*कब्जे वाली भूमि को खाली करने की बनी रणनीति।
*संस्था की आय बढ़ाने को अन्य कार्य पर हुआ विचार।
देवरिया। जिला सहकारी संघ की बैठक संघ कार्यालय पर अध्यक्ष शिवकुमार राजभर की अध्यक्षता में आयोजित गई की । बैठक में दस सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संघ के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय संघ की भूमि को कब्जे से मुक्त कराना है। कब्जा मुक्त करा कर उसको सुरक्षित बाउंड्री वॉल करना। आय में वृद्धि करने हेतु जन औषधि केंद्र, उर्वरक की दुकान आदि नए कार्य करने पर विचार किया गया। अध्यक्ष शिवकुमार राजभर ने सदस्यों से नए प्रस्ताव देने को कहा। संघ हित में सदस्यों से कार्य करने की अपील किया।
इस अवसर पर संघ के डिप्टी चेयरमैन माधुरी द्विवेदी, सदस्य खड्ग बहादुर सिंह, संजय सिंह सचिव वरुणेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें