Good Daily News...


मंगलवार, 25 अगस्त 2026

चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर' लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित

  '


जौनपुर। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। फेसबुक पर उन्होंने रविवार को “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखकर पोस्ट किया। पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की।

तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में भी खलबली मच गई। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते समय आचरण नियमों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी ऐसी पोस्ट से बचना चाहिए, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

   देवरिया, 25 अगस्त 2026। निरीक्षण भवन, देवरिया में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789