सदस्य राज्य महिला आयोग ने की मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई
विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत चकरवाधूस (पंसरही) में आयोजित चौपाल में की प्रतिभाग
देवरिया 11 मई। सदस्य राज्य महिला आयोग, उ.प्र. लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में सम्पादित किया गया ।
महिला जनसुनवाई के दौरान मा. सदस्य के समक्ष कुल 07 प्रकरण प्रस्तुत हुये, जिसमें 06 प्रकरण घरेलू हिंसा तथा 01 प्रकरण जमीनी विवाद का था । मा. सदस्य द्वारा समस्त प्रकरणों को गम्भीरता पूर्वक समझते हुये प्रकरण के निस्तारण हेतु महिला थानाध्यक्ष, प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर तथा उप जिलाधिकारी सदर देवरिया को संदर्भित किया गया । महिला जनसुनवाई के दौरान अपर उप जिलाधिकारी राजपति वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, रामकृपाल मौर्य प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, बाल विकास परियोजना अधिकारी भलुअनी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी व परामर्शदाता, महिला शक्ति केन्द्र के महिला कल्याण अधिकारी तथा जिला समन्वयक, वन स्टाप सेन्टर के प्रबंधक, मनोवैज्ञानिक तथा केस वर्कर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। बैठक के दौरान मा. सदस्य द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों से महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसके पश्चात् सदस्य द्वारा विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत चकरवाधूस (पंसरही) में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करते हुये उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उ.प्र. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी । इस समय महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित ऐसी महिलायें एवं बालिकायें जो योजना हेतु पात्र है, को लाभ प्रदान किये जाने हेतु उनके आवेदन प्राप्त किये गये ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें