झारखंड के रांची में आयोजित हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन गेम।
रुद्रपुर देवरिया। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड के ओरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में ईस्ट जोन का गेम आयोजित हो रहा है। जिसमें श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के 19 खिलाड़ी रांची खेलने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 30 जुलाई तक रांची में संपन्न हो रही है। संस्थान के प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा है। संस्थान के मेंटर ओलंपियन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि श्रीनेत ग्लोबल स्कूल व संजीव सिंह आर्चरी इंस्टिट्यूट के बच्चे हर जगह अपने प्रतिभा का लोहा बनवा रहे हैं। प्रतियोगिता में तीरंदाजी कंपाउंड, रिकर्व व इंडियन राउंड में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल की 19 टॉपर्स खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जिसमें में कुमारी प्रज्ञा सिंह, प्रभात कुमार सिंह, अमृत दास, उत्कर्ष प्रजापति, अंशिका कुमारी आदि भाग लेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें