Good Daily News...


मंगलवार, 10 मई 2022

सामुदायिक शौचालय की खराब दशा पर एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव को चार्जशीट मई माह का वेतन भी रोकने का निर्देश मानक के अनुरूप नहीं पाया गया निर्माण कार्य





देवरिया 10 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी-गरीबपट्टी में बने सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के अधूरे और मानक विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एडीओ पंचायत और पंचायत सहायक को चार्जशीट देने और उनके मई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
        जिलाधिकारी आज अपराह्न सामुदायिक शौचालय की जमीनी हकीकत जानने पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी-गरीबपट्टी पहुँचे।  बने सामुदायिक शौचालय की दशा देख उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। साथ ही गुणवत्ता भी प्रथम दृष्टया अच्छी नहीं मिली। 
         सामुदायिक शौचालय का उपयोग न होने के बावजूद अंबेडकर स्वयं सहायता समूह को विगत दो माह से मेंटेनेंस का भुगतान होने का तथ्य सामने आया, जिसपर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब शौचालय का उपयोग ही नहीं हो रहा तब मेनटेनेंस के लिए भुगतान करना गंभीर प्रकरण है।इस पर एडीओ पंचायत तथा पंचायत सहायक को चार्जशीट देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

BJP ने क्षेत्र प्रभारियों व मोर्चा प्रभारीयों की घोषणा की...

  लखनऊ-। *BJP ने क्षेत्र प्रभारियों  की घोषणा की......!!* राम प्रताप सिंह चौहान पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी। गीता शाक्य ब्रज क्षेत्र, शंकर लोध...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789