Good Daily News...


मंगलवार, 17 मई 2022

खरीफ में धान आदि फसलों में भूमिशोधन / बीजशोधन से होगा लाभ



देवरिया 17 मई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया है कि इस समय खरीफ फसलों विशेषकर धान की नर्सरी एवं रोपाई/ बुआई हेतु खेतों को तैयार किया जा रहा है एवं शीघ्र ही मानसून के आगमन के साथ धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। रोपाई/बोजाई के पूर्व भूमिशोधन एवं बीजशोधन कर अनेक भूमि जनित व बीज जनित रोगों से फसल का बचाव किया जा सकता है। भूमिशोधन में ट्राईकोडर्मा तथा ब्यूवेरिया वैसियाना का प्रयोग करना चाहिए जो फफूंद पर आधारित घुलनशील जैविक फफूंदीनाशक है। ट्राईकोडर्मा विभिन्न फसलों / फलों / सब्जियों में जड़ सड़न तना सडन डैम्पिंग आफ, उकठा, झुलसा आदि रोगों में प्रभावी है। ट्राईकोडर्मा के कवक तंतु हानिकारक फफूंदी के कवक तंतुओं को लपेट कर या सीधे अंदर घुसकर उसका रस चूस लेते है। इसके अतिरिक्त भोजन स्पर्धा द्वारा कुछ ऐसे विषाक्त पदार्थ का स्राव करते हैं जो बीजों के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाकर हानिकारक फफूंदी से सुरक्षा देते है। इसके प्रयोग से बीजों का अंकुरण अच्छा होता है तथा फसले फफूंदी जनित रोगों से मुक्त रहती है।
    भूमिशोधन हेतु 2.5 किग्रा० प्रति हेक्टेअर ट्राइकोडर्मा को लगभग 75 किग्रा० गोबर की सही खाद में मिलाकर हल्के पानी की छीटा देकर 7-8 दिन छायादार स्थान पर रखे तथा बुआई के पूर्व आखिरी जुताई पर भूमि में मिला दें। इसी प्रकार बीजशोधन हेतु 4 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति किग्रा० बीज की दर शुष्क बीजोपचार कर बुआई करना चाहिए। इसी प्रकार ब्यूवेरिया वैसियाना जैव कीटनाशी विभिन्न फसलों आदि में लगने वाले फलीबेधक, पत्ती लपेटक, पत्ती भक्षक, चूसने वाले कीटों तथा भूमि के दीमक एवं सफेद गिडार आदि की रोकथाम के लिए लाभकारी है। यह अधिक आर्द्रता एवं कम तापक्रम पर अधिक प्रभावी होता है। इसका प्रयोग भी ट्राईकोडर्मा की ही भांति होता है।
    खरीफ की प्रमुख फसल धान की नर्सरी बीजशोधन के बाद ही डाले बैक्टीरियल ब्लाईट रोग से प्रभावित क्षेत्र हेतु 25 किग्रा० बीज के लिए 4 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन या 40 ग्राम प्लान्टोमाइसिन मिलाकर पानी में रात भर भिगोकर दूसरे दिन छाया में सुखाकर नर्सरी डालें। अन्यथा 25 किग्रा बीज रातभर पानी में भिगोने के बाद दूसरे दिन निकाल कर अतिरिक्त पानी निकालकर 75 ग्राम थीरम या 50 ग्राम कार्बेडाजिंग को 8-10 लीटर पानी में घोलकर बीज में मिला दिया जाए तथा फिर छाया में अंकुरित कर नर्सरी में डाला जाए। नर्सरी लगाने के 10 दिनों के अन्दर ट्राइकोडर्मा का एक छिड़काव कर देना चाहिए। यदि नर्सरी में कीटों का प्रभाव दिखाई दे तो 1.25 लीटर क्यूनालफास 25 ई०सी० या 1.5 लीटर क्लोरपायरीफास 20 ई०सी० प्रति हे० में छिड़काव करें।
 
Share:

बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर 05 अधिकारियों का एक दिन का रुका वेतन



 पूर्व अनुमति उपरान्त ही मुख्यालय छोडने हेतु डीएम ने अधिकारियों को किया आगाह,                             अन्यथा होगी कार्यवाही


 देवरिया 17 मई।मुख्यालय से बिना अनुमति बाहर रहना 05 अधिकारियों को मंहगा पडा। इन अधिकारियों का 16 मई का वेतन अनुमति उपरान्त ही आहरित किये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत आख्या के क्रम में दी गयी है।
      मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने अपनी आख्या में यह उल्लिखित किया है कि 16 मई को पूर्वान्ह 12.30 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रतिभाग करने के लि सभी जनपद अधिकारियों को व्हाटसअप के माध्यम से सूचित किया गया, किन्तु 05 जनपद स्तरीय अधिकारी यथा- जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई  बैठक में प्रतिभाग नही किए। इससे यह स्पष्ट है कि ये अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहे, जबकि अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नही छोडने के निर्देश पूर्व में दिए गए है। मुख्य विकास अधिकारी इस आख्या पर गंभीर रुख एहतियार करते हुए इन पांचो अधिकारियों को 16 मई का वेतन पृथक अनुमति के बाद ही आहरित किये जाने का निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिया है। साथ ही उन्होने सभी अधिकारियों को आगाह किया है कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नही छोडगें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।  

Share:

निःशुल्क रोजगार मेला 20 मई को



देवरिया 17 मई।जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जी०आई०टी०आई० कैम्पस में  20 मई को पूर्वाहन 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित है। अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी  SEDAC INDIA PVT LTD, Sivashakti Bio Technologies Ltd, BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC (OPC) PRIVATE LIMITED द्वारा प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन किया जाएगा रिक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।
      उपरोक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड एवं रेज्यूम (बायोडाटा) के साथ उक्त रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रू० 8500-12500 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क करें।
  
Share:

मास्टर प्लान-2031’ की महा योजना का आज नगर पालिका में किया गया प्रस्तुतिकरण



 
17 जून तक दर्ज करा सकते है आपत्ति

आपत्ति प्रक्रियाओं को डीएम ने प्रचलित किये जाने का दिए निर्देश

पंजिका पर पूर्ण विवरण भी अंकित किया जाना रहेगा अनिवार्य

 नपा परिसर में गांधी जी की प्रतिमा पर डीएम एवं नपा अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

 देवरिया  17 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मास्टर प्लान-2031 की महा योजना के प्रस्तुतिकरण का शुभारम्भ नगर पालिका परिसर देवरिया में फीता काट कर शुभारम्भ किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी, नगर पलिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर  माल्यार्पण किए। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका में ‘अमृत योजना’ अंतर्गत तैयार कर जारी जीआईएस आधारित ‘देवरिया मास्टर प्लान 2031’ के अंतरिम प्रारूप नागरिकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया। आज से 17 जून तक नगर पालिका देवरिया कार्यालय में आमजन अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं।
           जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ के अनुरूप मास्टर प्लान को अंतिम रूप देकर प्रकाशित किया गया है। ‘देवरिया मास्टर प्लान 2031’ चार लाख पचास हजार शहरी आबादी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें साढ़े चार हजार हेक्टेयर भू-क्षेत्र शामिल है। इसमें सभी नागरिक सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान दिया गया है। मास्टर प्लान में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर तीन ट्रांसपोर्ट नगर (बस अड्डे) प्रस्तावित हैं।
      जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए हरित क्षेत्र अधिक से अधिक होना चाहिए। साथ ही कुर्ना नाला परियोजना को मैप पर अंकित किया गया है। मास्टर प्लान में शहर की सीमान्तर्गत आने वाले सभी नालों के किनारे ग्रीन बफर तथा पोखरों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित किये जायेंगे। इस दौरान उन्होने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिया कि आपत्ति दर्ज कराने से संबंधित प्रक्रियाओं व व्यवस्थाओं को विकसित कर उसे जन सामान्य की जानकारी हेतु प्रचलित करायें। साथ ही आपत्ति पंजिका में पूर्ण विवरण यथा- आपत्तिकर्ता का नाम, मोबाइल नम्बर, इमेल आईडी भी अंकित कराया जाये। उन्होने प्रस्तावित मैप के एक-एक बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया।  
        जिलाधिकारी ने बताया कि  देवरिया महायोजना-2031(प्रारुप) की नगरपालिका परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में कोई भी व्यक्ति, संस्था, विभाग, जनसामान्य अपनी सुझाव/आपत्ति 17 जून तक अवधि प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक दर्ज करा सकते है। प्रारुप की प्रतियां प्रदर्शनी स्थल पर उपलब्ध रहेगी। आपत्ति/सुझाव की प्राप्ति रसीद के लिए द्वितीय प्रति पर प्राप्ति रसीद दी जायेगी। इसके अतिरिक्त विनियमित क्षेत्र के कार्यालय में भी आपत्ति/सुझाव दर्ज कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि तैयार इस महायोजना का अवलोकन कर अपना सुझाव/आपत्ति इस निर्धारित अवधि तक उपलब्ध करायें, जिससे कि उसका निराकरण कर इसे  अंतिम रुप दिया जा सके।
          इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, असिस्टेंट टाउन प्लानर, आरबीओ अभियंता आर के श्रीवास्तव, सीपी सिंह सहित विभिन्न संबंधित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

आपत्तिजनक फोटो वायरल, शिकायतकर्ता को ही पुलिस ने किया बंद


जौनपुर। जलालपुर थानाध्यक्ष ने सोमवार को एक गांव के दो व्यक्ति को थाने में बंद किया तो पुलिस के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और करीब दो दर्जन की संख्या में आए महिलाएं और पुरुषों ने थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया क्षेत्र के एक गांव की युवती का कुछ युवकों के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ तो ग्रामीण गांव की बदनामी होने की बात को लेकर युवती के घर शिकायत लेकर पहुंचे और उसके पिता से शिकायत की।
बेटी की शिकायत सुनते ही युवती का पिता ग्रामीणों पर भड़क गया । आरोप है कि शनिवार की रात युवती के पिता ने कुछ बाहरी लोगों को बुलवाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट की। जिसके बाद रविवार की सुबह सोहनलाल नामक युवक कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पर आया और पुरी बात बताते हुए थाने पर लिखित सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार की सुबह पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के नाम पर सोहनला को थाने पर बुलाया। पुलिस दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय सोहनला तथा उनके साथ आए नन्हे लाल को थाने में बंद कर दिया। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई थी काफी संख्या में ग्रामीण आकर थाने का घेराव करके हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। 
Share:

खेल के मैदान में जेसीबी लगाकर कार्य कराने से ग्रामीणों में आक्रोश



जलालपुर। विकासखंड जलालपुर क्षेत्र के करदहा गांव में खेल के मैदान में जेसीबी लगाकर कार्य कराने से ग्रामीणों सहित मनरेगा मजदूरों में आक्रोश देखने को मिला है। वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने जेसीबी से चल रहे कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार गांव के विकास के लिए हर गांव में खेल का मैदान बनवाने का प्रयास कर रही है।
इसी के तहत करदहां गांव में भी खेल का मैदान बन रहा है। मैदान में मनरेगा मजदूरों से कार्य कराया जाना है परंतु ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का प्रधान जबरन मनरेगा मजदूरों को काम न देकर जेसीबी लगाकर कार्य करा कर भ्रष्टाचार कर रहा है। वही इस संबंध में गांव के प्रधान सत्यप्रकाश भास्कर ने बताया कि खेल के मैदान का कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। कुछ लोग बेवजह काम में खलल डाल रहे हैं। 
Share:

बाबा के बुलडोजर की गरजना से थर्रा उठा पूरा इलाका, मुक्त हुई 20 बीघा जमीन


जौनपुर। योगी बाबा का बुलडोजर सोमवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव में जमकर गरजा। प्रशासन का पीला पंजा तलाब की 20 बीघा जमीन पर बने 31 कमरा,शौचालय और दुकानों को पल भर ढहा दिया। बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हलांकि भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के कारण कोई विरोध करने का हिम्मत नही जुटा पाया। उधर गांव के कुछ जागरूक नागरिको ने प्रशासन के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अभी गांव के कुछ लोगो ने प्राथमिक स्कूल और चारागाह की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है उसे भी खाली कराया जाय।
सदर तहसील के जमुहाई गांव का गर्मी का पारा अन्य गांव से अधिक रहा। इस गांव में चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी के बीच एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमांशु नागपाल, राजस्व कर्मी भारी पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। टीम ने ग्रामसमाज के तलाब के सुरक्षित रखी गयी 20 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके बनाये गयी 31 भवनों ध्वस्त कराया गया। बुलडोजर की गरजना से पूरा इलाका थर्रा उठा।

ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमांशु नागपाल ने बताया कि तलाब की 20 बीघा की भूमि पर गांव के लोगो ने काफी समय से कब्जा करके कमरा, शौचालय, दुकान बना रखा था। जिसकी संख्या 31 थी, आज तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया । अब उस जमीन पर अमृत सरोवर अभियान के तहत इस तलाब की खुदाई कराकर सौदर्यी करण कराया जायेगा तथा यह अभियान अभी जारी रहेगा।

वही प्रशासन के इस कदम को कुछ ग्रामीणो ने स्वागत करते हुए कहा कि अभी प्राथमिक विद्यालय और चारागाह की जमीन पर कुछ लोगो ने कब्जा किया है उस अवैध अतिक्रमण पर भी बाबा का बुलडोजर चलना चाहिए। 
Share:

अयोध्या आने से पहले माफी मांगे राज ठाकरे:संजय सिंह


जौनपुर। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून के अयोध्या दौरे पर कहा कि जब तक राज ठाकरे द्वारा उत्तर भारतीयों पर महाराष्ट्र में किये गये अत्याचार के लिए माफी नहीं मांगेगे तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए उन्होंने बीते दिनों देश के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखते हुए एक पत्र भी सौंपा था।
संजय ठाकुर ने कहा कि विगत कई वर्षों से उत्तर भारतीयों हिन्दी भाषीय व अन्य प्रांतो से आये लोगों को जिस तरह से मनसे ने न सिर्फ परेशान किया बल्कि उनके रोजगार पर हमला कर परेशान किया उससे सभी उत्तर भारतीय आहत हैं। मारपीट करने के साथ साथ तोडफोड़ करने का आरोप हमेशा मनसे कार्यकर्ताओं पर लगता रहा है जिसके जिम्मेदार खुद राज ठाकरे हैं। महाराष्ट्र में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा हो या फिर अन्य सरकारी या प्राइवेट नौकरी का मामला हो मनसे कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचाने के साथ साथ सभी उत्तर भारतीयों की नींद हराम कर रखी थी ऐसे में वे किस मुंह से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से माफी या खेद प्रकट नहीं करते हैं तब तक उनके खिलाफ हमारी आवाज उठती रहेगी। मैंने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से भी निवेदन किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे कार्रवाई करें। संजय सिंह ने कहा कि वे सभी उत्तर भारतीयों से मिलकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं और मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर अगला कदम क्या है वो देश की जनता के सामने रखेगें। 
Share:

सोमवार, 16 मई 2022

कल 17 मई को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 198 ग्रामों में आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस


 देवरिया  16 मई। अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन) कुंवर पंकज ने बताया है कि कल 17 मई को जनपद के चिन्हित 198 ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व लेखपाल, ग्राम सचिव व बीट पुलिस अधिकारी सहित ग्राम पंचायत से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक उपस्थित रहेंगे, जो ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे।
 
Share:

कुशीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking -- कुशीनगर

- कुशीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पीएम के विमान का हुआ लैंडिंग
- मुख्य सचिव यूपी दया शंकर मिश्र व डीजीपी डीएस चौहान सहित प्रदेश के तमाम आला अधिकारी मौजूद
- कुशीनगर व देवरिया के सांसद व कुशीनगर के सभी 7 विधायक कर रहे अगवानी
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी दौरा आज

दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी दौरा आज

9.20 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी

9.25 बजे MI-17 हेलीकॉप्टर से जाएंगे लुंबिनी

दोबारा शाम 4.05 बजे कुशीनगर पहुंचेंगे PM मोदी

महापरिनिर्वाण स्थल पर दर्शन पूजन करेंगे पीएम

कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे

5.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी

एयरपोर्ट से 5 केडी सीएम आवास पहुंचेंगे पीएम

शाम 6.45 से रात 9 बजे तक यूपी के मंत्रियों की मीटिंग

रात 9.30  बजे लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे पीएम।
Share:

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार


  जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने बलात्कार व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थानाध्यक्ष थाना जलालपुर जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह हे0का0 बृजेश सिंह व का0 अनीष यादव के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित सम्बन्धित मु0अ0सं0- 161/22 धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त की तलाश में उसके घर ग्राम कादीपुर उसरहिया में दबिश दी गयी तो अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू पुत्र अमित चौहान अपने घर पर मौजूद मिला कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
Share:

महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार


जौनपुर। जफराबाद थाने की पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम  थानाध्यक्ष जफराबाद  राजा राम द्विवेदी के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0  रामजी सैनी मय हमराह हे0का0 कमलेश प्रसाद सैनी व हे0का0 कमलेश राजेश सिंह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2022 धारा 354(ग)/504/506 भादवि मे नामित अभियुक्त अनीष यादव व मनीष यादव पुत्रगण स्व0 अमरनाथ यादव नि0 ग्राम शेखवाड़ा थाना जफराबाद को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
Share:

गायब हुई दो लड़कियां बरामद , दो अभियुक्त गिरफ्तार


  जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस ने अपहृता दो नाबालिक लड़कियो को  बरामद कर लिया है तथा , भगाने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय साहनी के निर्देशन पर  चलाये जा रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी  अभियान में थानाध्यक्ष बक्शा दिव्य प्रकाश के नेतृत्व में उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव मय हमराह पुलिस बल के शम्भूगंज बाजार से मु0अ0सं0 145/22 धारा 363/366 भादवि व 3(2)5 sc/st act से सम्बन्धित दो अपहृता लड़कियों को बरामद किया गया तथा दो अभियुक्त 1- गुड्डू गौतम पुत्र ज्ञान प्रकाश ग्राम बनगवाँ थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष व मोहम्मद अफजल उर्फ सैफ अली पुत्र शेरे आलम ग्राम लखनीपुर थाना बक्शा को आज गिरफ्तर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
Share:

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल


जौनपुर। जफराबाद थाना  क्षेत्र के भूवाला पट्टी गांव में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ।एक पक्ष की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई।इसके साथ ही मारपीट हुई।कई लोग घायल हुए। जिसमें जलते हुए दूध से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
उक्त गांव निवासी मायाशंकर पटेल तथा महेंद्र पटेल के बीच काफी दिनों से महुआ के पेड़ तथा एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।इसका दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। मायाशंकर के पक्ष का आरोप है की महेंद्र पटेल ने रविवार को झगड़ा करना शुरू किया। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो कुछ बाहरी लोगों को बुलवा लिये।उसके बाद अपने घर से 100 मीटर दूर हमारे दुकान पर धावा बोलकर  गाली गलौज करते हुए दुकान में  तोड़फोड़ तथा मारपीट करने लगे। उधर महेंद्र पटेल का आरोप है कि मायाशंकर ने जलता हुआ दूध हमारी 32 वर्षीय पुत्री रेनू के ऊपर फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है।जिसको गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।जबकि विपक्षियों का कहना है कि हमने दूध नहीं फेंका है। दूध गिरने से वह जल गई है।पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।। 
Share:

रविवार, 15 मई 2022

तमंचे पर डिस्को और रंगबाजी जमाने की कोशिश, करने वाले रंगबाज को जौनपुर पुलिस ने अबैध तमंचे के साथ पहुंचाया हवालात के पीछे


  जौनपुर ।दिनांक 14.05.2022 को नर्तकी के साथ एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसे सोशल मीडिया सेल, जौनपुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के संज्ञान में लाया गया, जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, निर्देशन के क्रम में थाना मीरगंज को वीडियो उपलब्ध कराया गया जिसपर थाना मीरगंज द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तमंचे पर डांस करने वाले युवक प्रांजल कुमार पुत्र हरिदास  उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दरापुर करियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर को अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतुस के साथ गिरफ्तार कर हवालात पहुचाया गया। गिरफ्तारी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/22 धारा 188 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. प्रांजल कुमार पुत्र हरिदास  उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दरापुर करियांव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण
1. एक नाजायज तमंचा 315 बोर व 01  जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सिंह थाना मीरगंज जौनपुर।
1.उ0नि0 जनार्दन यादव थाना मीरगंज जौनपुर
2.कां0 नौशाद हुसैन थाना मीरगंज जौनपुर
3.कां0 गुलाब सिंह थाना मीरगंज जौनपुर 
Share:

योगी सरकार का अहम फैसला : तीन वर्ष से एक ही कुयोगीर्सी पर जमे सरकारी कर्मचारी होंगे इधर से उधर; आदेश जारी


     लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने समूह 'ग' के कार्मिकों का पटल परिवर्तन और फील्ड में तैनात कार्मिकों का क्षेत्र परिवर्तन हर तीन साल के बाद प्रतिवर्ष 30 जून तक अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन वर्ष पूरे होने पर समूह 'ग' कार्मिकों के पटल परिवर्तन के साथ फील्ड में तैनात कार्मिकों के क्षेत्र परिवर्तन का आदेश भी दिया गया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से इस बारे में शुक्रवार को सभी विभागों को शासनादेश जारी कर दिया गया है।
कार्यालयाध्यक्षों को अपने विभागाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को शासन को 30 जून तक यह प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके अधीन तीन वर्ष से अधिक समय से कोई भी कार्मिक एक ही पटल व क्षेत्र में तैनात नहीं है। यदि शासकीय हित में किसी कार्मिक का पटल व क्षेत्र परिवर्तन न किये जाने की अपरिहार्य परिस्थिति हो तो ऐसे मामलों में विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्ष को अपरिहार्य परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए एक निश्चित अवधि के लिए संबंधित कार्मिक का पटल व क्षेत्र परिवर्तन न करने का अनुमोदन स्थानांतरण के लिए निर्धारित स्तर से एक स्तर ऊपर से प्राप्त करना होगा।
सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को पटल व क्षेत्र परिवर्तन की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील व लोक व्यवहार के पदों के बारे में व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर संबंधित कार्मिक का पटल व क्षेत्र परिवर्तन शीर्ष प्राथमिकता पर करने की हिदायत दी गई है। यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पटल व क्षेत्र बदले जाने के बाद संबंधित पटल व क्षेत्र पर पूर्व में तैनात कार्मिक का अनौपचारिक रूप से प्रभाव न बना रहे या वह औपचारिक या अनौपचारिक रूप से वहीं संबद्ध होकर पहले की तरह काम न करता रहे।
सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार न पनपे और काम की शुचिता बनी रहे, इसलिए शासन की ओर से समय-समय पर इस आशय के आदेश जारी किये जाते रहे हैं कि समूह 'ग' कार्मिकों के पटल परिवर्तन हर तीन साल पर कर दिये जाएं। शासन को शिकायतें मिल रही थीं कि इन आदेशों के पालन में ढिलाई बरती जा रही है। बीते दिनों मंत्रिपरिषद के समक्ष कार्मिक विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। 
Share:

स्वर्ण व्यापारी को घायल कर बदमाशों ने गहने समेत नगदी लेकर हुए रफू चक्कर

  

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में रविवार को एक सराफा कारोबारी पर असलहे के बट से हमलाकर लगभग दस लाख रुपये तक कि ज्‍वेलरी लूट ली गई। कारोबारी के कथना अनुसार घटना सामने आने के बाद जिला पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
बरसठी थाना क्षेत्र के परियत निवासी सत्यम सेठ से बदमाश दस लाख रुपये का आभूषण लूट कर फरार हो गए। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदरात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह अपने दुकान पर जा रहे थे। बदमाश व्यवसायी का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आस-पास घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
युवक अपने घर से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर जैरामपुर गांव स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था।तभी वह झिंगुरियां गांव के पास पहुंचे ही थे कि परियत की तरफ से ही मोटरसाइकिल से आ रहे तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसमे से एक बदमाश आभूषणों से भरा बैग छीनने लगा।युवक के विरोध करने पर असलहे के बट से मार बुरी तरह घायल कर दिया व इसके बाद बैग लेकर बदमाश झिंगुरिया की तरफ ही फरार हो गए।
घायल सड़क पर ही तकरीबन आधे घंटे तक तड़पता रहा। सूचना के बाद भी पुलिस तकरीबन आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिसके बाद व्यवसायी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पीड़ित का कहना है कि बैग में दस लाख रुपये के आभूषण के अलावा 25 हजार रुपये नकद भी था। थानाध्यक्ष राम सरिक गौतम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Share:

डीएम के निर्देश पर तैनाती स्थल पर रात्रि निवास और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति जाँचने के लिए जनपद में चला सघन अभियान



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का एसडीएम और बीडीओ के नेतृत्व में चला निरीक्षण अभियान

लगभग डेढ़ दर्जन मेडिकल ऑफिसर तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करते नहीं मिले

इमरजेंसी में तैनात आठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर निरीक्षण में मिला बंद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में इमरजेंसी में तैनात सभी स्टाफ मिले अनुपस्थित

डीएम ने सभी अनुपस्थित एवं तैनाती स्थल पर रात्रि निवास न करने वाले चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने और 'कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

देवरिया, 15 मई जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति एवं तैनाती स्थल पर रात्रिनिवास करने की जमीनी हकीकत जाँचने के लिए सघन अभियान चला। अभियान में लगभग डेढ़ दर्जन डॉक्टर तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करते नहीं मिले। साथ ही रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात 8 डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी तरीके से करें। इसी क्रम में  जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रात्रिकालीन उपस्थिति एवं तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने के आदेश की वास्तविकता जानने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम एवं सोलह ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में जाँच दल औचक रूप से भेजा गया। अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में मेडिकल ऑफिसर डॉ मिथिलेश शुक्ल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा एमओआईसी डॉ अमित कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर की चिकित्साधिकारी डॉ आकृति दूबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के एमओआईसी डॉ अतुल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा के एमओआईसी डॉ नवीन कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझेला के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार शाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां के एमओआईसी डॉ राजीव रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के अधीक्षक अजयपाल एवं एमओआईसी डॉ पीएन तिवारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी की मेडिकल ऑफिसर डॉ नजमा अंसारी, डॉ मुरारी राय, डॉ संजय कुमार, डॉ आदिल अली, डॉ अजीत कुमार गुप्ता, डॉ  पंकज श्रीवास्तव, डॉ शिखा श्रीवास्तव तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करते नहीं मिले।

रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के डॉ मिथिलेश शुक्ल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा के डॉ अमित कुमार, बैतालपुर के डॉ आकृति दूबे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा के डॉ नवीन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझेला के डॉ अजय कुमार शाही, बरहज के डॉ पीएन तिवारी, वार्ड ब्वाय उमाशंकर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वाय मधुकर पांडेय अनुपस्थित पाए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगावां के सभी स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर केंद्र रात्रि साढ़े नौ बजे बंद पाया गया।


Share:

जनपद के समस्त विकास खण्डों पर आयोजित हुआ ब्लाक समाधान दिवस सीडीओ ने किया देवरिया सदर और भलुअनी ब्लॉक में समस्याओं का समाधान


 देवरिया 15 मई। जनपद के समस्त विकास खण्डों पर ब्लाक समाधान को आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड-देवरिया सदर व भलुअनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विकास खण्ड देवरिया सदर में ग्राम पंचायत सचिव  चन्द्र प्रकाश मिश्र के अलावा कोई कर्मचारी आयोजन वाले स्थल पर नही थे जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। निरीक्षण में शिकायत पंजिका में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं था। मुख्य विकास अधिकारी के उपस्थिति मे ग्राम पंचायत पगरा उफ परसिया के ग्राम प्रधान द्वारा अधुरे पंचायत भवन के सम्बन्ध लिखित में शिकायत दिया गया जिसपर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया कि आज ही अपूर्ण पंचायत भवन के सम्बन्ध में अपनी आख्या उपलब्ध करायें।
       विकास खण्ड भलुअनी के निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी/ परियोजना निदेशक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समस्त ग्रामपंचायत सचिव उपस्थित पाये गये एवं कुल शिकायत पंजिका के अवलोकन पर कुल 04 शिकायते प्राप्त हुयी थी जिसके सापेक्ष मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण कर दिया था एवं 02 शिकायते अवशेष थी, जिसको समय से निस्तारित किये जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये।
     आयोजित इस ब्लॉक समाधान दिवस में कुल 45 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमे राजस्व के 02, विकास के 37 तथा अन्य विभाग के 06 प्राप्त हुए। मौके पर 32 प्रकरण का निस्तारण किया गया है, शेष प्रकरण को संबंधी विभाग को निस्तारण के लिए भेजा गया।

Share:

शनिवार, 14 मई 2022

डीएम ने की राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्व वादों की सुनवाई


 देवरिया  14 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्व वादों की सुनवाई की। उन्होंने विभिन्न वादों को ध्यान पूर्वक सुना और सुलझाया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामलों को सुलझाने का विकल्प प्रदान करता है। इस फोरम का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
     राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय निर्णयन  अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लघु उद्यमियों/ पेटी वेंडरों के कुल 7 वादों को निस्तारित करते हुए ₹-49000/ अर्थदंड आरोपित किया गया।
       विजय मद्धेशिया बनाम राज्य में रुपया 9000, ईश्वर चंद बनाम राज्य में रुपया 5000, आशीष सेन बनाम राज्य में रुपया 5000 ,शुभम गुप्ता बनाम राज्य में रुपया 8000, मनोज पांडेय बनाम राज्य में रुपया 8000 ,रामअवतार बनाम राज्य में रूपया 8000 तथा धर्मेंद्र जायसवाल बनाम राज्य में रुपया 6000 अर्थदंड प्रतिवादियों की स्वीकारोक्ति के आधार पर अधिरोपित करते हुए निस्तारण किया गया। इस दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
  1
Share:

शुक्रवार, 13 मई 2022

सीडीओ ने किया घर नल, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

,
  

देवरिया  13 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज  ग्राम पंचायत जिगिना दीक्षित, मिश्रौली दीक्षित एवं साहोपार, विकास खण्ड-भटनी में हर घर नल, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एल0सी0 इन्फा के प्रोजेक्ट मैनेजर  रामअनुज तिवारी एवं  एच0पी0 सिंह, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर उपस्थित थे। 
 1 जिगिना दीक्षितः - यह परियोजना 251.82 लाख की है। परियोजना पर 150 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 16 मीटर, हाउस पम्प, स्टाप क्वाटर, जल मिनार, पाईप लाईन 12.9 किलोमीटर पर कार्य कराया जाना है। परियोजना पर 335 दिया जाना है। परियोजना पर 16.03.2022 पर कार्य प्रारम्भ हुआ है। वर्तमान में ट्यूबेल कार्य, कम्प्रेशर, ओ0पी0यूनिट, पम्प लोवर, पानी टंकी का फाउडेंशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है, परन्तु इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं है। परियोजना पर 8.09 कि०मी० में पाईप बिछा दिया गया है जिसमें 200 हाउस कनेक्शन कर दिया गया है। जल निगम के अवर अभियन्ता द्वारा परियोजनाओं का नियमित रूप से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य कार्य की गति प्रभावित हो रही है।

 2- मिश्रौली दीक्षितः- यह परियोजना 360.31 लाख का है। परियोजना पर 175 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 12 मीटर, हाउस पम्प, दिवार, 7.461 कि०मी० पाईप लाईन बिछाना आदि का निर्माण कार्य कराया जाना है। ग्राम पंचायत में 394 कनेक्शन दिया जाना है। इस परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 02.11.2021 को प्रारम्भ हुआ। जल मिनार का कार्य चौथे स्टेज तक पहुँच गया है। अभी भी इस परियोजना पर पाईप बिछाने का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

 3 - साहोपारः- यह परियोजना रू0 459.9 लाख का है। परियोजना पर 350 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 14 मीटर, पम्प हाउस, बाउन्ड्रीवाल आदि बनाया जाना है। पाईप 16.5 किलोमीटर में पाईप बिछाया जाना है। हाउस कनेकश 866 दिया जाना है। जल मिनार के फाउडेंशन निर्माण का कार्य अभी प्रारम्भ किया गया है। ट्यूबेल कंस्ट्रक्शन का कार्य दो दिन पूर्व प्रारम्भ होना बताया गया।
         उपरोक्त परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि एक माह के अन्दर पम्प हाउस एवं अन्य कार्य पूर्ण करायें अन्यथा कार्यदायी संस्था के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा। जल निगम के अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से परियोजना का निरीक्षण करते रहें जिससे गुणवत्तापूर्ण कार्य में प्रगति हो सके।

Share:

जल जीवन मिशन की परियोजनाएं समय से हों पूर्ण:डीएम*जल जीवन मिशन की परियोजनाएं समय से हों पूर्ण:डीएम*

  
देवरिया  13 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बरहज के चकरा गोसाई और बगहा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर घर पाइप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
     डीएम ने सर्वप्रथम चकरा गोसाई में जल निगम ग्रामीण की पेयजल आपूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने डीएम को बताया कि इस समय यहां रेट्रोफिटिंग का कार्य चल रहा है जिसके तहत पानी की टंकी की सफाई, परिसर की रंगाई रोगन, चाहरदीवारी का निर्माण और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत का कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। इससे बाबू-भट्ठा, भट्ठा और चकरा गोसाई के लगभग 1250 घरों में जलापूर्ति की जा रही है।
      इसके पश्चात डीएम ने बगहा ग्राम पंचायत में 300 किलो लीटर की क्षमता के वाटर टैंक का निरीक्षण किया। वाटर टैंक की डिजाइन पर आपत्ति व्यक्त की और उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर का रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया जाए। इस दौरान मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने वाटर कनेक्शन न होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े समस्त आईएसए को मिशन से संबंधित जागरूकता अभियान एवं क्षमता निर्माण के लिए अभियान चलाने के लिए सक्रिय किया जाए। डीएम ने यूजर चार्ज के विषय में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
  *प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया*

   देवरिया 13 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बरहज के चकरा गोसाई और बगहा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर घर पाइप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
     डीएम ने सर्वप्रथम चकरा गोसाई में जल निगम ग्रामीण की पेयजल आपूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने डीएम को बताया कि इस समय यहां रेट्रोफिटिंग का कार्य चल रहा है जिसके तहत पानी की टंकी की सफाई, परिसर की रंगाई रोगन, चाहरदीवारी का निर्माण और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत का कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। इससे बाबू-भट्ठा, भट्ठा और चकरा गोसाई के लगभग 1250 घरों में जलापूर्ति की जा रही है।
      इसके पश्चात डीएम ने बगहा ग्राम पंचायत में 300 किलो लीटर की क्षमता के वाटर टैंक का निरीक्षण किया। वाटर टैंक की डिजाइन पर आपत्ति व्यक्त की और उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर का रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया जाए। इस दौरान मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने वाटर कनेक्शन न होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े समस्त आईएसए को मिशन से संबंधित जागरूकता अभियान एवं क्षमता निर्माण के लिए अभियान चलाने के लिए सक्रिय किया जाए। डीएम ने यूजर चार्ज के विषय में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
Share:

गुरुवार, 12 मई 2022

नगर में शांति व्यवस्था का जायजा लेने उतर पड़े अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह


पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर आम नागरिकों को दिया सुरक्षा का भरोसा

फफूंद/ औरैया । बुधवार की शाम को औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के  नेतृत्व में फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमारी व उनके हमराही पुलिस फोर्स ने  नगर के अछल्दा चौराहा, से नुमाइश ग्राउंड होकर बुखारी साहब दरगाह, से मुस्लिम मदरसा ,व चमन गंज तिराहा, सहित नगर के मुख्य मार्गो से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया इस क्रम में नगर के बीचों बीच स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जाकर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियां व गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की व बाजार के दुकानदार एवं राहगीरों से नगर के बारे में पूछताछ करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने चमन गंज तिराहे पर जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए नुमाइश ग्राउंड होते हुए बड़े वाहनों को निकलवाने के लिए पुलिस की तिराहे चौराहे पर तैनाती की जाएगी इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी नगर वासियों से  शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए फफूंद के आम जनमानस से की अपील किसी भी तरह से अराजक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जल्द से जल्द   अराजकता को खत्म करने के लिए धरपकड़ का काम किया जाएगा इस मौके पर कस्बा इंचार्ज सुधीर भारद्वाज, उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक देवी सहाय,हेड कांस्टेबल बशीर खान, हेड कांस्टेबल इरफान खान, शयाम सिंह, कांस्टेविल रामकरन , राहुल कुमार,रोहित कुमार, विपिन कुमार, आशु धौजिया, शैलेंद्र कुमार,विजय कुमार सहित थाना पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
Share:

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला जज ने की बैठक




जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 14 मई 2022 को जनपद न्यायालय, राजस्व न्यायालयों एवं जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत तैयारी एवं समीक्षा हेतु  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम0पी0 सिंह द्वारा अपने विश्राम कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
              बैठक में  जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को बड़े स्तर पर सफलता दिलाये जाने के संबंध में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से कराया जायेगा।
             बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सचिव पूर्णकालिक श्रीमती शिवानी रावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।
                इसके अतिरिक्त बैठक के उपरांत माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आम-जनमानस से अपील की गयी की राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु एक मंच प्रदान करता है अतः इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाये। 
Share:

सरकारी जमीन पर दबंग भू माफियाओं द्वारा किया गया जबरन अवैध कब्जा।



ग्राम सभा कोड्डा में कब चलेगा सरकार का बुलडोजर ।


एक सप्ताह के अंदर नहीं हुई कार्रवाई तो ग्रामीण खटखटा एंगे मा. उच्च न्यायालय दरवाजा


जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोड्डा गांव में दबंग व भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर जबरन उपभोग किया जा रहा है जिस पर जिला प्रशासन मौन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील के ग्रामसभा कोड्डा गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों भू माफियाओं द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलाए गए फरमान को तार तार करके कब्जा किया जा रहा है। जिस पर जिम्मेदार प्रशासन मौन दिख रहा है।
जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि ग्राम सभा की सरकारी जमीन जैसे चरागाह, चकरोड, नाली, खड़ंजा, खेल का मैदान ,भीटा, तालाब, जलखाता आदि सरकारी जमीन पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं करेगा अगर किसी भी सूरत में किया है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करना कराना जिला प्रशासन की संपूर्ण जिम्मेदारी है।
लेकिन उक्त आदेश के बावजूद भी कोड्डा गांव में दबंग भू माफियाओं द्वारा सरकार की सरकारी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर उपभोग किया जा रहा है। जिस पर जिला प्रशासन मौन दिख रहा है। उक्त के संदर्भ में पूर्व में ग्रामीणों द्वारा कई बार जिम्मेदार अधिकारियों व जिला प्रशासन को मौखिक रूप से शिकायत किया गया है लेकिन वर्तमान सरकार में बड़ी पकड़ होने के चलते जिला प्रशासन अपने आप को भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने से कतरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर 1 सप्ताह के अंदर उक्त भू माफियाओं के विरुद्ध सरकार का बुलडोजर नहीं चला तो हम लोग माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की कोर्ट में अपनी याचना दायर करेंगे। 
Share:

तीन दिवस बीत जाने के बावजूद भी चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई जनपद की पुलिस बना चर्चा का विषयबाईक चोरों का जलबा बरकरार , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कैंपस भी हुआ असुरक्षित।


जौनपुर। जिले में चोरों का जलवा कायम है चोर लगातार मोटरसाइकिल पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं आलम यह है कि जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी अब असुरक्षित होता नजर आ रहा है जहां फरियादी अपनी पीड़ा लेकर उच्च अधिकारियों के पास आते हैं तो उससे बड़ा चिड़िया साथ में बोनस में लेकर जाते हैं। उसी क्रम में थाना गौराबादशाहपुर के गद्दोपुर निवासी अच्छेलाल यादव ने बताया कि वह दिनांक 10/05/2022 को अपर जिलाअधिकारी भू व राजस्व के यहां कोर्ट नम्बर 14 में तारीख देखने आए थे। दोपहर में जब वह अपनी मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्रो जिसका नम्बर UP62 AV 0029 हो को अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कोर्ट के सामने खड़ी करके एवं राजस्व कार्यालय के अंदर गए और तारीख देखने के उपरांत 10 मिनट के बाद वापस लौटे तो मोटरसाइकिल निश्चित स्थान से गायब थी। इधर-उधर ढूंढने के बाद जब यह महसूस हुआ कि मोटरसाइकिल चोरी हुई तो प्रार्थी सिविल लाइन चौकी में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दिया। साथ ही प्रभारी महोदय से निवेदन किया कि मुकदमा पंजीकृत कर उक्त चोरी के ऊपर कारवाई की जाए और मोटरसाइकिल वापस दिलाई जाय। जिस पर चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा जाएगा और मोटरसाइकिल वापस दिलाई जाएगी। अब देखना यह है कि मोटरसाइकिल वापस होती है फरियादी की मोटरसाइकिल मिलती है कि एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज होता है यह तो समय ही बताएगा। 
Share:

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा



 देवरिया  12 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । इस दौरान उन्होने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये।
         प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 30 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 02, बनकटा 06, बरहज 2, भागलपुर 7, भलुअनी 02, भटनी 02, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 06, लार 01, पथरदेवा 01, आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि वे 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 18 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
          प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 48 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 09, भागलपुर 07, भलुअनी 05, भटनी 03, भाटपाररानी 01, सदर 01, देसही देवरिया 02, गौरीबाजार 03, लार 06, रुद्रपुर 04, सलेमपुर 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 18 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
          मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत प्रथम किस्त देने हेतु 01 एवं द्वितीय किस्त हेतु 02 आवास लम्बित है। वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग करायी जाये।
         प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने हेतु खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, गौरीबाजार, पथरदेवा, भटनी, भागलपुर के माह मई 2022 एवं विकासखण्ड पथरदेवा के लेखाकार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने एवं प्रगति न अर्जित करने के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, भागलपुर के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 
Share:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में प्लेसमेन्ट का हुआ आयोजन



देवरिया 12 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में आज प्लेसमेन्ट का आयोजन हुआ। प्लेसमेन्ट में Quess Crop Ltd कम्पनी ने प्रतिभाग किया। जिसमें संस्थान में 150 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। कम्पनी द्वारा 90 अभ्यार्थियों का चयन हुआ। कम्पनी के  गौरव मौर्या द्वारा प्लेसमेन्ट का संचालन किया गया। जिसमें रा०औ०प्रशि०संस्थान देवरिया के प्रधानाचार्य शोभनाथ,  दिनेश चन्द दीक्षित प्लेसमेन्ट प्रभारी चन्दन चौबे, वरूण कुमार मिश्रा प्लेसमेन्ट लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया।

Share:

देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) की प्रदर्शनी का आयोजन 17 मई से 16 जून तक निर्धारित


देवरिया  12 मई। नियत प्राधिकारी / उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया सौरभ सिंह ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि कंस्टलटेण्ट द्वारा तैयार की गयी देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) पर जिलाधिकारी / नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया द्वारा 29 अप्रैल को जन सामान्य में आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु निर्णय लिया गया है। जन सामान्य को देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) की प्रदर्शनी का आयोजन  17 मई से 16 जून तक नगर पालिका परिषद देवरिया के मीटिंग हाल में प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रदर्शनी जन सामान्य के अवलोकनार्थ प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक खुली रहेगी।
        देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) के सम्बन्ध में लिखित आपत्ति एवं सुझाव उक्त अवधि में जिलाधिकारी / नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया को सम्बोधित करते हुए प्रदर्शनी स्थल पर ही प्रेषित किये जा सकते हैं। उपयुक्त अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों / सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share:

कृषकों में वितरण हेतु ढैचा बीज जनपद में उपलब्ध



 विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से किसी भी कार्य दिवस में बीज किया जा सकता है प्राप्त

 देवरिया  12 मई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उप कृषि निदेशक ने बताया है कि खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु जनपद में कृषकों में वितरण हेतु ढैचा बीज 418 कुन्तल एवं धान बीज 1807 कुन्तल के सापेक्ष 689.70 कुन्तल बीज अब तक प्राप्त किया जा चुका है। जिसे समस्त विकास खण्डों के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर शीघ्रता से भेजा जा रहा है। धान बीज बीपीटी-5204, एमटीयू-7020, सांभा सब-1, सरयू-52 प्रजाति उपलब्ध है। ढैचा बीज 5465 रुपया प्रति कुन्तल की दर से देय है।
           धान मोटा बीज का प्रमाणित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) 3555, आधारित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) 3745, धान महीन बीज का प्रमाणित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) 3581, आधारित बीज का प्रमाणित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) 3770 तथा धान बासमती प्रमाणित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) 5305 व आधारित बीज दर प्रति कुन्तल(रु0 में) निर्धारित किया गया है। बीजो पर 50 प्रतिशत की दर से अनुदान देय होगा। एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए बीज देय होगा। गतवर्ष जिन किसानो को बीज पर अनुदान का लाभ मिल चुका है उन्हे इस वर्ष अनुदान देय नही होगा। कृषक बीज प्राप्त करने हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं भूमि  संबंधी अभिलेख की छायाप्रति  साथ में लेकर अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से किसी भी कार्य दिवस में बीज प्राप्त कर सकते है।
 
Share:

जिला महिला अस्पताल में दूध और खाद्य पदार्थ का डीएम के निर्देश पर लिया गया सैंपल



दूध और खाद्य पदार्थ में मिलावट की हुई थी शिकायत

अस्पताल के किचन की साफ-सफाई व्यवस्था में मिली कमी, ठेकेदार को नोटिस

देवरिया  12 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आज जिला महिला अस्पताल में मरीजों के लिए बनने वाले भोजन एवं दूध का सैंपल लिया। जिला महिला अस्पताल के किचन में प्रयोग किए जा रहे दूध और भोजन में मिलावट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश दिया था।
       रमेश चंद्र पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड- ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मरीजों को वितरण हेतु बनाए जा रहे भोजन एवं दूध की गुणवत्ता की जाँच करने के लिए संपूर्ण किचन /स्टोर का निरीक्षण डॉक्टर आरके श्रीवास्तव  तथा कांट्रेक्टर विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में  किया गया तथा शिकायत के क्रम में चिकित्सक डॉक्टर आरoकेo श्रीवास्तव द्वारा उपलब्ध कराए गए दूध का नमूना एकत्रित किया गया।  
        मरीजों के लिए तैयार भोजन जिसमें तैयार चावल ,तैयार दाल तैयार सब्जी  एवं स्टोर में रखे हुए अरहर की दाल का नमूना संग्रह  कर प्रयोगशाला विश्लेषण हेतु भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
     सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि किचन परिसर में बुनयादी सुविधाओं तथा सफाई में कई कमियां मिली हैं, जिस पर संबंधित अनुज्ञप्ति धारक ठेकेदार विजय कुमार सिंह को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल शामिल रहे।
 
Share:

14 मई को प्रातः 10 बजे से होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


देवरिया 12 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-देवरिया के तत्वावधान में 14 मई को प्रातः 10 बजे से स्थान दीवानी न्यायालय परिसर देवरिया में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
           इस लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर  किया जायेगा। जनपद के समस्त वादकारियों से अनुरोध है कि वे अपने सुलहनीय मामलों का निस्तारण उपरोक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों की तिथि नियत कराकर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित कराने का कष्ट करें।

Share:

जिलाधिकारी ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण

 

मंडी परिसर में अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश, कब्जा हटाने तक प्रभारी मंडी सचिव के वेतन आहरण पर रोक

मंडी परिसर में गंदगी और जर्जर सड़क पर जतायी नाराजगी

चार सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

देवरिया  12 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर नवीन मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में अवैध कब्जा मिलने पर नाराजगी जतायी और उसे शीघ्र हटाने के लिए कहा। साथ ही प्रभारी मंडी सचिव के वेतन आहरण पर अवैध कब्जा हटाने तक रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
       जिलाधिकारी श्री सिंह आज दोपहर नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वे मंडी सचिव कार्यालय में गए और विभिन्न पटलों का जायजा लिया। परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों में से चार बंद मिले जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। इसके पश्चताप उन्होंने मंडी परिसर का भ्रमण किया जिसमें उन्हें अवैध कब्जा दिखा। उन्होंने इसे शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध कब्जा हटने तक प्रभारी मंडी सचिव के वेतन आहरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में अवैध कब्जा होना गंभीर प्रकरण है।
        जिलाधिकारी ने कहा परिसर की जर्जर सड़के बारिश से पूर्व ठीक करा ली जाएं। किसी भी दशा में मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। मंडी परिसर में व्याप्त गंदगी पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। 
        इस दौरान उपनिदेशक प्रशासन एवं विपणन कौशल किशोर सिंह, प्रभारी मंडी सचिव दिवाकर उपाध्याय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

साल में एक बार जरूर खाएं फाइलेरिया से बचाव की दवा : डीएम


दवा खाकर जिलाधिकारी ने  एमडीए अभियान का किया शुभारम्भ 



-कुरूपता और अपंगता की बीमारी है फाइलेरिया


-जिले में 27 मई तक चलेगा घर-घर दवा खिलाने का अभियान

देवरिया , 12 मई 2022 फाइलेरिया या हाथीपांव कुरूपता और अपंगता की बीमारी है । इससे बचाव का सबसे सरल और आसान उपाय है कि साल  में एक बार चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड के दौरान पांच साल तक लगातार फाइलेरिया से बचाव की  दवा का सेवन किया जाए । इस दवा का सेवन न करने वालों को अगर एक बार हाथीपांव हो जाता है तो बीमारी पर सिर्फ आंशिक नियंत्रण संभव है,  इसका संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता। इसलिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम जब किसी के घर जाए तो उसके सामने दवा का सेवन अवश्य करें। यह बातें  जिलाधिकारी जेपी सिंह ने वृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर एमडीए अभियान को शुभारंभ करते हुए कहीं । इस मौके पर सीएमओ समेत सभी अधिकारीगण ने वर्चुअली उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का संबोधन भी सुना ।

 इस मौके पर सीएमओ डॉ. आलोक पाण्डेय समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी दवा का सेवन किया । यह अभियान 27 मई तक चलेगा। जिले के सभी ब्लॉक  और शहरी क्षेत्र में भी अभियान का शुभारंभ एक साथ किया गया । अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगरीय निकाय विभाग समेत कुल 14 सरकारी विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाथ, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल(पीसीआई) और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफार) जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग प्रदान कर रही हैं ।

सीएमओ ने बताया कि विश्व के 40 फीसदी फाइलेरिया मरीज भारत में ही रहते हैं । देश के 256 जिले जबकि प्रदेश के 50 जिले फाइलेरिया प्रभावित हैं। भारत में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों पर फाइलेरिया का खतरा है । देश में 8.4 लाख लोग हाथीपांव जबकि 3.8 लाख लोग हाइड्रोसील से ग्रसित हैं। फाइलेरिया के कारण होने वाले हाइड्रोसील की तो सर्जरी हो जाती है लेकिन हाथ, पैर, स्तन या शरीर के अन्य अंगों का सूजन पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है । जिले में स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 1632फाइलेरिया रोगियों का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से और लोग न पीड़ित हों, इसके लिए सभी का दवा सेवन करना अनिवार्य है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि फाइलेरिया वुचरेरीआ बेनक्रोफटाई नामक परजीवी से होता है  जो कि क्यूलेक्स क्विनकीफासिएटस प्रजाति के मच्छर काटने से फैलता है। इस बीमारी के परजीवी मनुष्य के लसिका तंत्र में रहते हैं । संक्रमित होने के बाद लक्षण आने में 15 और कभी-कभी 20 साल भी लग जाते हैं । संक्रमित व्यक्ति से बीमारी का प्रसार होता है और उसकी लसिका तंत्र में क्षति पहुंचती रहती है । लंबे समय तक बीमारी बने रहने से हाथ, पैर, स्तन में सूजन (हाथीपांव) और अंडकोष में सूजन (हाइड्रोसील) हो जाता है । हाथीपांव के रोगियों में बैक्टेरियल संक्रमण होता है जिससे तेज ज्वर, सूजन एवं दर्द होता है । हाथीपांव के मरीज बिस्तर तक सीमित हो जाते हैं और उनकी दिनचर्या व रोजी-रोटी भी प्रभावित होती है। सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत साल में एक बार डीईसी और एलबेंडाजोल की गोली का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सामने करके इस बीमारी से बचा जा सकता है । दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर अन्य सभी को दवा का सेवन करना अनिवार्य है ।

 जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि हाथीपांव के मरीजों को जिले में मार्बिडिटी मैनेजमेंट किट दी जा रही है और उन्हें घाव के देखभाल के सही तरीके भी बताए जा रहे हैं । एमडीए अभियान के दौरान यह संदेश भी देना है कि दवा के सेवन करने से उन लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिलती है जिनके भीतर परजीवी मौजूद होते हैं, लेकिन यह लक्षण थोड़े देर में स्वतः ठीक हो जाते हैं । इनसे किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। दवा का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद ही करना है । अगर दवा के सेवन के बाद  सिरदर्द, बुखार, थकान, मांसपेशियों या जोड़ो में दर्द, चक्कर आने, उल्टी या मतली, पेट में दर्द या डायरिया के लक्षण दिखें तो घबराएं नहीं । इन लक्षणों का मतलब है कि परजीवियों पर हमला हो रहा है । विशेष परिस्थिति में आशा कार्यकर्ता के जरिये ब्लाक रैपिड रिस्पांस टीम से संपर्क कर सकते हैं ।

इस अवसर पर एडीएम ई कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, , पाथ के कंट्री लीड एनटीडी डॉ. अंबरेश , पाथ के डॉ पंकज, पीसीई के अर्पित आनन्द , अभियान के दौरान अर्बन के फाइलेरिया इस्पेक्टर अनिल पाण्डेय आदि ने भी दवा का सेवन किया ।

अभियान पर एक नजर

• लक्षित आबादी-26.57 लाख
• कुल टीम-2858
• पर्यवेक्षक-480
• एक टीम एक दिन में 25 घर जाकरदवा खिलाएगी
• सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा अभियान
Share:

अपात्र कृषकों से वसूली जायेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त धनराशि



धनराशि वापस नहीं की तो वसूली के लिए आरसी होगी जारी

 देवरिया 12 मई। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद में कुल 4,71,185 किसानो को 1 से 10 किस्तों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त किये है, जनपद में लगभग 26000 किसान अपात्र (आयकर दाता, मृतक पति-पत्नी आदि) चिन्हित किये गये है।
         उप कृषि निदेशक ने कहा है कि जिन अपात्र कृषकों को जितनी भी किस्त का भुगतान प्राप्त हुआ है वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ प्राप्त धनराशि कार्यालय में जमा करें। किसी अपात्र किसान के द्वारा उक्त धनराशि जमा किया जा चुका है, तो बैंक द्वारा प्राप्त रसीद, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक कार्यालय में जमा करें। यदि अपात्र कृषकों के द्वारा एक माह के अन्दर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त धनराशि वापस नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ आर०सी० निर्गत कराकर वसूली की कार्यवाही की जायेगी। जनपद में 11वी किस्त का लाभ ई-केवाईसी कराये गये कृषकों को ही प्राप्त होगा। जनपद में 251834 कृषकों द्वारा सहज जन सेवा केन्द्र से बायोमेट्रिक एवं स्वयं ओटीपी द्वारा ई-केवाईसी  करा लिया गया।  शेष कृषक 31 मई तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें।
      उप कृषि निदेशक ने बताया है कि  शासन के निर्देशानुसार जनपद में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर सोशल आडिट किया जा रहा है, जिसमें कृषकों की पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें पति-पत्नी, आयकरदाता, मृतक, भूमिहीन, जिन कृषकों द्वारा भूमि बेच दिया गया हो एवं 01 फरवरी 2019 के बाद के भूमि धारक (बरासत को छोड़कर), पेंशनर (10 हजार से अधिक), संवैधानिक पदधारक, सरकारी कर्मचारी (समूह घ को छोड़कर), पेशेवर डाक्टर/इंजीनियर अधिवक्ता/सी०ए० इत्यादि को अपात्र कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी। सोशल आडिट में जिन कृषकों का किन्ही कारण से योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है परन्तु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है( गलत नाम, गलत आधार नम्बर) सुधार हेतु कृषक अपना नवीनतम आधार कार्ड, पंजीकृत बँक पासबुक, सम्बन्धित कर्मचारी को उपलब्ध करा दें, जिससे कृषक का डाटा सुधार की कार्यवाही किया जा सकें।

Share:

बुधवार, 11 मई 2022

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक


 योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, फील्ड में बेहतर पर्यवेक्षण करें अधिकारी

 सभी सीडीपीओ अपने तैनाती स्थल पर करें निवास

सभी आंगनबाडी केन्द्रों में आवश्यक संसाधन की उपलब्धता रहे सुनिश्चित-डीएम

 देवरिया11 मई।  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन के गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान कहा है कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाएं अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बच्चो का कुपोषण को दूर करने एवं उन्हे बुनियादी शैक्षिक क्रियाशीलताओं से जोडने में इसकी महती भूमिका है, इसलिये इसकी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य है। सभी सीडीपीओ विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
          जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विकास से जुडे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाडी कार्यकर्तियों, सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व मनोयोग से किये जाने के साथ ही जो भी अनुमन्य सुविधाये व योजनायें संचालित है, उसे लाभार्थियों तक प्रत्येक दशा में पहुॅचाये। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें।    
       जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 6707 बच्चों का गंभीर अल्प वजन वाले लाल श्रेणी तथा 2660 बच्चों का कुपोषण से ग्रसित होना चिंता का विषय है। इन सभी बच्चों को अभियान के तहत पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होने पोषण ट्रैकिंग एप, सैम किट वितरण, किशोरी बालिकाओं का योग प्रशिक्षण, एनआरसी से जुडे कर्मियों को नवीनतम रुप में प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि आगामी  24 मई को गोदभराई दिवस और 31 मई को वाश डे का आयोजन किया जाएगा।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डा आलोक पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय,  परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, सीडीपीओ दया रामपाल,सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुषमा दूबे सहित अन्य बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

जनसुनवाई करती हुई राज्यमंत्री

आज सलेमपुर सिंचाई विभाग डाक बंगले पर जनसुनवाई करतीं हुईं माननीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी।
Share:

आयोजित चौपाल में पात्र महिलाओ एवं बालिकाओ को लाभ प्रदान किये जाने हेतु प्राप्त किए गए आवेदन

सदस्य राज्य महिला आयोग ने की मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई

 विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत चकरवाधूस (पंसरही) में आयोजित चौपाल में की प्रतिभाग

 
देवरिया  11 मई। सदस्य राज्य महिला आयोग, उ.प्र. लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में सम्पादित किया गया । 
      महिला जनसुनवाई के दौरान मा. सदस्य के समक्ष कुल 07 प्रकरण प्रस्तुत हुये, जिसमें 06 प्रकरण घरेलू हिंसा तथा 01 प्रकरण जमीनी विवाद का था । मा. सदस्य द्वारा समस्त प्रकरणों को गम्भीरता पूर्वक समझते हुये प्रकरण के निस्तारण हेतु महिला थानाध्यक्ष, प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर तथा उप जिलाधिकारी सदर देवरिया को संदर्भित किया गया । महिला जनसुनवाई के दौरान अपर उप जिलाधिकारी  राजपति वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,  रामकृपाल मौर्य प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, बाल विकास परियोजना अधिकारी भलुअनी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी व परामर्शदाता, महिला शक्ति केन्द्र के महिला कल्याण अधिकारी तथा जिला समन्वयक, वन स्टाप सेन्टर के प्रबंधक, मनोवैज्ञानिक तथा केस वर्कर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। बैठक के दौरान मा. सदस्य द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों से महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । 
        इसके पश्चात् सदस्य द्वारा विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत चकरवाधूस (पंसरही) में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करते हुये उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उ.प्र. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी । इस समय महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित ऐसी महिलायें एवं बालिकायें जो योजना हेतु पात्र है, को लाभ प्रदान किये जाने हेतु उनके आवेदन प्राप्त किये गये ।

Share:

बाईक चोरों का जलबा बरकरार, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कैंपस भी हुआ असुरक्षित।। अपर जिलाधिकारी भू 0रा0 कोर्ट के सामने से मोटरसाइकिल हुई चोरी।



जौनपुर। जिले में चोरों का जलवा कायम है चोर लगातार मोटरसाइकिल पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं आलम यह है कि जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी अब असुरक्षित होता नजर आ रहा है जहां फरियादी अपनी पीड़ा लेकर उच्च अधिकारियों के पास आते हैं तो उससे बड़ा चिड़िया साथ में बोनस में लेकर जाते हैं। उसी क्रम में थाना गौराबादशाहपुर के गद्दोपुर निवासी अच्छेलाल यादव ने बताया कि वह दिनांक 10/05/2022 को अपर जिलाअधिकारी भू व राजस्व के यहां कोर्ट नम्बर 14 में तारीख देखने आए थे। दोपहर में जब वह अपनी मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्रो जिसका नम्बर UP62 AV 0029 हो को अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कोर्ट के सामने खड़ी करके एवं राजस्व कार्यालय के अंदर गए और तारीख देखने के उपरांत 10 मिनट के बाद वापस लौटे तो मोटरसाइकिल निश्चित स्थान से गायब थी। इधर-उधर ढूंढने के बाद जब यह महसूस हुआ कि मोटरसाइकिल चोरी हुई तो प्रार्थी सिविल लाइन चौकी में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दिया। साथ ही प्रभारी महोदय से निवेदन किया कि मुकदमा पंजीकृत कर उक्त चोरी के ऊपर कारवाई की जाए और मोटरसाइकिल वापस दिलाई जाय। जिस पर चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा जाएगा और मोटरसाइकिल वापस दिलाई जाएगी। अब देखना यह है कि मोटरसाइकिल वापस होती है फरियादी की मोटरसाइकिल मिलती है कि एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज होता है यह तो समय ही बताएगा। 
Share:

अराजक तत्वों ने तोड़ी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा, सिर तोड़ किया धड़ से अलग



जौनपुर। बरसठी थाना अंतर्गत क्षेत्र गहलाई गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी की प्रतिमा को खण्डित करते हुए सिर को तोड़कर गिरा दिया ,  सुबह जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस एवं थानाध्यक्ष को सूचित किया।
      बताते चले की बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में स्व. पं. दया शंकर तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा 11 अप्रैल 2004 में उनके पुत्रों के द्वारा स्थापित किया गया था, इस मूर्ति का अनावरण श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती के कर कमलों द्वारा किया गया था, जो मंगलवार की रात किसी अराजक तत्वों ने स्व. पं. दया शंकर तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के मूर्ति को धड़ से अलग कर दिया गया। इससे उनका धड़ क्षति-विक्षति पड़ी हुई थी।

     सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने स्व. तिवारी के बेटे कृष्ण मोहन तिवारी को मूर्ति तोड़ने का समाचार बताया।

मौके पर पहुंचे कृष्ण मोहन तिवारी ने स्थिति को देखते ही 112 नंबर पुलिस को सूचित किया जैसे-जैसे मूर्ति टूटने की जानकारी ग्रामीणों को लगी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मूर्ति प्रांगण के पास पहुंच गए और सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कृष्ण मोहन के निवेदन पर लोगों ने शांति बनाए रखा, इसी बीच ग्राम प्रधान अख्तर खान, अपना दल एस के प्रदेश महासचिव ललई सरोज, जिला अपराध निरोधक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह “बच्चा” मौके पर पहुंचकर अराजक तत्वों के इस कृत्य की निंदा करते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

     सूचना के बावजूद भी बरसठी थाने से थानाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंच पाएं। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़कता रहा।

इस मौके पर रविंद्र प्रताप सिंह मुन्ना संतोष तिवारी शाम, श्याम लाल व राहुल तिवारी, मोनू तिवारी वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी ने आक्रोशित होकर कहा कि मेरे पिता की लोगों ने हत्या किया है, जिसका प्रतिशोध लिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कृष्ण मोहन ने एसडीएम समेत डीएम घटना की सूचना फोन पर दे दिया था, कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। 
Share:

बदलापुर में नए सीओ होगें शुभम तोदी।



बदलापुर,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कानून व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के क्षेत्राधिकारीयों के क्षेत्र में परिवर्तन किया जिसमें बदलापुर में क्षेत्राधिकारी रहे अशोक कुमार सिंह का हस्तांतरण जिले के दुसरे सर्किल मे हुआ, तो बदलापुर में नए क्षेत्राधिकारी के रूप में केराकत के सीओ रहे शुभम तोदी को बदलापुर क्षेत्राधिकार में भेजा। बताया जाता है कि शुभम तो दी काफी तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं उन्होंने केराकत क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न जटिल मामले सुलझाए हुए हैं। उनके कार्य को काफी सराहा जाता है उन्होंने पुलिस अधीक्षक व अपने ही विवेक से केराकत में सीओ कार्यालय को एक नया रूप तथा आयाम देकर जिले में मिसाल पेश किया है। 
Share:

दिव्यांगजनो को विकास खण्डवार शिविर/कैम्प के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु किया जायेगा चिन्हांकित*


 देवरिया  11 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें विभाग द्वारा विगत 03 वर्षाे (अध्ययनरत छात्र/छात्राओ हेतु 01 वर्ष) में किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण (ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, कान की मशीन, नेत्रहीन छड़ी व जिनके हाथ/पैर कटे हो कृत्रिम अंग आदि) प्राप्त न हुआ हो/ यू०डी०आई०डी० कार्ड बना हो अथवा दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, काविलयर इम्प्लांट योजना से वंचित दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु विकास खण्डवार चिन्हांकन किया जायेगा। दिव्यांगजन पंजीकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कोई अन्य पहचान पत्र यथा-वोटर आई०डी० कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि एवं आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति व 01 फोटो अपने साथ विकास खण्ड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में लाना होगा।
          मुख्य विकास अधिकारी ने चिन्हाकन हेतु विकास खण्डवार आयोजित होने वाले शिविर के विवरण में बताया है कि गौरी बाजार व बैतालपुर में 18 मई को, रुद्रपुर व बरहज में 19 मई को, भागलपुर व लार में 20 मई को, सलेमपुर व भाटपाररानी में 21 मई को, भलुअनी व भटनी में 23 मई को, सदर व बनकटा में 24 मई को, रामपुर कारखाना व देसही देवरिया में 25 मई को तथा तरकुलवा व पथरदेवा में 26 मई को सुबह 10 बजे से 04 बजे तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को शिविर/कैम्प के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा।
 
Share:

रोजगार मेला 13 मई को



देवरिया  11 मई।  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय  जी०आई०टी०आई० कैम्पस में  13 मई को पूर्वान्ह  10:30 बजे से निशुल्क रोजगार मेला आयोजित है। अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी मैक ऑगर्निक इण्डिया, शिवशक्ति बायोटेक, पन्तकली एग्रो प्रा०लि० द्वारा प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन किया जाएगा।रिक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।
         जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि उक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 13 मई को 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड एवं रेज्यूम (बायोडाटा) के साथ रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रू० 8500-12500 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।
  
Share:

मंगलवार, 10 मई 2022

जिलाधिकारी के निर्देश पर नाला निर्माण से जुडे फर्म पर लगाया गया 05 लाख का अर्थदण्ड



 श्रमिकों की संख्या बढाकर डे-नाइट कार्य कराये जाने व समयबद्धता के साथ इस परियोजना को पूर्ण किए जाने हेतु किया गया आगाह

 अन्यथा अनुबन्ध व शर्तो के अनुसार फर्म पर होगी कठोरतम कार्यवाही

 नगर के जल निकासी व जन सुविधा से जुडी यह है महत्वपूर्ण परियोजना, इसमें शिथिलता कदापि नही होगी क्षम्य-डीएम

 देवरिया  10 मई।  नगरपालिका परिषद देवरिया क्षेत्र के जल निकासी हेतु निर्माणाधीन कार्य परियोजना आर0सी0सी0 स्ट्रोम वाटर ड्रेन का कार्य जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने निरीक्षणो के दौरान काफी धीमी पाये जाने पर गहरी नाराजगी जतायी थी तथा कार्यदायी संस्था पर इस विलम्ब के लिए कार्यवाही किये जाने का निर्देश अधीक्षण अभियंता जल निगम एस0के0 वर्मा को दिया, जिसके क्रम में अधीक्षण अभिंयता श्री वर्मा ने कार्यदायी संस्था मेसर्स नन्द एण्ड सन्स(जे0वी0) वार्ड-8 किदवई नगर चन्दौली को धीमी प्रगति के लिए 05 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। साथ ही इस कार्य परियोजना को डे- नाइट युद्ध स्तर पर करते हुए वांक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए गए है। अन्यथा की स्थिति में अनुबंध की शर्तो के अनुसार फर्म पर कार्यवाही की जायेगी।
           अधीक्षण अभियंता श्री वर्मा ने निर्गत कार्यवाही पत्र में यह उल्लिखित किया है कि इस कार्य परियोजना के प्रारम्भ की तिथि 07 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी थी, 31 अप्रैल तक 04 माह का समय व्यतीत होने पर भी नाले के निर्माण की प्रगति सन्तोषजनक नही पायी गयी। नगर में जल निकासी की समस्या इस कार्य के धीमी प्रगति से बनी रहेगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि कार्यदायी संस्था द्वारा कार्यो को पूर्ण करने में कोई रुचि नही ली जा रही है। बार-बार विभिन्न माध्यमो से समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया जाता है, परन्तु अपेक्षित कोई सुधार नही दिखा। उन्होने फर्म को निर्देशित किया है कि कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या में वृद्धि कर डे-नाइट कार्यो को करायें और समय रहते इस महत्वपूर्ण जन सुविधा से जुडी परियोजना को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा अर्थदण्ड के अलावे भी अन्य विभागीय कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी।
 
Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789