Good Daily News...


शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर सीडीओ सख्त

 



*ख़राब प्रगति वाले 10 अधिकारियों को कठोर चेतावनी*

 *माह अगस्त में हर हाल में सुधार के निर्देश*


*देवरिया  22 अगस्त*


मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जुलाई 2026 की प्रगति में जनपद की रैंकिंग प्रभावित करने वाले विभागों के प्रति मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक  में विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर 10 अधिकारियों को कठोर चेतावनी जारी की गई है। सीडीओ ने दो टूक कहा कि आगामी माह की रैंकिंग में हर हाल में सुधार दिखाई देना चाहिए। लापरवाही जारी रहने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना है। इसमें खराब प्रदर्शन को किसी भी दशा में सामान्य नहीं माना जाएगा। अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कम प्रगति वाले बिंदुओं की पहचान करने और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

        विद्युत बिल में सुधार की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता विद्युत को कठोर चेतावनी दी गई है। जननी सुरक्षा योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,

पंचम राज्य वित्त आयोग  ग्राम पंचायत में खराब प्रदर्शन पर जिला पंचायत राज अधिकारी, राज्य योजना/पर्यटन में खराब प्रगति पर पर्यटन सूचना अधिकारी तथा ऑपरेशन कायाकल्प में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोकठोर चेतावनी दी गई है।

         इसी प्रकार आईसीडीएस  पोषण अभियान में खराब प्रदर्शन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, नई सड़कों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड /प्रांतीय खंड तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खराब प्रगति पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कठोर चेतावनी जारी की गई है।

         सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कमजोर प्रगति वाले इंडिकेटर्स की अलग से समीक्षा कर माइक्रो प्लान तैयार किया जाए और उसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए। जिन योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, उनमें बाधाओं को चिन्हित कर तत्काल दूर किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाए।

          उन्होंने कहा कि केवल लक्ष्य की पूर्ति के आंकड़े प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक समय से पहुंचना चाहिए। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़े विभागीय कार्यप्रणाली की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर अपनी योजनाओं की प्रगति में सुधार सुनिश्चित करे।

         मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में खराब प्रदर्शन दोहराया गया तो केवल कठोर चेतावनी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी खराब प्रगति वाले जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789