देवरिया 13 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज ग्राम पंचायत जिगिना दीक्षित, मिश्रौली दीक्षित एवं साहोपार, विकास खण्ड-भटनी में हर घर नल, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एल0सी0 इन्फा के प्रोजेक्ट मैनेजर रामअनुज तिवारी एवं एच0पी0 सिंह, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर उपस्थित थे।
1 जिगिना दीक्षितः - यह परियोजना 251.82 लाख की है। परियोजना पर 150 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 16 मीटर, हाउस पम्प, स्टाप क्वाटर, जल मिनार, पाईप लाईन 12.9 किलोमीटर पर कार्य कराया जाना है। परियोजना पर 335 दिया जाना है। परियोजना पर 16.03.2022 पर कार्य प्रारम्भ हुआ है। वर्तमान में ट्यूबेल कार्य, कम्प्रेशर, ओ0पी0यूनिट, पम्प लोवर, पानी टंकी का फाउडेंशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है, परन्तु इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं है। परियोजना पर 8.09 कि०मी० में पाईप बिछा दिया गया है जिसमें 200 हाउस कनेक्शन कर दिया गया है। जल निगम के अवर अभियन्ता द्वारा परियोजनाओं का नियमित रूप से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य कार्य की गति प्रभावित हो रही है।
2- मिश्रौली दीक्षितः- यह परियोजना 360.31 लाख का है। परियोजना पर 175 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 12 मीटर, हाउस पम्प, दिवार, 7.461 कि०मी० पाईप लाईन बिछाना आदि का निर्माण कार्य कराया जाना है। ग्राम पंचायत में 394 कनेक्शन दिया जाना है। इस परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 02.11.2021 को प्रारम्भ हुआ। जल मिनार का कार्य चौथे स्टेज तक पहुँच गया है। अभी भी इस परियोजना पर पाईप बिछाने का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।
3 - साहोपारः- यह परियोजना रू0 459.9 लाख का है। परियोजना पर 350 किलो लीटर का टैंक जिसकी ऊँचाई 14 मीटर, पम्प हाउस, बाउन्ड्रीवाल आदि बनाया जाना है। पाईप 16.5 किलोमीटर में पाईप बिछाया जाना है। हाउस कनेकश 866 दिया जाना है। जल मिनार के फाउडेंशन निर्माण का कार्य अभी प्रारम्भ किया गया है। ट्यूबेल कंस्ट्रक्शन का कार्य दो दिन पूर्व प्रारम्भ होना बताया गया।
उपरोक्त परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि एक माह के अन्दर पम्प हाउस एवं अन्य कार्य पूर्ण करायें अन्यथा कार्यदायी संस्था के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा। जल निगम के अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से परियोजना का निरीक्षण करते रहें जिससे गुणवत्तापूर्ण कार्य में प्रगति हो सके।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें