Good Daily News...


सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

देवरिया में सर्पदंश न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 



 *63 चिकित्सकों को सर्पदंश के चिकित्सीय प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण* 


 *देवरिया, 13 अक्टूबर।राहत आयुक्त कार्यालय एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में सर्पदंश न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, धनवंतरि सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

        आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के 63 चिकित्सकों एवं आपातकालीन वार्ड के चिकित्सकों को सर्पदंश के चिकित्सीय प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

       राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सकों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का राज्य स्तर से ऑनलाइन अनुश्रवण भी किया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) रामशंकर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिरुद्ध कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. तारकेश्वर नाथ वर्मा तथा डॉ. अजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

         प्रशिक्षकों ने सर्पदंश के क्लिनिकल प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया (इमरजेंसी रिस्पॉन्स), सपोर्टिव केयर, तथा सामुदायिक संचार (कम्युनिकेशन) पर पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि सर्पदंश के मामलों में त्वरित निर्णय लेना और शीघ्र उपचार आरंभ करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों को ‘स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन’ की पुस्तिका भी प्रदान की गई।

       कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष कार्यकारी अधिकारी रंजन पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार पांडेय, विकास कुशवाहा, एवं पंकज कुमार पांडेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज

 अयोध्या। *श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज *बैठक के स्थान में बदलाव किया गया,श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में होगी बैठक *...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789