देवरिया 12 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । इस दौरान उन्होने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 30 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 02, बनकटा 06, बरहज 2, भागलपुर 7, भलुअनी 02, भटनी 02, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 06, लार 01, पथरदेवा 01, आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि वे 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 18 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 48 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 06, बनकटा 09, भागलपुर 07, भलुअनी 05, भटनी 03, भाटपाररानी 01, सदर 01, देसही देवरिया 02, गौरीबाजार 03, लार 06, रुद्रपुर 04, सलेमपुर 01 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 18 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में विकासखण्ड पथरदेवा अन्तर्गत प्रथम किस्त देने हेतु 01 एवं द्वितीय किस्त हेतु 02 आवास लम्बित है। वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग करायी जाये।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने हेतु खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, गौरीबाजार, पथरदेवा, भटनी, भागलपुर के माह मई 2022 एवं विकासखण्ड पथरदेवा के लेखाकार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने एवं प्रगति न अर्जित करने के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, भागलपुर के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें