*विद्युत पोल शिफ्टिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश, लंबित परियोजनाएं जल्द हों पूरी*
देवरिया 28 जुलाई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम सहित निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सड़कों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन सड़क निर्माण परियोजनाओं में विद्युत पोलों का शिफ्टिंग कार्य शेष है, वहां तत्काल शिफ्टिंग की कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, उनकी टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन सड़क निर्माण परियोजनाओं का लगभग 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें प्रत्येक दशा में 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने सेतु निगम को भी सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, अन्य निर्माण कार्यों के अभियंता आदि उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें