तथा 15 वर्ष से अधिक 313 मरीज चिन्हित किये गये जिसमें से 16 मरीज को स्वास्थ्य केन्द्रो पर भर्ती कर उपचारित किया गया है। उपरोक्त में जे०ई० को कोई मरीज नहीं है। डेंगू का आर०डी०टी० किट के माध्यम से एक पाजिटिव केस 20 सितम्बर को सूचित हुआ है, जिसका परीक्षण जारी है अन्तिम पुष्टि हेतु रिर्पाेट प्रतिक्षारत है। मलेरिया स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें