विश्व नंबर-1 और मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शीतल देवी का सामना कजाकिस्तान की आइज़ादा सेइदान से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और निर्धारित शूट के बाद मुकाबला शूट-ऑफ तक पहुंच गया। निर्णायक क्षणों में शीतल ने शानदार धैर्य और सटीक निशाने का परिचय देते हुए बाजी अपने नाम कर ली।
शीतल की इस उपलब्धि को भारतीय पैरा खेलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। सीमित शारीरिक क्षमताओं के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
अहमदाबाद में मिली यह जीत शीतल के शानदार करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय खेल प्रशंसकों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी शीतल देवी को बधाइयां दी जा रही हैं।
शीतल देवी की सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत हौसले और निरंतर मेहनत के सामने चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें