गोरखपुर । बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण,शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल,दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस लाइन के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रभारी पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
शुक्रवार, 6 मई 2022
Home »
» रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें