देवरिया (सू0वि0) 07 मई। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया है कि शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत तथा समूह ऋण लेने को शहरी युवा आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत व्यक्तिगत ऋण दो लाख रूपये तक तथा 03 से 05 व्यक्तियों के समूह ऋण दस लाख रूपये तक 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी युक्त ऋण पाने के लिये आवेदन माह 20 मई, 2022 तक किये जा सकते है।
स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत व्यक्तिगत और समूह ऋण में जिन लाभार्थियों का ऋण बैंकों से स्वीकृत होता है उन्हें सात प्रतिशत से अधिक लगने वाले ब्याज को सब्सिडी के रूप में पैसा पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पहुँचाया जायेगा। लाभार्थी आधार कार्ड के साथ एक लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कापी, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, उद्योग आधार व्यवसाय से सम्बन्धित दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा एक फोटो के साथ डूडा कार्यालय में माह-20 मई. 2022 तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया है कि स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 2.00 लाख रूपये तक का एकल ॠण व 10.00 लाख तक का समूह ऋण, ऋण पर 7 प्रतिशत के ऊपर ब्याज अनुदान तथा योजनान्तर्गत ऋण हेतु किसी गारण्टी की आवश्यकता नही है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें