देवरिया 12 मई। नियत प्राधिकारी / उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया सौरभ सिंह ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि कंस्टलटेण्ट द्वारा तैयार की गयी देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) पर जिलाधिकारी / नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया द्वारा 29 अप्रैल को जन सामान्य में आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु निर्णय लिया गया है। जन सामान्य को देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) की प्रदर्शनी का आयोजन 17 मई से 16 जून तक नगर पालिका परिषद देवरिया के मीटिंग हाल में प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रदर्शनी जन सामान्य के अवलोकनार्थ प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक खुली रहेगी।
देवरिया महायोजना-2031 (प्रारूप) के सम्बन्ध में लिखित आपत्ति एवं सुझाव उक्त अवधि में जिलाधिकारी / नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया को सम्बोधित करते हुए प्रदर्शनी स्थल पर ही प्रेषित किये जा सकते हैं। उपयुक्त अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों / सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें