Good Daily News...


बुधवार, 26 अगस्त 2026

राजकीय बाल गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित





देवरिया, 26 अगस्त 2026। आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही जी द्वारा देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल गृह में बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं उनकी देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता, काउंसलिंग, विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने महिला हिंसा से संबंधित मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राजकीय बाल गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

देवरिया, 26 अगस्त 2026। आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही जी द्वारा देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789