Good Daily News...


मंगलवार, 10 मई 2022

सीडीओ की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने हेतु विशेष पखवाड़ा के संबंध में बैठक हुई आयोजित



देवरिया  10 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने हेतु विशेष पखवाड़ा के संबंध में बैठक की गयी। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने हेतु कार्य योजना का प्रारूप तैयार किया गया, इस दौरान छूटे हुए लाभार्थियों का डाटा जिला पंचायत राज अधिकारी,  जिला पूर्ति अधिकारी, सी०एस०सी० मैनेजर को प्रेषित किया गया तथा साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु प्रत्येक ग्राम सभावार राशन कोटेदार की दूकान पर जन सेवा केन्द्र द्वारा कॅम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया तथा इस कार्य में सहयोग के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और राशन कोटेदारों का सहयोग लेते हुए समस्त छूटे हुए अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के परिवार के सभी सदस्यों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। 
        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया से अपेक्षा किया गया कि इस कार्य में  जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनसे भी सहयोग की अपील भी किया जाये। इस कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा कार्यालय में सायं 07:00 बजे प्रतिदिन की जायेगी जिसमें समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
  
Share:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में कम्पनी क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा 12 मई को होगा प्लेसमेन्ट


 देवरिया  10 मई। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा 12 मई को पूर्वाह 11 बजे से  इलेक्ट्रिशियन, फाउन्ड्रीमैन, पेन्टर, टर्नर, आर0ए0सी0, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट ग्राइण्डर, इलेक्ट्रानिक्स, फिटर, वेल्डर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों का प्लेसमेन्ट होगा।
       प्रधानाचार्य ने बताया है कि प्लेसमेन्ट हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिये। अभ्यर्थी को समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, छायाप्रति बायोडाटा आधार कार्ड एवं चार फोटो लाना अनिवार्य है। इस जनपद के अभ्यर्थी ही इस प्लेसमेन्ट में सम्मिलित होगें
 
Share:

जिलाधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस पर सुनी फरियाद, किया समाधान


वरासत के मामले में लापरवाही मिलने पर पिछले पाँच वर्षों के दौरान तैनात सभी लेखपालों और कानूनगों को चार्जशीट देने का निर्देश

स्थानीय स्तर की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान आवश्यक

देवरिया 10 मई। ग्राम स्तर के समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ग्राम समाधान दिवस 'प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पथरदेवा ब्लॉक के नोनियापट्टी गांव का दौरा कर जनता की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान वरासत के एक मामले के लंबे समय से लंबित होने का प्रकरण सामने आया जिसमें कड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने विगत पाँच वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत में तैनात सभी लेखपालों और कानूनगो को चिन्हित करते हुए चार्जशीट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में नकारात्मक रवैया रखने वाले कार्मिकों का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और उन्हें बख्शा नही जाएगा।
       आज अपराह्न जिलाधिकारी पथरदेवा ब्लॉक के नौनियापट्टी ग्राम पंचायत पहुंचे। वहाँ अवधेश यादव ने वरासत से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पत्र में अवधेश यादव ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उनके पिता रमाशंकर यादव का निधन हो चुका है। निधन के बाद से अब तक वरासत दर्ज नहीं हो पाई है। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई तथा लेखपाल मनोज सिंह को आज ही वरासत दर्ज करने का निर्देश दिया और ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस प्रकरण में जिलाधिकारी ने वर्तमान कानूनगो सहित पिछले पाँच वर्षों के दौरान तैनात रहे सभी लेखपालों और कानूनगो को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया।
       ग्राम समाधान दिवस पर रीना शुक्ला, रीना यादव और राजेंद्र तिवारी ने आवास हेतु आवेदन किया। विद्यावती, उमरपति ने शौचालय तथा ब्रह्मदेव तिवारी ने बिजली की पोल से संबन्धित शिकायत कही। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
        जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करना आवश्यक है। लोगों को अनावश्यक रूप से ब्लॉक, तहसील और जिलामुख्यालय चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनका समय और धन दोनों बचेगा।
       इस अवसर पर ग्राम प्रधान स्नेहा, ग्राम विकास अधिकारी राजीव प्रसाद, पंचायत सहायक अनन्या शुक्ला, सचिव राजीव यादव सहित ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक मौजूद थे।
Share:

जिलाधिकारी ने किया भैंसाडाबर में बने अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


  देवरिया 10 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज पथरदेवा ब्लॉक के भैंसा डाबर में बने अस्थाई गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो-वंशो के संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
       जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है गो-आश्रय स्थल में रहने वाले सभी गो वंशों को निर्धारित मात्रा में हरा-चारा व चोकर मिलना चाहिए। उन्होंने लू से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था और गो-वंशों के लिए पेयजल के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में 45 गो-वंश मौजूद मिले। डॉ राजीव ने बताया कि सभी गो-वंशों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण किया जाता है। 
       इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

अनुशासन और समर्पण सफलता की कुंजी:डीएम डीएम ने विद्यालय की फुटबॉल टीम को स्पोर्ट्स किट किया भेंट

हमेशा जीवन में रखें बड़ा लक्ष्य, करें जमकर मेहनत:डीएम



  देवरिया  10 मई। कभी अपना लक्ष्य छोटा न रखें। हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करते हुए नए क्षितिज में उड़ान भरें। कभी साधन की कमी को न कोसे। मज़बूत इरादे के साथ जमकर मेहनत कीजिये। कामयाबी जरूर मिलेगी।
      उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पथरदेवा ब्लॉक के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करना चाहिए। सुदूर गाँव एवं पिछड़े इलाके के लोग भी अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के शिखर को छू सकते हैं। आईआईटी, आईआईएम,नीट , सिविल सेवा सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनको लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जा सकती है। डीएम ने कहा कि कभी साधन की कमी को बाधक नहीं बनने देना चाहिए। ऐसे अनगिनत महान लोग हुए हैं जिन्होंने तमाम अभावों के बावजूद मेहनत और लगन से कामयाबी हासिल की है।
      जिलाधिकारी ने कहा कि इस विद्यालय से कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। ये देखना सुखद है कि नितांत ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी खेल के माध्यम से क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। अनुशासन और समर्पण किसी भी व्यक्ति के लिए कामयाबी पहली शर्त होती है और उसे खेल से भली भांति सीखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पीवी सिंधु के जीवनचर्या से अनुशासन और मेहनत का सबक सीखने को कहा। उन्होंने विद्यालय की फुटबॉल टीम को स्पोर्ट्स किट प्रदान किया और खेलने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने खेल प्रशिक्षक जेके राव के योगदान की सराहना की।
       इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह,शारदा देवी महिला डिग्री कालेज के प्रबंधक सुजीत प्रताप सिंह, बीडीओ सुरेश प्रसाद, एपीओ रवि प्रकाश सिंह,विद्यालय खेल टीम के कोच जय कुमार राव,रजनीश शुक्ल,कामेश्वर यादव,भोला कुशवाहा,विवेक श्रीवास्तव,नितेश राव,रविंद्रमल्ल, आयशा खातून, रागनी, सुनीता, सुष्मिता विश्वकर्मा, हिना,रुक्सार,रिया सिंह,फरीद अंसारी,वंदना,नम्रता,निगम,संजना,सानिया, सोनी, बेबी,नेहा व दिशा आदि उपस्थित रही।
 
Share:

दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में अब तक आईटीआई द्वारा 1207 स्मार्टफोन/टेवलेट का किया गया वितरण तकनीकी संवर्धन हेतु यह प्रशिक्षुओं के लिए अत्यन्त ही उपयोगी-सदर सांसद


 देवरिया  10 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में अब तक 1207 स्मार्टफोन/टेवलेट का वितरण प्रशिक्षार्थियों में किया गया, जिसमें राजकीय आई0टी0आई0 देवरिया 434, गौरीबाजार 142, सलेमपुर 184, बरहज 130, बैतालपुर 152, भाटपाररानी 165 वितरित किया गया है।
           मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण उनके तकनीकी शिक्षा के विकास रोजगार के अध्ययन/जानकारी प्राप्त करने के लिये मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि प्रशिक्षुओं के तकनीकी संवर्धन  में स्मार्टफोन व टेबलेट काफी उपयोगी है, इसी के दृष्टिगत शासन द्वारा उन्हे इसे उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में राजकीय आईटीआई देवरिया द्वारा मेला/शिविर आयोजित कर प्रशिक्षुओं में वितरित किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
       इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शोभनाथ ने मुख्य अतिथि सदर सांसद डा० रमापति राम त्रिपाठी एंव अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। स्वागत करने में संस्थान के कार्यदेशक दिनेश चन्द दीक्षित, कमलेश चन्द मिश्रा, पंचानन्द शर्मा, हरेन्द्र यादव, अशोक कुमार यादव, आज्ञाराम, जयप्रकाश, ए०पी०राय, गोरखनाथ त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार यादव, सुधीन्द्र सिंह, गौतम रंजन सहित अनुदेशक श्री योगेन्द्र पटेल, शेषनाथ विश्वकर्मा, रामगिरीश शर्मा, संदीप कुमार, जयन्त पाठक, राकेश त्रिपाठी, गितेश कुमार, अंकित गुप्ता, वरूण कुमार मिश्रा, चन्दन मौर्या, अविनाश कुमार, संजीव कुमार सिंह एवं समस्त कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया ।  
 
Share:

सामुदायिक शौचालय की खराब दशा पर एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव को चार्जशीट मई माह का वेतन भी रोकने का निर्देश मानक के अनुरूप नहीं पाया गया निर्माण कार्य





देवरिया 10 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी-गरीबपट्टी में बने सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के अधूरे और मानक विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एडीओ पंचायत और पंचायत सहायक को चार्जशीट देने और उनके मई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
        जिलाधिकारी आज अपराह्न सामुदायिक शौचालय की जमीनी हकीकत जानने पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी-गरीबपट्टी पहुँचे।  बने सामुदायिक शौचालय की दशा देख उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। साथ ही गुणवत्ता भी प्रथम दृष्टया अच्छी नहीं मिली। 
         सामुदायिक शौचालय का उपयोग न होने के बावजूद अंबेडकर स्वयं सहायता समूह को विगत दो माह से मेंटेनेंस का भुगतान होने का तथ्य सामने आया, जिसपर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब शौचालय का उपयोग ही नहीं हो रहा तब मेनटेनेंस के लिए भुगतान करना गंभीर प्रकरण है।इस पर एडीओ पंचायत तथा पंचायत सहायक को चार्जशीट देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
Share:

सरकारी धन के दुरुपयोग पर होगी कडी कार्यवाही। मनरेगा के कार्यो को पूरी प्राथमिकता के साथ सभी ग्राम पंचायतो में हो संचालित सामुदायिक शौचालय संचालित होने की दशा में ही करें मानदेय आदि का भुगतान, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध सुनिश्चित की जायेगी कठोरतम कार्यवाही-डीएम


 देवरिया 10 मई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, एपीओ, डीपीआरओ सहित अन्य जुडे सभी अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा है कि यदि उनके आलस्य मिलीभगत, अकर्मण्यता  से सरकारी पैसे का अपव्यय व दुरुपयोग होगा तो उन्हे कतई बख्शा नही जायेगा। ऐसे लोगो पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। इसलिये वे पूरे मनोयोग एवं नियमो के अन्तर्गत कार्य करें और किसी प्रकार का कोई दुरुपयोग न हो इस पर प्रभावी नियंत्रण रखें। यदि इसमें कोई सुधार नही पाया जायेगा तो अगली बार मुकदमा लिखवाये जाने के साथ ही रिकवरी व जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी।
       जिलाधिकारी श्री सिंह मनरेगा कार्यो की इस समीक्षा में 07 विकास खण्डों के 31 ग्राम पंचायतो में कार्य नही चलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ऐसे लापरवाह जिनके द्वारा कार्य प्रारम्भ नही हो पाया है, उनकी जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। भटनी विकास खंड के 08 ग्राम पंचायतो में मनरेगा से कार्य अनारम्भ पाया गया। इसके लिए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शकिल अख्तर को फटकार लगायी तथा एपीओ मन्जू कुशवाहा से इसके कारणो के संबंध में जानकारी लिए, उन पर भी नराजगी व्यक्त कर कार्यो में सुधार लाये जाने तथा खण्ड विकास अधिकारी को इन पर कार्यवाही प्रस्तावित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास क्षेत्र भागलपुर के 7 गांवो में मनरेगा का कार्य अनारम्भ मिला, बताया गया कि एपीओ द्वारा डिमाण्ड नही प्रस्तुत किया गया है, इस पर उन्होने उनके विरुद्ध भी कार्यवाही किये जाने को कहा। सलेमपुर के 05 ग्राम पंचायतो में कार्य नही होना पाया गया, जिस पर भी उन्होने कडी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया।
        जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों को समुचित रुप से संचालित होने के उपरान्त ही भुगतान आदि की कार्यवाही किये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में असंचालन की सिथति में मानदेय आदि का भुगतान कदापि नही होना चाहिये। यदि ऐसा होता हुआ पाया जायेगा तो संबंधित पंचायत सचिव व अन्य जुडे कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों, जिलर पंचायत राज अधिकारी को इसका प्रभावी अनुश्रण किये जाने व नियंत्रण रखे जाने के निर्देश दिये।
        मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन पैरामिटरो में प्रगति अपेक्षित नही है, उसमें सुधार लाये, अन्यथा कडी कार्यवाही होगी।
      इस बैठक में डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी गण, एडीओ पंचायत, एपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि जुडे रहे।  
 
Share:

राज्य महिला आयोग की सदस्या का जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम कल


 महिलाओं से जुडी विभिन्न कार्यक्रमों में करेगी प्रतिभाग*

 महिला जनसुनवायी से लेकर गांव में लगायेगी चौपाल

 संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

 देवरिया  10 मई। राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला द्विवेदी कल जनपद में महिला जनसुनवायी, हेल्पडेस्क, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के साथ रामपुर कारखाना विकास खण्ड के अन्तर्गत पंसरही गाँव में चौपाल लगा कर महिलाओं की समस्याओं से भी रुबरु होगीं। विकास खण्ड सभागार में महिलाओ से जुडे कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा संबंधित अधिकारियों से लेगीं। मा0 सदस्य के इस महिला जनसुनवायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को अपनी समस्याओं को रखने एवं संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किये जाने की अनिवार्यता की गयी है।    
      यह जानकारी जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने दी है।
 ’
Share:

जिलाधिकारी ने किया तलाब पुनरोद्धार परियोजनाओं का निरीक्षण मिली कमी, एपीओ को 'कारण बताओ नोटिस' देने का निर्देश


  देवरिया 10 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मनरेगा के तहत जनपद में हो रहे तालाब पुनरोद्धार की दो परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों के संबंध में सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को 'कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब पुनरोद्धार की परियोजनाएं जल संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
      जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नौनियापट्टी में चल रहे लगभग तीन लाख रुपये की लागत वाले तालाब पुनरोद्धार की परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मास्टर रोल नहीं मिला। कार्य कर रहे किसी भी मजदूर के पास मौके पर मनरेगा जॉब कार्ड नहीं पाया गया। कार्यस्थल पर मजदूरों की सुविधा के लिए छायादार स्थल, पेयजल और फर्स्ट एड किट न होने पर नाराजगी जताई। इस संबन्ध में उन्होंने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रकाश सिंह को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने छितौनी-गरीबपट्टी में तीन लाख सतासी हजार रुपये की लागत से हो रहे तालाब पुनरोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण करने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
       उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत तालाबों का पुनरोद्धार एवं पुनर्भरण किया जा रहा है, जो जल संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुछ परियोजनाओं में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे लोगों के घूमने के लिए अस्थान का निर्माण होगा, इसलिए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, बीडीओ पथरदेवा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा


देवरिया 10 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज  गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बनकटा, बरहज, भागलपुर, भलुअनी व भाटपाररानी में आधार की प्रगति सबसे कम है। सभी खण्ड विकास अधिकारी, व सहायक विकास अधिकारी (स०कo) को निर्देशित किया गया की प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण कराये तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
     कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड बैतालपुर, भाटपाररानी, भटनी, गौरीबाजार, लार सलेमपुर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना एवं तरकुलवा में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
      निराश्रित महिला पेंशन / विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा, भलुअनी, देवरिया सदर, गौरीबाजार लार व पथरदेवा में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 3 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
     आंगनबाड़ी केन्द्र निमार्ण में विकास खण्ड भागलपुर, भटनी. भाटपाररानी, पथरदेवा, सलेमपुर, देसही देवरिया, गौरीबाजार व लार में निर्माण कार्य अधुरा है। जिसे खण्ड विकास अधिकारी को एक सप्ताह में पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये। 13 नये आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण में रूद्रपुर, बैतालपुर, भटनी, भलअनी, रामपुर कारखाना व गौरीबाजार में निर्माण कार्य कराया जाना है। जिसे खण्ड विकास अधिकारी को कार्य प्रारम्भ करने हेतु निदेर्शित किया गया।
     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 27 मई व 10 जून को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। सभी खण्ड विकास अधिकारी को निदेर्शित किया गया की  15 मई तक जांचोपरान्त पात्र आवेदन पत्रों को जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
      आनलाईन शादी अनुदान (अल्पसंख्यक वर्ग) शादी अनुदान योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर 96 आवेदन पत्र जांच हेतु लम्बित है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया की 2 दिन के अन्दर जांचोपरान्त पात्र आवेदन पत्रों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
     दिव्यांग पेंशन सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया की आज सायंकाल 7 बजे तक प्राप्त दिव्यांग पेंशन की सत्यापन रिर्पोट की प्रगति से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
  
Share:

अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रेड क्रॉस की बैठक केलक्ट्रेट सभागार में हुआ सम्पन्न


    जौनपुर । बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्यों के द्वारा बहुत अच्छे से कार्य किया जा रहा है। बैठक में यूनिफॉर्म रूल्स के आधार पर सभापति डॉ0 आर0 के0 सिंह, उपसभापति अमित गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष के पद पर  डॉक्टर संदीप पांडेय का चयन किया गया। रेड क्रॉस के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 21 जून को गांव-गांव में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
            लीलावती अस्पताल में बन रहे रेड क्रॉस भवन के उद्घाटन के संबंध में चर्चा हुई। अध्यक्ष रेड क्रॉस के द्वारा निर्देशित किया गया कि टी.बी. रोगियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के सदस्यों को बढ़ाने की कार्यवाही की जाए।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, सचिव रेडक्रास मनोज वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, डॉ राजीव यादव, संतोष सिंह, विमला सिंह, अर्चना शुक्ला, शशिकांत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 
Share:

सोमवार, 9 मई 2022

बार अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुत से पारित एडवोकेट कृष्णकांत पाण्डेय चुने गए अध्यक्ष 24 वोट से


     देवरिया।रुद्रपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। प्रस्ताव के विरोध में महज 3 जबकि पक्ष में 24 वोट पड़े।

बताते चलें कि विगत 28 अप्रैल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई । इस बैठक में बारसंघ अध्यक्ष अनिल दुबे के खिलाफ 9 मई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने का निर्णय लिया गया था । तथा प्रस्ताव में सर्व सम्मति से मतदान संचालन समिति में परशुराम मिश्र, कृष्ण कांत पाण्डेय व शशिभूषण सिंह नामित करते हुए सोमवार को मतदान कराया गया । कुल 27 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया । इनमें से मौजूदा अध्यक्ष अनिल दुबे के पक्ष में महज 3 वोट पड़े, जबकि उनके खिलाफ 24 लोगों ने मतदान किया ।
बहुमत के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकांत पाण्डेय को अगले चुनाव तक अध्यक्ष चुने गए । इस अवसर पर बारसंघ महामंत्री धीरज कुमार सिंह, कनिष्ठ मन्त्री बलवंत कुमार, राजेश्वर मिश्र, सुधांशु मौली ओझा, विनय शुक्ला, गजेन्द्र गुप्ता, सुरेश यादव, विश्वविजय कुमार मल्ल, विजय सिंह आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है

Share:

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश किया गया है निर्गत, पालन अनिवार्य-एडीएम प्रशासन


 देवरिया  09 मई। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पूर्वान्ह 10 बजे से 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
       अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने शासन द्वारा निर्गत विस्तृत दिशा निर्देश  दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले सांसद एवं विधायक गण को सम्मानपूर्वक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का बैनर लगाया जायेगा एवं  उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में प्रेस व अन्य माध्यमों से जन सामान्य को अवगत भी कराया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों की प्राप्ति, पंजिकाओं के प्रारूप एवं पंजीकरण की व्यवस्था का उल्लेख किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान  दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण एवं अनुश्रवण के सम्बन्ध में विभागवार/श्रेणीवार प्रार्थना पत्रों का विभाजन करते हुए उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। राजस्व परिषद एवं शासन के अधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवसों का औचक निरीक्षण किये जाने पर निरीक्षण आख्या हेतु चेक लिस्ट निर्गत की गयी है।
          सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन उत्तरदायित्व होंगे।  शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापरक निस्तारण निर्धारित समयावधि में न करने, शिथिलता बरतने,निस्तारण में रूचि न लेने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आयोजन स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग किये जाने तथा किसी भी अधिकारी/कर्मचारी एवं आवेदक में कोविड-19 के संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर  मुख्य चिकित्साधिकारी / जिला चिकित्सालय को सूचित करने के साथ ही आयोजन स्थल पर आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड प्रोटोकाल यथा दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा स्थल पर सैनिटाईजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी प्रोटोकाल व दिशा निर्देशों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुनिश्चित कराए जाने को कहा है।
  
Share:

कल 10 मई को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 199 ग्रामों में आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस



 देवरिया  09 मई। अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन) कुंवर पंकज ने बताया है कि कल 10 मई को जनपद के चिन्हित 199 ग्रामों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। ग्राम समाधान दिवस के दिन सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में राजस्व लेखपाल, ग्राम सचिव व बीट पुलिस अधिकारी सहित ग्राम पंचायत से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक उपस्थित रहेंगे, जो ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे।
Share:

महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जागरुकता शिविर एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम 11 मई को_

  
 देवरिया (सू0वि0) 09 मई। राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आगामी 11 मई को पूर्वान्ह् 11 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जागरुकता शिविर एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों एवं जन सुनवायी हेतु महिलाओं के प्रतिभाग किये जाने की अपेक्षा की गयी है।
      यह जानकारी जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने दी है।
 
Share:

लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी का लाभ दिलाने के लिए दो दिवसीय कैम्प का हुआ आयोजन योजना का लाभ सभी पात्र जनो तक पहुंचे: दीपक मिश्रा 'शाका'



 देवरिया  09 मई। नगर पालिका परिषद बरहज के पचौहा, पलिया, मइलौटा, बारी टोला, उजरा मोहांव, भोराव, लवरछी, गडसरा, बालू छापर, रगरगंज के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी का लाभ दिलाने के लिए कैम्प का आयोजन नगरपालिका परिषद बरहज पर किया गया, जिसका उद्घाटन बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्रा(शाका) ने किया। कैम्प में लोगो ने उत्साहपूर्वक आवेदन किया।
         इस अवसर पर बरहज विधायक ने सभी आवेदनकर्ताओं को अपना मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि इस निःशुल्क योजना का लाभ लेने में यदि किसी किस्म की अनियमितता हो तो सीधे इस नम्बर पर शिकायत करें। यह योजना गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ सभी पात्र जनो तक बिना भेदभाव पहुॅचना चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई शिकायत न आये, इसका पूरा ध्यान रखा जाये।  
         अध्यक्ष/मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द ने कहा कि शासन द्वारा निर्देश के क्रम में आज यह दो दिवसीय कैम्प आयोजित हुआ तथा कल भी इस कैम्प का आयोजन होगा।
        अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/परियोजना निदेशक डूडा कुंवर पंकज ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों को जांच कर 15 मई तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा इसकी जांच की जायेगी, जिसमें डीपीआर कन्सल्टेन्ट भी जांच में शामिल होगें। लाभार्थियों की संख्या कर्टलमेन्ट/अभ्यर्पण से ज्यादा नही हो तथा झोपडी, टीन सेट, कच्चा मकान के साथ विधवा/तलाक सुदा/बेघर, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जायेगी।              
        आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डूडा विनोद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी बरहज गजेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरा बरहज सी के पाण्डेय, प्रधाानमंत्री आवास योजना शहरी के जिला समन्वय के धनन्जय कुमार मल्ल, सदस्य एवं अन्य जन सामान्य गण आदि उपस्थित रहे।
Share:

प्रभावित कृषको की जमीन विक्रय हेतु दर निर्धारण हेतु बैठक आयोजित



देवरिया  09 मई। बलभद्र नारायन कौशल किशोर इण्टर कॉलेज मझौली राज में छोटी गण्डक सेतु खरवनिया के पहुँच मार्ग /अतिरिक्त पहुँच मार्ग हेतु पटनेजी साईड एवं खरवनिया साईड में प्रभावित कृषको की जमीन विक्रय हेतु दर निर्धारण एवं छोटी गण्डक सेतु प्यासी के ग्राम वगुसरा साईड एवं नगर मझौली साईड में प्रभावित कृषकों की जमीन विक्रय हेतु दर निर्धारण अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि० / रा०)  की अध्यक्षता में एवं सदस्य अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, उप परियोजना प्रबन्धक, सेतु निर्माण इकाई देवरिया, तहसीलदार सलेमपुर, तहसीलदार भाटपार रानी, उप निबन्धक भाटपार रानी, उप निबन्धक सलेमपुर, सहायक अभियन्ता / अवर अभियन्ता सेतु निर्माण इकाई देवरिया, सलेमपुर एवं भाटपार रानी तहसील के लेखपाल उक्त सेतुओं प्रभावित कृषको की उपस्थिति में विक्रय हेतु दर निर्धारण किया गया एवं समस्त कृषकों ने अपनी सहमति दी। दर निर्धारण हो जाने के फलस्वरूप यथाशीघ्र सम्बन्धित कृषकों की जमीन रजिस्ट्री कराते हुए सम्बन्धित सेतुओं का पहुँच मार्ग / अतिरिक्त पहुँच मार्ग निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।
  
Share:

सीबीएसई की परीक्षाओं के दृष्टिगत 15 जून तक धारा-144 प्रभावी:एडीएम प्रशासन


देवरिया  09 मई। वर्तमान में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वी की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जून तक जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण सचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लगाने के निर्देश विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिया गया है।
     अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पूर्व पारित आदेश के तहत   15 जून  तक के लिये द०प्र०सं० की धारा-144 के अर्न्तगत आदेश जारी किया है, जो पूरे जनपद में प्रभावी रहेगा। 
       एडीएम प्रशासन ने जारी आदेश के विवरण में बताया है कि जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शोविड-19 वायरस के नए वेरिएट-बी.1.1.529 (ओमिक्रोन) के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करते हुये अभ्यर्थियों हेतु मास्क, हैण्डग्लब्स, गन स्प्रे, सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था करते हुये उक्त  महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 का पालन किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाईल फोन ब्लूटूथ, आईटी० गजेट्स व अन्य संचार सम्बंधी उपकरण से जाना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्न पत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाने दिया जाएगा और परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।  आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
 
Share:

रविवार, 8 मई 2022

ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य गिरफ्तार

जौनपुर ब्रेकिंग
सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना दिलीप राय बलवानी को एसटीएफ ने लखनऊ के विभूति खंड से किया गिरफ्तार 
Share:

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर निलंबित, एक और थानेदार लाइन हाजिर हुए




जौनपुर। पहलवान हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने कठोर कदम उठाते हुए एसओ गौराबादशाहपुर को निलंबित कर दिया है उधर जलालपुर के थानेदार लाइन हाजिर हुए है । तीन क्षेत्राधिकारियों का कार्य क्षेत्र भी बदला गया है।
जनपद की विधि व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा निम्नलिखित क्षेत्राधिकारी व निरीक्षक/उ0नि0 ना0पु0 का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण किया गया है।

1. क्षेत्राधिकारी श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं से क्षेत्राधिकारी केराकत

2. क्षेत्राधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर से क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं

3. क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी क्षेत्राधिकारी केराकत से क्षेत्राधिकारी बदलापुर

4. उपाधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) श्री गौरव कुमार शर्मा,  प्रशिक्षण को सम्मिलित करते हुए अग्रिम आदेश तक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर।

5. निरीक्षक  विजय शंकर सिंह  प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से पुलिस लाइन

6. उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष जलालपुर

7. उ0नि0 अवध यादव थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर दिनांक 06.05.2022 को थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत ग्राम धर्मापुर में हुयी घटना में लापरवाही के संबंध में निलंबित 
Share:

तहसील दिवस पर डीएम ने किया क्विक रिस्पांस टीम का गठन, कराया आधा दर्जन प्रकरणों का मौके पर समाधान शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता:डीएम


देवरिया, (सू0वि0), 8 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया और अधिकारियों को मौके पर भेज उनकी समस्या का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस पर ऐसे कई प्रकरण आते हैं, जिनका समाधान प्रशासनिक हस्तक्षेप के द्वारा संभव है। क्विक रिस्पॉन्स टीम के द्वारा ऐसे प्रकरणों में कार्रवाई कर लोगों की समस्या का समाधान कराया गया है।

राज किशोर सिंह ने सूरचक में नहर से जुड़ी चकनाली में हुए अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर आनंद नायक के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की क्विक रिस्पांस टीम  को मौके पर भेजा। तहसीलदार सदर ने चकनाली की पैमाइश कराई और सभी पक्षकारों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में चकनाली का सीमांकन करा दिया।

सूर्यभान तिवारी पुत्र शालिक तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम पकड़ी खास, तहसील देवरिया सदर में गाटा संख्या 337 के 0.113 में कोर्ट के आदेश के बाद पत्थर नसाब किया था, जिसे प्रतिवादियों ने उखाड़ फेंका। इस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम को भेजा और सभी पक्षकारों की उपस्थिति में समस्या का निराकरण कराया।

तहसील दिवस पर बब्बन पुत्र मोतीलाल ग्राम सिधारी थाना तरकुलवा ने शिकायत की कि उनकी भूमि गाटा संख्या 615 में कुछ लोग नल और कंट्रेन के माध्यम से अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व,पुलिस और चकबंदी विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति का परीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। मौके पर गई क्विक रिस्पांस टीम ने सभी संबंधित पक्षों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में  अवैध अतिक्रमण को हटा दिया।

निसार अंसारी पुत्र इशु अंसारी निवासी पिपरादउद ने समाधान दिवस में दिए आवेदन में क्रयशुदा भूमि पर कराये जा रहे निर्माण कार्य में कतिपय लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसओसी चकबंदी के नेतृत्व में मौके पर क्विक रिस्पॉन्स टीम भेजी, जिसने समस्या का समाधान करा दिया।

सोन्दा निवासी सुशीला देवी ने भूमि विवाद से संबंधित एक प्रकरण में न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए आवेदन किया था। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा के नेतृत्व में क्विक रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा। जांचोपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिये गए आदेश पर आयुक्त न्यायालय द्वारा स्टे दिए जाने की बात सामने आई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन शासन की मंशानुरूप लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास कर रहा है। तहसील दिवस सहित समस्त शिकायत निस्तारण प्रणाली के तहत आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसमस्याओं के निस्तारण में अधिकारी तनिक भी लापरवाही न बरते।


Share:

माफियाओं की कसे नकेल, चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशभू-माफियाओं पर गैंगेस्टर लगाने के निर्देश

भू-
देवरिया,(सू0वि0)8 मई।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी एवं एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जनपद स्तर पर भूमाफियाओं को चिंहित कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में मामला दर्ज कराया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड की गश्त बढाई जाए। महिलाओं से संबंधित अपराध करने वालों में कानून का भय होना चाहिए। उन्होंने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी करने पर बल दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में माह अप्रैल में दफा 25 के कुल छह प्रकरण आये हैं जिनका निस्तारण करा दिया गया है। भूमाफियाओं को चिन्हित करने के लिए तहसील स्तरीय समिति को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही ऐसी प्रवृत्ति के लोगों पर शासन की मंशानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने जनपद की कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।
Share:

राजकीय आई०टी०आई० देवरिया में 09 एवं 10 मई को होगा टैबलेट / स्मार्टफोन का वितरण



देवरिया (सू0वि0) 08 मई।  मुख्यमंत्री  जी के विशेष घोषणाओं में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से समृद्ध करने हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण की घोषणा की गयी थी। जिसके क्रम में राजकीय आई०टी०आई० देवरिया में सरकारी आई०टी०आई० में प्रशिक्षणरत अन्तिम वर्ष के समस्त प्रशिक्षार्थियों को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सदर सांसद  डा रमापतिराम त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा 09 मई एवं 10 मई  को वितरित किया जायेगा।
 
Share:

शनिवार, 7 मई 2022

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया विकास परियोजनाओं का निरीक्षण


ट्रांजिट हॉस्टल और महुआनी-सोनूघाट मार्ग का किया निरीक्षण

सभी विकास कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ हो: राज्यमंत्री

*देवरिया, 7 मई।माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्य परियोजनाओं यथा ट्रांजिट हॉस्टल तथा सोनू घाट से महुआनी मार्ग निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य परियोजनाओं की गुणवत्ता की भी परख की। साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्य परियोजनाओं को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्यों को देखा। बताया गया कि यह हॉस्टल पुलिसकर्मियों के अवस्थान के लिए निर्मित किया जा रहा है। इससे उन्हें एक ही जगह समूह में रहने में काफी सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर एवं फर्स्ट फ्लोर पर निर्मित एक-एक कमरे के निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने इस कार्य परियोजना को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके उपरांत महुआनी- सोनूघाट निर्माण कार्य को देखा। इस कार्य परियोजना के निर्माण कार्य पर संतोष जताया एवं जिला प्रशासन सहित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण को धन्यवाद जताया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर द्वारा बताया गया कि यह मार्ग जन सुविधाओं के दृष्टिगत काफी उपयोगी है। यह बाईपास के रूप में जन सुविधाओं के दृष्टिगत बनी है। इससे नगर में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में काफी सुविधा होगी। यह कार्य परियोजना 5 किलोमीटर की लंबाई में 15 करोड़ 37 लाख की लागत से बनी है। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Share:

राज्य मंत्री ने तहसील दिवस पर जनता की समस्यायें सुनी, किया समाधान

 

पूरी संवेदनशीलता से करें आमजन की समस्याओं का निस्तारण:राज्य मंत्री

  देवरिया, 7 मई।माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान कहा है कि अधिकारी आमजन के समस्याओं के निस्तारण में पूरी तरह से संवेदनशील हो और आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं का समाधान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा है कि जनता से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या यदि संज्ञान में आए तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। अधिकारी इसी मंशा के अनुरूप अपने कार्य दायित्व को परिलक्षित करें। 

राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने कहा कि शासन व प्रशासन मिलकर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से इस उम्मीद पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने फरियादियों को भी आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से तत्पर है। इसलिए वे अपनी समस्या/ शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखें और उसका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन स्तर पर समाधान करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आएगी तो शासन भी उन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ तत्पर रहेगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में अब समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन अधिकारी जनता दर्शन में समस्याओं का निराकरण करते हैं, जो एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव में आकर कोई अधिकारी कार्य न करें, बल्कि जो भी निष्पक्ष सही व जनता को राहत देने के लिए कार्य करें एवं जो जिसका कार्य व दायित्व निर्धारित है, उसे समय से पूरा करें। समाधान दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह डीआईजी पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहकर जनसमस्याओं की सुनवाई किए।
Share:

स्वरोजगार हेतु डूडा में ऋण आवेदन करे युवा

  
देवरिया (सू0वि0) 07 मई। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया है कि शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत तथा समूह ऋण लेने को शहरी युवा आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत व्यक्तिगत ऋण दो लाख रूपये तक तथा 03 से 05 व्यक्तियों के समूह ऋण दस लाख रूपये तक 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी युक्त ऋण पाने के लिये आवेदन माह 20 मई, 2022 तक किये जा सकते है।
        स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत व्यक्तिगत और समूह ऋण में जिन लाभार्थियों का ऋण बैंकों से स्वीकृत होता है उन्हें सात प्रतिशत से अधिक लगने वाले ब्याज को सब्सिडी के रूप में पैसा पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पहुँचाया जायेगा। लाभार्थी आधार कार्ड के साथ एक लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कापी, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, उद्योग आधार व्यवसाय से सम्बन्धित दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा एक फोटो के साथ डूडा कार्यालय में माह-20 मई. 2022 तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया है कि स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 2.00 लाख रूपये तक का एकल ॠण व 10.00 लाख तक का समूह ऋण, ऋण पर 7 प्रतिशत के ऊपर ब्याज अनुदान तथा योजनान्तर्गत ऋण हेतु किसी गारण्टी की आवश्यकता नही है।
Share:

पात्र लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ:राज्य मंत्री



बिना किसी दबाव में आये अधिकारी करें दायित्वों का निर्वहन:राज्य मंत्री

निर्माण कार्यो में समयबद्धता व गुणवत्ता हो सुनिश्चित:राज्य मंत्री

गोल्डन कार्ड बनाने में जन प्रतिनिधियों का भी लें सहयोग

देवरिया, (सू0वि0) 7 मई।

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने आज विकास भवन के गांधी सभागार में विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया है कि जो भी योजनाएं संचालित है, उसे पात्रों तक प्रत्येक दशा में समयबद्धता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जो भी कार्य परियोजनाएं निर्माणाधीन है उसे गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि नहीं होनी चाहिए।

 राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने कार्य दायित्व को हकीकत के साथ निभाए और  समस्याओं का समाधान करें। कोई भी गलत हस्तक्षेप न स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि योजनाएं पात्र जनों तक  पहुंचे व कोई भी पात्र वंचित न रहे, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

 समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। जनप्रतिनिधियों को इससे जोड़ें ताकि लोग प्रेरित हो और इस गोल्डन कार्ड बनाने में आगे आये। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाए। गांव में मुनादी व प्रचार-प्रसार कराने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। राज्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राशन कार्ड बनाए जाने में पात्रता का पूरी तरह से पालन हो, इस पर विशेष रुप से डीएसओ ध्यान दें कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। हर घर जल योजना जल जीवन मिशन के तहत उन्होंने सड़कों को खोद कर पाइप डाले जाने से उत्पन्न असुविधा पर विशेष रूप से ध्यान दें, कि पाइपलाइन डालते समय आवागमन की असुविधा न हो।

 गेहूं क्रय केंद्रों की प्रगति समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को प्रेरित किया जाए। यह उन्हें बताया जाए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर ही अपना गेहूं बेचे व उत्पादन का लाभ उठाएं। गेहूं क्रय केंद्र पर ही विक्रय किए जाने से उपज का एकमुश्त का लाभ उन्हें मिलेगा। सामुदायिक शौचालय व्यक्तिगत शौचालय के प्रयोग किए जाने पर बल देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई रखें तथा उसमें सुविधाओं को विकसित किया जाए इसका प्रभावी अनुश्रवण भी सुनिश्चित कराया जाए। लोग शौचालयों का प्रयोग करें। उन्होंने पंचायत भवन के निर्माण के बेहतर कार्य के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने साफ-सफाई कार्यों के जायजा के दौरान कहा कि सफाई कर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। साथ ही गांव में सफाई कार्य भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के कर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने का भी निर्देश दिया। 

इस अवसर पर 10 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन तथा दिव्यांगजनों में ट्राइसाइकिल वितरित किया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद की पूरी टीम मंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेगी। जो भी निर्देश प्राप्त हुए हैं उसका सभी संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ उसे सुनिश्चिय करेंगे। इस अवसर पर  मंत्री जी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर जिलाधिकारी व डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। 

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय, पीडी संजय पांडेय डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, मृत्युंजय चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीएसओ विनय कुमार सिंह सहित विभागों के अधिकारी व भाजपा के मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, सत्येंद्र मणि आदि उपस्थित रहे।

Share:

जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा


पाँच वर्ष की समयसीमा में सड़कों का अनुरक्षण न करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश

नगर निकायों द्वारा निर्मित मार्गों पर बनाने वाले ठेकेदार का नाम मोबाइल नंबर सहित बोर्ड पर लगे

निर्माण कार्य में लापरवाही पर इओ लार से स्पष्टीकरण तलब

नियमित हो फॉगिंग, स्वच्छता के लिए चले अभियान

देवरिया,7 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर सायं कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनपद के सभी 11 नगर निकायों के कार्यों की मासिक समीक्षा की, जिसमें उन्होंने विकास कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और जन-सुविधा से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों द्वारा बनाए गए सभी मार्गों पर उसे बनाने वाले ठेकेदार/फर्म का मोबइल नंबर सहित ब्यौरा देने वाला बोर्ड लगाया जाए। यदि कोई मार्ग 5 वर्ष के भीतर जर्जर हो जाये तो उसका अनुरक्षण संबंधित ठेकेदार को कराना होगा। बोर्ड लगने के बाद आमजन भी निर्माण करने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अनुरक्षण हेतु 5 वर्ष की निर्धारित समय सीमा में सड़क का रखरखाव न करने वाले डिफॉल्टर ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने 40 लाख रुपये की लागत से नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत हनुमान मंदिर स्थित तलाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस योजना का डीपीआर बनाने वाले लोगों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का अपव्यय करने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करना आवश्यक है।

नगर पंचायत लार के इओ को 19 जुलाई 2021 को विकास कार्य से जुड़ी परियोजना स्वीकृत करने के बाद भी कार्य शुरू न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। 7 दिन के भीतर उन्हें जवाब देना होगा।

जिलाधिकारी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे यूजर चार्ज तर्कसंगत आधार पर तय होना चाहिए। इओ नगर पालिका देवरिया रोहित सिंह ने बताया कि नगर पालिका अपने क्षेत्र के 34% घरों से कूड़ा उठाने को कवर कर रही है। लार नगर पंचायत 16 में से 12 में कूड़ा उठान कर रही है, जिस पर डीएम ने 7 दिन के भीतर शेष सभी चार वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले जलभराव के क्षेत्रों को चिंहित करने का कर उचित कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नगर निकायों को फॉगिंग और साफ-सफाई की गतिविधियों को नियमित तौर पर क्रियान्वित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से  कई तरह की बीमारियों को दूर रख सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों का असेसमेंट नए सिरे से करने का निर्देश दिया और कहा कि कर-करेत्तर राजस्व वसूली तेज की जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, कान्हा आश्रय स्थल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कम्पोस्ट खाद परियोजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम सौरभ सिंह सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Share:

जिलाधिकारी ने की डूडा के कार्यों की समीक्षा



पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाया जाए:डीएम


पीएम आवास योजना में लाभार्थियों के चयन में हो पारदर्शिता:डीएम



देवरिया, (सू0वि0) 7 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में देर सायं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की प्रभाविता को बढाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम लोन प्राप्त करने के 5373 लक्ष्य के सापेक्ष 5794 लोन स्वीकृत किए गए, जिसमें से 5757 लोन लोगों को उपलब्ध करा दिए गए। प्रथम लोन के 37 प्रकरण लंबित पाया गया, जिन्हें जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर अरुणेश को प्राथमिकता के आधार पर सोमवार तक निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
पीएम स्वनिधि योजना की द्वितीय लोन  के लक्ष्य 1415 के सापेक्ष 982 आवेदन स्वीकृत किए गए और उनमें से 780 आवेदनकर्ताओं को बीस हजार रुपये का लोन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त नगर निकायों और बैंकों को समन्वय स्थापित कर लोन के आवेदन को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को दस हजार रुपये का लोन दिया जाता है। प्रथम लोन चुकाने के बाद बैंक से एनओसी मिलती है, जिसके बाद बीस हजार रुपये के द्वितीय लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि विक्रेता डिजिटल ट्रांजैक्शन करता है तो उसके द्वारा लिया गया लोन ब्याज मुक्त हो जाता है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों की सहायता लेने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बेघर और झोपड़ी वालों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही समस्त अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि यदि आवास वितरण में लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की विसंगति या भ्रष्टाचार उनकी संज्ञान में आया तो कार्रवाई तय है। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन स्पष्ट करने का करने का निर्देश दिया। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना, कौशल प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज, परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा, इओ नगर पालिका रोहित सिंह, विकास तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

शुक्रवार, 6 मई 2022

जिलाधिकारी ने किया बस अड्डे का निरीक्षण सुविधाओं में मिली कमियों पर जतायी नाराजगी तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त करें, नहीं तो होगी कार्रवाई:डीएम


   देवरिया,  6 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रोडवेज परिसर का औचक निरीक्षण कर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने प्रभारी एआरएम को फटकार लगाई और तीन दिन के भीतर रोडवेज परिसर में व्याप्त सभी दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी आज दोपहर लगभग 12 बजे अचानक रोडवेज परिसर पहुँचे और वहां नागरिकों को मिल रही जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम सबसे पहले पूछताछ काउंटर पर पहुँचे और रोडवेज बसों की आवाजाही का रिकार्ड चेक किया। उन्होंने परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों के लिए बसों की टाइमिंग का उल्लेख न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। 

यात्रियों के बैठने के लिए बने भवन की जर्जर अवस्था और परिसर में व्याप्त गंदगी पर उन्होंने प्रभारी एआरएम राकेश पति त्रिपाठी को फटकार लगाई और निश्चित समय सीमा के भीतर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पेयजल व्यवस्था का भी जायज़ा लिया और खराब पड़े एक नल को ठीक कराने को कहा। इस दौरान डीएम ने यात्रियों से भी संवाद किया और उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यात्रियों के लिए बन रहे नये प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। लेकिन, वहां परियोजना के विषय मे जानकारी देने वाले बोर्ड के न मिलने पर असंतोष जताया और कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी।  

Share:

सब जूनियर बाल/बालिका तैराकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन 7 मई को



देवरिया, (सू0वि0) 6 मई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया की 28 से 30 मई के मध्य मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सब जूनियर बालक/बालिका जनपदीय चयन तैराकी टीम का ट्रायल 7 मई को प्रातः 10:00 बजे होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं की आयु 10/11 वर्ष अर्थात जन्म वर्ष 2011 एवं 2012 होनी चाहिए। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त प्रधानाचार्य अपने-अपने स्कूलों के बालक-बालिका सब जूनियर तैराकी खिलाड़ियों को उक्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजे। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड/जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।


Share:

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु 07 मई को जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ किया जायेगा समीक्षा बैठक



 देवरिया (सू0वि0) 06 मई। कल  07 मई को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  जे0पी0यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया जायेगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि  14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक वृहद् समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना हैं जिसमें मोटर दुर्घटना बीमा, बैंको के ऋण संबंधित मामले, पारिवारिक मामले व अन्य लघु सुलहनीय मामले का निस्तारण होना हैं। हजारों ऐसे मामले को एक ही दिन में उक्त दिवस पर निस्तारित करने की योजना पर जनपद न्यायालय, देवरिया के सुलह.समझौता केन्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया, कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कि जा रही है। जिसमें उन्हे निर्देशित किया जायेगा कि अधिकाधिक संख्या में वे लम्बित, राजस्व, चकबन्दी के वादों का चिन्हांकन कर नियत करें एवं निस्तारित करावें, इलेक्ट्र्निक मीडिया समाचार पत्रों, पोस्टर, बैनर तथा हैण्डविल एवं शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करावे साथ ही साथ तहसीलों वं मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने तथा पुलिस विभाग को विभाग का नोडल अधिकारी नामित करने हेतु निर्देशित किया जायेगा। सम्बन्धित थाना क्षेत्रों में न्यायालय द्वारा जारी प्रोसेस का समय से तामिला कराये जाने के सम्बन्ध में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये जायेगें।
          न्यायाधीश ने बताया कि आज लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा वादकारी जनता से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें। उन्होंने कहा कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर भी जनपद में अच्छा कार्य हुआ था। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी सभी सम्बन्धित पक्ष बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करायेंगे।  
 
Share:

अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थी आयुष्मान कार्ड हेतु होंगे स्वतः पात्र

  
 देवरिया  06 मई। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया है कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु   19 मई तक आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा मनाया जाना है। जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा ग्रामवार कैम्प लगाकर अवशेष पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थी आयुष्मान कार्ड हेतु स्वतः पात्र है।
       जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि उनके दुकान से सम्बद्ध अन्त्योदय योजना के राशन कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जागरूक/ प्रेरित करे तथा निर्धारित पखवाडा के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को अयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि अन्त्योदय योजना के राशन कार्डधारक परिवारों को शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी किया जा सके।
 
Share:

जिलाधिकारी ने किया औद्योगिक अस्थान का निरीक्षण। औद्योगिक अस्थान में जलभराव को रोकने से जुड़े कार्यों का लिया जायजा

*


देवरिया 6 मई ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मेहरा पुरवा स्थित औद्योगिक अस्थान का निरीक्षण कर सड़क निर्माण और नालों की साफ-सफाई 15 जून तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाये।
     विगत दिनों उद्योग बंधु के साथ बैठक में औद्योगिक अस्थान में जलभराव का मुद्दा उठा था, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर को औद्योगिक अस्थान में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए रोड एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक अस्थान में सड़क निर्माण और नालियों की साफ-सफाई 15 जून तक हर हाल में करा दी जाए। यदि इस वर्ष औद्योगिक  अस्थान में जलभराव हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी।इस दौरान आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए करें 15 मई तक आवेदन। आईआईटी, नीट, एनडीए, सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जाएगी निःशुक कोचिंग 18 से 21 मई तक होगी पात्रता परीक्षा




देवरिया,(सू0वि0) 6 मई जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर  सकते हैं। 
      जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन दिनांक 18, 19, 20, एवं 21 मई 2022 को अभ्युदय पोर्टल(abhyuday.up.gov.in) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगा। आईआईटी जेईई की कोचिंग के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 मई, नीट के लिए 19 मई, एनडीए सीडीएस के लिए 20 मई, सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा के लिए 21 मई को पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 25 मई तक प्रकाशित किया जाएगा। कोचिंग सत्र का संचालन 10 जून से होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में इस योजना को जनपद स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है और सभी जनपदों में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जनपद के युवाओं से सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया।

Share:

सब जूनियर बालक/बालिका तैराकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन 7 मई को



देवरिया, (सू0वि0) 6 मई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया की 28 से 30 मई के मध्य मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सब जूनियर बालक/बालिका जनपदीय चयन तैराकी टीम का ट्रायल 7 मई को प्रातः 10:00 बजे होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं की आयु 10/11 वर्ष अर्थात जन्म वर्ष 2011 एवं 2012 होनी चाहिए। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त प्रधानाचार्य अपने-अपने स्कूलों के बालक-बालिका सब जूनियर तैराकी खिलाड़ियों को उक्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजे। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड/जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।


Share:

प्रभारी मंत्री ने कोविड कन्ट्रोल रूम आइजीआरएस रिकॉर्ड रूम अर्बन रिकॉर्ड रूम का मंत्री टीम ने किया निरीक्षण



गोरखपुर। यूपी मे कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव के कारण  प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह व शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी गन्ना विकास मंत्री संजय गंगवार
कलेक्टेड स्थिति  कोविड कंट्रोल रूम व आईजीआरएस कंट्रोल रूम रिकॉर्ड रूम अर्बन सीलिंग  का किया निरीक्षण इस दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद  सीडीओ इंद्रजीत सिंह एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता सीआरओ सुशील गौड़ मीडियम राजेश कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share:

रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़


  गोरखपुर ।  बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण,शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल,दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस लाइन के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रभारी पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Share:

जनपदप्रभारी मंत्री ने किया समीक्षा बैठ

    


गोरखपुर।प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह व शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी गन्ना विकास मंत्री संजय गंगवार एनेक्सी भवन सभागार विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक किया बैठक में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share:

गुरुवार, 5 मई 2022

राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने जौनपुर में 79 जनसूचना अधिकारियों पर लगे अर्थ दंड की जानी स्थिति



जौनपुर । राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा जिले के जनसूचना धिकारियों/प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

राज्य सूचना आयुक्त ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न जनसूचनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति से सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा जनवरी से अब तक 79 जनसूचना धिकारियों पर लगे अर्थदण्ड की समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश को निर्देशित किया 4(1)(b) जनसूचनाधिकारियों के कार्यालयों में इसका अनुपालन कराया जाना शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित करें।

साथ ही आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि आरटीआई से संबंधित सभी सूचना आवेदक को प्रमाणित करने के पश्चात ही उपलब्ध कराएं, पत्र अंतरण करने में विलंब न करें। अपने प्रतिनिधियों को सही प्राधिकार पत्र के साथ आयोग के समक्ष भेजे । 
Share:

आंधी के चलते उड़ गए छप्पर , गिरे बिजली के खंभे व तार , वृद्ध की गई जान


जौनपुर।  बुधवार की रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान चली तेज आंधी चलने लगी। कुछ ही देरबाद गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। आंधी के चलते जहां कई लोगों के छप्पर उड़ गए वहीं बिजली के खंभे व तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान बाहर सोए एक वृद्ध की नीम के पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। बारिश का क्रम रुक-रुक गुरुवार की सुबह नौ बजे तक बना रहा। इसके बाद आसमान साफ हुआ धूप निकली। हालांकि अन्य दिनों में 42 व 43 डिग्री रहने वाला तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कोबी निवासी राम दवर (70) अपने घर के सामने रात में नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। तड़के तीन बजे एकाएक तेज आंधी की वजह से नीम का पेड़ धराशाई हो गया, जिसके नीचे दबने से रामदवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन आनन-फानन इलाज के लिए उन्हें बदलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृत वृद्ध रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं बदलापुर में आंधी व बारिश की वजह से दो दर्जन से अधिक बिजली के खंभे व तार धराशाई होने से आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह अचानक तेज आंधी आने से लोग सहम गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते सिगरामऊ उपकेंद्र क्षेत्र में 17, लेदुका में एक, बदलापुर में दो, महराजगंज में दो, सहोदरपुर में तीन बिजली खंभे व तार गिर गए। इसके अलावा कई पेड़, छप्पर, टिनशेड उड़ गए। बारिश के चलते ईंट भट्ठों पर पाथी गई ईंट को भी भारी नुकसान हुआ। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि गिरे तार-खंभों को ठीक किए जाने का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। बरईपार क्षेत्र में बारिश की वजह से खेतों में रखा भूसा भीग गया। हालांकि यह बारिश जायद की फसलों के लिए बेहतर बताई जा रही है। किसान रमेश चंद्र यादव ने बताया कि इस समय उरद, मक्का सहित तरबूज, खरबूज, ककड़ी और साग-सब्जियों की बोआई की गई है। बरसात से फसलों को लाभ हुआ है। उधर, हल्की बारिश में ही सुजानगंज थाने के बगल स्थित तिराहा पर पानी भर जाने से लोगों को फजीहत हुई। यह रास्ता पुरानी बाजार को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। हालांकि बारिश का क्रय केंद्रों पर कोई खास असर नहीं हुआ। मछलीशहर विपणन केंद्र पर किसान अपनी गेहूं बेचने के लिए पहुंचे रहे हैं। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक प्रमोद यादव ने बताया कि गोदाम में पर्याप्त स्थान है, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। 
Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789