शनिवार, 25 सितंबर 2021
Home »
» गरीब कल्याण कार्य दिवस बना विवाद दिवस
गरीब कल्याण कार्य दिवस बना विवाद दिवस
देवरिया जिले के विकास खण्ड गौरीबाजार पर आज उस समय अफरा तफरी मच गया जब ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर ब्लाक प्रमुख श्रीमती अनिता निषाद के प्रतिनिधि पति बिश्वबिजय निषाद के समर्थकों ने आग बबूला हो गए और सभागार के डायस पर बैठे बीडीओ परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय और एडीओ पंचायत अम्बिका प्रसाद व अन्य ब्लाक कर्मियों पर ताबड़तोड़ प्लास्टिक की कुर्सियो से हमला बोल दिया जिसमें बीडीओ समेत कई ब्लाक कर्मचारियों को चोटें आई है बताया जाता है कि देवरिया जिले के रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद की ब्लाक प्रमुख अनिता निषाद पुत्र बधू है और मंत्री के पुत्र ब्लाक प्रमुख की प्रतिनिधि बिश्वबिजय निषाद है । इस संबंध मे खण्ड विकास अधिकारी परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय पर गरीब कल्याण दिवस का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान ब्लाक प्रमुख अनिता निषाद के पति व प्रतिनिधि विश्व बिजय निषाद और उनके समर्थकों ने अभद्रता कर मारपीट की है । इसकी सूचना थाना प्रभारी को दे दी गईहैं। मुकदमा दर्ज कराई जा रही है।वही एसडीएम सदर शौरभ सिंह ने कहा कि इस घटना की जाँच का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें