Good Daily News...


शनिवार, 22 अगस्त 2026

मेरठ में किसान नेता की पिटाई मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

 


मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे प्रकरण की जांच तेज कर दी गई है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उप निरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, महिला कांस्टेबल नीलम लौर और ड्राइवर ललित कुमार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। प्रकरण सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मियों को अब संबंधित ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इस मामले में मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को भी दो दिन पहले ही पद से हटाया जा चुका है। इसके बाद अब आठ पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को दी गई है। DIG अभिषेक सिंह पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही और आगे किस स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789