Good Daily News...


रविवार, 12 अक्टूबर 2025

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




*रविवार, 12 अक्टूबर 2025 


🔸अब खत्म पाकिस्तान’: गृहयुद्ध की आग में सुलगे लाहौर-कराची, खूनी हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत 


🔸अफगान तालिबान का पाकिस्तानी सेना पर जवाबी हमला, कई चौकियों पर किया कब्जा, 5 पाक सैनिकों की मौत


🔸हमास ने गाजा शांति समझौते पर दूरी बनाए रखी, ट्रंप की योजना को बताया बेतुका


🔸‘भारत के साथ सम्बन्ध सुधारो’ अमरीकी सांसदों ने ट्रम्प को लिखा पत्र!


🔸ताइवान ALERT: चीन के 7 विमान व 8 युद्धपोत ADIZ में घुसे, तइपे ने बढ़ाई सुरक्षा


🔸4 घंटे चार्ज...5 घंटे काम, आ गया ई-ट्रैक्टर, महिलाएं भी खेत में दौड़ा सकेंगी


🔸उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


🔸पीएम मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का किया उद्घाटन 


🔸IMF ने पाकिस्तान से $11 अरब के ट्रेड डेटा अंतर का जवाब मांगा, तो चीन-अमेरिका के आगे हाथ फैलाया 


🔸सीकर में जहर खाकर मां और-4 बच्चों ने किया सुसाइड, फ्लैट में सड़ गई लाशें


🔸प्राइवेसी के कारण भारतीय कंपनियां छोड़ रही है गूगल-माइक्रोसॉफ्ट, जोहो पर शिफ्ट हो रहे लोग


🔸'अमेरिका के लिए भारत से संबंध बेहद अहम', PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले राजदूत सर्जियो गोर


🔸उत्तराखंड में CDS ने वेटरन्स को दिया सुझाव: बोले- देश में रणनीतिक सोच की कमी, ऐसा कुछ साझा ना करें जिससे सेना की छवि खराब हो


🔸लद्दाख में प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे विपक्षी दल: कांग्रेस, माकपा, AAP, सपा और JMM ने बातचीत शुरू की, तारीख तय नहीं


🔸पवन सिंह बोले- मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा; कल PK से मिली थीं पत्नी ज्योति सिंह


🔸ओडिशा की मेडिकल छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म, BJP ने ममता सरकार को घेरा, विरोध में सड़क जाम


🔸राजस्थान के अलवर में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, 2 साल से PAK महिला हैंडलर के संपर्क में था आरोपी


🔸किसानों पर मौसम ने बरपा कहर : बेमौसम बारिश से सोयाबीन की 60 प्रतिशत फसल नष्ट, मुआवजे की आस बाकी


🔹IND vs WI: गिल-यशस्वी की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में चमके जडेजा, भारत को चार सफलता; मुश्किल में वेस्टइंडीज

                      

 *पाकिस्तान बॉर्डर पर अफगानिस्तान का अटैक, काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद किया पलटवार, कई चौकियों पर कब्जा*


 *ट्रम्प का चीन पर 100% टैरिफ, 1 नवंबर से लागू: रेयर खनिज निर्यात पर कंट्रोल से नाराज, कहा- चीन दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश में*


 *चीन पर ट्रम्प का 100% टैरिफ, भारत को फायदा: टेक्सटाइल से लेकर फुटवियर जैसे सेक्टर में एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद,US बाजार में बढ़ेगी धमक; एक्सपर्ट्स की राय*


 *आप महान हैं; डोनाल्ड ट्रंप ने 'दोस्त' मोदी को अमेरिका से भेजा दिल छू लेने वाला गिफ्ट*


* अमेरिका के नए राजदूत ने पीएम मोदी से मुलाकात की, ट्रम्प के साइन वाली तस्वीर भी दी; इस पर लिखा- प्रधानमंत्री मोदी आप महान हैं


* हमने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी समेत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर


* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 160 करोड़ की दो मछली पालन परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। संबलपुर में एक्वा पार्क और भुवनेश्वर में आधुनिक मछली बाजार शामिल हैं। मुख्यमंत्री माझी ने इसे राज्य के लिए मील का पत्थर बताया।


* देश को मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी, नागपुर में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत


* मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस ने हाल ही में दशहरे पर अपने 100 साल पूरे किए हैं। इसकी स्थापना 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने नागपुर में ही की थी। इसका उद्देश्य समाज में अनुशासन, सेवा संस्कृति, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को पैदा करना था


* प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि वकीलों और न्यायाधीशों की यह जिम्मेदारी है कि वे न्याय प्रणाली को मजबूत करें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसकी पहुंच सिर्फ महानगरों तक ही सीमित न रहे, बल्कि देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी सुलभ हो


* शिवकुमार बोले- मुझे पता है अपना टाइम कब आएगा, कर्नाटक CM बनने को लेकर कहा- 2028 में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाऊंगा, तब मेरा समय आएगा


* मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दुर्गापुरा में आयोजित दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं के शुभारंभ समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस का गरीबी से कोई नाता नहीं रहा, उसने केवल 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर चुनाव जीते


* दिवाली की खरीदारी को लेकर एनसीपी विधायक संग्राम जगताप की तरफ से दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने की बात कही। जगताप पर सिर्फ हिंदू दुकानदारों से खरीदारी की अपील करने का आरोप है।


* चांदी इस हफ्ते ₹19,000 महंगी हुई, यह 13% बढ़ोतरी, सोना भी 4% चढ़ा; इस साल सोना ₹45,363 और चांदी ₹78,483 महंगी हुई


* डी-मार्ट को दूसरी-तिमाही में ₹746 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹16,219 करोड़; 2025 में अब तक कंपनी का शेयर 21% चढ़ा


* दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज- 140/4, भारत 378 रन से आगे, कप्तान शुभमन और यशस्वी ने शतक लगाए; रवींद्र जडेजा को 3 विकेट


* पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड़, लौटता मानसून दक्षिणी राज्यों करा रहा बारिश जारी


* तालिबान संग भीषण झड़प में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, अफगानी सेना ने बॉर्डर की कई चौकियों पर किया कब्जा

         आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789