Good Daily News...


मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल


 


*दिनांक : 14 अक्टूबर 2025*


🐐🐂💏💮🐅👩


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते कल की तुलना में परेशानी खड़ी करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा व्यर्थ के खर्चे अकस्मात बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान होंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। उपहार वस्तुओ का आदान प्रदान होगा। आज अपनी ही किसी गलती के कारण किसी आप पड़ोसी अथवा घर के सदस्य से खींचतान होने की भी संभावना है धैर्य से आज का दिन बिताने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान भी रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सामान्यतः शुभ फल देने वाला रहेगा। परंतु आज विलासी प्रवृति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री सुख मिलेगा। पूर्व नियोजित यात्रा में कुछ कष्ट होने के बाद आनन्द मिलेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन रुके हुए कार्यो में गति आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज होने वाली गतिविधियों की समीक्षा अवश्य करें गलतियों में सुधार होगा। धन लाभ आज निश्चित होगा भले ही थोड़ा विलम्ब से हो। धार्मिक कार्यो में आस्था रहेगी। दान पुण्य करेंगे। सामाजिक व्यवहार पर खर्च होगा। घर में शांति से रहे छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित शिकायते लगी राह सकती है। 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन लगभग सभी कारणों से विपरीत फलदायक रहने वाला है। हाथ में लिए कार्य समय से पूरा नहीं कर पाने से अधिकारियो अथवा सम्बंधित व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। भोजन भूख लगने पर ही खाये असंयमित भोजन के कारण सेहत खराब हो सकती है। नए अनुबंधों पर विचार फिलहाल टालें। परिजनों को थोड़ा समय दें। उपहार सम्मान के साथ खर्च भी होगा। सेहत नरम गरम रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको शुभ फलों अथवा समाचारों की प्राप्ति कराएगा। दिन आज दिनभर प्रसन्नचित रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। अविवाहितो को दूर से रिश्ते आएंगे लेकिन इसमे सफलता मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत उत्तम बनी रहेगी अग्नि अथवा लोहे से सावधानी रखें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा। आरोग्य आज ठीक रहेगा फिर भी खाने पीने में संयम बरतें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी परंतु आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के स्वादिष्ट भोजन के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज का दिन भी सामान्य ही रहेगा। लेट लतीफी के कारण धन लाभ में कमी आएगी। सेहत संध्या के आसपास कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। सेहत में गिरावट आने से कार्य के प्रति उत्साह कम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे मन मे विपरीत खयाल आएंगे। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के लिये आज अनैतिक साधनों से दूरी बनाकर रहें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन श्रम साध्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। स्वयं अथवा परिजन का ख़राब स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन की आमद के लिये कुछ इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू पूजा पाठ में भाग लेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद कम लेकिन संतोषजनक हो जाएगी। रिश्तेदारों व संतानों के ऊपर खर्च बढेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


 

         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 14अक्टूबर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी 11.09 AM तक

*🗒पश्चात्-* नवमी

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु 11:54 AM तक 

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* कौलव 11:09 AM तक  बाद में तैतिल  10:46 PM तक 

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्ध 04:11 AM  तक 

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 06:27 AM

*🌄सूर्यास्त-* 05:58 pm

*🌙चन्द्रोदय-* 12:43 am

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क

*🌞सूर्यराशि -* कन्या

*💡अभिजित-* 11:49 am से 12:35 pm

*🤖राहुकाल-* 03:0 pm से 04:30pm

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को* 👉 

 *कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ, विश्व मानक दिवसWindows 10 का सपोर्ट समाप्त: माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए समर्थन बंद कर देगा, जिसके बाद सुरक्षा अपडेट मिलना बंद होजायेंगे,राष्ट्रीय मिठाई दिवस,अंतर्राष्ट्रीय ई-अपशिष्ट दिवस_*


*_🔅कल बुद्धवार को*👉 

*नवमी 10.33 AM तक बाद में  दशमी,गुरु हरराय जी की जोतिजोत  (प्राचीन मत से।),अब्दुल कलाम जयंती कल,विश्व ग्रामीण महिला दिवस कल*


🎯 *आज कि वाणी*👉

*यथा शीतल जलं, उष्णलोहं च वस्त्रेभ्यः कुरुकाः दूरी करोति, तथैव शीतल मनः, उष्ण हृदयं च जीवनस्य चिन्ताम् अपसारयति*


 *भावार्थ👉*

 *जैसे ठंडा पानी और गर्म इस्त्री कपड़ों की सिलवटें मिटा देते हैं, वैसे ही ठंडा दिमाग और गर्म दिल ज़िंदगी की चिंताओं को दूर कर देते हैं.*


*14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*


1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।

1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।

2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।


*14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति*


1996 - हरजिंदर कौर - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।

1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह

1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।

1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार

1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

1924 - बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य - असमिया साहित्यकार थे।

1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।


*14 अक्टूबर को हुए निधन*


2020 - शोभा नायडू - भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नर्तकियों में से एक थीं।

1240 - रज़िया सुल्तान, भारत की थम महिला शासिका

2004 - दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक

2013 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता

1998 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।


*14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*


विश्व मानक दिवस

विश्व डाक दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

घर के बगल स्थित गली में मिला दलित युवती का शव

 

देवरिया!


घटना स्थल पर एसपी व एडिशनल एसपी,सीओ सलेमपुर भी पहुँचे। लार थाना क्षेत्र के हरि कुंडावल गांव के हरिजन टोला गांव में विरन प्रसाद की पुत्री मनीषा उम्र 19 का शव उसके घर के बगल में गली में पड़ा था ।शव देखकर मौके पर ग्रामीण जुट गए ।लोगो ने इसकी सूचना लार पुलिस को दिया ।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी टीम सहित मौके पर पहुँचे ।घटना की सूचना जैसे ही पुलिस कप्तान को वह भी घटना स्थल पर पहुँच गए ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Share:

देवरिया में सर्पदंश न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 



 *63 चिकित्सकों को सर्पदंश के चिकित्सीय प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण* 


 *देवरिया, 13 अक्टूबर।राहत आयुक्त कार्यालय एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में सर्पदंश न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, धनवंतरि सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

        आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के 63 चिकित्सकों एवं आपातकालीन वार्ड के चिकित्सकों को सर्पदंश के चिकित्सीय प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

       राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सकों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का राज्य स्तर से ऑनलाइन अनुश्रवण भी किया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) रामशंकर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिरुद्ध कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. तारकेश्वर नाथ वर्मा तथा डॉ. अजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

         प्रशिक्षकों ने सर्पदंश के क्लिनिकल प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया (इमरजेंसी रिस्पॉन्स), सपोर्टिव केयर, तथा सामुदायिक संचार (कम्युनिकेशन) पर पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि सर्पदंश के मामलों में त्वरित निर्णय लेना और शीघ्र उपचार आरंभ करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों को ‘स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन’ की पुस्तिका भी प्रदान की गई।

       कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष कार्यकारी अधिकारी रंजन पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार पांडेय, विकास कुशवाहा, एवं पंकज कुमार पांडेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share:

रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हिरासत में सेविका..

 अयाेध्या!


1. अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामघाट के रावत मंदिर के महंत की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। 


2. उन्होंने देर शाम लगभग 7.30 बजे खाना खाया था, उसके कुछ देर बाद ही उनके मुंह से झाग निकला और उनकी हालत बिगड़ती गई।


*महंत ने कुछ समय पहले ही आठ करोड़ की जमीन बेची थी, पुलिस इसकाे लेकर किसी साजिश की पड़ताल भी कर सकती है।

Share:

राहुल गांधी को SC का बड़ा झटका ---

 



*"वोट चोरी'' के आरोपों पर दायर याचिका को किया खारिज..


1. राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच के लिए दायर एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 


2. कोर्ट ने साफ कर दिया कि ऐसे मामलों की जांच करना न्यायपालिका का नहीं, बल्कि ECI का अधिकार क्षेत्र है।


*कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया या परिणामों से जुड़ी शिकायतों की जांच का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग को है और न्यायपालिका का इसमें सीधा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है।

Share:

सांसद संजय राऊत की तबीयत खराब..

 BIG BREAKING 





सांसद संजय राऊत की तबीयत खराब..

मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

मधुमेह सम्मेलन में मधुमेह से बचाव व इलाज पर रखा गया विचार

 



 देवरिया, 12 अक्टूबर 2025! महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, देवरिया के तत्वावधान में रविवार को व्यापक मधुमेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मधुमेह रोगों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की गई और इसके बचाव तथा इलाज पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

       सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिलाधिकारी ने मधुमेह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देवरिया को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमित जांच कराएं और जीवनशैली में सुधार लाकर इस बीमारी से बचाव करें।

       डॉक्टरों ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जो अनियंत्रित रहने पर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। उन्होंने कहा कि मधुमेह के मरीजों को अपने खान-पान और जीवनशैली में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्हें नियमित व्यायाम करना चाहिए, संतुलित आहार लेना चाहिए, अपने वजन पर नियंत्रण रखना चाहिए और रक्त शर्करा के स्तर की नियमित जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान जैसी तकनीकों का पालन करने की भी सलाह दी गई।

      सम्मेलन में विशेषज्ञों ने मरीजों को फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन युक्त आहार लेने, प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट व्यायाम करने, अपने वजन को संतुलित रखने, तनाव प्रबंधन करने और नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

     डॉक्टरों ने कहा कि समय पर जागरूकता, जीवनशैली में सुधार और नियमित जांच के माध्यम से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

     कार्यक्रम में अध्यक्ष, आईएमए उत्तर प्रदेश राज्य डॉ. पी. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, आरएसएसडीआई उत्तर प्रदेश डॉ. नरसिंह वर्मा, सचिव, आरएसएसडीआई उत्तर प्रदेश डॉ. अजय तिवारी,  अध्यक्ष, आईएमए देवरिया डॉ. भारत उपाध्याय, आयोजक अध्यक्ष, डीओरियाकॉन डॉ. वारेश नागराथ, सचिव, आईएमए देवरिया डॉ. नविंदु राय और आयोजक सचिव, डीओरियाकॉन डॉ. पवन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Share:

देश,विदेशी व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




          *13- अक्टूबर - सोमवार*


* बिहार विधानसभा चुनाव NDA में फाइनल हुई सीट शेयरिंग, BJP-JDU बराबरी से लड़ेगी; चिराग की बढ़ी सीटें


* बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलान संभव, दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक भी होगी, राहुल-खड़गे और वेणुगोपाल रहेंगे मौजूद


* अफगान विदेशमंत्री की दिल्ली में प्रेस-कॉन्फ्रेंस, महिला पत्रकार पहली लाइन में बैठीं, मुत्तकी बोले- पिछली बार समय कम था, इसलिए सबको नहीं बुलाया


* ममता बनर्जी का विवादित बयान- लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए, पश्चिम बंगाल रेप केस पर कहा- प्राइवेट कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें


* ‘मीडिया ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया…’, बयान पर विवाद के बाद बोलीं CM ममता बनर्जी


* 'फतवा जारी कर दें, घरों से न निकलें लड़कियां', CM ममता के बयान पर भड़के RG कर की पीड़िता के पिता


* RTI कानून को कमजोर कर रही भाजपा, लोकतंत्र हो रहा खोखला', खरगे ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


* रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ाए 30 लाख बर्थ,अब टिकट बुक करवाते समय कोच में रिग्रेट (बुकिंग बंद) का स्टेट्स नहीं दिखेगा, दिवाली-छठ पूजा को लेकर तैयारी


* खुले पैसे रखने का झंझट होगा खत्म, हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द यूपीआई से टिकट का भुगतान


* हरियाणा IPS सुसाइड- छठे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका, SIT मेंबर रोहतक पहुंचे; महापंचायत ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया


* पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्टेशन पर भगदड़, 7 यात्री घायल, प्लेटफॉर्म नंबर 4, 6 और 7 पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागे यात्री


*  दिल्ली टेस्ट में भारत 97 रन से आगे, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज- 173/2, होप और कैम्पबेल ने फिफ्टी लगाई; सिराज-सुंदर को 1-1 विकेट


* 330 बनाकर भी हारा भारत, 'मिसेज मिचेल स्टार्क' के शतक ने आस्ट्रेलिया ने छीनी जीत, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की राह हुई कठिन


* मिडवेस्ट लिमिटेड का IPO 15 अक्टूबर से ओपन होगा, कंपनी इश्यू से ₹451 करोड़ जुटाएगी, 17 अक्टूबर तक निवेश का मौका; मिनिमम ₹14,910 लगाने होंगे


* गाजा में युद्ध खत्म, मिडिल ईस्ट के लिए रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान


* अफगानिस्तान ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया, PAK बोला- सिर्फ 23 की मौत, भारत की तरह तालिबान को मुंहतोड़ जवाब देंग


🔸125 GW क्षमता के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बना भारत


🔸चीन ने अमेरिका पर लगाया 'डबल स्टैंडर्ड' का आरोप, कहा- हम ट्रेड वॉर से नहीं डरते 


🔸'लड़कियों को रात में नहीं घूमना चाहिए...', दुर्गापुर गैंगरेप पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP ने साधा निशाना


🔸NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU-BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग को 29 सीटें


🔸हमास की कैद से आज रिहा होंगे बंधक, नेतन्‍याहू बोले- खुशी में आंखें नम


🔸भारत-अफगानिस्तान के साझा बयान से चिढ़ा पाकिस्तान, कश्मीर के जिक्र से लगी मिर्ची


🔸मणिपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार उग्रवादी और तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार


🔸करूर भगदड़- सुप्रीम कोर्ट आज देगा CBI जांच पर फैसला: TVK-BJP ने की थी अपील; एक्टर विजय की रैली में 41 की मौत हुई थी


🔸हरियाणा IPS सुसाइड केस का आज सातवां दिन: तेलंगाना डिप्टी CM आएंगे; IAS पत्नी DGP हटाने पर अड़ीं; महापंचायत का 48 घंटे का अल्टीमेटम


🔸Ukraine: रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किया हमला; अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल मिलने की आशंका पर चिंता बढ़ी


🔸US-China: 'चीन का नुकसान नहीं, मदद करना चाहते', रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर ड्रैगन से तनाव पर बदले ट्रंप के सुर


🔸Bardhaman Railway Station Accident: बर्धमान स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवरब्रिज में गिरी महिला- 8 लोग घायल, रेलवे ने भगदड़ से किया इनकार


🔸Afghanistan Pakistan War: अगर पाकिस्तान शांति नहीं चाहता, तो अफगानिस्तान के पास दूसरे विकल्प भी हैं- मुत्तकी ने दी चेतावनी


🔸Udaipur Accident: सड़क हादसे में जिंदा बचे लोगों को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत; हाईवे पर बिखरे शवों के चिथड़े


🔸पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में टायफॉयड का एक खतरनाक वैरिएंट फैल रहा है. इस वैरिएंट के आगे कई दवाएं नाकाम हैं.


🔸अफगानिस्तान की आंधी से दहला पाकिस्तान, सीमावर्ती इलाकों में भारी झड़प


🔸पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर गैंगरेप केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार


🔹IND v AUS: एलिसा हीली का शतक, 330 रन बनाकर भी ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत


🔹दिल्ली टेस्ट- वेस्टइंडीज का फाइटबैक, तीसरे दिन स्कोर 173/2: भारत से 97 रन पीछे, कैम्पबेल शतक के करीब; पहली पारी 248 पर सिमटी


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡लखनऊ -डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव का बयान, हत्या और लूट का किया बड़ा खुलासा, बुद्धेश्वर निवासी योगेश की हत्या की गई-DCP, योगेश पॉल की हत्या कर गाड़ी लूटी गई थी- DCP, शाहजहांपुर में भी हत्या कर गाड़ी लूटी थी- DCP, अवनीश दीक्षित की हत्या कर गाड़ी लूटी थी- DCP, लूटी गई गाड़ी लखनऊ में छिपाकर रखी थी- DCP, हरदोई,सीतापुर रोड पर बेचने ले जा रहे थे- DCP , ‘आउटर रिंग रोड पर पुलिस ने की थी घेराबंदी’ , ‘बदमाशों ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग’, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल- DCP, ‘दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार’, ‘बदमाश की पहचान गुरु सेवक के रूप में हुई’

गुरु सेवक पर था 1 लाख का इनाम- DCP, लूटी गई चार पहिया वाहन भी बरामद- DCP


➡लखनऊ-उत्तर प्रदेश बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य, पूंजीगत व्यय, निवेश में यूपी शीर्ष पर-CAG रिपोर्ट, CM के मार्गदर्शन में राज्य की वित्तीय सेहत मजबूत, UP ने निवेश और पूंजीगत खर्च में रचा नया इतिहास


➡लखनऊ-सपा ने किया एमएलसी प्रत्याशी का ऐलान, सहारनपुर खण्ड से प्रमेन्द्र भाटी को टिकट, स्नातक चुनाव में लड़ेंगे प्रमेन्द्र भाटी


➡सीतापुर-मंत्री संजय कुमार निषाद का सीतापुर दौरा आज, दोपहर 12 बजे DM,SP,अफसरों के साथ करेंगे बैठक, निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ होगी बैठक, 1.30 बजे खैराबाद में मत्स्य पालकों के साथ बैठक , शाम 7.30 बजे लखीमपुर के लिए करेंगे प्रस्थान 


➡सीतापुर-पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दौरा आज, शस्त्र एवं शास्त्र पूजन समारोह में होंगे शामिल, दोपहर 1 बजे सिधौली गोपालपुर पहुंचेंगे बृजभूषण


➡अयोध्या-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या दौरा आज, अवध विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा मेडल, 10 बजे अवध विवि पहुंचेंगी आनंदीबेन पटेल


➡लखनऊ-CM योगी ने रवि किशन को दी बधाई, सोशल मीडिया X पर दी शुभकामनाएं, 'लापता लेडीज' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का मिला सम्मान, भोजपुरी कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन-CM


➡कानपुर -काकादेव थाना क्षेत्र में हाफ इनकाउंटर, शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, डीसीपी सेन्ट्रल के नेतृत्व में कार्रवाई, बीमा अस्पताल क्षेत्र में हुआ मुठभेड़, शातिर ने बुजुर्ग से की थी लूट, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश


➡शाहजहांपुर-बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल, अस्पताल में भर्ती, थाना पुवायां क्षेत्र की घटना


➡बाराबंकी  -व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, कल्पना साड़ी सेंटर का मालिक था नीरज जैन, पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच में जुटी , आर्थिक तंगी, कर्ज बताई जा रही आत्महत्या की आशंका, नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की घटना 


➡मुजफ्फरनगर -मुजफ्फरनगर पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर 6 ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से 4 शातिर चोर घायल, कांबिंग में सोनू, जानू चोर अरेस्ट, 2 फरार, कब्जे से 2 कार, बाइक, 4 तमंचे कारतूस मिले, तितावी थाने के शेरा पंजाब होटल के पास मुठभेड़


➡हापुड़-मजदूर नीटू की हत्या का मामला, ईंट से वार कर की गई थी हत्या, शव को जंगली जानवरों ने नोचा, बहनोई ने दर्ज कराई एफआईआर, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में मिला शव


➡लखनऊ-बाइक सवार बदमाशों ने की महिला से लूट , बदमाशों ने महिला से चेन की लूट की, कृष्णानगर, गाजीपुर में महिला के साथ हुई लूट , पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी


➡बस्ती -अनुचर गोमती ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश, प्रबंधक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की थी प्लानिंग, 20 साल से चल रहा था प्रबंधक, अनुचर के बीच विवाद, अपहरण की साजिश में गोमती और मुन्नी देवी शामिल, पुलिस को गुमराह करने के प्रयास में केस दर्ज, कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना चौराहे से हुई

Share:

आज का राशिफल


      


 *13 अक्टूबर 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज आप चल रही समस्याओं का समाधान पाने में सफल रहेंगे। भगवान में श्रद्धा रहेगी । भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। चिंता में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कार / अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। अभीष्ट मित्रों , धार्मिक क्रियाकलाप व गुरु के सानिध्य में समय लग सकता। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मानसिक सुख शांति का अनुभव होगा। पठन-पाठन, कथा-लेखन में रुचि बनेगी। उचित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रही किसी प्रकार की ऊहापोह समाप्त होगी। मित्र तथा परिजन मददगार साबित होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। जिसमें पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं की प्रतियोगी अथवा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी तैयारियों में भी समय व्यतीत होगा। धार्मिक विचारधारा में बढ़ोतरी होगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान-सम्मान और यश-कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशी भरा होगा । आप मनमौजी स्वभाव से लुफ्त उठाएंगे। रिश्तों को और अधिक मजबूत करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर आप सफल भी रहेंगे। आप अपने अहम को छोड़कर किसी से मिलेंगे - जुलेंगे जिससे आपको विशेष रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा योग प्रबल है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लिए दिन परिश्रम युक्त होगा । दिन भर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा परंतु आप इस स्थिति का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। संतान के विवाह, कैरियर आदि संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा परंतु थकान बनी रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । हल्की थकान महसूस करोगे । सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद हल होगा। दौड़-धूप बनी रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार हासिल होंगे। कोई अटका हुआ धन मिलने की भी उम्मीद है, इसलिए प्रयासरत रहें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का भी निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान एकाग्रचित्त कर पाएंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी प्रियजन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान की समस्याओं संबंधित कार्यो में अधिक समय व्यतीत होगा। आप अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। आप में हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने - फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। आप हर निर्णय को बहुत ही सोच समझकर लेने से अपने कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आएं। आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा तथा आपको राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। आपकी प्रतिभा व योग्यता सबके सामने आएगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


    

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 13 अक्टूबर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 12:26  तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 12:27 तक

*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 

*💫करण-* बव. - 12:26 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* परिघ - 08:09 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 06:20

*🌄सूर्यास्त-* 17:54

*🌙चन्द्रोदय-* 23:18 

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30

*🤖राहुकाल-* 07:47 से 09:13

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


_*🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 12:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए , सांय कालीन अष्टमी में /चन्द्रोदय व्यापिनी) , श्रीकालाष्टमी व्रत व दाम्पत्याष्टमी (दोनों पंचांगभेद से कल मंगलवार को भी) , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:27 तक , मंगल विशाखा नक्षत्र में09:18 पर , अरुणोदय काल में राधाकुंड स्नान (मथुरा) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती , भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस , पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस , व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत) , अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र  , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें) , राष्‍ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस व अंत्योदय दिवस 2025 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।*_

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*कृत्यानि पूर्वं परिसङ्ख्याय सर्वा-*

    *ण्यायव्ययावनुरूपां  च  वृत्तिम्।*

*सङ्गृह्णीयादनुरूपान्सहायान्*

    *सहायसाध्यानि हि दुष्कराणि ॥*

              ★ (विदुरनीतिः)

*भावार्थ👉*

       _पहले सभी कार्यों की सूची आय और व्यय के अनुसार बना लेनी चाहिए। तत्पचात् उसके अनुसार वेतन निर्धारित करके सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहिए। सहायकों के सहयोग से कठिन कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं।_


*13 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1716 - हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।

1760 – रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।

1773 – चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।

1807 - भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।

1892 – छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।

1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।

1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।

1976 - बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।

1987 - कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।

1999 - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।

1999 - अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

2000 - दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।

2001 - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

2002 - इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003 - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।

2003 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।

2003 - जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।

2003 - पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा।

2003 - नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।

2004 - सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।

2004 - चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

2005 - जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

2006 - बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।

2012 - पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।

2013 - मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।

2019 - फ्रांस और जर्मनी ने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई के लिए उसे हथियारों का निर्यात रोक दिया।

2019 - भारत और सियेरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

2020 - डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा-कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सामुहिक प्रतिरोधक क्षमता की रणनीति अपनाने का विचार ठीक नहीं।

2021 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली राष्ट्रीय ढांचागत मास्टर प्लान प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का शुभारंभ किया।

2022 - सीरिया में सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत व 27 अन्य घायल हुए।

2022 - 17वां प्रवासी भारतीय दिवस अधिवेशन की वेबसाइट जारी की गई।

2022 - इराक के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संसद में दो दौर के मतदान के बाद इराकी कुर्द बरहम सालेह को मात दी।

2023 - हमास के ठिकानों में घुसकर इजराइल ने 250 लोगों को छुड़ाया, 60 आतंकी को भी मारा।

2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वें जी-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) का उद्घाटन किया।

2023 - राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) द्वारा आयोजित 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (एएससी) कोच्चि में संपन्न हो गई।

2023 - सेना प्रमुख मनोज पांडे ने नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को 'प्रेसिडेंट्स कॉलर्स' प्रदान किया।

2023 - जल शक्ति मंत्रालय ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 का शुभारंभ किया।

2024 - स्पेसएक्स ने रॉकेट की पहली रिकवरी पूरी की।

2024 - जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया।


*13 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1877 - भूलाभाई देसाई - प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

1895 - सी. के. नायडू - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ।

1900 – पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।

1911 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।

1929 - शिवेन्द्र सिंह सिद्धू -  गोवा , मेघालय व मणिपुर के पूर्व राज्यपाल। 

1931 - 

1948 - नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।

1994 - नायब सूबेदार अविनाश साबले - एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में माहिर हैं।


*13 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1882 – फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरों से श्रेष्ठ होते है।

1900 - मुंशी अमीर अहमद "मीनाई" एक उर्दू शायर थे।

1911 - भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।

1987 – मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।

2000 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।

2004 - निरुपा रॉय - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

2016 - भूमिबोल अतुल्यतेज - थाईलैंड के पूर्व राजा (श्यामदेश के चक्री वंश के नवम राजा थे)।

2020 - गुजरात की कोकिला कौमुदी मुंशी (91) का निधन हुआ। 

2021 -  अमेरिकी राजनीतिज्ञ डेल किल्डी (92) का निधन हुआ।

2022 - जेम्स "जिम" मैकडिविट, अमेरिकी वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल और नासा के अंतरिक्ष यात्री  का 93 वर्ष की आयु में निधन।

2023 -   ब्रिटिश सेना अधिकारी एंथनी वॉकर (89) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक लेखक ह्यूबर्ट रीव्स का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।


*13 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री अशोक कुमार अभिनेता जयन्ती।

🌟 भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस।

🌟 पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस।

🌟 व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत)।

🌟 अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , International Day for Disaster Reduction IDDR , अक्टूबर के दूसरे बुधवार का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

🌟 राष्‍ट्रीय डाक टिकट संग्रह दिवस व अंत्योदय दिवस 2025 ( राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

रविवार, 12 अक्टूबर 2025

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण



     


देवरिया, 12 अक्टूबर 2025!सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने रविवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रथम पाली के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

       निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू एवं प्रभावी रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर विशेष ध्यान रखने को कहा। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सीसीटीवी निगरानी में समस्त गतिविधियों के संचालन और प्रश्नपत्रों की पूर्ण सुरक्षा का आदेश दिया।

       जनपद में 8,928 परीक्षार्थियों के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई — प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया...

 दिल्ली ब्रेकिंग....





भारत में अमेरिका के राजदूत पद के लिए मनोनीत श्री सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हुई...


मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा...

Share:

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके...

 





पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके... PAK आर्मी के 12 जवान मारे गए, 5 ने हथियार डाले, टैंक-चौकियां कब्जे में

Share:

उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

  लखनऊ!




अब सैटेलाइट से होगी निगरानी


पर्यावरण प्रदूषण और जन स्वास्थ्य पर असर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश


किसानों को वैकल्पिक उपाय अपनाने और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर 


Share:

केरल सरकार के कृषी मंत्री पी.प्रसाद ने केंद्र सरकार से जंगली सुअर का मांस खाने की अनुमति देने की मांग की है

 



◆ उन्होंने कहा कि अगर इसकी इजाजत दी जाती है, तो इन जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाना कम हो जाएगा


◆ उन्होंने कहा कि जंगली सुअर कोई लुप्त प्रजाति नहीं है इसलिए इसकी इजाजत दी जा सकती है

Share:

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्य मामला

 


दिल्ली!



*शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज करने की बनाई रणनीति*


*अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 12 अक्तूबर को तमिलनाडु के मदुरई में होगी*


*बैठक में सभी राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधि होंगे शामिल*


*टीईटी अनिवार्यता को लेकर बनेगी आंदोलन की रूपरेखा*

Share:

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




*रविवार, 12 अक्टूबर 2025 


🔸अब खत्म पाकिस्तान’: गृहयुद्ध की आग में सुलगे लाहौर-कराची, खूनी हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत 


🔸अफगान तालिबान का पाकिस्तानी सेना पर जवाबी हमला, कई चौकियों पर किया कब्जा, 5 पाक सैनिकों की मौत


🔸हमास ने गाजा शांति समझौते पर दूरी बनाए रखी, ट्रंप की योजना को बताया बेतुका


🔸‘भारत के साथ सम्बन्ध सुधारो’ अमरीकी सांसदों ने ट्रम्प को लिखा पत्र!


🔸ताइवान ALERT: चीन के 7 विमान व 8 युद्धपोत ADIZ में घुसे, तइपे ने बढ़ाई सुरक्षा


🔸4 घंटे चार्ज...5 घंटे काम, आ गया ई-ट्रैक्टर, महिलाएं भी खेत में दौड़ा सकेंगी


🔸उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


🔸पीएम मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का किया उद्घाटन 


🔸IMF ने पाकिस्तान से $11 अरब के ट्रेड डेटा अंतर का जवाब मांगा, तो चीन-अमेरिका के आगे हाथ फैलाया 


🔸सीकर में जहर खाकर मां और-4 बच्चों ने किया सुसाइड, फ्लैट में सड़ गई लाशें


🔸प्राइवेसी के कारण भारतीय कंपनियां छोड़ रही है गूगल-माइक्रोसॉफ्ट, जोहो पर शिफ्ट हो रहे लोग


🔸'अमेरिका के लिए भारत से संबंध बेहद अहम', PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले राजदूत सर्जियो गोर


🔸उत्तराखंड में CDS ने वेटरन्स को दिया सुझाव: बोले- देश में रणनीतिक सोच की कमी, ऐसा कुछ साझा ना करें जिससे सेना की छवि खराब हो


🔸लद्दाख में प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे विपक्षी दल: कांग्रेस, माकपा, AAP, सपा और JMM ने बातचीत शुरू की, तारीख तय नहीं


🔸पवन सिंह बोले- मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा; कल PK से मिली थीं पत्नी ज्योति सिंह


🔸ओडिशा की मेडिकल छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म, BJP ने ममता सरकार को घेरा, विरोध में सड़क जाम


🔸राजस्थान के अलवर में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, 2 साल से PAK महिला हैंडलर के संपर्क में था आरोपी


🔸किसानों पर मौसम ने बरपा कहर : बेमौसम बारिश से सोयाबीन की 60 प्रतिशत फसल नष्ट, मुआवजे की आस बाकी


🔹IND vs WI: गिल-यशस्वी की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में चमके जडेजा, भारत को चार सफलता; मुश्किल में वेस्टइंडीज

                      

 *पाकिस्तान बॉर्डर पर अफगानिस्तान का अटैक, काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद किया पलटवार, कई चौकियों पर कब्जा*


 *ट्रम्प का चीन पर 100% टैरिफ, 1 नवंबर से लागू: रेयर खनिज निर्यात पर कंट्रोल से नाराज, कहा- चीन दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश में*


 *चीन पर ट्रम्प का 100% टैरिफ, भारत को फायदा: टेक्सटाइल से लेकर फुटवियर जैसे सेक्टर में एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद,US बाजार में बढ़ेगी धमक; एक्सपर्ट्स की राय*


 *आप महान हैं; डोनाल्ड ट्रंप ने 'दोस्त' मोदी को अमेरिका से भेजा दिल छू लेने वाला गिफ्ट*


* अमेरिका के नए राजदूत ने पीएम मोदी से मुलाकात की, ट्रम्प के साइन वाली तस्वीर भी दी; इस पर लिखा- प्रधानमंत्री मोदी आप महान हैं


* हमने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी समेत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर


* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 160 करोड़ की दो मछली पालन परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। संबलपुर में एक्वा पार्क और भुवनेश्वर में आधुनिक मछली बाजार शामिल हैं। मुख्यमंत्री माझी ने इसे राज्य के लिए मील का पत्थर बताया।


* देश को मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी, नागपुर में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत


* मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस ने हाल ही में दशहरे पर अपने 100 साल पूरे किए हैं। इसकी स्थापना 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने नागपुर में ही की थी। इसका उद्देश्य समाज में अनुशासन, सेवा संस्कृति, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को पैदा करना था


* प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि वकीलों और न्यायाधीशों की यह जिम्मेदारी है कि वे न्याय प्रणाली को मजबूत करें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसकी पहुंच सिर्फ महानगरों तक ही सीमित न रहे, बल्कि देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी सुलभ हो


* शिवकुमार बोले- मुझे पता है अपना टाइम कब आएगा, कर्नाटक CM बनने को लेकर कहा- 2028 में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाऊंगा, तब मेरा समय आएगा


* मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दुर्गापुरा में आयोजित दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं के शुभारंभ समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस का गरीबी से कोई नाता नहीं रहा, उसने केवल 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर चुनाव जीते


* दिवाली की खरीदारी को लेकर एनसीपी विधायक संग्राम जगताप की तरफ से दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने की बात कही। जगताप पर सिर्फ हिंदू दुकानदारों से खरीदारी की अपील करने का आरोप है।


* चांदी इस हफ्ते ₹19,000 महंगी हुई, यह 13% बढ़ोतरी, सोना भी 4% चढ़ा; इस साल सोना ₹45,363 और चांदी ₹78,483 महंगी हुई


* डी-मार्ट को दूसरी-तिमाही में ₹746 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹16,219 करोड़; 2025 में अब तक कंपनी का शेयर 21% चढ़ा


* दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज- 140/4, भारत 378 रन से आगे, कप्तान शुभमन और यशस्वी ने शतक लगाए; रवींद्र जडेजा को 3 विकेट


* पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड़, लौटता मानसून दक्षिणी राज्यों करा रहा बारिश जारी


* तालिबान संग भीषण झड़प में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, अफगानी सेना ने बॉर्डर की कई चौकियों पर किया कब्जा

         आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡ लखनऊ - सीएम योगी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीएम, सीएम आवास, 5, कालिदास मार्ग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस


➡ लखनऊ - अवैध हुक्का बार संचालित करने वाले अरेस्ट, अवैध तंबाकू के साथ दो लोग अरेस्ट, IIM रोड सिस्टम कैफे एंड रेस्टोरेंट में गिरफ्तारी, आरोपी आदर्श वर्मा और अनुज कुमार अरेस्ट, लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र का मामला


➡ लखनऊ - किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला, 4 युवकों ने किया किशोरी से दुष्कर्म, किशोरी के पिता ने दर्ज कराया केस, बंथरा के हरौनी इलाके का मामला


➡ लखनऊ - सीतापुर हाईवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक की मौत, एक घायल, ड्राइवर मौके से फरार, तलाश जारी, BKT थाना क्षेत्र का मामला


➡ लखनऊ - बसपा रैली के बाद सपा अलर्ट मोड पर आई, मायावती ने PDA अभियान पर निशाना साधा था, सपा ने पलटवार की रणनीति तैयार करी- सूत्र, पार्टी ने उपलब्धियां दिखाने का फैसला किया, दलितों के बीच उपलब्धियां दिखाने का फैसला किया, हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, इसमें समाजवादी पेंशन, आवास योजनाएं शामिल


➡ लखनऊ - इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ का आदेश, स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ वीडियो हटाने का निर्देश, यूट्यूब, अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटाने के कहा, वीडियो हटाने को 48 घंटे का समय दिया, गूगल LLC, मेटा प्लेटफॉर्म्स को कोर्ट का निर्देश, याचियों से लिंक लेकर सामग्री हटाने को कहा, आदेश शरद चंद्र श्रीवास्तव, व अन्य की याचिका पर, मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को तय


➡ हापुड़ - केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का आगमन आज, जगह-जगह जयंत चौधरी का होगा स्वागत, कार्यकर्ताओं द्वारा जयंत चौधरी का होगा स्वागत


➡ अयोध्या - 6 दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन आज, कोहिनूर पैलेस परिसर में चलेगा पुस्तक मेला, 2 बजे चंपत राय मेले का करेंगे उद्घाटन, 17 अक्टूबर तक चलेगा पुस्तक मेला


➡ श्रावस्ती - आज होगी भाकियू की महापंचायत, महापंचायत में राकेश टिकैत होंगे शामिल, रत्नापुर भिनगा-बहराइच रोड पर महापंचायत


➡ हापुड़ - केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का आगमन आज, जगह-जगह जयंत चौधरी का होगा स्वागत, कार्यकर्ताओं द्वारा जयंत चौधरी का होगा स्वागत


➡ प्रयागराज - पीसीएस 2025 की प्री परीक्षा आज, सभी जिलों में आयोजित होगी प्री परीक्षा, प्रदेश में कुल 1435 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 3 लाख 26 हजार 387 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, दो पालियों में आयोजित होगी प्री परीक्षा, सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक दूसरी पाली, डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, एआई आधारित कैमरों से केंद्रों की निगरानी, प्रयागराज में परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए गए


➡ प्रयागराज - सांसद चंद्रशेखर आजाद आज आएंगे प्रयागराज, प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे चंद्रशेखर, कादिलपुर में आयोजित होगा प्रबुद्ध जनसम्मेलन, पंचायत चुनाव की तैयारियों को धार देंगे चंद्रशेखर


➡ सीतापुर - बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारा चाकू, स्टेशन पर काफी देर तक तड़पता रहा बुजुर्ग, स्टेशन मास्टर ने 112 पर दी मामले की सूचना, सिधौली कोतवाली इलाके का पूरा मामला


➡ अयोध्या - डीजल चोरी करते दो युवक पकड़े गए, हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी करते पकड़े गए, ट्रक ड्राइवर, साथी ने आरोपियों को पकड़ा, दोनों की बिजली के पोल से बांधकर पीटा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपे गए आरोपी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीकापुर के खजुरहट में खड़ा था ट्रक


➡ बुलंदशहर - गांव खानपुर में मर्डर की वारदात, आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह, फायरिंग में एक की मौत, एक घायल, SSP समेत पुलिस फोर्स मौके पर, पुलिस कर रही है आगे की जांच, थाना चोला क्षेत्र का मामला


➡ झांसी - दुकानदार से 20 हजार रुपये की लूट, 3 बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीने, वारदात के बाद आरोपी फरार, पीड़ित ने डायल 112 पर दी सूचना, मोंठ थाना क्षेत्र का मामला


➡ झांसी - बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी विवाद में बड़ी कार्रवाई, एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला, मारपीट का मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य नामजद, पूर्व विधायक दीप नारायण यादव भी आरोपी, कुल 11 नामजद, 200 अज्ञात पर केस, दंगा फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज, नवाबाद थाना क्षेत्र का है मामला


➡ झांसी - नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मामले में आरोपी को सुनाई गई सजा, कोर्ट ने मोनू बाल्मीकि को पाया दोषी, कोर्ट ने 10 साल की कठोर सजा सुनाई, साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया, 2019 में आरोपी ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म


➡ हापुड़ - भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, DAP की कालाबाजारी का मामला आया सामने, वायरल हुआ कालाबाजारी का CCTV फुटेज, किसानों में भारी रोष, की FIR की मांग, समिति संचालक अमित त्यागी पर गिरी गाज, सचिव हिमांशु ने किया संचालक को बर्खास्त, कृषि अधिकारी ने मांगा एक हफ्ते का रिकॉर्ड, बदनौली की बी पैक्स समिति का मामला


➡ कन्नौज - त्योहार आते ही खाद्य विभाग का अभियान शुरू, अभियान के तहत मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, छापेमारी के दौरान 9 नमूने लिए गए, इत्र महरी के मशहूर गट्टा व्यापारी के यहां छापा, टीम ने 40 किलो सेलखड़ी के अवशेष नष्ट कराए, खोया मंडी, मिठाई की दुकानों पर भी छापेमारी, दुग्ध वाहनों को रोककर नमूने इकट्ठा किए गए, टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा


➡ रायबरेली - जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, बछरावां क्षेत्र के खैहरानी गांव की घटना


➡ बागपत - मस्जिद में हुए ट्रिपल मर्डर का मामला, मामले में पुलिस ने किया खुलासा, 2 छात्रों ने की मुफ्ती के परिवार की हत्या, मुफ़्ती के पिटाई करने से दोनों नजारा थे, मुफ़्ती से तालीम लेने मदरसे आती थी दोनों छात्र, मस्जिद में मुफ्ती ने की थी छात्रों की पिटाई, मुफ्ती की पत्नी, 2 बेटियों की हत्या की थी, दोघट के गांगनौली में हुआ था तिहरा हत्याकांड


➡ रायबरेली - मामूली बात पर 2 युवकों के बीच मारपीट, ई रिक्शा चालक, नशे में धुत युवक के बीच मारपीट, सड़क पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡लखनऊ - रेलवे में ठेका दिलवाने के मामले में FIR, ठेका दिलवाने के मामले में CBI ने दर्ज की FIR, धोखाधड़ी मामले में एक और FIR दर्ज हुई, CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने दर्ज कराई FIR, रेलवे ठेकेदार विद्युत कुमार जैन के खिलाफ FIR, SBI के अधिकारियों,कर्मियों को नामज़द किया गया, रेलवे के कामों में ठेकेदारों के भुगतान संबंधी मामलों में जांच, मामले में अब तक कई अफसरों की हो चुकी है गिरफ्तारी, CBI की जांच में अभी और बड़े ख़ुलासे होने की उम्मीद


➡लखनऊ - फर्जी बोगस फर्मों पर कसेगा शिकंजा, राज्य कर विभाग कसेगा शिकंजा, राज्य कर विभाग जल्द बनाएगा रणनीति, ईमानदार अफसरों की होगी फील्ड में तैनाती, छापे से पहले सबूतों को इकट्ठा करने के निर्देश, ईमानदार कारोबारियों के उत्पीड़न न करने के निर्देश


➡लखनऊ- बिहार चुनाव को लेकर ओपी राजभर का एलान , 52 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान , बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे-ओमप्रकाश राजभर , बिहार में गठबंधन की बात नहीं बनी- ओपी राजभर, कई बड़े नेताओं से बात हुई- ओमप्रकाश राजभर, लेकिन किसी ने अभी तक जवाब नहीं दिया-राजभर , हमारा वोट बैंक और नेता पूरी तरह से तैयार-राजभर 


➡लखनऊ - आजमगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, 2 अहम सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, कप्तानगंज-अहिरौला मार्ग का चौड़ीकरण होगा, सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग का भी कायाकल्प, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा, करीब 22 साल से खराब थी सड़क, ओमप्रकाश राजभर के प्रयासों का परिणाम, जनता से जो वादा किया पूरा किया-राजभर


➡लखनऊ - भातखंडे संस्कृति विवि में दो गुटों में भिड़ंत, दो छात्र गुटों में भिड़ंत,एक छात्र का सिर फटा, कैसरबाग थाने में दी गई तहरीर, मौके पर हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुलाए अभिभावक, बुलाए अभिभावक, दोनों पक्षों में हुआ समझौता, कुलपति ने 3 छात्रों को किया निलंबित, मारपीट की जांच के लिए गठित की गई कमेटी


➡लखनऊ - भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, निजी कार चालक नवनीत बाजपेई का मिला शव, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई के निजी ड्राइवर थे, मड़ियांव के भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव


➡लखनऊ - दीपावली से पहले लखनऊ की हवा खराब, शहर का AQI 131 खराब श्रेणी में पहुंचा, 3 दिन से मॉडरेट स्थिति में दर्ज हो रही हवा, AQI लालबाग 148, गोमतीनगर 147, AQI अंबेडकर यूनिवर्सिटी 142, टालकटोरा 117, अलीगंज में AQI 99 संतोषजनक श्रेणी में रहा


➡लखनऊ - राजधानी लखनऊ में ठंड की आहट शुरू, मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 17 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क- मौसम विभाग, रात के तापमान में गिरावट की संभावना-मौसम विभाग, अधिकतम तापमान 31.5°, न्यूनतम 20.2° दर्ज किया गया


➡हमीरपुर - डिप्टी जेलर की चाची की हत्या का मामला, चाची की हत्या का अब तक खुलासा नहीं, पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश, मृतका के पति ने मकान पर लगाया पोस्टर, मकान पर लगाया "संपत्ति बिकाऊ है" का पोस्टर, पुलिस से न्याय न मिलने पर पलायन की चेतावनी, BJP जिला अध्यक्ष सुनील पाठक परिजनों से मिले, 21 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अब तक 25-30 संदिग्धों से हो चुकी पूछताछ, मामले की जांच के लिए बनीं पांच टीमें, परिजन कर रहे CBI जांच की मांग, थाना जरिया के बौखार गांव का मामला


➡शामली - दीपावली महोत्सव के नाम पर अश्लील डांस, दिल्ली से आई बार बालाओ ने किया डांस, एक व्यापारी संगठन के द्वारा कार्यक्रम, पानीपत रोड पर निजी होटल में कार्यक्रम, निजी होटल में बिना परमिशन कार्यक्रम, मनोरंजन कर विभाग से नहीं ली गई परमिशन, कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल


➡रायबरेली - सीएम डैश बोर्ड रैकिंग में रायबरेली फिसड्डी, 75 जिलों में रायबरेली को 73वां स्थान, राजस्व और विकास कार्यों की प्रगति खराब, तहसीलों के साथ जिले के अधिकारियों की लापरवाही


➡अलीगढ़ - अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या की, अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की, गोली मारकर हमलावर मौके से फरार, थाना गोंडा क्षेत्र की घटना


➡अमेरिका - अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन लोगों के घायल होने की खबर


➡बुलंदशहर - बुलंदशहर में दबंगों ने हत्या की, दबंगों ने दो दोस्तों को मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल, रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद, पिता-पुत्र सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज, चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर का मामला


➡आगरा - टेम्पो ने साइकिल में मारी टक्कर, हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल, थाना पिनाहट क्षेत्र का मामला


➡हापुड़ - जयंत चौधरी का कार्यक्रम हुआ स्थगित, वायरल इन्फेक्शन के कारण कार्यक्रम स्थगित, हापुड़ में स्वागत के बाद अमरोहा में था कार्यक्रम


➡काबुल - पाकिस्तान-अफगानिस्तान सेना में गोलीबारी, पाक और अफगान के बीच रात भर गोलीबारी, पाक की 3 चौकियों पर कब्जा- अफगानिस्तान, हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत


➡हापुड़ - डिप्टी सीएम से मिले पूर्व MLA गजराज सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, हापुड़ की कई समस्याओं से कराया अवगत, लखनऊ में डिप्टी सीएम से मुलाकात की


➡सीतापुर - बाइक के शोरूम में लगी आग, दो बाइक व अन्य सामान जला, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका, रामकोट थाना इलाके का मामला


➡मिर्जापुर - मिर्जापुर में सड़क हादसे में 2 की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों रौंदा, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर, लालगंज थाना क्षेत्र की घटना


➡इटावा - पानी भरे गड्ढे में मिला शव, ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, भरथना थाना क्षेत्र की घटना


➡सहारनपुर - पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 चोर मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, तीन तमंचे, कारतूस, कार बरामद की, ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में वांछित थे, कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार


➡देहरादून - देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, DAV पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत, तेज रफ्तार कार से कुचलकर मौत, आरोपी कार सवार मौके से फरार, शिमला बाईपास रोड पर की घटना


➡देहरादून - सीएम ने वन कर्मियों के हित में लिया फैसला, दीपावली से पहले वन कर्मियों को दिया उपहार, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता


➡श्रावस्ती - कड़ी सुरक्षा, निगरानी के बीच शुरू हुई PCS प्री परीक्षा, जिले में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश जारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए नकलविहीन परीक्षा के निर्देश


➡देहरादून - सीएम धामी आज मनाएंगे दीपावली, सीएम पत्रकारों संग मनाएंगे दीपावली, 2 बजे उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून पहुंचेंगे, उत्तरांचल प्रेसक्लब द्वारा दीपावली महोत्सव


➡देहरादून - सीएम ने वन कर्मियों के हित में लिया फैसला, दीपावली से पहले वन कर्मियों को दिया उपहार, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता


➡हरिद्वार - हरिद्वार के ज्वालापुर से बड़ी खबर, नौकरानी ने उड़ाए लाखों रुपये, जेवरात, पुलिस ने महिला आरोपी को किया अरेस्ट, 6 लाख चौबीस हजार रुपये की नगदी बरामद, पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए


➡बांदा - कई लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की, जमकर की पिटाई, गाली गलौज भी की, दूसरे युवक पर भी दबंगों ने बरसाए थप्पड़, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोतवाली नगर के ट्रामा सेंटर का मामला


➡अमरोहा - रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा हुई रद्द, रजबपुर के नेहरू स्मारक में आज होनी थी जनसभा, मंत्री बनने के बाद पहली बार अमरोहा जनसभा करते, स्वास्थ्य कारणों की वजह से रद्द की गई जनसभा


➡झांसी - चित्रा चौराहे पर महिला का शव मिला, रात को प्रेमी के साथ शराब पी रही थी, ओवर ब्रिज के नीचे प्रेमी संग रहती थी, मृतका का पति 2 महीने से जेल में बंद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की घटना


➡उन्नाव - महिला से घर में घुसकर चेन छीनने का मामला, चेन छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी का कबूलनामा, महिला के भतीजे ने 5 लाख की लालच दी थी, जान से मारने के लिए भतीजे ने दी थी लालच, विफल होने पर आरोपी चेन छीनकर फरार-CO, अजगैन कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡बागपत - आशा कार्यकर्ता अंजलि हत्याकांड का मामला, हत्यारोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई के बाद की खारिज, हत्या कर आरोपी ने बोरे में बंद किया था शव, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में जुलाई में हुई थी हत्या


➡लखीमपुर - भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, घर मे घुसकर धारदार हथियार से किया गया हमला, किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप शुक्ला गंभीर घायल, हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, पढुआ के तेलियार में BJP नेता पर जानलेवा हमला


➡हमीरपुर- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा, अपर जिलाधिकारी शाहिदा परवीन ने लिया जायजा, 11 केंद्रों में 2 पालियों में 4992 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, पहली पाली सुबह 9:30-11:30 तक रहेगी परीक्षा, दूसरी में दोपहर 2:30-4:30 बजे तक होगी परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से किया गया लैस


Share:

आज का राशिफल


      


 *12 अक्टूबर 2025 , रविवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा योग बन सकते हैं । रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा - ख़ासा मुनाफ़ा दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 12 अक्टूबर 2025*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 14:18 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 13:37 तक

*🌠पश्चात्-* आर्द्रा 

*💫करण-* वणिज - 14:18 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वरियान - 10:54 तक

*✨पश्चात्-* परिघ

*🌅सूर्योदय-* 06:19

*🌄सूर्यास्त-* 17:55

*🌙चन्द्रोदय-* 22:12

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30

*🤖राहुकाल-* 16:28 से 17:55

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 14:18 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:37 से , विघ्नकारक भद्रा 14:18 से 25:22 तक , श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती , श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस , कोलंबस दिवस (यूनाइटेड स्टेट्‍स) , विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2025) , राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (32वाँ , 1993) व मेल और पार्सल दिवस 2025 (राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।_*

_*🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 12:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए) , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:27 तक।*_


*🎯आज की वाणी👉*


*रोहते   सायकैर्विद्धं  ,*

     *वनं   परशुना   हतम्  ।*

*वाचा दुरुक्तं बीभत्सं*

     *न संरोहति वाक्क्षतम्॥*

* भावार्थ👉*

        _बाणों से छलनी और फरसे से काटा गया जंगल पुनः हरा -भरा हो जाता है लेकिन घृणापूर्ण कटु -वचन से बना घाव कभी नहीं भरता।_


*12 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1711 - कैरेल छठी हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक  सम्राट का ताज पहनाया गया।

1730 - ईसाई VI ने डेनमार्क के राजा के रूप में फ्रेडरिक IV को सफल किया।

1776 - ब्रिटिश ब्रिगेड ने ब्रॉन्क्स में थोरग नेकस रोड की सुरक्षा करना शुरू कर दिया।

1792 – अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।

1798 - फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरम्भ हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1799 - जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनी।

1815 - नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मृत्यु की सजा सुनाई।

1822 - ब्राजील के पेड्रो-I को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया।

1847 - जर्मन आविष्कारक और उद्योगपति वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एजी और हल्स्के को की स्थापना की।

1850 - पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया।

1854 - लिंकन यूनिवर्सिटी की आश्मुन संस्थान के रूप में स्थापना की गयी।

1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।

1871 – ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।

1879 - ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया। 

1898 - मतीउर में पहली नगर परिषद की स्थापना की गयी।

1901 – अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।

1928 – पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।

1933 – अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।

1964 – विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1968 – मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

1989 – अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1992 - मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।

1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।

1998 – अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।

1999 – पाकिस्तान में तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी मान्यता दी लेकिन तीन साल के अंदर नागरिक सरकार के गठन का आदेश दिया।

1999 -  संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म ।

1999 - अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।

2000 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2002 - बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।

2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। 

2008 - केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।

2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

2019 - चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन की नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंचे , वे पिछले 23 वर्षों में नेपाल की यात्रा करने वाले चीन के पहले राष्‍ट्रपति हैं।

2019 - जापान में भयंकर तूफान के कारण सात लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

2020 - अमरीकी अर्थशास्‍त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से इस वर्ष के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर उनके सम्‍मान में सौ रुपए का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया। 

2020 - ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) एक बार फिर इस पद के लिए चुने गए। मुकेश शास्त्री हालुवास।

2021 - नेपाल में एक यात्री बस सैकड़ों फिट खाई में गिरने से लगभग 32 की मौत व 12 लोग घायल हुए।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान पर पहले जी20 विशेष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

2021 - संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन (UN Biodiversity Summit) चीन में शुरू हुआ।

2021 - मसौदा क्षेत्रीय योजना -2041 को NCR योजना बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।

2022 - श्री देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

2022 - पदक विजेता साजन और हाशिका ने राष्ट्रीय खेल में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार हासिल किया।

2022 - 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात के सूरत में भव्य समारोह के साथ सम्‍पन्‍न हुए।

2023 - भारतीय तटरक्षक ने नेशनल मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू बोर्ड (एनएमएसएआर) की 21वीं बैठक कोलकाता में आयोजित की।

2023 - राज्य मंत्री, श्री बी.एल.  वर्मा ने "MDONER एनालिटिक्स डैशबोर्ड" और "पूर्वोत्तर संपर्क सेतु" पोर्टल लॉन्च किया।

2024 - हरियाणा के कैथल में कार सिरसा ब्रांच नहर में गिरने से 4 महिलाओं व 3 बच्चों समेत आठ की मौत हुई।

2024 - गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 9 मजदूरों की मौत हुई।


*12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1864 - कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

1888 - पेरीन बेन - पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।

1894 - मुहम्मद सलेह अकबर हयद्री भारतीय सिविल सेवक , राजनीतिज्ञ  व असम प्रांत के अंतिम ब्रिटिश - नियुक्त राज्यपाल थे।

1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक ।

1911 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। 

1919 - विजयाराजे सिंधिया - 'भाजपा' की प्रसिद्ध नेत्री थीं।

1931 - भूमिधर बर्मन - असम के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार ।

1943 - पंडित शिवनाथ मिश्रा - भारत के प्रमुख सितार वादक।

1963 - शिवकुमार 'बिलगरामी' - समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।

1980 - डॉ. किरण मिश्रा - एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं।

1991 - अक्षरा हासन, एक भारतीय अभिनेत्री।


*12 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1967 – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।

1993 - पेंदेकांति वेंकटसुब्बाया बिहार व

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।

2020 - नगालैंड के पर्यवारण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विधि और न्‍याय मंत्री सी एम चांग का निधन।

2020 - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन।

2021 - नागालैंड (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और नागालैंड बांस विकास एजेंसी के अध्यक्ष विसासोली ल्होंगु का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी बास्केटबॉल सेंटर/फॉरवर्ड ल्यूक जैक्सन का 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री और उपन्यासकार लारा पार्कर [मैरी रिकी] (84) का का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रॉक गायक और मंत्री रूडोल्फ इस्ले (84) का निधन हुआ।

2024 - स्कॉटिश राजनेता और स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री एलेक्स सैल्मंड (69) का निधन हुआ।

2024 - लिली लेडबेटर (नी मैकडैनियल) अमेरिकी निष्पक्ष श्रम और वेतन समानता कार्यकर्ता (86) का निधन हुआ।

2024 - महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई।


*12 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती।

🌟 श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।

🌟 कोलंबस दिवस (यूनाइटेड स्टेट्‍स)।

🌟 विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2025)।

🌟 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (32वाँ , 1993)।

🌟 मेल और पार्सल दिवस 2025 (राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत , इस वर्ष का कन्फर्म नहीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण: 25 नवंबर को अयोध्या में PM मोदी होंगे शामिल

 




अयोध्या!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर 21 फीट ऊंचे धर्म ध्वज के भव्य ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे। यह आयोजन राम विवाह पंचमी के दिन होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। 5 दिवसीय वैदिक अनुष्ठान 21 नवंबर से शुरू होंगे।

Share:

दुनिया का हर व्यक्ति भारत आने लगे तो देश एक धर्मशाला बन जाएगा- अमित शाह

 




नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि दुनिया का हर व्यक्ति भारत आने लगे तो देश एक धर्मशाला बन जाएगा। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखने का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। शाह ने स्पष्ट किया कि जो लोग धार्मिक प्रताड़ना के शिकार नहीं हैं और आर्थिक या अन्य कारणों से अवैध रूप से भारत आते हैं, वे घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को होना चाहिए और भाजपा 1950 के दशक से ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

Share:

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

 सुल्तानपुर!






ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत।


सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी।


मृतक की शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास।


नगर कोतवाली के पुलिस लाइन क्रॉसिंग के पास की घटना।

Share:

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद फिर से एक्टिव

 




सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद फिर से एक्टिव हो गया है


कल अखिलेश यादव का 8 मिलियन फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था, जिस पर सपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला और भाजपा की साजिश बताया था। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि फेसबुक ने अपनी आंतरिक नीतियों के तहत यह कार्रवाई की है। अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट के फिर से एक्टिव होने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789