सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद फिर से एक्टिव हो गया है
कल अखिलेश यादव का 8 मिलियन फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था, जिस पर सपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला और भाजपा की साजिश बताया था। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि फेसबुक ने अपनी आंतरिक नीतियों के तहत यह कार्रवाई की है। अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट के फिर से एक्टिव होने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें