Good Daily News...


गुरुवार, 23 जुलाई 2026

सीएचओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित

 





*सीएचओ बनें मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की मजबूत कड़ी, डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश* 


 *वीएचएनडी सत्रों की नियमित निगरानी, गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर दिया जोर* 


  देवरिया 23 जुलाई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कराया। 

        जिलाधिकारी ने सभी सीएचओ को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं तन्मयता के साथ निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सत्रों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाए तथा आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सत्रों के दौरान आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

          जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचओ अपने कार्य एवं दायित्वों की पूरी जानकारी रखें तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाएं, ताकि जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।

          मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण में दिए गए सभी बिंदुओं का कार्यस्थल पर अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने प्रत्येक मातृ एवं शिशु मृत्यु का ऑडिट कर कारणों का विश्लेषण करने तथा कमियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया।प्रशिक्षण का समन्वयन डॉ. अंकिता द्वारा किया गया।  प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।

       प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक टीएसयू से सतीश सिंह, जपेईगो से अंकिता सहित  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

_CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही

 _ दिल्ली। CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, सुप्रिया सुले, अ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789