गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जुलूस का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाई।
परिजनों की प्रमुख मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना से परिवार और क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें