Good Daily News...


सोमवार, 9 मार्च 2026

पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (एस0डी0) शैलजा मिश्रा






       आज दिनांक 09.03.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (एस0डी0) शैलजा मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा ने सेंटर में आवासित 04 संवासिनियों से वार्ता कर भोजन, पानी, स्वच्छता व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। उनके द्वारा कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर, स्टाॅक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनको व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था में पायी गई कमी हेतु कड़ा निर्देश दिया गया। सचिव द्वारा वन स्टाप सेण्टर की केन्द्र प्रबन्धक को सम्बन्धित सुरक्षा प्रभारी से समन्वय स्थापित कर पीड़िताओं की सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहिए इनके सुरक्षा में लापरवाही अक्षम्य होगा। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।  

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पीड़िताओं की सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (एस0डी0) शैलजा मिश्रा

       आज दिनांक 09.03.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों ह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789