महिलाओं से जुडी विभिन्न कार्यक्रमों में करेगी प्रतिभाग*
महिला जनसुनवायी से लेकर गांव में लगायेगी चौपाल
संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
देवरिया 10 मई। राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला द्विवेदी कल जनपद में महिला जनसुनवायी, हेल्पडेस्क, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के साथ रामपुर कारखाना विकास खण्ड के अन्तर्गत पंसरही गाँव में चौपाल लगा कर महिलाओं की समस्याओं से भी रुबरु होगीं। विकास खण्ड सभागार में महिलाओ से जुडे कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा संबंधित अधिकारियों से लेगीं। मा0 सदस्य के इस महिला जनसुनवायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को अपनी समस्याओं को रखने एवं संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किये जाने की अनिवार्यता की गयी है।
यह जानकारी जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने दी है।
’






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें