Good Daily News...


बुधवार, 26 अगस्त 2026

मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया





देवरिया। मातृशक्ति के सम्मान और उनके लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष पहल की गई है। बुधवार को देवरिया रोडवेज डिपो में । कार्यक्रम के दौरान 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह विशेष सुविधा 27 अगस्त 2026 को सुबह छह बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। योजना के तहत पात्र माताओं एवं बहनों को एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का अवसर दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा में सहूलियत देने के साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराना है।

कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं को देवरिया डिपो पर आमंत्रित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं का स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप एक-एक साड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक सलम मणि त्रिपाठी, महिला आयोग की सदस्य रीता शाही, एमएलसी डॉ. राजीव मणि, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिनिधि, महिला जिला अध्यक्ष, जिला सचिव महिला मोर्चा समेत भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह पहल बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान देने के साथ उन्हें प्रदेश में सुगम और निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राजकीय बाल गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

देवरिया, 26 अगस्त 2026। आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही जी द्वारा देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789