Good Daily News...


मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


 

         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 14अक्टूबर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी 11.09 AM तक

*🗒पश्चात्-* नवमी

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु 11:54 AM तक 

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* कौलव 11:09 AM तक  बाद में तैतिल  10:46 PM तक 

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्ध 04:11 AM  तक 

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 06:27 AM

*🌄सूर्यास्त-* 05:58 pm

*🌙चन्द्रोदय-* 12:43 am

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क

*🌞सूर्यराशि -* कन्या

*💡अभिजित-* 11:49 am से 12:35 pm

*🤖राहुकाल-* 03:0 pm से 04:30pm

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को* 👉 

 *कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ, विश्व मानक दिवसWindows 10 का सपोर्ट समाप्त: माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए समर्थन बंद कर देगा, जिसके बाद सुरक्षा अपडेट मिलना बंद होजायेंगे,राष्ट्रीय मिठाई दिवस,अंतर्राष्ट्रीय ई-अपशिष्ट दिवस_*


*_🔅कल बुद्धवार को*👉 

*नवमी 10.33 AM तक बाद में  दशमी,गुरु हरराय जी की जोतिजोत  (प्राचीन मत से।),अब्दुल कलाम जयंती कल,विश्व ग्रामीण महिला दिवस कल*


🎯 *आज कि वाणी*👉

*यथा शीतल जलं, उष्णलोहं च वस्त्रेभ्यः कुरुकाः दूरी करोति, तथैव शीतल मनः, उष्ण हृदयं च जीवनस्य चिन्ताम् अपसारयति*


 *भावार्थ👉*

 *जैसे ठंडा पानी और गर्म इस्त्री कपड़ों की सिलवटें मिटा देते हैं, वैसे ही ठंडा दिमाग और गर्म दिल ज़िंदगी की चिंताओं को दूर कर देते हैं.*


*14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*


1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।

1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।

2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।


*14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति*


1996 - हरजिंदर कौर - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।

1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह

1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।

1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार

1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

1924 - बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य - असमिया साहित्यकार थे।

1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।


*14 अक्टूबर को हुए निधन*


2020 - शोभा नायडू - भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नर्तकियों में से एक थीं।

1240 - रज़िया सुल्तान, भारत की थम महिला शासिका

2004 - दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक

2013 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता

1998 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।


*14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*


विश्व मानक दिवस

विश्व डाक दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुरानी चायपत्ती में केमिकल मिलाकर दोबारा बेचने वाली अवैध फैक्ट्री सील, 800 किलो नकली पत्ती बरामद

  बाराबंकी जिले में यूपी STF और एफएसडीए (FSDA) की संयुक्त टीम ने एक घर में चल रही अवैध नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। होटलों और...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789