देवरिया, 25 अप्रैल। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, देवरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवीओ डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने की।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:*
इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, मोबाइल वेटनरी यूनिट 1962 के पशु चिकित्सक डॉ. अंकित, डॉ. बलवन्त, डॉ. प्रजेश नारायण, डॉ. वेंकटेश्वर, डॉ. पारसनाथ तथा एमटीएस विनोद, सर्वेश, पंकज, उपेन्द्र एवं वाहन चालक अरविन्द, पवन, संजीव, वेद प्रकाश, विनय उपस्थित रहे। सदर पशु चिकित्सालय से राकेश भारती, सत्येन्द्र, रामप्रताप, धन्वन्तरि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
*सीवीओ ने साझा किए अनुभव:*
सीवीओ डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने सभी पशु चिकित्सकों, एमटीएस और चालकों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वेटनरी फील्ड में अपने लंबे अनुभव साझा किए और कहा कि पशु चिकित्सक समाज के मूक सेवक हैं। पशुओं का स्वास्थ्य सीधे किसान की आय और जन स्वास्थ्य से जुड़ा है।
उन्होंने टीम भावना से काम करने और मोबाइल वेटनरी यूनिट 1962 के माध्यम से दूर-दराज के गाँवों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया और पशु सेवा के संकल्प को दोहराया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें